Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episodes

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

BCCI पर भड़के, सरफराज खान के पक्ष में आए पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद। खेल खबर | 18.January | 6 pm 18.01.2023

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने बीसीसीआई और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिये सरफराज खान की अनदेखी अनुचित है और घरेलू क्रिकेट की तौहीन है । मुंबई के लिये घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 25 वर्ष के सरफराज घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं ।

3 साल बाद आमने-सामने होंगे Ronaldo और Messi। खेल खबर | 18.January | 1 pm 18.01.2023

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के प्रतिद्वंद्विता में एक नया अध्याय गुरुवार को जुड़ेगा, जब वे एक प्रदर्शनी मैच में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। पुर्तगाल दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डो का सऊदी अरब के क्लब अल नासर के साथ जुड़ने के बाद यह पहला मैच होगा।

वीरेंद्र सहवाग ने मुरली विजय के करियर में लगाई सेंध? खेल खबर | 17.January | 6 pm 17.01.2023

भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने खुलासा किया है कि वीरेंद्र सहवाग के साथ खेलना कैसा था और सहवाग ने उनके करियर को कैसे प्रभावित किया। मुरली विजय ने इंग्लैंड में 2014 में टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे। 38 साल के मुरली विजय ने स्पोर्टस्टार को बताया, ईमानदारी से कहूं तो मुझे जानबूझकर वीरेंद्र सहवाग जैसी आजादी नहीं दी गई।

Ind Vs NZ Schedule And Details। खेल खबर | 17.January | 1 pm 17.01.2023

टीम इंडिया ने टी20 और वनडे सीरीज में श्रीलंका को हराकर नए साल की धमाकेदार शुरुआत की। श्रीलंका का एकदिवसीय सीरीज में वाइटवॉश करने के बाद भारत सीमित ओवरों के क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी जीत की लय को जारी रखना चाहेगा।

Kohli ने कराई टीम इंडिया के त्रिदेव से मुलाकात। खेल खबर | 16.January | 6 pm 16.01.2023

शायद इसका कारण पर्दे के पीछे रहना है।श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक जड़ने के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और शुभमन गिल ने टीम इंडिया के ‘त्रिदेव’ से मुलाकात कराई। यह तीनों कोई और नहीं बल्कि थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट डी रघुवेंद्र, नुवान सेनेविरत्ने और दयानंद गार्नी हैं। विराट ने अपनी सफलता के श्रेय इन तीनों को दिया।

FIH Ind Vs Eng Match Highlights । खेल खबर | 16.January | 1 pm 16.01.2023

एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के पूल डी में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच ड्रॉ रहा। मुकाबला काफी रोमांचक था और कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा।

KL Rahul भारत के लिए निभा रहे दोहरी भूमिका । खेल खबर | 13.January | 6 pm 13.01.2023

केएल राहुल को वनडे में विकेटकीपर-बल्लेबाज की दोहरी भूमिका निभाने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है लेकिन उन्हें इसके लिये कोई शिकायत नहीं है क्योंकि उनकी प्राथमिकता अंतिम एकादश में बने रहना है। टेस्ट में राहुल भारत के लिये नियमित रूप से सलामी बल्लेबाज के स्थान पर खेलते हैं।

रोहित शर्मा की तुलना रिकी पोंटिंग से करके ट्रोल हो गए गौतम गंभीर। खेल खबर | 13.January | 1 pm 13.01.2023

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान कॉमेंट्री करते हुए गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को रिकी पोंटिंग से बेहतर बताया। गौतम गंभीर के इतना कहने के थोड़ी ही देर बाद ट्विटर पर बवाल मच गया। ट्विटर यूजर्स गौतम गंभीर के खिलाफ अनाप-शनाप कमेंट्स करने लगे। किसी ने लिखा कि ढोंगीपन की भी हद है, जबकि किसी ने गंभीर के बयान को बहुत ही बेहूदा करार दिया।

स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए तैयार है भारतीय हॉकी टीम। खेल खबर | 12.January | 6 pm 12.01.2023

तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर पुराना गौरव लौटाने की दिशा में पहला कदम रख चुकी भारतीय हॉकी टीम शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ पुरूष हॉकी विश्व कप के पहले मैच में उतरेगी तो उसका इरादा विश्व कप में पदक के लिये 48 साल का इंतजार खत्म करने का होगा ।

किस चीज में पृथ्वी शॉ ने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी किया पीछे? खेल खबर | 11.January | 6 pm 11.01.2023

पृथ्वी शॉ ने 11 जनवरी 2023 की सुबह वह कर दिखाया जो कभी सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी नहीं कर पाए। पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी में असम के खिलाफ मैच में बुधवार सुबह अपना तिहरा शतक पूरा किया। पृथ्वी शॉ ने सिर्फ 326 गेंद अपना तिहरा शतक पूरा किया।

भारत ने श्रीलंका को सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में हरा दिया। खेल खबर | 11.January | 1 pm 11.01.2023

गुवाहाटी के बारसापार स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 373 रन बनाए।

वनडे मैच से पहले क्या बोल गए अजय जडेजा। खेल खबर | 10.January | 6 pm 10.01.2023

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर अजय जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच से पहले बड़ा बयान दिया है। 13 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत की कमान संभाल चुके अजय जडेजा का कहना है कि टीम इंडिया में अभी वन-वे ट्रैफिक है। दो एशियाई दिग्गजों के बीच पहले वनडे से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने प्लेइंग इलेवन में 7 बल्लेबाजों को खिलाने की भारत की रणनीति पर चर्चा की।

तेज गेंदबाज नसीम शाह ने वह कर दिखाया जो 52 साल के इतिहास में नहीं हुआ। खेल खबर | 10.January | 1 pm 10.01.2023

