Aaj Tak Radio

IPL Ki Tein Tein

Sports HI ↓ 107 episodes

Are you a die-hard fan of IPL? Who's your favorite player - proven performers like Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma and Surya Kumar Yadav? Or you love watching the talent of rising stars like Rinku Singh, Tilak Verma or Sai Sudarshan? Then this is the cricket podcast for you! Join us as we take a deep dive into the exciting world of the Indian Premier League, covering every aspect of the game from match analysis to player performances. Our hosts provide insider insights and interesting anecdotes about the biggest names in cricket, including your favorite players. Whether you're a seasoned cric...

Author

Aaj Tak Radio

Category

Sports

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 27, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

IPL 2023 की खोज हैं ये खिलाड़ी?: IPL की टें टें, S4E12 17.04.2023

Rajasthan Royals ने Gujarat Titans के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त जीत कैसे हासिल की, Captain Hardik Pandya से क्या चूक हुई, Kolkata Knight Riders कहां कहां गलतियां कर रही हैं और पिछले दो मैच में KKR के किन खिलाड़ियों ने निराश किया है, Mumbai Indians बाक़ी टीमों के लिए क्यों बड़ा थ्रेट साबित हो सकती है, Delhi Capitals में क्या इतना दमख़म है कि पांच मैच हारने के बाद पलटवार कर सके, Sunrisers Hyderabad ने क्या सारी खाम...

Gujarat Titans के लिए रब ने बना दी जोड़ी!: IPL की टें टें, S4E11 14.04.2023

Mohit Sharma तीन साल बाद IPL में कैसे दिखे और चमके, नीलामी में Unsold रहने के बाद Gujarat Titans की टीम से कैसे जुड़े, GT की सक्सेस में Ashish Nehra का क्या रोल है, Punjab Kings की Batting में समस्या कहाँ है, GT के ख़िलाफ़ मैच में PBKS के लिए पॉजिटिव्स क्या रहे? इसके अलावा आज होने वाले KKR vs SRH मैच में Sunrisers Hyderabad को क्या चिंता सता रही होगी, Kolkata Knight Riders के किन खिलाड़ियों पर जीत का...

Sandeep Sharma ने ये कमाल पहली बार नहीं किया है!: IPL की टें टें, S4E10 13.04.2023

Rajasthan Royals जीत ज़रूर गई लेकिन कौन सी ग़लतियां उन्हें भारी पड़ सकती थीं, कौन से प्रयोग RR को उल्टे पड़ सकते थे, Sandeep Sharma कौन सा कमाल बार बार करते आए हैं, Chennai Super Kings की कौन सी स्ट्रैटेजी नहीं चली, मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा और Dhoni की 'विंटेज' पारी भी CSK को हारने से क्यों नहीं बचा पाई? इसके अलावा आज Punjab Kings और Gujarat Titans के बीच मुक़ाबले में PBKS का पलड़ा क्यों भारी है? द...

Mumbai Indians का इंजन गर्म हो गया है?: IPL की टें टें, S4E9 12.04.2023

Mumbai Indians ने जीत का खाता खोला और उनके लिए सबसे बड़ी राहत की बात क्या रही? क्या ग्रीन-डेविड की जोड़ी हार्दिक-पोलार्ड की कमी पूरी कर सकती है? Delhi Capitals की मुसीबतें कम क्यों नहीं हो रही हैं, प्लेइंग इलेवन को लेकर DC के प्रयोग क्यों नहीं क़ामयाब हुए और David Warner की batting के साथ क्या दिक़्क़त है? इसके अलावा आज Chepauk की पिच पर CSK vs RR की जंग में किस टीम के स्पिनर्स भारी पड़ेंगे, Chennai Sup...

RCB की हार का असल विलेन कौन: IPL की टें टें, S4E8 11.04.2023

Lucknow Super Giants के ख़िलाफ़ Royal Challengers Bangalaore का कारवां कहाँ लुटा, क्या अंतिम ओवर की ग़लतियों से हारी RCB? विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी पर सवाल क्यों उठ रहे हैं और वो कितने जायज़ हैं? आरसीबी अपने ऊपर से चोकर्स का टैग क्यों नहीं हटा पा रही है? Delhi Capitals और Mumbai Indians में से आज किसे पहली जीत नसीब होगी? DC के खेमे में पैनिक बटन किसने दबाया और MI की टीम ज़्यादा मजबूत क्यों दिख रही ह...

