Aaj Tak Radio
IPL Ki Tein Tein
Are you a die-hard fan of IPL? Who's your favorite player - proven performers like Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma and Surya Kumar Yadav? Or you love watching the talent of rising stars like Rinku Singh, Tilak Verma or Sai Sudarshan? Then this is the cricket podcast for you! Join us as we take a deep dive into the exciting world of the Indian Premier League, covering every aspect of the game from match analysis to player performances. Our hosts provide insider insights and interesting anecdotes about the biggest names in cricket, including your favorite players. Whether you're a seasoned cric...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
फाइनल मुक़ाबले में KKR की जीत तय थी?: IPL की टें टें, S5E45 27.05.2024 36:53
चेन्नई में खेले गए आईपीएल फ़ाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ कोलकाता ने तीसरी बार आईपीएल का ख़िताब जीत लिया. पूरे टूर्नामेंट में लंबे-चौड़े स्कोर बनाने वाली हैदराबाद की टीम आईपीएल फ़ाइनल (IPL Final) के इतिहास के सबसे कम स्कोर पर क्यों सिमट गई, क्या पैट कमिंस ये ट्रिक मिस कर गए और केकेआर ने कैसे साबित किया कि वो इस सीजन की सर्वश्रेष्ठ...
राजस्थान का एक खिलाड़ी हैदराबाद पर पड़ सकता है भारी?: IPL की टें टें, S5E44 24.05.2024 24:12
IPL 2024 के Qualifier 2 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ये मुक़ाबला खेला जाना है. चेन्नई की पिच आज कैसा खेलने वाली है, चेपॉक में दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा रहा है, दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी है, राजस्थान और हैदराबाद की प्लेइंग 11 क्या होगी और टॉस का फैक्टर कितना अहम है, सुनिए ' IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़...
हर साल RCB का यही हाल, क्या विराट कोहली टीम को छोड़ देंगे?: IPL की टें टें, S5E43 23.05.2024 37:34
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एलिमनेटर मुक़ाबले में उन्हें हराकर बाहर कर दिया. लगातार 6 जीत हासिल कर प्लेऑफ़ में पहुंची RCB की हार कैसे हुई, साल दर साल RCB का यही हाल क्यों होता है, क्या कोहली को इस टीम को 'टाटा-बाय बाय' बोल देना चाहिए? इस मैच में राजस्थान की बल्लेबाज़ी पर सवाल क्यों उठ रहे हैं, अश्विन और बोल्ट ने कैसे ये मैच बनाया और रोहित शर्मा...
RCB को हराने के लिए राजस्थान को क्या करना पड़ेगा: IPL की टें टें, S5E42 22.05.2024 33:32
कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2024 के फ़ाइनल में जगह बना ली है. अहमदाबाद में खेले गए पहले प्लेऑफ़ मैच में कोलकाता ने सनराइज़र्स हैदराबाद को एकतरफ़ा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद की कौन सी कमज़ोरी उन्हें भारी पड़ गई, कोलकाता की इस जीत के नायक कौन कौन रहे, मिचेल स्टार्क ने कैसे साबित किया कि वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं, वेंकटेश और श्रेयस अय्यर की तारीफ़ क्यों होनी चाहिए? इसके अलावा आज एलिमिनेट...
Qualifier 1 में SRH को क्यों मज़ा चखा सकती है KKR?: IPL की टें टें, S5E41 20.05.2024 41:52
RCB ने करिश्माई खेल दिखाकर CSK को IPL 2024 से बाहर कर दिया, RCB ने ये टर्नअराउंड कैसे किया, विराट कोहली कितनी बार आलोचकों का मुंह बंद कराएंगे और उन्हें सुनील गावस्कर को क्यों थैंक यू कहना चाहिए? CSK और Mumbai Indians का फ्यूचर यहाँ से क्या रहने वाला है, क्या धोनी और रोहित अगले साल अपनी टीमों के लिए खेलते दिखेंगे? IPL 2024 Qualifier 1 में KKR की टीम SRH पर भारी क्यों पड़ सकती है, क्या Eliminator मुक़...
IPL फाइनल को लेकर BCCI ये सुझाव मान ले तो मज़ा ही आ जाएगा: IPL की टें टें, S5E40 17.05.2024 23:15
सनराइज़र्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. अंकों के बंटवारे की वजह से सनराइज़र्स प्लेऑफ़ में स्थान बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है. गुजरात टाइटंस पहले ही एलिमिनेट हो चुकी थी. लेकिन क्वालीफाई करके भी SRH की टीम क्यों ख़ुश नहीं होगी, इस मैच के रद्द होने से दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की उम्मीदों पर क्या असर पड़ा है? इसके अलावा आज Mumbai Indians और Punjab Kings के बीच मुक़ा...
