Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episodes

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

IPL 2023: धोनी के लिए कितना अनलकी है रिजर्व डे? खेल खबर | 29.May | 6 pm 29.05.2023

आईपीएल के 16 साल के इतिहास में पहला मौका है जब फाइनल मुकाबला रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाना था। हालांकि बारिश के चलते एक भी ओवर नहीं डाला जा सका और मैच को रिजर्व डे पर आयोजित करने का फैसला किया गया। रिजर्व डे और महेंद्र सिंह धोनी का इतिहास बहुत अच्छा नहीं रहा है।

पहलवानों के साथ किए गए बर्ताव से खुश नहीं नीरज चोपड़ा…खेल खबर | 29.May | 1 pm 29.05.2023

इस बीच, टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने साक्षी मलिक के एक वीडियो को रिट्वीट किया और लिखा, ‘यह देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है।

मलेशिया मास्टर्स: पीवी सिंधु और एचएस प्रणय की सेमिफाइनल में एंट्री। खेल खबर | 26.May | 6 pm 26.05.2023

स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधु और एचएस प्रणय शुक्रवार को कुआलालंपुर में अपने-अपने विरोधियों के खिलाफ कड़े मुकाबले में जीत के साथ मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के महिला और पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए।

GT vs MI Qualifier 2 Pitch Report…खेल खबर | 26.May | 1 pm 26.05.2023

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का दूसरा क्वालिफायर 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। गुजरात का यह गृह मैदान है।

IPL 2023: कृणाल पंड्या ने ली हार की जिम्मेदारी। खेल खबर | 25.May | 6 pm 25.05.2023

लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान कृणाल पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 81 रन की हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली।

आकाश मधवाल ने रचा इतिहास, अनिल कुंबले की बराबरी की…खेल खबर | 25.May | 1 pm 25.05.2023

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023)के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)के खिलाफ 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

IPL 2023 LSG vs MI: आज होगा लखनऊ और मुंबई का मुकाबला। खेल खबर | 24.May | 6 pm 24.05.2023

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें बुधवार को आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में आमने-सामने होंगी। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में हारने वाली टीम को दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

महेंद्र सिंह धोनी के ‘मास्टरस्ट्रोक’ ने किया फैंस को हैरान…खेल खबर | 24.May | 1 pm 24.05.2023

टीम ने क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस को मात दी और फाइल का टिकट कटाया। इस मैच के दौरान चेन्नई के खिलाड़ियों ने तो शानदार खेल दिखाया ही फैंस को धोनी का मास्टरमाइंड अंदाज देखने को भी मिला।

Wrestler Protest: “न्याय की रफ्तार धीमी” – Vinesh Phogat…खेल खबर | 23.May | 6 pm 23.05.2023

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। विनेश फोगाट का कहना है कि जांच की रफ्तार काफी धीमी है लेकिन वह न्याय के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।विनेश फोगाट ने कहा, ‘बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और मैं जब जनवरी में धरने पर बैठे थे तब हमें लगा था कि 2-3 दिन में हमें न्याय मिल जाएगा

IPL 2023: Qualifier 1 Update …खेल खबर | 23.May | 1 pm 23.05.2023

क्वालिफायर 1 जीतने वाली टीम सीधा आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को एक मौका और मिलेगा।क्वालिफायर 1 में हारने वाली टीम की 26 मई 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले क्वालिफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ंत होगी।

IPL 2023: आरसीबी की हार के बाद क्या बोले विराट कोहली? खेल खबर | 22.May | 6 pm 22.05.2023

इंडियन प्रीमियर लीग में सातवां शतक जड़ने से उत्साहित स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने आलोचकों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों ने सोचा कि वह टी20 बल्लेबाज के रूप में चुक गए हैं लेकिन इस समय वह सबसे छोटे प्रारूप में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहे हैं।

Virat Kohli की टीम RCB की हार पर Naveen Ul Haq का तंज…खेल खबर | 22.May | 1 pm 22.05.2023

कोहली इस हार से काफी निराश दिखाई दिए। उनके शतक की खुशी पर भी पानी फिर गया।विराट कोहली के इस जख्म पर नमक छिड़कने का काम किया अफगानिस्तानी गेंदबाज नवीन उल हक ने ।

लोग क्या कहते हैं, इसकी परवाह नहीं करते विराट कोहली। खेल खबर | 19.May | 6 pm 19.05.2023

विराट कोहली का मानना है कि उन्होंने स्वयं को इतने दबाव में ला दिया था कि इंडियन प्रीमियर लीग में छह शतक लगाने के बावजूद उन्होंने कभी खुद को पर्याप्त श्रेय नहीं दिया लेकिन इसके साथ ही कहा कि उनके स्ट्राइक रेट को लेकर लोग क्या कहते हैं वह इसकी परवाह नहीं करते।

Wrestler Protest: “जिस मेडल के लिए किया सब कुर्बान, उसे 15 रुपए का बता रहे बृजभूषण”…खेल खबर | 19.May | 1 pm 19.05.2023

