Express Audio
Jansatta - पर्दे की बात
कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र पोती की शादी में हुए घायल, पैर और पीठ में आई चोट | पर्दे की बात | 7.March| 4 PM 07.03.2024 4:41
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र घायल हो गए हैं। बुधवार शाम को धर्मेंद्र के घायल होने की खबरें आईं और अब देओल परिवार के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की है कि 88 साल के धर्मेंद्र कुछ दिन पहले राजस्थान के उदयपुर में एक पारिवारिक समारोह में घायल हो गए थे और अब रिकवर हो रहे हैं। सूत्र ने यह भी बताया कि धर्मेंद्र जल्द ही काम पर वापस लौट आएंगे।हमारी सहयोगी वेबसाइट Indianexpress.com से बात करते हुए सूत्र...
साउथ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवंडर, सबसे कम समय में मारी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री | पर्दे की बात | 7.March| 12 PM 07.03.2024 4:06
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार टक्कर देखने के लिए मिल रही है। कोरोना काल से साउथ फिल्मों का बोलबाला बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिल रहा है। इसमें ‘पुष्पा’, ‘KGF 2’, ‘कांतारा’ और ‘RRR’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं और जबरदस्त कमाई कर इतिहास ही रच दिया। इनके आगे हिंदी फिल्मों का भी दम नहीं दिख पाया। ऐसे में अब एक और साउथ फिल्म चर्चा में है, जिसका टाइटल ‘मंजुम्मेल बॉयज’...
‘ये अवॉर्ड विनिंग है…’, अजय देवगन की ‘मैदान’ का टीजर देख बोले लोग, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर| पर्दे की बात | 6.March| 4 PM 06.03.2024 4:18
अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘शैतान’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके जरिए एक्टर आर माधवन (R और एक्ट्रेस ज्योतिका के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इसी के साथ ही उनकी एक और फिल्म की रिलीज हेडलाइन्स में है। वो ईद 2024 के मौके पर ‘मैदान’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अब इसका टीजर आउट किया गया है, जिसके साथ...
क्या वाकई आराध्या बच्चन ने कराई है प्लास्टिक सर्जरी | पर्दे की बात | 6.March| 12 PM 06.03.2024 3:50
बीते दिनों जामनगर में हुए अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में कई सितारे पहुंचे। क्या बॉलीवुड क्या हॉलीवुड सितारों का हुजूम लगा रहा, लेकिन जिसने सारी लाइमलाइट लूट ली वो थीं ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन। हमेशा आगे बाल में बिना मेकअप के नजर आने वाली आराध्या ने इस बार अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया।महज 12 साल 3 महीने की आराध्या जब बेबी पिंक लहंगे में मां ऐश्वर्या के साथ इवेंट पर पहुं...
‘सीरियल किसर’ वाले अवतार में फिर दिखे इमरान हाशमी! टीवी की नागिन संग Lip Kiss की क्लिप वायरल | पर्दे की बात | 5.March| 4 PM 05.03.2024 4:09
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को पिछली कुछ फिल्मों में नेगेटिव भूमिका में देखा गया। इसमें सलमान खान की ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्म शामिल है। इमरान की विलेन की भूमिका को लोगों ने काफी पसंद किया, जिसके बाद फैंस को लगा कि अब एक्टर का वही रोमांटिक और ‘सीरियल किसर’ वाला अंदाज देखने के लिए नहीं मिलेगा। इसी बीच एक्टर की एक वीडियो क्लिप वेब सीरीज ‘शो टाइम’ से सामने आई है, जिसमें वो एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ लिप किस क...
50 करोड़ के पार पहुंची यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ | पर्दे की बात | 5.March| 12 PM 05.03.2024 4:45
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी और फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को लेकर चर्चा में हैं। प्रेग्नेंसी के टाइम पर उन्होंने इस मूवी को रिलीज किया है। फिल्म सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसे 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और अब इसकी रिलीज को 11 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने 10 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया था। अब अनुमान लगाय...
