Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Author

Aaj Tak Radio

Category

Education

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 4, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

फ्लाइट का रास्ता रोकने पर क्या खामियाजा भुगतना पड़ सकता है: ज्ञान ध्यान, Ep 329 10.11.2021

क्या है फ्रीडम ऑफ़ द एयर जो इंटरनेशनल एयर ट्रैफिक के नियम तय करता है, क्या हैं ये नियम, कब और क्यों बने, कौन सी संस्था इसकी देखरेख करती है और शिकागो कन्वेंशन से इसका क्या लेना देना है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

पेट्रोल-डीज़ल के दाम हर रोज़ बढ़ जाने के पीछे कौन से कारण हैं? : ज्ञान-ध्यान, Ep 328 07.11.2021

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानि क्रूड ऑयल की कीमतें काफी कम हैं. मगर भारतीय लोग एक लीटर क्रूड ऑयल की तुलना में पेट्रोल के लिए चार गुना क़ीमत चुका रहे हैं, तो कैसे तय होती हैं पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतें. सुनिए ज्ञान-ध्यान में राहुल के साथ. 

क्या होता है ग्रीन हाइड्रोजन जिसके ज़रिये ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निजात पाना सम्भव होगा? : ज्ञान ध्यान, Ep 327 06.11.2021

हाइड्रोजन का उत्पादन ग्लोबल वार्मिंग पैदा करने वाले ग्रीनहाउस गैस एमीशन को कम कर सकता है? हाइड्रोजन क्या है? कितने तरह का होता है? ग्रीन और ग्रे हाइड्रोजन वगैरह क्या है और किस तरह इसके ज़रिये विश्व के सभी देश अपने-अपने क्लाइमेट गोल को अचीव कर सकते हैं? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू कुमार के साथ.

साल 2100 तक धरती पर क्या भयानक बदलाव देखने को मिलेंगे?: ज्ञान ध्यान, Ep326 05.11.2021

पर्यावरण को हो रहे लगातार नुकसान की वजह से क्या दुनिया खात्मे की तरफ बढ़ रही है, इसको लेकर वैज्ञानिकों की क्या राय है और इस सदी के अंत तक कौन सी भयानक आपदाएं आने वाली हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

अगर हम बंदरों से इंसान बने हैं, तो सारे बंदर इंसान क्यों नहीं बन गए? : ज्ञान ध्यान, Ep 325 04.11.2021

कभी न कभी हर किसी के मन में यह सवाल तो जरूर आए होंगे कि आखिर इस धरती पर हमारी उत्पत्ति आखिर कैसे हुई? क्या सच में हम पहले बंदर के रूप में थे और बाद में हम इंसान बन गए? और अगर बंदर से हम इंसान बने तो सारे बंदर इंसान क्यों नहीं बन सके? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू कुमार के साथ.

तूफ़ान और सुनामी की आवाज़ पहले कैसे सुन लेते हैं पक्षी: ज्ञान ध्यान, Ep 324 03.11.2021

पशु-पक्षी किसी आने वाली आपदा को इंसानों से पहले कैसे भांप लेते हैं, क्या उनके पास कोई सिक्स्थ सेन्स होता है और ख़तरे का अंदेशा मिलते ही क्या वो कोई संकेत भी देते हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस रोचक एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

हाइपरसोनिक मिसाइल, एंटी मिसाइल सिस्टम और रडार को कैसे दे देती है चकमा: ज्ञान-ध्यान, Ep 323 31.10.2021

चीन ने 16 अक्टूबर 2021 को हाइपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट किया. इस टेस्ट ने अमेरिका जैसे देशों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. इस 'ज्ञान-ध्यान' में सुनिए महाशक्ति को भी परेशान करने वाली इस मिसाइल में ऐसा क्या ख़ास है और यह काम कैसे करती है? अमन गुप्ता के साथ.

अंग्रेज़ों की वो सज़ा जिसके नाम से ही सिहरन उठती थी : ज्ञान ध्यान, Ep 322 30.10.2021

कालापानी की सज़ा का नाम सुनकर अच्छे अच्छों की रूह कांप जाती है. लेकिन अलग से इस जेल को बनाने की जरूरत क्यों पड़ी और वो कौन से अपराध थे जिनको करने पर अंग्रेज ये सजा देते थे? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में खुशबू कुमार के साथ.