Rinku Singh ने सूद समेत लौटाया KKR का क़र्ज़!: IPL की टें टें, S4E7 10.04.2023

IPL 2023 के दूसरे वीकेंड में दिखा इंडियन बैटर्स का जलवा, किन खिलाड़ियों ने उम्मीदों के उलट ताबड़तोड़ बैटिंग कर डाली? Rinku Singh की बैटिंग की सबसे ख़ास बात क्या है, लगातार दो जीत के बाद क्या KKR ने सभी मसले सुलझा लिए हैं? Punjab Kings की हार के बावजूद शिखर धवन की इतनी तारीफ़ क्यों हो रही है और उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल क्यों नहीं उठने चाहिए? जीत की बोहनी करने वाली Sunrisers Hyderabad से अब बाक़ी टीमों क...

RCB के 'पुराने रोग' का इलाज क्या है: IPL की टें टें, S4E6 07.04.2023

शार्दुल ठाकुर की पारी ने KKR के लिए कैसे संजीवनी का काम किया है? जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए Kolkata Knight Riders को क्या करना होगा? डेब्यू मैच में झंडे गाड़ने वाले सुयश शर्मा कौन हैं और केकेआर उन्हें कहाँ से ढूंढ़ लाए? इस मैच से RCB की कौन कौन सी कमियां एक्सपोज़ हो गईं और टीम के लिए इक्के-दुक्के पॉजिटिव क्या दिखे? इसके अलावा Lucknow Super Giants और Sunrisers Hyderabad के मुक़ाबले में किसका पलड़ा...

RCB के सामने नहीं टिक पाएगी 'तितर- बितर' KKR?: IPL की टें टें, S4E5 06.04.2023

Rajasthan Royals के ख़िलाफ़ Punjab Kings की जीत में क्या कमियां छिप गईं, राजस्थान रॉयल्स को कौन से प्रयोग भारी पड़ गए और Sanju Samson को टीम में क्या बदलाव करने की ज़रूरत है, बैटिंग के लिए मददगार गुवाहाटी की पिच पर किन दो गेंदबाज़ों ने अपनी छाप छोड़ी, Prabhsimran Singh और Dhruv Jurel को क्या बातें ख़ास बनाती हैं? इसके अलावा Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore मैच का प्रीव्यू, पिच के हाल...

Gujarat Titans आईपीएल की सबसे स्मार्ट टीम है!: IPL की टें टें, S4E4 05.04.2023

Gujarat Titans का टेम्पलेट क्यों सक्सेसफुल है, कौन सी बातें इस टीम को चैंपियन बनाती हैं? अपने घर में भी क्यों हारी Delhi Capitals, टीम का बैलेंस क्यों बिगड़ा हुआ है, हार में उनके लिए क्या पॉजिटिव साइन रहे और प्ले ऑफ़ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें क्या करना होगा? साथ ही आज गुवाहाटी में Rajasthan Royals और Punjab Kings के बीच होने वाले मैच पर बातचीत, कौन सी टीम आज जीत सकती है, सुनिए 'IPL की टें टे...

Lucknow Super Giants की कमज़ोरी पकड़ी गई!: IPL की टें टें, S4E3 04.04.2023

Chennai Super Kings के ख़िलाफ़ Lucknow Super Giants ने कौन सी ट्रिक मिस कर दी और जीत कहाँ उनके हाथ से फिसली? 217 रन बनाकर भी CSK का कलेजा क्यों धकधक कर रहा था और जीत के बाद भी अपने बॉलर्स से क्यों नाराज़ हुए कैप्टन धोनी? साथ ही Gujarat Titans और Delhi Capitals के बीच मुक़ाबले का प्रीव्यू, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव पसाउंड मिक्सिंग:...

Mumbai Indians की टीम में वो बात नहीं रही?: IPL की टें टें, S4E2 03.04.2023

अपनी बेबाक पारी से रुतुराज गायकवाड़ ने क्या साबित कर दिया और पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का खेल असल में किसने ख़राब किया? Kolkata KnightRiders की ये टीम इतिहास की सबसे कमज़ोर टीम क्यों है और बारिश न आती तो क्या KKR, Punjab Kings को हरा सकती थी? Lucknow SuperGiants के हाथो Delhi Capitals को इतनी बुरी हार क्यों मिली? Rajasthan Royals क्यों इस बार ट्रॉफी की सबसे बड़ी कन्टेंडर लग रही है? Mumbai Indians...

10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलेगी Chennai SuperKings?: IPL की टें टें, S4E1 31.03.2023

IPL के नए सीजन का आगाज़ हो गया है. कई नए नियम इंट्रोड्यूस करके लीग को रोमांचक बनाने की पहल की गई है. तो इम्पैक्ट प्लेयर का रूल कितना इंटेरेस्टिंग रहने वाला है? नो-बॉल और वाइड पर डीआरएस लेने का क्या तुक है? इसके अलावा गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai SuperKings) की टीमों की कमज़ोर और मज़बूत कड़ियां क्या हैं, सुनिए 'IPL की टें टें' के सीजन 4 के पहले एपिसोड में कुमार केशव, मो...

