Express Audio
Jansatta - खेल खबर
मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Rishabh Pant हुए भीषण कार एक्सीडेंट का शिकार। खेल खबर | 30.December | 1 pm 30.12.2022 5:07
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह दिल्ली से रुड़की आ रहे थे।
Rishabh Pant Accident: दिल्ली में होगी ऋषभ पंत की प्लास्टिक सर्जरी। खेल खबर | 30.December | 6 pm 30.12.2022 5:24
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये हादसा शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड से दिल्ली लौटते वक्त रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्माद पुर झाल के पास हुआ जहां उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई। ऋषभ पंत को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।
हार्दिक पंड्या को बनाया गया भारत टीम का कप्तान। खेल खबर | 29.December | 6 pm 29.12.2022 5:07
श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी 2022 से शुरू हो रही 3 मैचों की टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल सीरीज में नहीं खेलेंगे।
दोनों ही सीरीज में नहीं चुने गए ऋषभ पंत। खेल खबर | 28.December | 6 pm 28.12.2022 4:47
साल 2023 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज से करेगी। शिखर धवन पहले से ही टी20 और टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे। वह वनडे से भी बाहर हो गए हैं। वहीं लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में आलोचना का सामना कर रहे ऋषभ पंत दोनों ही सीरीज में नहीं चुने गए हैं।
Ind vs Srilanka के लिए प्लेयिंग 11…खेल खबर | 28.December | 1 pm 28.12.2022 5:12
साल 2023 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज से करेगी। दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है
क्यों हो रही है डेविड वार्नर की चर्चा? खेल खबर | 27.December | 6 pm 27.12.2022 5:26
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 27 दिसंबर 2022 की सुबह इतिहास रच दिया। डेविड वॉर्नर अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। डेविड वार्नर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। डेविड वार्नर बाक्सिंग डे टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें ऑस्ट्रेलियाई और कुल 8वें बल्लेबाज हैं।
PCB से बाहर होने के बाद रमीज राजा का चौंकाने वाला खुलासा …खेल खबर | 27. December | 1 pm 27.12.2022 5:19
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पीसीबी प्रमुख रहे रमीज राजा ने क्रिकेट बोर्ड से अचानक बाहर निकाले जाने पर कहा कि प्रबंधन की ओर से उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया है। रमीज राजा ने सोमवार 26 दिसंबर 2022 को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर वीडियो में कहा, ‘इन्होंने ऐसा हमला किया क्रिकेट बोर्ड में आकर।
IPL Auction 2023: मयंक अग्रवाल को लेकर क्या बोल गए आकाश चोपड़ा? खेल खबर | 26.December | 6 pm 26.12.2022 5:29
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए अच्छी टीम बनाई है। उन्हें मयंक अग्रवाल को कप्तान नहीं बनाना चाहिए। उनके अनुसार काव्या मारन की फ्रेंचाइजी को भारत के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को कप्तान बनाना चाहिए।
अश्विन का ‘ओवरथिंकर’ कहने पर आलोचकों को करारा जवाब …खेल खबर | 26. December | 1 pm 26.12.2022 5:14
रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वे आर्टिकल पढ़ रहे थे, जिनमें ‘ओवरथिंकिंग’ शब्द का इस्तेमाल किया गया था। ऑलराउंडर ने कहा कि वह अपने विचार उन युवाओं के लिए साझा कर रहे हैं जिन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 7000 रन। खेल खबर | 23.December | 6 pm 23.12.2022 5:11
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में 16 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए। चेतेश्वर पुजारा ऐसा करने वाले भारत के 8वें बल्लेबाज बन गए।
PCB से रमीज राजा की छुट्टी…खेल खबर | 22. December | 6 pm 22.12.2022 5:21
पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा को शाहबाज शरीफ की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया। नजम सेठी की अगुआई में एक 14 सदस्यीय समिति नियुक्त की है, जो अगले चार महीनों तक पाकिस्तान क्रिकेट को चलाएगी।
जयदेव उनादकट ने बनाया रिकॉर्ड, शानदार प्रदर्शन के बाद भी बाहर हो हुए कुलदीप यादव। खेल खबर | 22.December | 1 pm 22.12.2022 5:15
भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में मैदान पर उतरते ही एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। वह सर्वाधिक टेस्ट मैचों से बाहर रहने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव को ड्रॉप कर दिया गया। उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को मौका मिला।
सचिन तेंदुलकर की सलाह, खेल को हल्के में नहीं लें। खेल खबर | 21.December | 6 pm 21.12.2022 4:53
