Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episodes

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

हार्दिक पांड्या की चोट बनी सिरदर्द, मुंबई भेजी गई रिपोर्ट। खेल खबर | 20.October | 1 pm 20.10.2023

गेंदबाजी करते हुए पंड्या चोटिल हो गए थे और अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा कि हार्दिक पंड्या की स्कैन रिपोर्ट्स को मुंबई भेजा गया है। बीसीसीआई ने अपडेट देते हुए बताया था कि हार्दिक पंड्या को स्कैन के लिए ले जाया गया।

India vs Bangladesh : महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश का कड़ा मुकाबला। खेल खबर | 19.October | 6 pm 19.10.2023

आईसीसी विश्व कप 2023 का 17वां मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। भारत ने अब तक 3 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं।

वर्ल्ड कप के बीच ओवर स्पीडिंग के चक्कर में रोहित शर्मा का कटा चालान। खेल खबर | 19.October | 1 pm 19.10.2023

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने लापरवाही दिखाई है। रोहित शर्मा के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए तीन ट्रैफिक चालान कटे हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ने पुणे जा रहे थे।

PCB ने की ICC से शिकायत तो, दानिश कनेरिया ने खोली टीम की पोल। खेल खबर | 18.October | 6 pm 18.10.2023

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के समक्ष भारत में चल रहे वर्ल्ड कप से जुड़ी तीन शिकायत दर्ज कराई हैं। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पीसीबी के इस एक्शन पर सवाल उठाए हैं।

पाकिस्तान की हार से बौखलाया PCB, आईसीसी के पास दर्ज कराईं 2 शिकायतें। खेल खबर | 18.October | 1 pm 18.10.2023

वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट देखने को मिली है। दरअसल, मंगलवार को पीसीबी ने आईसीसी के समक्ष 2 शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनके खिलाड़ियों के साथ ‘अनुचित व्यवहार’ किया गया।

भारतीय क्रिकेट टीम की रिकी पोंटिंग ने जमकर की तारीफ। खेल खबर | 17.October | 6 pm 17.10.2023

आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना है कि ‘निश्चिंत’ कप्तान रोहित शर्मा भारत को उसकी धरती पर दूसरा विश्व कप दिला सकते हैं । लगातार तीन शानदार जीत के साथ भारत ने अपने विश्व कप अभियान का बेहतरीन आगाज किया है ।

ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी, पीएम मोदी ने भी दी बधाई। खेल खबर | 17.October | 1 pm 17.10.2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र होने के कारण भारत 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने का विशेष रूप से स्वागत करता है, जिससे इस ‘अद्भुत खेल’ की विश्व स्तर पर बढ़ती लोकप्रियता का पता चलता है।

दानिश कानेरिया ने बताया पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सच, इस्लाम कबूलने का बनाया जाता था दबाव। खेल खबर | 16.October | 6 pm 16.10.2023

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कानेरिया ने एक बार फिर अपनी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने वाले चुनिंदा हिंदू खिलाड़ियों में शामिल कनेरिया का कहना है कि जब वह टीम का हिस्सा थे तब उनपर हमेशा ही इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया जाता था।

स्पिनर मुजीब उर रहमान ने अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत को भूकंप पीड़ितों को किया समर्पित। खेल खबर | 16.October | 1 pm 16.10.2023

अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत में स्पिनर मुजीब उर रहमान का अहम योगदान रहा। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ दे मैच चुना गया। मुजीब उर रहमान ने अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अफगानिस्तान में भूकंप प्रभावित लोगों को समर्पित कर दिया।

पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास को मांगनी पड़ी माफी। खेल खबर | 13.October | 6 pm 13.10.2023

पाकिस्तान की एंकर जैनब अब्बास वर्ल्ड कप कवर करने भारत आईं थीं। कुछ दिन के अंदर ही उन्होंने पाकिस्तान लौट जाने का फैसला किया। इसके बाद ऐसी खबरें आईं की जैनब को डिपोर्ट करके वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। हालांकि पाकिस्तानी एंकर ने सोशल मीडिया पर इन खबरों को गलत बताया है। उन्होंने अपने वापस जाने की वजह बताई और माफी भी मांगी।

5 बार की विजेता और अब ऑस्ट्रेलिया को इतनी बड़ी हार। खेल खबर | 13.October | 1 pm 13.10.2023

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर है। 5 बार की चैंपियन टीम भारत के बाद साउथ अफ्रीका से हार गई। भारत ने 8 विकेट से और अफ्रीका ने 134 रन की जीत से ऑस्ट्रेलिया से हराया।

खाली पड़ी सीट्स पर किया सवाल तो हरभजन सिंह ने दिया मुंहतोड़ जवाब। खेल खबर | 12.October | 6 pm 12.10.2023

कप्तान रोहित शर्मा की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी के दम पर भारत ने एकदिवसीय विश्व कप के मैच में अफगानिस्तान को 90 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इसी को लेकर दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने सवाल खड़ा किया लेकिन उन्हें पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने करारा जवाब दिया।