IPL हीरोज़ T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह बना पाएंगे?: IPL की टें टें, S3E11 31.05.2022

IPL 2022 के हाई पॉइंट्स क्या रहे, आईपीएल फाइनल की बड़ी बातें क्या रहीं, गुजरात टाइटंस को किस चीज़ का फ़ायदा मिला, राजस्थान रॉयल्स कहाँ चूक गई, क्या आईपीएल के अनुभव का टीम इंडिया लाभ उठा पाएगी, सुनिए 'IPL की टें टें' सीजन-3 के आख़िरी एपिसोड में राहुल रावत, मानस तिवारी, अंकित सिंह और कुमार केशव के साथ.

Gujarat Titans या Rajasthan Royals, Final में किस टीम का पलड़ा भारी है: IPL की टें टें, S3E10 28.05.2022

IPL Play offs से ही क्यों बंध गया Royal Challengers Bangalore का बोरिया बिस्तर, RCB के सफ़र का पॉजिटिव साइड क्या रहा, क्या KL Rahul की वजह से कट गया Lucknow Super Giants का पत्ता और IPL Final में जीत के लिए किन खिलाड़ियों के भरोसे होगी Gujarat Titans और Rajasthan Royals, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में सूरज पांडेय, मोहम्मद इक़बाल और कुमार केशव के साथ.

IPL का ये सीजन खत्म होने को है, धोनी का करियर नहीं?: IPL की टें टें, S3E9 20.05.2022

IPL में इतना सस्पेंस क्यों होता है, क्या मेन टाइम पर वापस आया है विराट का फॉर्म, क्या इसका फायदा Team India को मिलेगा, कितनी कठिन है RCB के play offs तक की डगर, आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस को क्यों हाथ लगी निराशा और कौन हैं इस सीजन के उभरते हुए सितारे और क्यों ज़रूरी है IPL, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में राहुल रावत और अंकित सिंह के साथ.

प्लेइंग इलेवन चुनने में टीम के मालिकों का दखल ठीक है या नहीं: IPL की टें टें, S3E8 13.05.2022

आईपीएल में लगभग एक पखवाड़े का खेला बच रहा है. किस टीम की साधना सफल रही और किसकी तपस्या में कमी रह गई, इसका फैसला कुछ तो हो गया है और कुछ होने वाला है. तो कौन सी टीमें पहुँच रही play offs में, क्या पॉलिटिक्स के शिकार हो गए रवींद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर ने टीम सेलेक्शन पर जो बम फोड़ा उसमें कितनी बारूद है, क्या अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम में मौका मिलना चाहिए था, दिनेश कार्तिक के बारे में वाय...

IPL में इतनी वाहियात अंपायरिंग क्यों हो रही है?: IPL की टें टें, S3E7 06.05.2022

Delhi Capitals के किस खिलाड़ी ने सबसे ज़्यादा निराश किया है और पंत की टीम कहाँ कमज़ोर पड़ रही है, KKR को अब तक सही कॉम्बिनेशन क्यों नहीं मिल पा रहा है, Gujarat Titans ने हार में भी क्या पॉज़िटिव ढूंढ़ लिया, RCB के क्वालीफाई करने के कितने चांसेज़ लग रहे हैं और घटिया अंपायरिंग पर बातचीत, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में राहुल रावत, मानस तिवारी, अंकित सिंह और कुमार केशव के साथ.

Umran Malik के पास पेस तो है, क्या नहीं है?: IPL की टें टें, Ep 06 29.04.2022

रफ़्तार के सौदागर Umran Malik को किस चीज़ पर काम करने की ज़रूरत है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में राहुल रावत और कुमार केशव के साथ.

Mumbai Indians का फ्लॉप शो इंडियन क्रिकेट के लिए सिरदर्द कैसे: IPL की टें टें, S3E5 22.04.2022

Gujarat Titans की जीत का राज़ क्या है, केएल राहुल की कप्तानी में बदलाव कैसे आ गया, Delhi Capitals की बोलिंग क्यों नहीं क्लिक कर पा रही, KKR की हार का ज़िम्मेदार कौन, Punjab Kings को क्या कोच बदल लेना चाहिए और Mumbai Indians की सात हार से क्यों चिंतित होगी इंडियन टीम मैनेजमेंट, सुनिए 'IPL की टें टें' सीजन 3 के 5वें एपिसोड में सूरज पांडेय, मानस तिवारी और कुमार केशव के साथ.