सचिन तेंदुलकर ने युवा खिलाड़ियों को सलाह दी है कि भारत के लिए खेलने को उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए, यह बहुत बड़ा सम्मान है और लाखों लोग आपकी जगह होने की इच्छा रखते हैं।
दबाव का रोना रोने वाले खिलाड़ियों के लिए बोले कपिल देव, “केले की दुकान लगाओ, अंडे बेचो”…खेल खबर | 21. December | 1 pm 21.12.2022 5:17
उन्होंने यह भी कहा कि एक खिलाड़ी को दबाव के बजाय देश का प्रतिनिधित्व करते हुए गर्व महसूस करना चाहिए।कपिल देव ने दबाव नहीं झेल पा रहे खिलाडिय़ों को ‘केले बेचने और अंडे बचने की सलाह दी।
फैन को ऑटोग्राफ देने से ईशान किशन ने क्यों कर दिया इंकार? खेल खबर | 20.December | 6 pm 20.12.2022 5:20
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन को अपने आदर्श एमएस धोनी के हस्ताक्षर के ऊपर ऑटोग्राफ देने से मना करते हुए देखा गया। केरल के खिलाफ झारखंड के मैच के बाद एक प्रशंसक ने इशान किशन से अपने मोबाइल पर ऑटोग्राफ देने की
जब सूर्या से बोले कोहली, “वीडियो गेम खेल रहा है क्या”…खेल खबर | 20. December | 1 pm 20.12.2022 5:15
इसी बीच सूर्यकुमार यादव ने एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि एक पारी के जब विराट कोहली और मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो उन्होंने मेरे शॉट्स देखकर मुझसे कहा, तू वीडियो गेम खेल रहा है क्या
Mbappe की Hat Trick ,Golden Boot किया अपने नाम…खेल खबर | 19. December | 6 pm 19.12.2022 5:42
संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सरकार से तवांग क्लैश पर चर्चा की मांग कर डाली और हंगामा भी किया। कांग्रेस ने राज्यसभा में तवांग क्लैश पर सदन में चर्चा के लिए नोटिस दिया।
पूरा हुआ लियोनेल मेसी का सपना। खेल खबर | 19.December | 1 pm 19.12.2022 5:30
लियोनेल मेसी का रविवार 18 दिसंबर 2022 की रात वर्षों पुराना सच हो गया। मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना तीसरी बार फुटबॉल विश्व कप चैंपियन बना। लियोनल मेसी का सपना उनके आखिरी विश्व कप में सच हुआ। ऐसे में जीत का जश्न भी खास होना ही था। लियोनल मेसी ने विश्व कप विजेता बनने के बाद टीम के लॉकर रूम में फीफा ट्रॉफी के साथ टेबल पर चढ़कर डांस किया।
IND vs BAN: पहले टेस्ट में कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन। खेल खबर | 16.December | 6 pm 16.12.2022 4:58
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटक लिए। 22 महीने बाद सफेद जर्सी में क्रिकेट खेल रहे इस चाइनमैन गेंदबाज ने सिर्फ 40 रन देकर 5 विकेट ले लिए। इसके चलते बांग्लादेश की टीम 150 पर ऑलआउट हो गई।
दोहरा शतक जड़ने पर भी नहीं की Ishan Kishan के पिता ने उनसे बात…खेल खबर | 16. December | 1 pm 16.12.2022 4:52
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर इशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले हफ्ते तीसरे वनडे में दोहरा शतक जड़ा था। इसके बाद उनके पिता प्रणव कुमार पांडे ने उनसे बात नहीं की। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इशान किशन जब भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं उनके पिता का रवैया ऐसा ही रहता है।
युवराज सिंह के पिता के योगदान से अर्जुन तेंदुलकर ने कैसे रचा इतिहास? खेल खबर | 15.December | 6 pm 15.12.2022 4:53
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उनके इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का है।
Argentina और France के बीच होगा FIFA World Cup 2022 Final…खेल खबर | 15. December | 1 pm 15.12.2022 5:22
थियो हर्नांडेज और रैंडल कोलो मुआनी ने गोल की मदद से फ्रांस ने गुरुवार 15 दिसंबर (भारतीय समयानुसार) को कतर के अल बयात स्टेडियम में फीफा विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हरा दिया।
FIFA World Cup 2022: खेला जा रहा फीफा विश्वकप लियोनेल मेसी का आखिरी फुटबॉल विश्वकप होगा। खेल खबर | 14.December | 6 pm 14.12.2022 5:14
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पुष्टि की है कि कतर में खेला जा रहा फीफा विश्व कप का फाइनल मैच उनका फुटबॉल विश्व कप का आखिरी मैच होगा। अर्जेंटीना मंगलवार को सेमीफाइनल में क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में पहुंच चुका है।
England Former Cricketer Andrew Flintoff हुए भीषण हादसे का शिकार…खेल खबर | 14. December | 1 pm 14.12.2022 5:43
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ सरे में बीबीसी सीरीज के एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान एक भीषण कार दुर्घटना के शिकार हो गए। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डेविड वार्नर के टेस्ट को लेकर चल रही अटकलों के बीच भारत दौरे पर उनके आने की खबर। खेल खबर | 13.December | 6 pm 13.12.2022 5:04
आस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने डेविड वॉर्नर के टेस्ट कैरियर को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि यह अनुभवी बल्लेबाज खराब फॉर्म के बावजूद अगले साल के भारत दौरे के लिये टीम की रणनीति का हिस्सा है ।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.