कानपुर के वैभव गुप्ता ने जीती इंडियन आइडल- 14 की ट्रॉफी | पर्दे की बात | 4.March| 4 PM 04.03.2024 3:54
टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल को उसका विनर मिल गया है। कानपुर के वैभव गुप्ता ने भौकाल मचाते हुए ये चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की है। कई हफ्तों के संघर्ष और उतार-चढ़ाव के बाद कानपुर के इस लड़के ने सबसे ज्यादा वोट पाकर जीत का सेहरा अपने सिर बांधा है। मुकाबला वैभव के लिए कड़ा था, पांच और कंटेस्टेंट कड़ी टक्कर दे रहे थे। लेकिन अंत में वैभव ने बाजी मार ली और वे इंडियन आइडल के 14वें सीजन के विनर बन गए।वैभव क...
Anant Ambani ने प्री-वेडिंग फंक्शन में पहनी 14 करोड़ की घड़ी, देख हैरान हुईं जुकरबर्ग की वाइफ | पर्दे की बात | 4.March| 12 PM 04.03.2024 4:37
टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल को उसका विनर मिल गया है। कानपुर के वैभव गुप्ता ने भौकाल मचाते हुए ये चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की है। कई हफ्तों के संघर्ष और उतार-चढ़ाव के बाद कानपुर के इस लड़के ने सबसे ज्यादा वोट पाकर जीत का सेहरा अपने सिर बांधा है। मुकाबला वैभव के लिए कड़ा था, पांच और कंटेस्टेंट कड़ी टक्कर दे रहे थे। लेकिन अंत में वैभव ने बाजी मार ली और वे इंडियन आइडल के 14वें सीजन के विनर बन गए।वैभव क...
हेमंत दा की प्रसिद्ध कहानियों में पहाड़ | पर्दे की बात | 3.March | 8:30 PM 03.03.2024 2:41
आज मैं लेकर चलता हूं आपको उत्तराखंड जिसे लैंड ऑफ गॉड कहा जाता है...नैनीताल की वो शख्सियत जिनसे मैं खुद 2022 में सांस्कृतिक नगरी बागेश्वर में मिला था. वो भी भाषा सम्मेलन में... उत्तराखंड का राज्यगीत लिखने का श्रेय जाता है हेमंत बिष्ट को आज उनके ही बारे में ही बात कर रहे हैं.....
मशहूर गजलकार पंकज उधास शख्सियत | पर्दे की बात | 3.March | 7 PM 03.03.2024 5:09
मशहूर गजलकार पंकज उधास के निधन की थी. जिन्होंने अस्सी के दशक में गज़ल की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया.आज सुनते हैं पंकज उधास की जिंदगी से जुड़ा कुछ किस्से कहानियां.......
रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी | पर्दे की बात | 3.March | 6 PM 03.03.2024 4:58
साहित्य की दुनिया में ले चलें आपको रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी तो आपने कभी ना कभी सुनी होगी.. आज भी दिनकर की ये पंक्तियां कठिन समय में हौंसला देती हैं. कोशिश करते हैं पंक्तियों को गुनगुनाने का. आप भी इस इतवार चाहे कहीं भी हो रोज इन पंक्तियों जरूर गुनगुनाइए आपको डेली के संघर्षों से आगे बढ़ने का हौंसला मिलेगा. रश्मिरथी की पंक्तियां कहती हैं.... सच है, विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है, शूरम...
शादीशुदा चित्रा को दिल दे बैठे थे जगजीत सिंह | पर्दे की बात | 3.March | 5 PM 03.03.2024 2:15
शादीशुदा चित्रा को दिल दे बैठे थे जगजीत सिंह, उनके पति के पास पहुंच गए थे प्रपोजल लेकर जगजीत को जब चित्रा से प्यार हुआ तब वो शादीशुदा थीं। बाद में उन्होंने अपने पति से तलाक लेकर जगजीत से शादी कर ली। जगजीत और चित्रा की पहली मुलाकात साल 1967 में हुई थी।..................... इश्क़ कीजै फिर समझिए ज़िन्दगी क्या चीज़ है…’ जैसी मशहूर ग़ज़लें गाने वाले जगजीत सिंह की निजी जिंदगी भी बेहद दिलचस्प रही है। खास...