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बाद अब पाकिस्तान पर भारत क्रिकेट टीम की नजर। खेल खबर | 12.October | 1 pm 12.10.2023

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया 6 और अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 की जबरदस्त शुरुआत की है। चेन्नई और दिल्ली फतह करने के बाद अब 14 अक्टूबर को उसे पाकिस्तान से हाई वोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है।

जल्द ही एक्शन में नजर आ सकते हैं शुभमन गिल। खेल खबर | 11.October | 6 pm 11.10.2023

भारतीय क्रिकेट टीम और उसके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। टीम के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल अब डेंगू से रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही एक्शन में नजर आएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की जीत, बनाए कई रिकॉर्ड। खेल खबर | 11.October | 1 pm 11.10.2023

पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को 345 रन का टारगेट चेज करके इतिहास रचा। वनडे वर्ल्ड कप में उसने सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम था।

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए शुभमन गिल, फिर भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना होगा मुश्किल। खेल खबर | 10.October | 6 pm 10.10.2023

डेंगू से जूझ रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के प्लेटलेट एक लाख से नीचे गिरने के कारण उन्हें चेन्नई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिन्हें छुट्टी मिल गई है हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में उनका खेलना संदिग्ध है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भी मैच नहीं खेल पाएंगे शुभमन गिल, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती। खेल खबर | 10.October | 1 pm 10.10.2023

वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रलिया को हरा आत्मविश्वास से लबरेज टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से बाहर रहे शुभमन गिल अब अफगानिस्तान के खिलाफ मैच भी नहीं खेलेंगे। शुभमन गिल को लेकर जानकारी यह है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

“जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां किंग कोहली खड़े होते हैं।” खेल खबर | 09.October | 6 pm 09.10.2023

वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर हुई दमदार जीत से हर देशवासी गदगद है। टीम इंडिया की इस शानदार जीत से पूर्व भारतीय जोड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग बहुत ज्यादा खुश हैं।

केएल राहुल के साथ हुई कपिल देव वाली घटना, नहाते ही आ गई बैटिंग की बारी। खेल खबर | 09.October | 1 pm 09.10.2023

वर्ल्ड कप के पहले मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात देकर जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है, लेकिन चेपक स्टेडियम में भारत को यह जीत आसानी से नहीं मिली। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत में ही उस वक्त बहुत बड़े संकट में आ गई थी जब टीम ने 2 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।

भारतीय क्रिकेट टीम में ईशान किशन को मिल सकती है शुभमन गिल की जगह। खेल खबर | 06.October | 6 pm 06.10.2023

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होते हैं तो युवा विकेटकीपर-बल्लेबान इशान किशन पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम की बढ़ी मुश्किलें, डेंगू पॉजिटिव निकले शुभमन गिल। खेल खबर | 06.October | 1 pm 06.10.2023

भारतीय टीम रविवार को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के अपने पहले मैच में स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के बिना मैदान पर उतर सकती है। पता चला है कि इन-फॉर्म सलामी बल्लेबाज के डेंगू टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका इलाज चल रहा है।

Asian Games 2023: भारत के खाते में अब तक आए 83 मेडल। खेल खबर | 05.October | 6 pm 05.10.2023

भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू ने गुरुवार को फाइनल में मलेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर एशियाई खेलों का स्क्वाश मिश्रित युगल का खिताब जीता।

Asian Games 2023: तीरंदाजी में भारत को मिला एक और स्वर्ण पदक। खेल खबर | 05.October | 1 pm 05.10.2023

भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए गुरुवार को रोमाचंक फाइनल में चीनी ताइपे को एक अंक से हराकर एशियाई खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया। ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की शीर्ष वरीय गत विश्व चैंपियन टीम ने फाइनल में अंतिम चरण में 60 में से 60 अंक के परफेक्ट स्कोर के साथ चीनी ताइपे की तीसरी वरीय जोड़ी को 230-229 से हराया।

Asian Games 2023: भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई। खेल खबर | 04.October | 6 pm 04.10.2023

चीन के हांगझू में 19वें एशियाई खेलों में भारत ने अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिखाया है। बुधवार को पदक तालिका में भारत ने अपना पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पार कर दिया।

Asian Games 2023: ओजस प्रवीण और ज्योति सुरेखा ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल। खेल खबर | 04.October | 1 pm 04.10.2023

एशियन गेम्स का आज 11वां दिन है। दिन का पहला मेडल भारत को 35 किमी रेस वॉक में हासिल हुआ जहां राम बाबू और मंजू रानी ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं इसके बाद कंपाउंड तीरंदाजी के मिक्स्ड टीम इवेंट में ओजस प्रवीण और ज्योति सुरेखा ने देश को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाया।

Listen to the Jansatta - खेल खबर podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.