Rajasthan Royals की लगातार चार हार, कौन गुनहगार: IPL की टें टें, S5E39 16.05.2024 22:33
IPL के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर क़ाबिज़ राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार चार मैच हार गई है. कल IPL से बाहर हो चुकी पंजाब किंग्स ने राजस्थान को सात गेंद रहते पाँच विकेट से हरा दिया. इन लगातार चार हारों का RR के कैंपेन पर क्या असर होगा, क्या राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर बनी रहेगी और टूर्नामेंट के आख़िरी स्टेज में राजस्थान का ये हश्र क्यों हुआ है? इसके अलावा आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस...
प्लेऑफ़ में पहुंचने वाली 4 टीमें पक्की हो गई हैं?: IPL की टें टें, S5E38 15.05.2024 24:05
दिल्ली कैपिटल्स को अपने आख़िरी लीग मैच में लखनऊ के ख़िलाफ़ जीत मिली है, लेकिन इस मैच में DC कहां चूक गई, यहाँ से LSG और DC के लिए क्वालीफाई करने के चांस कितने हैं? दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों का फ्यूचर ब्राइट क्यों है? इसके अलावा आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत में क्या स्टेक पर लगा है, बटलर की ग़ैरमौजूदगी में RR की टीम किसे मौक़ा देगी, PBKS के प्लेइंग 11 में क्या कोई बदलाव देखने को मिल...
लखनऊ या दिल्ली, आज कटेगा किसका टिकट?: IPL की टें टें, S5E37 14.05.2024 18:21
बारिश के चलते गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईटराइडर्स का मुक़ाबला रद्द हो गया और इसी के साथ ख़त्म हो गईं प्लेऑफ़ में पहुँचने की GT की बची-खुची उम्मीदें. IPL 2024 से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई गुजरात. लेकिन आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए सबकुछ दांव पर लगा है. ऋषभ पंत की टीम अगर हारी तो सीधा बाहर हो जाएगी और लखनऊ हारी तो उसकी भी डगर बेहद मुश्किल हो जाएगी. ऐसे में किस टीम के ज...
Playoffs के लिए दो अनार, छह बीमार, किसका होगा बेड़ापार: IPL की टें टें, S5E36 13.05.2024 25:20
आईपीएल में प्लेऑफ़ की दौड़ काफी रोमांचक हो चली है. KKR को छोड़कर कोई और टीम अब तक क्वालीफाई नहीं कर पाई है. RCB ने Delhi Capitals को हराकर प्लेऑफ़ में जगह बनाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है. दिल्ली इस हार के बाद भी प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है. CSK, SRH, LSG और GT के लिए यहाँ से क्या समीकरण बन रहे हैं? राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई में हार क्यों झेलनी पड़ी, क्या दिल्ली को कल ऋषभ पंत की कमी खली और आज कोल...
T20 वर्ल्ड कप में कोहली होंगे टीम इंडिया के ओपनर?: IPL की टें टें, S5E35 10.05.2024 31:21
पंजाब किंग्स को 60 रनों से हराकर RCB ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है. PBKS ये मैच कहाँ हारी, होम ग्राउंड में पंजाब की टीम जीतने से ज्यादा हारती क्यों है और इतने साल में सिर्फ 2 ही बार Play-offs तक क्यों पहुंच पाई है? इस मैच के बाद क्या T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली को कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है और RCB किस सूरत में क्वालीफाई कर सकती है? इसके अलावा आज अहमदाबाद में GT vs CSK के बीच मुक़ाबले में क्...
IPL में टीम मालिकों के लिए लक्ष्मण रेखा कहां है?: IPL की टें टें, S5E34 09.05.2024 29:11
सनराइज़र्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ तूफ़ानी जीत दर्ज की. टीम ने 166 रनों के लक्ष्य को दस ओवर से कम में भी हासिल कर उसे बौना बना दिया. तो हैदराबाद में लखनऊ सुपरजाएंट्स का ये हश्र क्यों हुआ, टूर्नामेंट के इस फेज़ में लगातार दो बड़ी हार झेलने के बाद क्या लखनऊ बाउंस बैक कर पाएगी, केएल राहुल और LSG के मालिक के बीच जो बहस हुई, वो कितनी जायज है, टीम मालिकों का खिलाड़ियों के साथ बर्ताव कैसा होना...
दिल्ली कैपिटल्स के सक्सेस में ऋषभ पंत की कप्तानी का कितना रोल?: IPL की टें टें, S5E33 08.05.2024 29:25
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हराकर क्वालीफायर्स की उम्मीदें ज़िंदा रखी हैं. दिल्ली की इस जीत के नायक कौन रहे, इस सीजन में दिल्ली के सक्सेस में कप्तान ऋषभ पंत का कितना रोल रहा है, DC की सबसे अच्छी बात क्या है और क्या संजू सैमसन का कैच सफ़ाई से पकड़ा गया था? इसके अलावा आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के मुक़ाबले का विजेता कौन होगा, दोनों टीमों में किसके क्वालीफाई करने के चा...
