Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
'MISS UNIVERSE' कंपटीशन की पूरी कहानी क्या है, ज्ञान ध्यान Ep 354 15.12.2021 6:34
मिस यूनिवर्स की हिस्ट्री क्या है, इसके नियम क्या है, इसमें पार्ट लेने का प्रोसेस क्या है और क्या मिस यूनिवर्स का खिताब वापस भी लिया जा सकता है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से.
स्विटज़रलैंड की वो मशीन जिससे पल भर में ले सकेंगे अपनी जान: ज्ञान-ध्यान, Ep 353 12.12.2021 7:30
जहां दुनिया के कई देशों में इच्छा मृत्यु और आत्महत्या को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं स्विटज़रलैंड ने आत्महत्या को लीगल कर दिया है. एक ऐसी मशीन का आविष्कार किया है जिससे मिनटों में आत्महत्या कर सकेंगे. सुनिए इसके बारे में 'ज्ञान-ध्यान' में राहुल के साथ.
जब डॉक्टर इलाज में लापरवाही करे, तो क्या करना चाहिए? : ज्ञान ध्यान Ep, 352 11.12.2021 6:33
लापरवाही करने वाले डॉक्टर्स को क्या सज़ा दी जाती है? Medical negligence की शिकायत कहां करें? और आपके मेडिकल राइट्स क्या हैं? सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से
बिना वारंट गिरफ्तारी करने से लेकर किसी पर गोली चलाने तक, इतने अधिकार हैं AFSPA के : ज्ञान ध्यान, Ep 351 10.12.2021 10:02
AFSPA कानून क्या है? इसमें सेना को किस तरह के स्पेशल पावर मिले हुए हैं, कानून कब लाया गया और आखिर क्यों लोग इस कानून को बैन करने की मांग कर रहे हैं? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में.
विमान क्रैश क्यों हुआ ये कैसे बता देता है ब्लैकबॉक्स : ज्ञान ध्यान, Ep 350 09.12.2021 9:08
किसी भी विमान दुर्घटना के कारणों का पता कैसे चलता है? हादसे के बाद भी कैसे सुरक्षित रह जाता है ब्लैकबॉक्स? और हादसा क्यों हुआ ये कैसे बता देता है ब्लैकबॉक्स ? सुनिए आज के 'ज्ञान-ध्यान' में ख़ुशबू से.
क्या बैक्टीरिया खाकर ख़त्म कर देगा प्लास्टिक पल्यूशन : ज्ञान-ध्यान, Ep 349 08.12.2021 9:29
प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग को देखते हुए सबसे बड़ा चैलेंज यही है कि इसको decompose कैसे किया जाए? इसी सवाल का जवाब ढूंढने को वैज्ञानिकों ने 'प्लास्टिक ईटिंग बैक्टीरिया' की खोज की यानी कि ऐसा बैक्टीरिया जो प्लास्टिक खा सकता है। सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में इसी बैक्टीरिया के बारे में और साथ में प्लास्टिक से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में भी विस्तार में अमन गुप्ता से.
क्यों क्वांटम कंप्यूटर बनाने की रेस में हैं अमेरिका, चीन और भारत : ज्ञान-ध्यान, Ep 348 05.12.2021 10:35
क्वांटम कंप्यूटिंग दुनिया को और हमारी ज़िंदगी को प्रभावी तरीके से बदल सकती है. इसी को देखते हुए भारत सहित दुनिया भर के कई देश क्वांटम कंप्यूटर बनाने में लगे हैं. सरकारें इसके लिए मदद कर रही हैं, तो क्या है ये क्वांटम कंप्यूटर और क्या होगा इससे? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में राहुल के साथ.
इजराइल के एजुकेशन सिस्टम की क्यों दी जाती है मिसाल? : ज्ञान ध्यान, Ep 347 04.12.2021 9:25
77 लाख की आबादी वाला इजराइल का एजुकेशन सिस्टम यूनिक क्यों? बिल गेट्स क्यों करते हैं इजराइल के वर्क फोर्स की तारीफ? इजराइल क्यों है स्टार्टअप हब? सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में सूरज कुमार से
क्रिकेट में LBW की शुरुआत कैसे हुई और वक्त के साथ ये कैसे बदला: ज्ञान ध्यान, Ep 346 03.12.2021 8:19
कब लागू हुआ क्रिकेट में एलबीडब्ल्यू का नियम? पहले के नियम क्या थे और अब के नियम क्या हैं? समय के साथ कैसे बदले एलबीडब्ल्यू के नियम? सुनिए आज के ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से.