बुल्ले शाह को गुरु दीक्षा मिलने की कहानी | पर्दे की बात | 3.March | 3 PM 03.03.2024 1:53
बहुत कम शब्दों में इनायत शाह ने बुल्ले शाह को रूहानियत का सार समझा दिया कि मन को संसार की तरफ से हटाकर परमात्मा की ओर मोड़ देने से रब मिल जाता है। बुल्ले शाह ने भी गुरु की यह प्रथम दीक्षा गांठ बांध ली और सदा के लिए अपने गुरु के मुरीद बन गए।........... इनायत शाह और बुल्ले शाह गुरु-शिष्य प्रेम को लेकर कई लोककथाएं प्रचलित हैं। इनमें से एक किस्सा यह भी है कि कैसे गुरु अपने शिष्य को दीक्षा देने से पूर्व...
लता मंगेशकर शख्सियत | पर्दे की बात | 3.March | 4 PM 03.03.2024 3:07
कुछ प्रतिभाएं बनती हैं और कुछ पैदा ही होती हैं। वे जैसे संगीत के लिए ही पैदा हुई थीं। जीते-जी किंवदंती बन गर्इं लता मंगेशकर ने जैसी ख्याति, लोकप्रियता और सम्मान पार्श्व संगीत के क्षेत्र में अर्जित किया था, वैसा शायद दुनिया में किसी ने नहीं किया। वे दुनिया भर में बहुत सारे लोगों के लिए प्रेरणा पुंज थीं। उनके व्यक्तित्व से सरस्वती की प्रतिमा उभरती थी। साधना तो सब करते हैं, पर वह उन्हीं में फलीभूत हो...
Deva Anand ने कॉन्फिडेंस के बलबूते फिल्म प्रोड्यूसर को इंप्रेस कर डाला था | पर्दे की बात | 3.March | 2 PM 03.03.2024 2:37
Dev Anand 21 साल की उम्र में बंबई आए थे और अपने कॉन्फिडेंस के बलबूते फिल्म प्रोड्यूसर को इंप्रेस कर डाला था। देव आनंद की छवि देख कर उस वक्त वह फिल्म प्रोड्यूसर भी उन्हें देखता रह गया था। देव आनंद ने फिल्म ‘हम एक हैं’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म इंडस्ट्री में देव आनंद का रुतबा ऐसा था जैसा आज तक किसी एक्टर का न हो सका। बेहद खूबसूरत काया वाले देव आनंद जब काला कोट पहनते थे तो लाखों करोड़ों लड...
हिंदी सिनेमा के स्टाइल आइकन देव आनंद के पहली फिल्म का ब्रेक | पर्दे की बात | 3.March | 1 PM 03.03.2024 4:19
हिंदी सिनेमा के स्टाइल आइकन रहे देव आनंद का जन्म 26 सितंबर, 1923 को गुरदासपुर जिले में हुआ था। तब उनका नाम धरमदेव पिशोरीमल आनंद हुआ करता था। वह 20 साल की उम्र में घर से 30 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे। दो साल के संघर्ष के बाद उन्हें साल 1945 में ‘हम एक हैं’ फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में ब्रेक मिला। अगर वो जिंदा होते तो 26 सितंबर 2024 को अपना 101 वां जन्मदिन मना रहे होते.
फेमस रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी की याद में… | पर्दे की बात | 3.March | 12 AM 03.03.2024 3:24
फेमस रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ...एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बार फिर सन्नाटा छा गया है। जाने-माने रेडियो होस्ट अमीन सयानी का निधन हो गया है। दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ल...
मशहूर गज़लकार पंकज उधास की याद में… | पर्दे की बात | 3.March | 10 AM 03.03.2024 5:11
मशहूर गजलकार पंकज उधास के निधन की थी. जिन्होंने अस्सी के दशक में गज़ल की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया.आज सुनते हैं पंकज उधास की जिंदगी से जुड़ा कुछ किस्से कहानियां.......