रेप की झूठी शिकायत करने पर क्या सज़ा मिलती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 321 29.10.2021

कोई महिला किसी पुरुष पर फर्जी FIR कर दे तो उसे क्या खामियाजा भुगतना पड़ सकता है? यदि आरोप रेप का हो तो कोर्ट किन किन पहलुओं की जांच करता है और आप के ऊपर झूठा मुक़दमा दर्ज हो जाए तो बचने के क्या रास्ते हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

ड्रग्स में ऐसा क्या होता है कि इसे ज़िंदगी मान बैठते हैं लोग: ज्ञान ध्यान, Ep 320 28.10.2021

ड्रग्स के सेवन और खरीद-फ़रोख़्त में शामिल लोगों के बारे में आप अक्सर सुनते रहते हैं. लेकिन ड्रग्स होता क्या है, इसको लेने से क्या होता है, आखिर क्यों लोग एक छोटी सी पुड़िया को अपनी पूरी जिंदगी मान बैठते हैं और क्या वाकई में ड्रग्स तनाव को कम करता है? 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं जमशेद क़मर सिद्दीक़ी.

आसमान में इतने तारे फिर भी रात अंधेरी क्यों?: ज्ञान ध्यान, Ep 319 27.10.2021

आसमान में कितने तारे हैं? पूरी पृथ्वी के समुद्री तटों पर मौजूद बालू के कुल कणों से ज्यादा. अंदाज़ा लगा पाएंगे आप? नहीं न! तो आसमान में इतने तारे होने के बावजूद रात अंधेरी क्यों होती है? तारे ख़ुद तो चमकते हैं, लेकिन स्याह रात को उनकी रोशनी मात क्यों नहीं दे पाती, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस रोचक एपिसोड में ख़ुशबू कुमार से.

फ़्लेक्स फ़्यूल इंजन के आने से गाड़ियों के ईंधन का ख़र्च कैसे कम हो जाएगा?: ज्ञान-ध्यान, Ep 318 24.10.2021

पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतें आसमान छू रहीं हैं और इसे कंट्रोल करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फ़्लेक्स फ़्यूल इंजन का विकल्प सुझाया है. तो इसका इस्तेमाल कैसे होगा? इसके फ़ायदे-नुकसान क्या हैं? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में अमन गुप्ता के साथ.

किसका कॉल आ रहा है, पहले कैसे जान जाता है ट्रूकॉलर? : ज्ञान ध्यान, Ep 317 23.10.2021

ट्रूकॉलर में कॉल आने से पहले ही नोटिफिकेशन कैसे आ जाती है कि किसकी कॉल आ रही है और ट्रूकॉलर से किस तरह हमेशा के लिए अपने अकाउंट को हटाया जा सकता है? सुनिये ज्ञान-ध्यान के इस एपिसोड में खुशबू कुमार से. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ कपिल देव सिंह

स्पेस का बरमूडा ट्रायंगल जिसे देखकर चौंधिया जाती हैं आंखें: ज्ञान ध्यान, Ep 316 22.10.2021

बरमूडा ट्रायंगल को लेकर कितनी ही कहानियां हैं, रहस्यों का पूरा पिटारा है. लेकिन क्या आपको पता है कि बरमूडा ट्रायंगल सिर्फ धरती पर ही नहीं बल्कि स्पेस में भी है? तो स्पेस का ये बरमूडा ट्रायंगल किधर है, अंतरिक्षयात्रियों के लिए कितना ख़तरनाक है, इससे बचने का तरीका क्या है, ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में इस पहेली को सुलझा रही हैं ख़ुशबू. प्रोड्यूसर: जय चमोली साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

पूरी रात टिमटिमाने वाले तारे दिन में कहाँ गायब हो जाते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 315 21.10.2021

आसमान में न जाने कितने तारे हैं. नंगी आँखों से तो कुछ हज़ार ही दिखते हैं. लेकिन होते कई गुना ज़्यादा हैं. लेकिन ये तारे जो पूरी रात चमकते हैं वो दिन के उजाले में कहां गायब हो जाते हैं, उनके गायब होने के पीछे की वजह क्या होती है और बाकी तारों से ज़्यादा चमकीला क्यों होता है सूरज, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रोड्यूसर: जय चमोली साउंड मिक्सिंग: अमृत रेगी

इन शब्दों का इस्तेमाल आपको सीधे पहुंचा सकता है जेल : ज्ञान ध्यान, Ep 314 20.10.2021

वो कानून कौन सा है जिसकी नज़र में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल जुर्म है और सीधे जेल ही होती है? इस कानून के तहत किस आधार पर ये तय होता है कि फलाँ शब्द का प्रयोग गलत है? सोशल मीडिया पर कोई नस्लीय या जातीय टिप्पणी करता है तो उस पर कैसे कारवाई होती है और कितनी सजा हो सकती है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीकी से. 