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने 9 जनवरी 2023 की शाम वह कर दिखाया जो एकदिवसीय क्रिकेट के 52 साल के इतिहास में नहीं हुआ था। नसीम शाह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मैच में 57 रन देकर 5 विकेट झटके।

यो-यो और डेक्सा फिटनेस टेस्ट के पक्ष में क्यों नहीं हैं सुनील गावस्कर? खेल खबर | 09.January | 6 pm 09.01.2023

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उभरते हुए खिलाड़ियों के चयन के लिए यो-यो और डेक्सा फिटनेस टेस्ट को अनिवार्य करने के फैसले की आलोचना की है। इसके लिए उन्होंने खुद का उदाहरण दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि चयनर्ता के तौर पर “बायो-मैकेनिस्ट, बॉडी साइंस एक्सपर्ट्स” के काम करना चाहिए।

Hardik Pandya की कप्तानी पर Ajay Jadeja का बयान। खेल खबर | 9.January | 1 pm 09.01.2023

पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा का कहना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को कप्तानी सौंप दी थी उसी तरह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बड़ा दिल दिखाते हुए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी दे देनी चाहिए।

क्यों खुश हैं कोच राहुल द्रविड़? खेल खबर | 06.January | 6 pm 06.01.2023

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भारतीय स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के विभाग को आकार देने के तरीके से खुश हैं, उन्होंने कहा, "इस समय हमारे स्टॉक काफी अच्छे हैं।" द्रविड़ ने रवींद्र जडेजा को लेकर भी संकेत दिया है कि बहुत जल्द वह भारत को स्पिन ऑलराउंडर विभाग की तुलना में अच्छी स्थिति में लाएंगे।

Happy Birthday Kapil Dev। खेल खबर | 6.January | 1 pm 06.01.2023

पद्म भूषण से सम्मानित कपिल देव आईसीसी वनडे विश्व कप जीतने वाले सबसे युवा कप्तान हैं। कपिल देव की गिनती दुनिया के सर्वकालिक महान ऑलराउंडर्स में की जीती है। कपिल देव ने अपने करियर में 131 टेस्ट मैच और 225 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

रविन्द्र जडेजा की तरह लिगामेंट इंजरी के शिकार हुए ऋषभ पंत। खेल खबर | 05.January | 6 pm 05.01.2023

सड़क दुर्घटना के दौरान ऋषभ पंत के दोनों घुटनों में लिगामेंट टियर हुआ था। इनमें से एक की सर्जरी तुरंत करने की जरूरत थी। यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन्हें देहरादून से एयरलिफ्ट करके बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल लेकर आया। पिछले साल स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को ऐसा ही लिगामेंट टियर हुआ था।

Sanju Samson को रिप्लेस करेगा ये खिलाड़ी। खेल खबर | 5.January | 1 pm 05.01.2023

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज के बाकी बचे दोनों मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। वह टीम के साथ मुंबई से पुणे नहीं गए थे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने 4 जनवरी 2023 की दोपहर संजू सैमसन का स्कैन किया। इसके बाद संजू सैमसन को आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई।

रोहित शर्मा को सर्जरी के लिए विदेश भी भेजा जा सकता है। खेल खबर | 04.January | 6 pm 04.01.2023

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया गया। यहां उनके लिगामेंट इंजरी का इलाज होगा। अगर सर्जरी की नौबत आई तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन्हें विदेश एएनआई ने इसकी जानकारी दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम शर्मा के हवाले से दी है।

उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज शिवम मावी के लिए पिछले 12 दिन काफी शानदार रहे हैं। खेल खबर | 4.January | 1 pm 04.01.2023

। 23 दिसंबर 2023 को आईपीएल 2023 के ऑक्शन (IPL 2023 Auction) में वह 6 करोड़ रुपये में बिके थे। इसके बाद टीम इंडिया के लिए उनका बुलावा आ गया। श्रीलंका के खिलाफ पहले ही टी20 में खेलने का मौका मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट। इंटरनेशनल क्रिकेट में इससे बेहतर डेब्यू नहीं हो सकता।अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शिवम मावी को इस दिन...

ऋषभ पंत के लिए टीम इंडिया का खास मैसेज। खेल खबर | 03.January | 6 pm 03.01.2023

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने खास वीडियो शेयर किया है। इसमें कोच राहुल द्रविड़, कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव समेत अन्य खिलाडियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Big Bash League में घटी मैचों की संख्या। खेल खबर | 3.January | 1 pm 03.01.2023

बिग बैश लीग को 2024-25 सीजन से घटाकर 43 गेम का कर दिया जाएगा, जो मौजूदा मुकाबलों की संख्या से 18 कम है। यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से फॉक्सटेल ग्रुप और सेवन वेस्ट मीडिया के साथ किए गए सात साल के एक नए घरेलू प्रसारण सौदे का हिस्सा है।

दिनेश कार्तिक को लेकर क्या बोल गए कुलदीप यादव के कोच? खेल खबर | 02.January | 6 pm 02.01.2023

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के बचपन के कोच ने चाइनमैन बॉलर को ज्यादा मौका न देने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक की आलोचना की है। कपिल पांडे ने कहा कि दिनेश कार्तिक अब कुलदीप यादव को अपना फेवरेट इंडियन बॉलर बता रहा हैं और जब वह केकेआर के कप्तान थे तो उसे हर मैच में 1-2 ओवर देते थे।

Hardik Pandya को लेकर Irfan Pathan ने BCCI को दी चेतावनी। खेल खबर | 2.January | 1 pm 02.01.2023

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा है कि वह बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या के रवैये से बेहद प्रभावित हैं, लेकिन उन्होंने इस 29 साल के ऑलराउंडर को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को चेतावनी दी है।

Listen to the Jansatta - खेल खबर podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.