ग्रैंड फिनाले से पहले हुआ शो के विनर का ऐलान, शोएब इब्राहिम समेत इन कंटेस्टेंट को मनीषा रानी देंगी मात! | पर्दे की बात | 1.March| 4 PM 01.03.2024 4:02
टीवी रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ के विनर पर फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। शो का ग्रैंड फिनाले 2 मार्च को होने वाला है। इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। दर्शक और फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं। इसमें ट्रॉफी के लिए टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिलने वाली है। इसमें शोएब इब्राहिम, धनश्री वर्मा, मनीषा रानी, श्रीराम चंद्रा और अधिरजा साहनी हैं। ऐसे में अब ग्र...
‘मामा बन गए हम सब…’, पैपराजी ने दी प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई | पर्दे की बात | 1.March| 12 PM 01.03.2024 3:55
दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को लेकर पिछले काफी समय से कयास लग रहे थे कि वो प्रेग्नेंट हैं। बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 से दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में आईं। इस दौरान उनका बेबी बंप देखने के लिए मिला था। ऐसे में अब बीते दिन ही एक्ट्रेस ने फैंस को खुशखबरी दी कि वो इस साल सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का ता...
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर शादी की तैयारियां | पर्दे की बात | 29.February| 4 PM 29.02.2024 3:50
देश के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। उनके बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में बीते दिन ही उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो गई है। इसकी शुरुआत अंबानी परिवार के होम टाउन जामनगर में हुई है, जिसमें लोगों को भोज कराया गया। अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत अन्न सेवा से की गई, जिस...
‘सुशांत की तरह मुझे भी लगा था सुसाइड कर लूं’, कंगना रनौत ने आखिर क्यों कोर्ट में कही ये बात | पर्दे की बात | 29.February| 12 PM 29.02.2024 4:32
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। कंगना रनौत अपनी फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं।एक्ट्रेस इन बयानों की वजह से लोगों के निशाने पर भी आ जाती हैं। बयानों के साथ-साथ कंगना रनौत राजनीति में एंट्री को लेकर...
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेरेमनी में परोसे जाएंगे 2500 से ज्यादा पकवान | पर्दे की बात | 28.February| 4 PM 28.02.2024 4:55
बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी जुलाई में होगी, लेकिन इनके प्री-वेडिंग इवेंट शुरू हो चुके हैं। जामनगर में कपल का प्री-वेडिंग इवेंट हो रहा है जो तीन दिनों तक चलेगा। इसके लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंच रही हैं। ये इवेंट बहुत ग्रैंड होने वाला है, इसमें मनोरंजन से लेकर खाने तक के ढेर सारे इंतजाम किए गए हैं।अनंत-रा...
यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, जानिए विद्युत जामवाल की ‘क्रैक’ का हाल | पर्दे की बात | 28.February| 12 PM 28.02.2024 4:05
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर काफी भीड़ लग रही है। ‘आर्टिकल 370’ की स्टोरी को काफी पसंद किया जा रहा है। यामी गौतम की इस फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हो गई है।पहले दिन की जबरदस्त ओपनिंग के साथ वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन बजट से दोगुना हो गया है, जो कि रिकॉर्ड तोड़ है। इस...
टेस्ट ट्यूब बेबी के जरिए मां बनेंगी सिद्धु मूसेवाला की मां | पर्दे की बात | 27.February| 4 PM 27.02.2024 3:56
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता जल्द ही अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। मूसेवाला की मां चरण कौर आईवीएफ के जरिए मां बनेंगी. इस बात की पुष्टि परिवार की ओर से की गई है। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और 2022 में हुई उनकी हत्या के बाद उनके मां-बाप अकेले रह गए थे। ऐसे में दोनों ने आईवीएफ की सहायता से दोबारा पैरेंट्स बनने का फैसला लिया। 29...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.