बंद घड़ी में टाइम 10:10 रखने के पीछे के लॉजिक क्या हैं? : ज्ञान ध्यान, Ep 313 17.10.2021

कभी ग़ौर करिएगा शोरूम में या फिर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर एनालॉग घड़ी में समय 10 बजकर 10 मिनट ही दिखता है. अब इसके पीछे क्या कारण है? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में अमन गुप्ता के साथ.

मुगल-अफगानों का डटकर मुकाबला करने वाले निहंग सिख किन वजहों से हैं बदनाम? : ज्ञान ध्यान, Ep 312 16.10.2021

किसान आंदोलन से फिर एक बार सुर्खियीं में आए आखिर निहंग सिख हैं कौन?इतिहास क्या है इनका और क्या है सर्बलोह ग्रंथ, जिसकी बेअदबी के चलते निहंग सिख ने दलित युवक की हत्या कर दी? सुनिए आज के 'ज्ञान-ध्यान' में खुशबू कुमार के साथ.

कोयले पर इतना ज़्यादा निर्भर क्यों है भारत: ज्ञान ध्यान, Ep 311 15.10.2021

कोयला संकट को लेकर देश में हाहाकार मचा हुआ है. कई पावर प्लांट्स ठप हैं. तो भारत के लिए इतना क्यों जरूरी है कोयला? कोयला खत्म होने पर क्या होगा और कोयले से कैसे बनाई जाती है बिजली, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में ख़ुशबू से. प्रोड्यूसर: जय चमोली साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

परमाणु बम बनाने वाले वैज्ञानिक को पाकिस्तान ने सजा क्यों दी थी? : ज्ञान ध्यान, Ep 310 14.10.2021

क्या दूसरे देश की तकनीक चोरी कर पाकिस्तान परमाणु संपन्न देश बना? पाकिस्तान ने अपने देश को परमाणु संपन्न बनाने वाले वैज्ञानिक को क्यों सजा दे दी और इससे जुड़ी कंट्रोवर्सीज क्या रहीं, सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

अंतरिक्ष में मरने वालों का कैसे होता है अंतिम संस्कार? : ज्ञान-ध्यान, Ep 309 10.10.2021

अंतरिक्ष मे मरने वालों की डेड बॉडी के साथ क्या होता है? क्या पृथ्वी के अलावा कोई ऐसा ग्रह है जहां पर आम इंसान का अंतिम संस्कार किया जा सकता है? स्पेस में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स इस बारे में क्या सोचते हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में अमन गुप्ता के साथ.

जेनेटिक टेस्टिंग, जिससे भविष्य में होने वाली बीमारियों का पता लग सकता है: ज्ञान ध्यान, Ep 308 09.10.2021

कुछ जेनेटिक डिसऑर्डर परिवार में कई पीढ़ियों से चले आ रहे होते हैं. ऐसी ही कई बीमारियों का पता जेनेटिक टेस्टिंग से कैसे चलता है? क्यों हर कपल को ये टेस्ट करवाना ज़रूरी होता है और इसके नुकसान क्या है? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू कुमार के साथ.

नोबेल प्राइज किसको मिलेगा, ये तय कैसे होता है?: ज्ञान ध्यान, Ep307 08.10.2021

नोबल पुरस्कार में ऐसा क्या है जो इसको सबसे ख़ास पुरस्कार बनाता है, जिसकी चर्चा पूरा विश्व करता है. क्या मानक हैं इस पुरस्कार को दिए जाने के और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत? सुनिये ज्ञान ध्यान के इस अंक में खुशबू कुमार से.

NDPS एक्ट में पकड़े जाने पर क्या होता है?: ज्ञान ध्यान, Ep306 07.10.2021

ड्रग्स का सेवन गलत तो है ही, लेकिन इसे कानूनी रूप से गलत ठहराने के लिए जो कानून बनाया गया है वो क्या है? इसके तहत किन चीज़ों का सेवन प्रतिबंधित है, इस कानून की क्या बारीकियां हैं जिसके बारे में जानना सबके लिए ज़रूरी है? तो 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से जानिए एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के बारे में सबकुछ. NDPS Act | Gyan Dhyan | Hindi Podcast अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तर...

टैक्स बचाने के लिए अरबपतियों का गुपचुप तरीका, समझिए आसान भाषा में : ज्ञान ध्यान, Ep 305 06.10.2021

पेंडोरा पेपर्स क्या होते हैं और इस पेपर लीक में ICIJ ने क्यों निभाई प्रोटागनिस्ट की भूमिका? कॉरपोरेट टैक्स से बचने के लिए क्या करते हैं बड़े बड़े राजनेता और बिजनेसमैन और टैक्स हैवेन्स क्या होता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में ख़ुशबू कुमार के साथ.

Listen to the Gyaan Dhyaan podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.