कमज़ोर बॉलिंग या लंबी टेल, मुंबई इंडियंस के गले की फांस क्या?: IPL की टें टें, S3E4 15.04.2022

मुंबई इंडियंस के लिए सब खत्म हो गया या कोई उम्मीद बाक़ी है, राजस्थान रॉयल्स ने इस हथियार पर काबू कर लिया तो कप उठा लेगी, Lucknow SuperGiants की कौन सी खूबी उसे ख़िताब की प्रबल दावेदार बनाती है, Gujarat Titans की कमज़ोर कड़ी क्या है, सुनिए 'IPL की टें टें में.

इस 'पार्ट टाइम' क्रिकेटर ने दिखा दिया अभी उसमें बाक़ी है क्रिकेट: IPL की टें टें, S3E3 08.04.2022

IPL के पिछले हफ़्ते का हिसाब किताब क्या रहा, टॉप मोमेंट्स क्या रहे, राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे बड़ा पॉज़िटिव क्या है, KKR के लिए कैसे तुरुप का इक्का साबित हो रहे हैं उमेश यादव, दिनेश कार्तिक को पार्ट टाइम क्रिकेटर समझने वाले लोग क्यों गलत थे, मुंबई इंडियंस में अचानक से कई लूप होल्स क्यों नज़र आने लगे हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स को किस चीज़ की कमी खल रही है, सुनिए 'IPL की टें टें' सीजन 3 के तीसरे एपिसोड म...

CSK की हार-जीत के लिए गाली या ताली धोनी को ही क्यों मिलनी चाहिए: IPL की टें टें, S3E2 02.04.2022

IPL के पहले हफ़्ते का हाईलाइट क्या रहा, क्या CSK के असल कप्तान अभी भी धोनी ही हैं, RCB की टीम संघर्ष करती क्यों दिखी, राजस्थान रॉयल्स के साथ क्या समस्या है, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स ने कैसा खेल दिखाया और बाकी टीमों पर बात, सुनिए 'IPL की टें टें' सीजन 3 के दूसरे एपिसोड में सूरज पांडेय, मानस तिवारी और कुमार केशव के साथ.

IPL-15 की सबसे बैलेन्स्ड टीम कौन सी है और किन कप्तानों का लिटमस टेस्ट होगा: IPL की टें टें, S3E1 26.03.2022

IPL 2022 शुरू हो रहा है 26 मार्च से. मेगाऑक्शन के बाद नए रंग रूप में लौट रहे Indian Premier League में दो नई टीमें जुड़ गई हैं. CSK, KKR, PBKS, RCB जैसी टीमों के कप्तान भी बदल गए हैं. कुछ टीमों का भार पुराने कप्तानों के कंधे पर ही होगा. तो कौन से कप्तान हैं जिनकी असल परीक्षा होगी इस बार, कौन से युवा खिलाड़ी हैं जिनपर होंगी सबकी निगाहें, सभी 10 टीमों के स्ट्रांग पॉइंट क्या हैं और कमजोर कड़ियाँ क्या है...

10 साल पहले जिसे CSK ने खरीदा था, उसी खिलाड़ी ने दिलाया कप: IPL की टें टें, S2E9 16.10.2021

चेन्नई सुपरकिंग्स ने IPL 2021 का ख़िताब जीत लिया है. तो कौन सी चीजें CSK के पक्ष में गईं, CSK के भविष्य और धोनी की लेगेसी पर चर्चा, साथ ही KKR की कमियों और उभरते हुए सितारों पर बात, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में मानस तिवारी, मोहम्मद इक़बाल और कुमार केशव के साथ.

प्लेऑफ तक पहुंची चारों टीमों में सबसे ज़बरदस्त कौन खेल रही है: IPL की टें टें, S2E8 08.10.2021

इंटरनेशनल सितारों से सजी मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ़ तक क्यों नहीं पहुंच पाई, टेबल टॉपर दिल्ली कैपिटल्स किस बात को लेकर परेशान होगी, हार की हैट्रिक लगाकर चेन्नई सुपरकिंग्स का मनोबल तो नहीं टूटा होगा, क्या RCB के पास कप जीतने का सुनहरा मौका है, KKR सबसे मज़बूत टीम क्यों दिख रही है, PBKS और RR ने अपने पैरों पर कैसे मारी कुल्हाड़ी और SRH के किस गेंदबाज़ ने मचाई सनसनी, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड...

Listen to the IPL Ki Tein Tein podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.