Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episodes

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

IPL 2023: सूर्यकुमार यादव की तारीफ में क्या बोले सुनील गावस्कर। खेल खबर | 10.May | 6 pm 10.05.2023

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग मैच में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजों की धुनाई कर रहा था तो ऐसा लग रहा था मानो वह गली क्रिकेट खेल रहा हो।

KL Rahul ने दी अपनी Surgery की Update…खेल खबर | 10.May | 1 pm 10.05.2023

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने अपनी सर्जरी के बारे में अपडेट देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

IPL 2023: रिंकू सिंह को आंद्रे रसेल का संदेश। खेल खबर | 09.May | 6 pm 09.05.2023

कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमौला आंद्रे रसेल को खुशी है कि रिंकू सिंह टीम के नये सितारे बनकर उभरे हैं लेकिन उन्होंने अपने ‘भाई’ को एक ही सलाह दी है कि विनम्रता कभी नहीं छोड़े ।

मैच जीतने के बाद भी KKR के कप्तान पर लगा जुर्माना…खेल खबर | 9.May | 1 pm 09.05.2023

आईपीएल ने अपने बयान में कहा, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा पर फाइन लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ इडन गार्डन्स में खेले गए मैच में समय पर ओवर पूरे नहीं कर सकी. ये उनकी टीम का पहला अपराध है।

IPL 2023: आज कोलकाता नाइट राइडर्स का पंजाब किंग्स से होगा मुकाबला। खेल खबर | 08.May | 6 pm 08.05.2023

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 53वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। अब जबकि समय तेजी से हाथ से निकलता जा रहा है तब केकेआर और पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे।

पहलवान Bajrang Punia ने ऐसा क्या किया पोस्ट की समर्थकों ने ही किया ट्रोल…खेल खबर | 8.May | 1 pm 08.05.2023

स्टोरी में हनुमान की तस्वीर बनी हुई थी और लिखा हुआ था, ‘मैं बजरंगी हूं, मैं बजरंग दल का समर्थन करता हूं, जय श्री राम।’ट्विटर पर लोग इस पोस्ट को कर्नाटक चुनाव के साथ जोड़कर देख रहे हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा भारत और पाकिस्तान का मैच। खेल खबर | 05.May | 6 pm 05.05.2023

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच की मेजबानी करने की रेस में सबसे आगे चल रहा है।

World Cup: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा भारत-पाकिस्तान मैच…खेल खबर | 5.May | 1 pm 05.05.2023

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच की मेजबानी करने की रेस में सबसे आगे चल रहा है। साल 2016 के बाद भारतीय सरजमीं पर दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच यह पहला मैच होगा।

पहलवानों ने अमित शाह को लिखा पत्र। खेल खबर | 04.May | 6 pm 04.05.2023

जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे देश के पहलवानों के लिए बीती रात बहुत मुश्किल रही। खिलाड़ियों की दिल्ली पुलिस के साथ भिड़ंत हुई जिसके बाद सुबह तक हंगामा चलता रहा। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि रात को हंगामे के समय ही पहलवानों ने गृह मंत्री अमित शाह को खत लिखा है।

2 बार की वर्ल्ड चैंपियन टोरी बॉवी का 32 साल की उम्र में निधन…खेल खबर | 4.May | 1 pm 04.05.2023

यूएसए की एथलेटिक्स फेडरेशन और टोरी की मैनेजमेंट कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है. टोरी की मौत पर कई स्टार खिलाड़ियों ने भी शोक जताया। टोरी की लाश उन्हीं के घर पर मिली और अब तक मौत की वजह सामने नहीं आई है।

IPL 2023: चोट के कारण सीजन से बाहर हुए जयदेव उनादकट। खेल खबर | 03.May | 6 pm 03.05.2023

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को सोमवार को आरसीबी के हाथों हार मिली। इस हार के बाद टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। केएल राहुल की टीम के स्टार गेंदबाज जयदेव उनादकट पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं।

IPL 2023 डबल हेडर का पहला मुकाबला CSK और LSG के बीच खेला जाएगा…खेल खबर | 3.May | 1 pm 03.05.2023

डबल हेडर का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। वहीं शाम में मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस का सामना करेगी।

IPL 2023: गौतम गंभीर और कोहली को भारी पड़ा झगड़ा, BCCI ने लगाया भारी जुर्माना। खेल खबर | 02.May | 6 pm 02.05.2023

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के मैच के दौरान फिर एक-दूसरे से उलझ पड़े जिससे इन दोनों के मतभेद खुलकर सामने आ गए।

Gambhir से तीखी नोकझोंक के बाद Virat ने Trollers को दिया जवाब…खेल खबर | 2.May | 1 pm 02.05.2023

उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसका साफ मतलब था कि उन्हें दूसरों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता।कोहली ने जो स्टोरी शेयर की उसमें लिखा था, ‘जो भी आप सुनते हैं वो राय है हकीकत नहीं। जो भी आप देखते हैं वह नजरिया है सच्चाई नहीं।’ उनकी इस स्टोरी को सोमवार की घटना के साथ ही जोड़कर देखा जा रहा है।

IPL 2023: दूसरी बार आमने-सामने होंगे लखनऊ और बैंगलोर। खेल खबर | 01.May | 6 pm 01.05.2023

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सोमवार को जब अपने घरेलू मैदान पर होगी तो उसकी नजर अंकतालिका के टॉप स्थान पर होगी। टीम के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चुनौती होगी। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी।

Sandeep Sharma का हैरतअंगेज कैच…खेल खबर | 1.May | 1 pm 01.05.2023

संदीप शर्मा ने पीछे की ओर दौड़ते हुए 19 मीटर की दौड़ लगाई और फिर हाव में छलांग लगा दी, गेंद हाथ आते ही वो धम्म से जमीन पर गिर गए। इसके बावजूद उनके हाथों से गेंद नहीं गिरी। ये कैच देखकर संदीप के साथी ही नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव भी हैरान रह गए थे।

Neeraj Chopra के बाद पहलवानों को मिला Abhinav Bindra का समर्थन…खेल खबर | 28.April | 6 pm 28.04.2023

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और अभिनव बिंद्रा ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए न्याय सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की।

Wrestler Protest के समर्थन में आए Neeraj Chopra…खेल खबर | 28.April | 1 pm 28.04.2023

देश के स्टार एथलीट ने शुक्रवार को ट्वीट करके इस मामले की तुरंत जांच की अपील की।विनेश फोगाट स्टार खिलाड़ियों के सामने न आने से दुखी थी। उन्होंने गुरुवार को एक्सप्रेस अड्डा में बात करते हुए कहा था कि बाकी खेलों से जुड़े स्टार खिलाड़ियों को भी उनके हक की बात करनी चाहिए।

IPL 2023: महिला से दुर्व्यवहार कर मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स। खेल खबर | 27.April | 6 pm 27.04.2023

इंडियन प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने अपने क्रिकेटर्स के लिए ‘आचार संहिता’ बनाई है। फ्रेंचाइजी ने यह कदम फ्रेंचाइजी की पार्टी में टीम के एक खिलाड़ी के एक महिला के साथ दुर्व्यवहार की घटना के कुछ दिन बाद उठाया है।

RR vs CSK संभावित प्लेयिंग 11…खेल खबर | 27.April | 1 pm 27.04.2023

आज चेन्नई की नजरें उसी हार का बदला लेने पर रहेंगी। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन पर काबिज है तो वहीं राजस्थान रॉयल्स तीसरे स्थान पर है।

“रोहित शर्मा को लेना चाहिए ब्रेक।” खेल खबर | 26.April | 6 pm 26.04.2023

सुनील गावस्कर को लगता है कि मुंबई इंडियंस और भारत के कप्तान रोहित शर्मा को चल रहे आईपीएल से कुछ समय के लिए छुट्टी लेनी चाहिए और पिछले कुछ लीग मैचों और बाद में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए तरोताजा होकर वापस आना चाहिए।

जीत के बाद भी Pandya को सता रही किस बात की चिंता?…खेल खबर | 26.April | 1 pm 26.04.2023

उनकी परेशानी का कारण है गुजरात के गेंदबाज यश दयाल।यश दयाल मंगलवार को मैच में नहीं उतरे थे। इससे पहले भी उन्हें मौका नहीं मिला था। मैच के बाद हार्दिक पंड्या से यश दयाल को लेकर सवाल किया गया था। गुजरात के कप्तान ने जवाब देते हुए बताया कि यश बीते 10 दिनों से काफी बीमार हैं।

अजिंक्य रहाणे की इंडिया टेस्ट टीम में वापसी। खेल खबर | 25.April | 6 pm 25.04.2023

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली 15 सदस्यीय टीम में अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है। बतौर विकेटकीपर केएस भरत को मौका मिला है।

अपनी पुरानी टीम SRH से David Warner ने लिया बदला…खेल खबर | 25.April | 1 pm 25.04.2023

डेविड वॉर्नर लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े हुए थे। साल 2016 में उन्होंने इस टीम को चैंपियन भी बनाया लेकिन जैसे ही वॉर्नर का फॉर्म खराब हुआ टीम ने भी उनका साथ छोड़ दिया।

IPL 2023: आईपीएल से सन्यास ले लेंगे धोनी? खेल खबर | 24.April | 6 pm 24.04.2023

महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये सीजन धोनी का आईपीएल में आखिरी सीजन होने वाला है। इस लिहाज से केकेआर के फैंस के लिए धोनी को ईडन गार्डन्स में देखने का आखिरी मौका था।

Listen to the Jansatta - खेल खबर podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.