मरने के बाद क्या हो सकता है 'आधार- पैन' का दुरुपयोग? : ज्ञान ध्यान, Ep 345 02.12.2021 6:13
किसी के मरने के बाद उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड का क्या करें? मरने के बाद कैसे होता है आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग? इस मामले में क्या कहते हैं नियम? सुनिए आज के ज्ञान ध्यान में राहुल सिंह से.
आज़ाद होकर भी ब्रिटिश महारानी के अधीन क्यों हैं कुछ देश: ज्ञान ध्यान, Ep 344 01.12.2021 8:08
कॉमनवेल्थ देशों का कॉन्सेप्ट क्या है? क्यों कुछ देश आजाद हो जाने के बाद भी अपना औपचारिक मुखिया चुन नहीं सकते? क्या है ब्रिटिश उपनिवेशवाद का कॉन्सेप्ट ? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में अमन गुप्ता से.
क्या है 3D आई प्रिंटिंग तकनीक जो आंखों की कमी खलने नहीं देगी: ज्ञान ध्यान, Ep343 28.11.2021 6:19
क्या है थ्रीडी आई प्रिंटिंग तकनीक? कैसे काम करती है? नेचुरल आँख से कितनी अलग होती है ये और क्या इस की मदद ले कर नॉर्मल आँखों के जैसा ही काम किया जा सकता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में राहुल सिंह से.
जूतों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के बावजूद अमेरिका में क्यों नहीं मिलती सज़ा? : ज्ञान ध्यान, Ep 342 27.11.2021 7:12
भारत में तिरंगे को लेकर काफी सख़्त नियम कानून हैं. लेकिन दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में उनके नेशनल फ्लैग को लेकर क्या नियम कानून हैं, किन देशों में झंडे को जैसे तैसे इस्तेमाल करते हैं लोग और कहाँ अपमान करने पर कठोर ठंड दिए जाते हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में सूरज कुमार के साथ. इसे भी सुनिए- https://podcasts.aajtak.in/history-education/explainers/all-you-need-to-know-about-indian-tricolo...
उल्कापिंड धरती से न टकराए, इसके लिए क्या तैयारी चल रही है: ज्ञान ध्यान, Ep 341 26.11.2021 9:40
ख़बरों में अक्सर उल्कापिंड के बारे में आपने सुना ही होगा. तो क्या है ये उल्कापिंड ? ये किस तरह टूटता है ? क्या मेटेरायड और एस्टरॉयड में कोई फर्क है ? इन सारे सवालों के जवाब सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में खुशबू कुमार से.
संसद में बने किसी क़ानून को कैसे वापस लिया जाता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 340 25.11.2021 9:21
पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की बात कही. तो संसद में बने कानून वापस कैसे लिए जाते हैं, इसकी प्रक्रिया क्या है, संसद के अलावा क्या कोई और भी तरीका है क़ानून वापस लेने का, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में राहुल सिंह से.
मध्यकाल में अपराधी को किस तरह दी जाती थी दर्दनाक सज़ा?: ज्ञान ध्यान, Ep 339 24.11.2021 7:19
गुज़रे दौर में जब न कोई कानून था ना कोई ह्यूमन राइट्स तब सत्ता के खिलाफ़ उठने वालो को क्या सज़ा दी जाती थी? आज के 'ज्ञान ध्यान' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से सुनिए उन आठ सज़ा देने के पुराने तरीकों के बारे में जो आज हमें बेहद क्रूर और ग़ैर इंसानी लगते हैं.
