Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episodes

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

विदेश में ट्रेनिंग करने के लिए विनेश फोगाट को नहीं मिला वीजा…खेल खबर |4.July | 1 pm 04.07.2023

कुछ समय पहले तक बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे पहलवान अब मैट पर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स की तैयारियां शुरू कर दी है।

90 मीटर का कोई दबाव नहीं, विश्व चैम्पियनशिप से पहले फिटनेस पर फोकस : नीरज चोपड़ा…खेल खबर |3.July | 6 pm 03.07.2023

पिछले सप्ताह लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले ओलंपिक भालाफेंक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने सोमवार को कहा कि अगस्त में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप से पहले शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर फोकस रहेगा लेकिन 90 मीटर की बाधा पार करने का कोई दबाव नहीं है ।

बेन स्टोक्स के फैन हुए विराट कोहली। खेल खबर | 03.July | 1 pm 03.07.2023

बेन स्टोक्स ने अपनी पारी से भारतीय क्रिकेटरों को अपना मुरीद बना लिया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के शीर्ष गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने ट्विटर पर उनकी तारीफ की है।

500 करोड़ से भी ज्यादा के बजट के साथ सभी स्टेडियम का काया पलट करेगी बीसीसीआई। खेल खबर | 30.June | 6 pm 30.06.2023

भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अब बेहद ही कम समय बचा है। टीमें तो अपनी तैयारियों में लगी ही हुई हैं बीसीसीआई की मेजबानी का प्लान भी पूरी तरह तैयार है। वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई उन सभी स्टेडियम का काया पलट करने वाला है जो मैचों की मेजबानी करेंगे। इसके लिए बीसीसीआई ने 500 करोड़ से भी ज्यादा का बजट रखा है।

क्रिकेट छोड़ राजनीति में आए अंबाती रायुडू। खेल खबर | 30.June | 1 pm 30.06.2023

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने इस साल अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेला। चेन्नई सुपर किंग्स के इस स्टार ने फाइनल मुकाबले से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। क्रिकेट की पारी खत्म करने के बाद अब यह खिलाड़ी जल्द ही एक नई पारी की शुरुआत करने वाला है। रायुडू क्रिकेटर से नेता बनने की तैयारी में हैं जिसके लिए उन्होंने पूरा प्लान भी तैयार कर लिया है।

विराट कोहली का जिक्र कर आर.अश्विन ने याद किया पुराना किस्सा। खेल खबर | 29.June | 6 pm 29.06.2023

आईसीसी से बातचीत में अश्विन ने उस पल के बारे में बताया जब हजारों लोगों से भरे स्टेडियम में वह बल्लेबाजी करने उतरे उनपर दबाव था टीम इंडिया को जीत दिलाने का वह भी पाकिस्तान के खिलाफ।

सुनील छेत्री सेमीफाइनल में पार लगाएंगे भारत की नैया?…खेल खबर |29.June | 1 pm 29.06.2023

वहीं दूसरा सेमीफाइल कुवैत और बांग्लादेश के बीच होगा। भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। उसने तीन में दो में जीत हासिल की जबकि उसका एक मैच ड्रॉ रहा।

ब्रॉडकास्टर के लिए नहीं हैं बीसीसीआई के पास पैसे? खेल खबर | 28.June | 6 pm 28.06.2023

बीसीसीआई को दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड माना जाता है। उन्हें स्पॉन्सर्स से लेकर ब्रॉडकास्टर्स तक से मोटी कमाई होती है। बीसीसीआई के पैसे का पावर कई जगह नजर भी आता है हालांकि हैरानी की बात यह है कि इतने अमीर बोर्ड होने के बावजूद बीसीसीआई के पास अपने घरेलू टूर्नामेंट के लिए ब्रॉडकास्टर नहीं है।

भारत 12 महीने में दूसरी बार करेगा आयरलैंड का दौरा…खेल खबर |28.June | 1 pm 28.06.2023

वहीं इस दौरे के बाद भारत को आयरलैंड का भी दौरा करना है जिसका शेड्यूल मंगलवार देर रात जारी किया गया।

जारी हुआ वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल। खेल खबर | 27.June | 6 pm 27.06.2023

भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी हो गया है। 46 दिनों तक चलने वाला टूर्नामेंट में 48 मैच 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे। विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा।

पृथ्वी शॉ के खिलाफ मुंबई पुलिस को नहीं मिला कोई सबूत…खेल खबर |27.June | 1 pm 27.06.2023

शॉ इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे। यह सारा मामला 15 फरवरी का है और लगभग चार महीने बाद शॉ को इस मामले में राहत मिली है।एयरपोर्ट पुलिस ने सोमवार को अंधेरी के मजिस्ट्रेट कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया कि सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर जो भी आरोप लगाए हैं वह सब झूठे हैं।

सरफराज खान को लेकर क्यों मचा है बवाल? खेल खबर | 26.June | 6 pm 26.06.2023

सरफराज खान को भारतीय टीम से बाहर किए जाने को फिटनेस और अनुशासनात्मक मुद्दों से जोड़ा गया लेकिन मुंबई क्रिकेट के सूत्रों ने कहा कि इस तरह के दावों में कोई सच्चाई नहीं है। बीसीसीआई के एक तबके में यह माना जाता है कि सरफराज को अपनी फिटनेस में सुधार करने के साथ और मैदान के अंदर और बाहर थोड़ा अधिक अनुशासित होने की जरूरत है।

चोटिल खिलाड़ियों से परेशान भारतीय टीम, श्रेयस अय्यर भी आए लिस्ट में। खेल खबर | 26.June | 1 pm 26.06.2023