T20 वर्ल्ड कप से पहले इंडिया के लिए एक अच्छी और एक बुरी ख़बर: IPL की टें टें, S5E32 07.05.2024 19:51
सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में एक बड़ी जीत हासिल की. मुंबई की इस जीत में सबसे बड़ा रोल सूर्या का रहा, लेकिन सूर्यकुमार यादव की चमक में और किन प्लेयर्स का कॉन्ट्रिब्यूशन छिप गया? सनराइजर्स हैदराबाद को जल्दी से किस कमी को ठीक करने की ज़रूरत है और इस मैच से टीम इंडिया के लिए क्या ख़ुशख़बरी है? इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज मुक़ाबले में किस टी...
KKR की क़ामयाबी में सबसे बड़ा रोल किसका है?: IPL की टें टें, S5E31 06.05.2024 35:59
कोलकाता नाईटराइडर्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को लखनऊ में हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल कर लिया है. इससे पहले KKR ने वानखड़े के मैदान में मुंबई इंडियन्स को भी रौंद डाला था. तो इस सीज़न में KKR की क़ामयाबी के फैक्टर्स क्या हैं, क्या कोलकाता की टीम में वो सभी गुण हैं जो उन्हें तीसरी बार ख़िताब दिला सकती है? मुंबई इंडियन्स के फ़्लॉप शो के पीछे की वजहें क्या हैं और आज सनराइजर्स हैदराबाद के सामने उन्हें...
Mumbai Indians की हार से टीम इंडिया का क्या भला होगा?: IPL की टें टें, S5E30 03.05.2024 31:28
राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ सनराइजर्स हैदराबाद की रोमांचक जीत के नायक कौन रहे, RR की पकड़ से ये मैच असल में कहाँ फिसला, टी नटराजन ने कैसे अपनी उपयोगिता साबित कर दी है और क्या नीतीश रेड्डी भविष्य में बेहतर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं? इसके अलावा कोलकाता नाईटराइडर्स के ख़िलाफ़ आज मुंबई इंडियंस की जीत के आसार ज्यादा क्यों लगते हैं? वानखेड़े की पिच से लेकर रोहित शर्मा के फॉर्म, दोनों टीमों के प्लेइंग 11 और क्वा...
चेन्नई सुपरकिंग्स अचानक डाउनफॉल की तरफ क्यों जाने लगी?: IPL की टें टें, S5E29 02.05.2024 25:26
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उन्हीं के घर में कैसे मात दी, चेन्नई की टीम कहाँ पिछड़ रही है और धोनी के दिखाए रास्ते पर CSK क्यों नहीं चल पा रही है? PBKS के लिए इस मैच में क्या पॉजिटिव रहे और CSK को यहां से क्वालिफाई करने के लिए क्या करना होगा? इसके अलावा आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुक़ाबला कितना कांटे भरा होने वाला है, SRH के जीतने के आसार ज़्यादा क्यों हैं और क्या राजस्थ...
किसके प्रेशर में चुनी गई इंडिया की T20 वर्ल्ड कप टीम?: IPL की टें टें, S5E28 01.05.2024 42:00
T20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया कितना बैलेंस्ड है, रिंकू सिंह को नहीं चुनना कितना सही है, चार स्पिनर्स चुनने की ज़रूरत क्या थी और किन खामियों को चयनकर्ताओं ने इग्नोर कर दिया? इसके अलावा कल आईपीएल में मुंबई इंडियंस का एक और फ्लॉप शो क्यों देखने को मिला, लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऐन मौक़े पर क्या खेल किया है और आज चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स मैच का प्रीव्यू, पिच और मैच से जुड़े अहम पहलुओं पर दि...
T20 वर्ल्ड कप टीम चुनने में पुरानी ग़लतियां दोहराएंगे सेलेक्टर्स?: IPL की टें टें, S5E27 30.04.2024 24:24
कोलकाता नाइट राइडर्स ने कल दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफ़ा मुक़ाबले में सात विकेट से हरा दिया. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में केकेआर के सामने दिल्ली की बत्ती गुल क्यों हो गई, मिचेल स्टार्क ने कैसे KKR की जीत की नींव रखी और फ़िल सॉल्ट के तौर पर कोलकाता को क्या सबसे भरोसेमंद ओपनर मिल गया है? इसके अलावा T20 वर्ल्ड कप की टीम में किन नामों पर चर्चा है और किन खिलाड़ियों के नाम पर लगभग मुहर लग गई है? आज लखनऊ सुपरजा...