रेलवे स्टेशन से लेकर शहर, जिला और राज्य तक के नाम बदलने की प्रक्रिया क्या होती है? : ज्ञान ध्यान, Ep 338 21.11.2021 8:30
रेलवे स्टेशन से लेकर शहर, जिला और राज्य तक के नाम बदलने की प्रक्रिया क्या होती है और इसमें गृह मंत्रालय से क्यों लेनी पड़ती है एनओसी? सुनिए आज के 'ज्ञान-ध्यान' में राहुल सिंह से. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी
जिसे डूबता सूरज पसंद है, उसे क्या कहेंगे? : ज्ञान ध्यान, Ep 337 20.11.2021 7:05
दुनिया में ऐसे कई शब्द हैं जिन्हें सुनकर आपके कान खड़े हो जाएँगे. कुछ शब्द ऐसे भी हैं जिन्हें आप याद रखना चाहेंगे और जहां मन हो उसका इस्तेमाल भी करना चाहेंगे. तो कौन से हैं वो शब्द और क्या हैं इसका मतलब? सुनिए आज के “ज्ञान ध्यान” में सूरज कुमार से.
चीटियां कैसे दांतो को पैना बनाती है और क्यों इनके काटने पर होता है दर्द? : ज्ञान ध्यान, Ep 336 19.11.2021 6:17
क्या आप जानते हैं कि चीटियों के दांत इतने धारधार क्यों होते हैं? इनके काटने पर इतना दर्द क्यों होता है और दांतो की चौड़ाई कम होने के बावजूद वो कई ऐसी चीजों को कैसे काट लेती है जिसे काटने के लिए इंसान भी एक बार सोचता है? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार के साथ.
विदेश से कितना सामान लाने की है छूट? : ज्ञान ध्यान, Ep 335 18.11.2021 9:12
विदेश से कोई सामान लाने के क्या नियम हैं, विदेश से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर सबसे पहले आपको क्या करना होता है और यह कस्टम वाले आपके सामानों की इतनी जांच-पड़ताल क्यों करते हैं? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
मेकअप प्रॉडक्ट्स में चमक के लिए इस्तेमाल होने वाले Mica का काला सच : ज्ञान-ध्यान 334 17.11.2021 6:16
मेकअप इंडस्ट्री के लिए Mica यानी अभ्रक एक बहुत ज़रूरी चीज़ है. इससे चमक आती है. दिलचस्प बात यह है कि भारत में मीका के बैन होने के बावजूद भी इसकी कालाबाजारी की जाती है. ऐसा क्यों होता है और मेकअप में मीका का क्या रोल है? क्या मीका ज्यादा इस्तेमाल किए जाने से हमारी स्किन को कोई ख़तरा है? सुनिए आज के ज्ञान ध्यान में अमन गुप्ता के साथ.
मौत की सज़ा सुनाने बाद इसे किन कारणों में टाला जा सकता है? : ज्ञान-ध्यान, Ep 333 14.11.2021 6:10
भारत में फांसी सबसे कठोर कानूनी दंड है. लेकिन कई दफ़ा फांसी को कोर्ट टाल भी देता है. तो ऐसा क्यों और कब किया जाता है? फांसी देने के पीछे क्या क़ानूनी प्रावधान हैं? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में अमन गुप्ता के साथ.
दिल के टूटने से मौत भी हो सकती है, इसके पीछे है यह साइंटिफिक वजह : ज्ञान ध्यान, Ep 332 13.11.2021 8:17
क्या होता हो जब किसी का दिल टूटता है? क्या कभी दिल टूटने से मौत भी हो सकती है? अगर हाँ तो इसके पीछे साइंटिफिक वजह क्या है? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में राहुल सिंह के साथ.
किन लोगों को मिलते हैं पद्म पुरस्कार और इसे पाने के लिए क्या करना पड़ता है: ज्ञान ध्यान, Ep 331 12.11.2021 7:24
भारत रत्न के बाद देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान के तौर पर पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं. इन पुरस्कारों का इतिहास क्या है, इनकी शुरुआत कब हुई, किस क्षेत्र के लोगों को दिया जाता है, इसे पाने के लिए क्या करना पड़ता है और क्या इन पुरस्कारों को वापस भी लिया जा सकता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.
इच्छा मृत्यु को लेकर क्या कहता है भारत का क़ानून: ज्ञान ध्यान, Ep 330 11.11.2021 10:26
इच्छामृत्यु क्या है, इसका कांसेप्ट कहाँ से आया, यह कितने तरह का होता है, इसे पाना कितना मुश्किल है, क़ानून इसे किस नज़र से देखता है और किन परिस्थितियों में इसकी इजाज़त देता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.