चोटिल खिलाड़ियों के कारण टीम इंडिया की परेशानी कम नहीं हो रही है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल काफी समय से मैदान से दूर हैं।

योगेश्वर दत्त और पहलवानों के बीच बहस। खेल खबर | 23.May | 6 pm 23.06.2023

योगेश्वर दत्त ने छह मिनट का वीडियो ट्वीटर शेयर किया जिसमें बजरंग पूनिया समेत कई बड़े रेसलर्स के खिलाफ काफी कुछ कहा है।

धरने पर बैठे पहलवानों को ट्रायल में मिली राहत तो भड़के अन्य खिलाड़ियों के परिजन…खेल खबर |23.June | 1 pm 23.06.2023

हालांकि तदर्थ समिति के इस फैसले पर सवाल उठने लगे हैं। कई पहलवानों के परिजन को यह फैसला पक्षपाती लग रहा है। उन्हें लगता है कि धरने का असर नहीं हुआ है।

वीरेंद्र सहवाग बन सकते हैं टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर? खेल खबर | 22.May | 6 pm 22.06.2023

भारतीय क्रिकेट के बड़े नाम राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन करने से अक्सर कतराते हैं और जानकारों का मानना है कि जो बनना भी चाहते हैं, उन्हें इस पद के लिए वेतन कम होने के कारण गंभीरता से नहीं लिया जाता। इस क्षेत्र से दिग्गज क्रिकेटर्स की बात करें तो केवल वीरेंद्र सहवाग चयनकर्ता बनने के पात्र हैं।

Asia Cup को लेकर पाकिस्तान से आए बयान के बाद BCCI और PCB में तकरार तय…खेल खबर |22.June | 1 pm 22.06.2023

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार जका अशरफ ने एशिया कप 2023 के हाइब्रिड मॉडल को ठुकरा दिया है। इसके तहत टूर्नामेंट का आयोजन सितंबर में पाकिस्तान और श्रीलंका में होना है।

आमने-सामने आ गईं साक्षी मलिक और बबीता फोगाट। खेल खबर | 21.May | 6 pm 21.06.2023

ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट आमने-सामने हैं। दोनों ट्विटर पर एक दूसरे पर निशाना साध रही हैं।

TNPL 2023: 10 गेंद बाकी रहते ही विजय शंकर की टीम ने जीता मैच…खेल खबर |21.June | 1 pm 21.06.2023

इस लीग में आईपीएल में हिस्सा लेने वाले स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे है। 20 जून को नेल्लाई रॉय किंग्स और आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजंस के बीच लीग का 10वां मैच खेला गया।

चीन के खिलाफ उतरेगी भारतीय पुरूष हॉकी टीम। खेल खबर | 20.May | 6 pm 20.06.2023

भारतीय पुरूष हॉकी टीम तीन से 12 अगस्त तक यहां होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में पहले दिन चीन से खेलेगी । मेजबान भारत और चीन मेजर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम पर पहले दिन के आखिरी मैच में आमने सामने होंगे ।

बृजभूषण के खिलाफ धरना देने वाले पहलवानों को लग सकता है झटका…खेल खबर |20.June | 1 pm 20.06.2023

एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) एशियाई खेलों के लिए भारतीय कुश्ती टीम के नाम भेजने के लिए 15 जुलाई की समय सीमा और आगे बढ़ाने के भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अनुरोध को ठुकरा सकता है। यह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवानों के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

WTC Final: रोहित शर्मा को मिला माइकल क्लार्क का साथ। खेल खबर | 19.May | 6 pm 19.06.2023

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की काबिलियत पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। क्रिकेट फैंस से लेकर कई दिग्गज खिलाड़ी अभी तक रोहित को कप्तानी से हटाने की बात कह चुके हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने रोहित शर्मा का सपोर्ट किया है।

भारत ने जीता इंटरकांटिनेंटल कप, Final में लेबनान को 2-0 से हराया…खेल खबर |19.June | 1 pm 19.06.2023

कप्तान सुनील छेत्री और लल्लिंजुआला छांगते के गोल के दम पर भारत ने इंटरकांटिनेंटल कप के फाइनल में रविवार 18 जून 2023 को भुवनेश्वर में लेबनान को 2-0 से शिकस्त दी।

अपने बड़े भाई के साथ नजर आए महेंद्र सिंह धोनी। खेल खबर | 16.June | 6 pm 16.06.2023

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत में काफी लोकप्रिय हैं। धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म ने उनके जीवन के और कई अलग पहलू भी फैंस को दिखाए लेकिन धोनी के बड़े भाई को लेकर बहुत कम ही मौकों पर बात हुई है। सोशल मीडिया पर गुरुवार से तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें पहली बार धोनी अपने भाई के साथ नजर आ रहे हैं।

Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह के खिलाफ चार्जशीट के बाद एशियन गेम्स की तैयारी में रेसलर…खेल खबर |16.June | 1 pm 16.06.2023

बीजेपी सांसद को पोस्को एक्ट में राहत मिल गई है। धरना दे रहे पहलवानों ने इस मामले में फिलहाल चुप्पी साध ली है। उन्होंने अब तक अपने आगे के प्लान पर कुछ नहीं कहा है। खिलाड़ी अब खेल की राह पर लौटने की कोशिश में भी है।साक्षी मलिक ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत बताया कि वह और उनके साथी एशियन गेम्स में हिस्सा लेने चाहते हैं।

Listen to the Jansatta - खेल खबर podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.