Express Audio
Jansatta - खेल खबर
मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
जर्मनी से 0-2 से हारा भारत, दौरे की लगातार तीसरी हार…खेल खबर |20.July | 6 pm 20.07.2023 4:41
भारतीय टीम का जर्मनी का यह दौरा आगामी एशियाई खेलों की तैयारियों के सिलसिले में था। दौरे के तीसरे और अंतिम मैच में भारतीय टीम जर्मनी को तीसरे क्वार्टर तक गोल रहित बराबरी पर रोकने में सफल रही थी।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर राहुल द्रविड़ की सलाह। खेल खबर | 20.July | 1 pm 20.07.2023 5:09
एशिया कप 2023 का शेड्यूल बुधवार को पीसीबी की ओर से जारी कर दिया गया। शेड्यूल को लेकर कई दिनों से खींचतान चल रही थी। पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाला एशिया कप 30 अगस्त से शुरू होगा और पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा।
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को एशियन गेम्स में मिला सीधा प्रवेश, दूसरे रेसलर्स हुए नाराज। खेल खबर | 19.July | 6 pm 19.07.2023 5:00
भारतीय कुश्ती महासंघ की तदर्थ समिति ने मंगलवार को ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और विश्व चैम्पियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट को एशियन गेम्स में सीधे प्रवेश दिया है। यह फैसला कई रेसलर्स और कोच को पसंद नहीं आया।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लियोनल मेसी पर कसा तंज…खेल खबर |19.July | 1 pm 19.07.2023 5:21
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कहना है कि सऊदी प्रो लीग मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) से बेहतर है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यह भी दावा किया कि हाल के वर्षों में यूरोपीय फ़ुटबॉल ने बहुत गुणवत्ता (Quality) खो दी है
पैसों की कमी के चलते विक्टोरिया नहीं करेगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी। खेल खबर | 18.July | 6 pm 18.07.2023 5:12
साल 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में नहीं होंगे। स्टेट ऑफ विक्टोरिया ने पैसे की कमी के कारण मेजबानी छोड़ने का फैसला किया है।
रोहित शर्मा पर फिर भड़के सुनील गावस्कर। खेल खबर | 17.July | 6 pm 17.07.2023 4:57
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी हार के बाद टीम इंडिया पर काफी सवाल उठे थे। कुछ ने इसे तैयारी की कमी बताया तो कुछ का कहना था कि खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेज नहीं किया गया।
Asian Athletics Championships: भारत आखिरी दिन 8 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीता…खेल खबर |14.July | 1 pm 17.07.2023 5:12
भारत के ट्रैक और फील्ड दल ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत 27 मेडल जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। आखिरी दिन 8 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीता।
यूएस ओपन सुपर 300 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पी वी सिंधु और लक्ष्य सेन। खेल खबर | 14.July | 6 pm 14.07.2023 5:25
दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु और लक्ष्य सेन ने सीधे गेम में जीत दर्ज करके यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
नीरज चोपड़ा नहीं यह भारतीय बना वर्ल्ड चैंपियन…खेल खबर |14.July | 1 pm 14.07.2023 5:46
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में अब तक कई उपलब्धि हासिल की है लेकिन वह अब तक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बना पाए। हालांकि देश के पैरालंपिक जैवलिन थ्रोएर सुमित अंतिल ने यह कारनाम कर दिखाया।
रेफरी, कोच और फीजियोथेरेपिस्ट ने भी दिए बृजभूषण सिंह के खिलाफ बयान। खेल खबर | 13.July | 6 pm 13.07.2023 5:03
बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह पर ओलंपिक मेडलिस्ट मैरीकॉम की अध्यक्षता वाली ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट अब सामने आ गई है। दिल्ली पुलिस ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निवर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ जो चार्जशीट दायर की है उसमें रिपोर्ट भी शामिल है।
R Ashwin ने अपने नाम किया ये महारिकॉर्ड…खेल खबर |13.July | 1 pm 13.07.2023 5:18
भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंद से कहर बरपाते हुए इतिहास रच दिया। अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
12 साल पुराना वीडियो देखकर विराट कोहली के लिए क्या बोले राहुल द्रविड़? खेल खबर | 12.July | 6 pm 12.07.2023 4:54
2011 में खेली गई वेस्टइंडीज दौरे की सीरीज में राहुल द्रविड़ भी टीम का हिस्सा थे जो कि अब हेड कोच हैं। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें कोहली और राहुल द्रविड़ ने 12 पहले की उस सीरीज के बारे में बात की।