IPL में दो-ढाई सौ रन चेज़ करने का फॉर्मूला किन टीमों ने क्रैक कर लिया है?: IPL की टें टें, S5E26 29.04.2024 39:10
बड़े स्कोर को चेज़ करते हुए एक बार फिर क्यों बिखर गई सनराइज़र्स हैदराबाद, चेन्नई सुपरकिंग्स के ख़िलाफ़ कौन सी ग़लती उन्हें भारी पड़ गई? RCB, MI और DC के लिए क्वालीफाई करने के कितने चांस हैं? क्या विराट कोहली ने स्ट्राइक रेट पर आलोचकों को जवाब दे दिया है? संजू सैमसन ने इस सीजन में क्या अलग किया है जो पहले नहीं कर पा रहे थे? पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ केकेआर की रिकॉर्ड हार की वजह क्या रही और आईपीएल में बड़े बड़े...
RCB ने हैदराबाद की कौन सी पोल खोल दी?: IPL की टें टें, S5E25 26.04.2024 25:45
RCB ने कैसे हैदराबाद की पोल खोल दी, क्या SRH को हराने का फॉर्मूला बाक़ी टीमों को मिल गया है और RCB की ये जीत क्यों स्पेशल है? KKR के ख़िलाफ़ क्या पंजाब तोड़ पाएगा हार का सिलसिला, मिचेल स्टार्क को क्या टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और क्या शिखर धवन की वापसी होगी? KKR vs PBKS मैच का प्रीव्यू, पिच और प्लेइंग 11 पर चर्चा, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. सा...
ट्रॉफी तो गई, क्या इज़्ज़त बचा पाएगी RCB?: IPL की टें टें, S5E24 25.04.2024 29:23
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2024 में गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ डबल पूरा कर लिया है. गुजरात की टीम कैसे जीतते जीतते रह गई, शुभमन गिल ने कप्तानी के दौरान क्या ग़लतियां की और ऋषभ पंत की मैच जिताऊ पारी के बाद क्या उनका टी-20 वर्ल्ड कप का टिकट पक्का हो गया है? इसके अलावा SRH के ख़िलाफ़ RCB को क्यों प्राइड के लिए खेलना चाहिए, सुनिए SRH vs RCB मैच का प्रीव्यू 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद...
इरफ़ान पठान की T20 World Cup टीम में ये खिलाड़ी क्यों हैं?: IPL की टें टें, S5E23 24.04.2024 33:17
CSK को उनके गढ़ चेन्नई में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने कैसे हरा दिया, बड़ा स्कोर खड़ा करके भी चेन्नई सुपरकिंग्स इसे क्यों नहीं डिफेंड कर पाई, ऋतुराज गायकवाड़ पर मार्कस स्टॉइनिस की पारी क्यों भारी पड़ गई और CSK और MI जैसी कद्दावर टीमें इस सीजन में कहाँ मात खा रही हैं? इरफ़ान पठान की T20 World Cup टीम में क्या झोल है और पठान इस टीम से किसे ख़ुश करना चाहते हैं? इसके अलावा Delhi Capitals और Gujarat Titans के मैच मे...
Play-offs के सीन से क्या Mumbai Indians पूरी तरह बाहर हो गई?: IPL की टें टें, S5E22 23.04.2024 39:16
यशस्वी जायसवाल और संदीप शर्मा के करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया. क्या इस प्रदर्शन से यशस्वी और संदीप ने T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है, हार्दिक पंड्या का हर दांव फेल क्यों हो रहा है और क्या यहाँ से मुंबई इंडियंस प्ले-ऑफ़ के लिए क्वालिफाई कर सकती है? इसके अलावा चेन्नई में आज CSK और LSG की जंग कौन जीतेगा, क्या लखनऊ में मिली हार क...
राजस्थान के 4 प्लेयर्स के लिए आज सबसे बड़ा मैच है!: IPL की टें टें, S5E21 22.04.2024 34:28
IPL 2024 के क्वालिफायर्स की तस्वीर क्या साफ़ हो गई है, RCB ने KKR के ख़िलाफ़ रोमांचक मुक़ाबला कैसे गंवाया, इतनी पिटाई के बाद भी मिचेल स्टार्क को KKR की टीम क्यों खिलाए जा रही है? SRH ने कैसे T20 का टेम्प्लेट बदल दिया है, हैदराबाद के ख़िलाफ़ दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से क्या स्ट्रैटेजिक ग़लतियां हुईं, गुजरात टाइटन्स ने कैसे पंजाब के ख़िलाफ़ मैच लगभग फंसा दिया था? इसके अलावा Rajsthan Royals और Mumbai Indians का...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.