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें बृजभूषण शरण सिंह दिख दे रहे हैं। वीडियो में एक आदमी भाजपा सांसद से पूछ रहा है, ‘जो उन्होंने मेडल जीते थे, वह वापस देनी की…।

IPL 2023 DC vs PBKS: शिखर धवन ने ली हार की जिम्मेदारी। खेल खबर | 18.May | 6 pm 18.05.2023

पंजाब किंग्स ने बुधवार तक खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा था लेकिन बीती रात दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार ने उसकी उम्मीदों को और बड़ा झटका दिया है।

IPL 2023: पंजाब के बाद आरसीबी के साथ ‘खेला होबे…खेल खबर | 18.May | 1 pm 18.05.2023

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने बुधवार को पंजाब किंग्स (PBKS) को हरा दिया। प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी डेविड वार्नर की अगुआई वाली टीम ने शिखर धवन की अगुआई वाली टीम की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया।

IPL 2023 DC vs PBKS: आज सालों बाद धर्मशाला में होगा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का आमना-सामना। खेल खबर | 17.May | 6 pm 17.05.2023

आईपीएल 2023 के लीग राउंड के आखिरी पड़ाव पर दिल्ली कैपिटल्स अब अपने दूसरे घरेलू मैदान पर मैच खेलेगी। बुधवार को टीम का सामना पंजाब किंग्स से होना है। यह मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

क्रुणाल पंड्या के मैदान छोड़ जाने पर रविचंद्रन अश्विन ने ‘चुटकी’ ली…खेल खबर | 17.May | 1 pm 17.05.2023

वहीं, दूसरे छोर पर मार्कस स्टोइनिस का स्ट्राइक रेट 189.36 था। क्रुणाल पंड्या 16वें ओवर के बाद मैदान से बाहर चले गए, जिसे रिटायर्ड हर्ट माना गया। उनके रिटायर्ड होने से डेथ ओवर्स में निकोलस पूरन की एंट्री हुई।

कुत्ते के काटने से घायल हो गए थे अर्जुन तेंदुलकर। खेल खबर | 16.May | 6 pm 16.05.2023

अर्जुन तेंदुलकर ने बताया कि उन्हें हाथ में चोट लगी है जिससे वह गेंदबाजी करते हैं। एक दिन पहले ही एक कुत्ते ने उनके हाथ में काट लिया। इसी कारण वह ट्रेनिंग सेशन में गेंदबाजी भी नहीं कर पाए।

Wrestlers Protest: हमसे यौन उत्पीड़न के वीडियो सबूत मांगे…खेल खबर | 16.May | 1 pm 16.05.2023

जयशंकर बांग्लादेश, स्वीडन और बेल्जियम की अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार शाम को ब्रसेल्स पहुंचे। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से डी क्रू को व्यक्तिगत बधाई दी।

WTC से पहले ICC का बड़ा कदम…खेल खबर | 15.May | 1 pm 15.05.2023

सात जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलेंगी। यह मुकाबला इंग्लैंड के लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों को नए बदलाव के बारे में बता दिया गया है। क्रिकबज की खबर की मानें तो आईसीसी की क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष सौरव गांगुली का इस बदलाव में अहम रोल है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह भी कई बार इस मुद्दे को उठा चुके थे।

IPL 2023: क्यों लगा जोस बटलर पर जुर्माना? खेल खबर | 12.May | 6 pm 12.05.2023

जोस बटलर पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। जोस बटलर को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के द्वारा नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और इसी के तहत उन पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगा है।

NHRC ने Wrestler Protest के संबध में खेल मंत्रालय,SAI,BCCI को भेजा नोटिस …खेल खबर | 12.May | 1 pm 12.05.2023

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार 11 मई 2023 को युवा मामले और खेल मंत्रालय के साथ-साथ दोषी खेल निकायों को नोटिस जारी किए। एनएचआरसी (NHRC) ने भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी नोटिस भेजा है।

IPL 2023: धोनी के फैंस को लेकर क्या बोले रवींद्र जडेजा? खेल खबर | 11.May | 6 pm 11.05.2023

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स पर टीम की जीत के बाद कहा कि फैंस उन्हें बल्लेबाजी करता देख निराश हो गए थे और उनके आउट होने का इंतजार कर रहे थे। जडेजा बुधवार को धोनी से पहले बल्लेबाजी करने आए। फैंस को लगा कि धोनी मैदान पर आएंगे लेकिन उन्हें रवींद्र जडेजा नजर आए।

Asia Cup 2023: पाकिस्तान की मेजबानी पर बढ़ा खतरा…खेल खबर | 11.May | 1 pm 11.05.2023

इस साल होने वाले एशिया कप को लेकर अब तक संशय बना हुआ है। ये टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना था लेकिन वहां के हालात देखते हुए अब इसकी उम्मीद बेहद कम लग रही है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद वहां हिंसक माहौल है।

Listen to the Jansatta - खेल खबर podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.