Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episodes

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

World Cup 2023: इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के बीच भिड़ंत। खेल खबर | 08.November | 6 pm 08.11.2023

आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 का 40वां मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है। गत चैंपियन इंग्लैंड की टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी है। अब उसकी नजर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई करने पर नजर है, इसलिए उसे हर हाल में नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल ही करनी होगी।

World Cup 2023: चोट के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल की डबल सेंचुरी, बना दिया इतिहास। खेल खबर | 08.November | 1 pm 08.11.2023

पैर में जकड़न के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और कप्तान पैट कमिंस के साथ उनकी रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने बेहद विषम परिस्थितियों से उबरते हुए मंगलवार को अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराकर लगातार छठी जीत के साथ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

World Cup 2023: टाइम आउट को लेकर बांग्लादेश पर भड़के एंजेलो मैथ्यूज, “इतना नीचे गिरते हुए कभी नहीं देखा…” खेल खबर | 07.November | 1 pm 07.11.2023

अपने करियर की सबसे विस्फोटक प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने सोमवार,7 नवंबर वर्ल्ड कप 2023 में टाइम आउट करने के लिए बांग्लादेश की टीम और उसके कप्तान शाकिब अल हसन को आड़े हाथ लिया।

वर्ल्ड कप के बीच ही श्रीलंका के खेल मंत्री ने रद्द कर दिया श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड। खेल खबर | 06.November | 6 pm 06.11.2023

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में किसी तरह सेमीफाइनल में पहुंचने की जद्दोजहत में लगी हुई है वहीं उनके देश में बड़ी कार्रवाई हो गई है। देश के खेल मंत्री रोशन राणासिंघा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को ही सस्पेंड कर दिया है।

Virat Kohli Century: 49वां शतक लगाकर विराट कोहली ने यादगार बनाया अपना जन्मदिन। खेल खबर | 06.November | 1 pm 06.11.2023

विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन को यादगार बनाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में एकदिवसीय करियर का 49वां शतक लगाकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने बधाई दी।

जानिए क्या खाकर इतने फिट रहते हैं विराट कोहली। खेल खबर | 04.November | 2 pm 04.11.2023

34 साल के विराट कोहली ने आइडल शेप में बने रहने के लिए अपने खाने का भी अच्छा ख्याल रखा है। टीम इंडिया जिन होटलों में रुकी थी, उनमें से एक होटल के शेफ ने खुलासा किया है कि कोहली इस विश्व कप के दौरान क्या खा रहे हैं।

भारत की जीत से बौखलाए हसन रज़ा ने BCCI पर लगाए आरोप, आकाश चोपड़ा ने लगाई क्लास। खेल खबर | 03.November | 6 pm 03.11.2023

भारतीय क्रिकेट टीम का विश्व कप 2023 में विजय अभियान जारी है। यह बात पड़ोसी मुल्क के लोगों और कुछ पूर्व क्रिकेटर्स को भी नहीं बर्दाश्त नहीं हो रही है। इसी कारण पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर ने मूर्खतापूर्ण मांग कर डाली। पाकिस्तान के लिए 7 टेस्ट मैच और 16 एकदिवसीय मुकाबले खेलने वाले हसन रजा ने आईसीसी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर बड़ा आरोप लगाया।

World Cup 2023: श्रीलंका पर जीत के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स। खेल खबर | 03.November | 1 pm 03.11.2023

भारतीय तेज गेंदबाज मो. शमी ने श्रीलंका के खिलाफ अद्भुत गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए और इस टीम को 55 रन पर समेटने में बड़ी भूमिका निभाई। वैसे तो इस मैच में सभी भारतीय गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की, लेकिन शमी श्रीलंका के खिलाफ उनके मुकाबले ज्यादा ही घातक साबित हुए।

World Cup 2023: वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने भारत और श्रीलंका। खेल खबर | 02.November | 6 pm 02.11.2023

आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। टीम इंडिया ने 12 साल पहले इसी मैदान पर श्रीलंका को हराकर विश्व कप खिताब जीता था। इस बार भी दोनों टीमें वहीं हैं, लेकिन मुकाबला बेमेल है। भारतीय टीम जबर्दस्त फॉर्म में है तो श्रीलंका हार दर हार से बेजार है।

World Cup 2023: आज टीम इंडिया की सेमीफाइनल में हो सकती है एंट्री। खेल खबर | 02.November | 1 pm 02.11.2023

वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनलिस्ट गुरुवार, 2 नवंबर को मिल सकता है। बेहतरीन फॉर्म में चल रही टीम इंडिया अगर वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हरा देती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

रूप बदलकर फैंस के बीच गए सूर्यकुमार यादव, कोई पहचान नहीं पाया। खेल खबर | 01.November | 6 pm 01.11.2023

अपने होम ग्राउंड पर पहला विश्व कप मैच खेलने जा रहे सूर्यकुमार यादव ने मरीन ड्राइव पर जाकर लोगों से बात की और कोई उन्हें पहचान भी नहीं पाया।

BCCI का दावा, दिल्ली और मुंबई में मैच के दौरान नहीं होगी आतिशबाजी। खेल खबर | 01.November | 1 pm 01.11.2023

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई की बिगड़ती एयर क्वालिटी इंडेक्स पर ध्यान देते हुए स्वत: संज्ञान लिया है। इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की कि मुंबई और दिल्ली में वर्ल्ड मैचों के दौरान आतिशबाजी नहीं होगी, क्योंकि इससे प्रदूषण स्तर बढ़ सकता है।