Wimbledon: नौ महीने पहले मां बनी एलिना ने इगा स्वियातेक को हराया…खेल खबर |12.July | 1 pm 12.07.2023 5:30
मां बनने के बाद वापसी करने के तीन महीने बाद ही एलिना स्वितोलिना ने मंगलवार को शीर्ष रैंकिंग वाली इगा स्वियातेक को 7-5, 6-7 (5), 6-2 से हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
IND vs WI : केएस भरत की जगह ले रहे हैं इशान किशन? खेल खबर | 11.July | 6 pm 11.07.2023 4:46
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत बुधवार को डोमिनिका में होनी है। इससे पहले रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम केएस भरत की जगह इशान किशन और दो स्पिनर्स को खिलाने पर विचार कर रही है।
दिल्ली पुलिस ने आरोपपत्र में कहा- बृजभूषण शरण ने यौन शोषण किया!…खेल खबर |11.July | 1 pm 11.07.2023 5:26
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को हाल ही में दिल्ली कोर्ट ने समन किया। बीजेपी सांसद पर महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण करने, उनका पीछा करने और परेशान करने के आरोप लगे हैं।
पार्थ सालुंखे रिकर्व वर्ग में युवा विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय बने…खेल खबर |10.July | 6 pm 10.07.2023 4:54
पार्थ सालुंखे युवा विश्व चैंपियनशिप के रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले पुरुष तीरंदाज बने, जिससे भारत ने अपने अभियान को 11 पदकों के साथ समाप्त किया।
विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ के लिए किया भावुक पोस्ट…खेल खबर |10.July | 1 pm 10.07.2023 5:29
विराट कोहली ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर आकाउंट पर पर द्रविड़ के साथ फोटो पोस्ट की और इमोशनल नोट लिखा।
रिंकू सिंह के लिए बीसीसीआई के पास है कुछ अलग प्लान। खेल खबर | 07.July | 6 pm 07.07.2023 5:22
बीसीसीआई ने रिंकू सिंह को नजरअंदाज नहीं किया है बल्कि इस स्टार बल्लेबाज के लिए उनका कुछ प्लान है। बीसीसीआई नहीं चाहता था कि रिंकू सिंह वेस्टइंडीज के सामने डेब्यू करें। केकेआर के इस बल्लेबाज और बाकी युवा खिलाड़ियों को आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में मौका दिया जाएगा।
Dhoni के साथ ये दिग्गज खिलाड़ी भी आज मनाते हैं जन्मदिन…खेल खबर |7.July | 1 pm 07.07.2023 4:52
इस दिन दो और खिलाड़ी अपना जन्मदिन मनाते हैं। इनमें से एक ओलंपिक मेडलिस्ट है तो दूसरा धोनी की तरह भारतीय क्रिकेटर।जो सफलता धोनी ने क्रिकेट में भारत को दिलाई वही कामयाबी शंकर लक्ष्मण ने हॉकी को दिलाई लेकिन
IND vs WI: रिंकू सिंह का चयन न होने पर इरफान पठान ने किया ट्वीट…खेल खबर |6.July | 6 pm 06.07.2023 4:47
वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए बुधवार, 5 जुलाई को टीम इंडिया का चयन हो गया। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम काफी युवा है। दुनिया के नंबर -1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को छोड़ दें तो कोई भी खिलाड़ी 30 साल से ऊपर का नहीं है।
रिंकू सिंह के चयन के पक्ष में आए इरफान पठान। खेल खबर | 06.July | 1 pm 06.07.2023 5:14
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट इरफान पठान ने टीम इंडिया के चयन के बाद ट्वीट करके कहा रिंकू सिंह का समय जल्द आएगा। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सोशल मीडिया यूजर्स ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले खिलाड़ी को न चुनने पर नाखुशी जाहिर की।
Praveen Kumar Accident: बाल-बाल बचे पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीन कुमार। खेल खबर | 05.July | 6 pm 05.07.2023 5:19
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और उनके बेटे की कार मेरठ में एक ट्रक से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि दोनों को सुरक्षित बताया जा रहा है।
SAFF Championship: टीम इंडिया बनी चैंपियन तो वंदे मातरम से गूंज उठा स्टेडियम…खेल खबर |5.July | 1 pm 05.07.2023 4:50
भारतीय टीम की जीत के बाद स्टेडियम में जो नजारा दिखाई दिया वह सालों-साल फैंस को याद रहेगा।लगभग 30 हजार फैंस भारत और कुवैत के बीच यह रोमांचक फाइनल मुकाबला देखने बेंगलुरु के कांतिराव स्टेडियम पहुंचे थे। मैच खत्म होते ही सुनील छेत्री फैंस का अभिवादन करने लगे। तभी पूरे स्टेडियम में वंदे मातरम गाना गूंजने लगा।
नए लुक के साथ ‘हाजी साहब’ बनकर लौटे बाबर आज़म। खेल खबर | 04.July | 6 pm 04.07.2023 4:43
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम लगभग 45 दिन बाद अपने देश लौटे हैं। पाकिस्तानी टीम को इसी महीने श्रीलंका का दौरा करना है जहां वह दो टेस्ट मुकाबले खेलेगी।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.