World Cup 2023: वानिंदु हसरंगा की गैर मौजूदगी से मुश्किल में है टीम श्रीलंका। खेल खबर | 31.October | 6 pm 31.10.2023

श्रीलंका के स्पिनर महीष तीक्षणा ने कहा है कि चोटिल हरफनमौला वानिंदु हसरंगा की गैर मौजूदगी में उनका काम कठिन हो गया है क्योंकि अब सारी जिम्मेदारी उन्हीं की हो गई है। श्रीलंका के स्टार स्पिनर हसरंगा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं।

World Cup 2023: आज होगी पाकिस्तान-बांग्लादेश में भिड़ंत, पाक पर बढ़ा प्रेशर। खेल खबर | 31.October | 1 pm 31.10.2023

वर्ल्ड कप में लगातार हार से परेशान पाकिस्तान और बांग्लादेश आज आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों को हर हाल में जीत की जरूरत है। इसके लिए वह अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारना चाहेंगे।

World Cup 2023: भारत की धमाकेदार जीत के बाद केएल राहुल को मिला बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड। खेल खबर | 30.October | 6 pm 30.10.2023

टीम इंडिया ने रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड को 100 रन से धूल चटा इस विश्व कप की लगातार छठी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत का सेमीफाइनल टिकट लगभग पक्का हो गया। इंग्लैंड पर इस धमाकेदार जीत के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड एक नए खिलाड़ी को मिला।

World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत, तोड़े कई रिकॉर्ड। खेल खबर | 30.October | 1 pm 30.10.2023

आईसीसी मेन्स वर्ल्ड कप 2023 में 29 अक्टूबर को भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कई नए रिकॉर्ड बने और कई की बराबरी हुई।

World Cup 2023: भारत के वर्ल्ड कप जीतने की संभावनाओं के बारे में बोले धोनी, “समझदार को इशारा काफी है।” खेल खबर | 27.October | 6 pm 27.10.2023

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम वर्तमान में एकमात्र टीम है जिसने वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 में एक भी मैच नहीं हारा है। एमएस धोनी ने पहली बार भारत के वर्ल्ड कप जीतने की संभावनाओं के बारे में बात की है।

16 साल की शीतल देवी ने किया कमाल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनीं बिना हाथों वाली पहली महिला तीरंदाज। खेल खबर | 27.October | 1 pm 27.10.2023

दुनिया में तीरंदाजी की सर्वोच्च संस्था वर्ल्ड आर्चरी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के लोइधर गांव की 16 साल की शीतल देवी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाली बिना हाथों वाली पहली महिला तीरंदाज हैं। शीतल ने इस सप्ताह हांगझू में एशियन पैरा गेम्स में देश के लिए 2 पदक जीते।

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के बीच ही अपने देश लौट गए बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन। खेल खबर | 26.October | 6 pm 26.10.2023

वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम करो या मरो की स्थिति में पहुंच गया है। हर जीत उसकी उम्मीदों को कायम रखेगी वहीं हर हार उसे सेमीफाइनल की रेस से बाहर की ओर ढकेल देगी। पांच मैचों में एक जीत के साथ बांग्लादेश अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। टीम की ऐसी हालत के बीच कप्तान शाकिब अल हसन बांग्लादेश चले गए हैं।

World Cup 2023: अगले दो विश्व कप मुकाबलों से भी बाहर रह सकते हैं हार्दिक पांड्या। खेल खबर | 26.October | 1 pm 26.10.2023

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भारत के अगले दो विश्व कप मुकाबलों से भी बाहर रह सकते हैं क्योंकि वह टखने की चोट से उबर नहीं पाए हैं जिसके कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे।

World Cup 2023: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, अगला मैच भी नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या। खेल खबर | 25.October | 6 pm 25.10.2023

टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि उसे अगले दो मुकाबलों में भी हार्दिक पंड्या की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। पता चला है कि भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका और 12 नवंबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ विश्व कप के आखिरी दो लीग मुकाबलों के लिए ही उपलब्ध होंगे।

World Cup 2023: विश्व कप मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों को मिलेगा फ्री पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक। खेल खबर | 25.October | 1 pm 25.10.2023

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन वानखेड़े स्टेडियम पर होने वाले विश्व कप मैच देखने के लिए आने वाले सभी प्रशंसकों को मुफ्त पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक उपलब्ध कराएगा। विश्व कप 2023 में मंगलवार 24 अक्टूबर 2023 को वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मैच के बाद एमसीए अध्यक्ष अमोल काले ने यह फैसला लिया है।

Pakistan vs Afghanistan: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाक और अफगानिस्तान में कड़ा मुकाबला। खेल खबर | 23.October | 6 pm 23.10.2023

आईसीसी विश्व कप 2023 का 22वां मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ही इस विश्व कप में अब तक 4-4 मैच खेल चुके हैं।

Asian Para Games 2023: प्राची यादव ने जीता पहला मेडल, शैलेश कुमार भी लाए पहला गोल्ड। खेल खबर | 23.October | 1 pm 23.10.2023

एशियन पैरा गेम्स 2023 का आगाज चीन के हांगझू में हो गया है और भारत ने इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। भारत की प्राची यादव ने महिला वीएल2 वर्ग कैनोइंग में पहला मेडल जीता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या। खेल खबर | 20.October | 6 pm 20.10.2023

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पुणे से बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। हार्दिक एनसीए में रहेंगे जहां इंग्लैंड से आए डॉक्टर उनका इलाज करेंगे। पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे लेकिन इसके बाद टीम से जुड़ जाएंगे।

Listen to the Jansatta - खेल खबर podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.