Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
रेड वाइन सेहत के लिए अच्छी है या नहीं?: ज्ञान ध्यान, Ep 505 16.07.2022 5:24
पिछले कुछ दशकों में वाइन को ये शोहरत हासिल हो गई है कि ये हमारी सेहत के लिए अच्छी है. ख़ास तौर से रेड वाइन. इसका ताल्लुक़ लंबी उम्र और दिल की बीमारी का जोखिम कम करने से बताया जाता है. पर, क्या वाक़ई वाइन हमारी सेहत के लिए मुफ़ीद है, कैसे बनाया जाता है इसे, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से प्रड्यूस-खुशबू कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
असंसदीय भाषा का सदन में इस्तेमाल करने पर कानूनी सज़ा मिलती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 504 15.07.2022 5:28
लोकसभा सचिवालय ने कुछ शब्दों का सदन में इस्तेमाल बैन कर दिया है. मगर शब्द या वाक्य सदन से बैन क्यों किए जाते हैं, क्या पहले भी ऐसा किया गया है, अगर किसी सांसद ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया तो फिर क्या किया जाता है, विदेशों में इसको लेकर क्या नियम हैं और क्या वो भी सदन से कुछ शब्दों को बैन करते हैं, इसकी शुरूआत कब हुई और ब्रिटेन से इसके तार कैसे जुड़े हैं, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्...
पिता ने लोन लिया है तो उसे बच्चे क्यों चुकाएंगे, कानून क्या कहता है? : ज्ञान-ध्यान,Ep 503 14.07.2022 5:56
पिता की मौत के बाद अक्सर हमने प्रॉपर्टी की लड़ाइयाँ होते देखी हैं. अक्सर कभी बच्चों में कभी, बच्चों और रिश्तेदारों में. ये बड़ा आम है. लेकिन अगर उसी पिता ने कर्ज लिया हो और पिता के ना रहने पर उसे चुकाना पड़े तो? क्या पिता के कर्ज को बच्चे चुकाएंगे ऐसा कानून कहता है, क्यों पिता के लिए कर्जे भरने को बाध्य हैं बच्चे, किन कन्डीशंस में बच्चों को नहीं भरना पड़ेगा पिता का कर्जा और किसी के ना रहने पर बच्चों क...
राष्ट्रीय चिह्न का इस्तेमाल आम लोग क्यों नहीं कर सकते हैं? :ज्ञान-ध्यान, Ep 502 13.07.2022 8:32
अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय चिह्न के तौर पर कैसे स्वीकार किया गया, क्या इसमें बदलाव किया जा सकता है, इसके इस्तेमाल को लेकर क़ानून क्या कहता है, इसके डिज़ाइन और इतिहास की पूरी जानकारी के लिए सुनिए 'ज्ञान ध्यान' का ये एपिसोड आर्यमन गौतम के साथ.
दिन-रात काटने वाले मच्छर धरती से मिटा क्यों नहीं दिए जाते?: ज्ञान-ध्यान, Ep 501 10.07.2022 5:46
मच्छर ख़त्म हो जाएं तो कैसी होगी दुनिया, काट कर बीमारियाँ फैलाने वाले हमारे लिए 'ज़रूरी' कैसे हैं और ये धरती से मिटा क्यों नहीं दिए जाते? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में.
क्यों है टोरी पार्टी ब्रिटेन की सबसे ताकतवर पार्टी?: ज्ञान ध्यान, Ep 500 09.07.2022 7:20
Conservative पार्टी को टोरी पार्टी क्यों कहा जाता है ? क्यों हटाया बोरिस जॉनसन को? टोरी पार्टी का अर्थ क्या है? सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में आर्यमन गौतम से
उपराष्ट्रपति का चुनाव राष्ट्रपति चुनाव से कैसे अलग है?: ज्ञान ध्यान, Ep 499 08.07.2022 8:25
उपराष्ट्रपति का चुनाव राष्ट्रपति के चुनाव से कैसे अलग है, इसकी प्रक्रिया क्या है, कौन-कौन इस चुनाव में वोट डाल सकते हैं, उपराष्ट्रपति पद को लेकर संविधान क्या कहता है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
ज़करबर्ग की कंपनी दुनिया का सबसे फ़ास्ट सुपर कंप्यूटर क्यों बना रही है: ज्ञान ध्यान, EP 498 07.07.2022 8:10
मेटा ने कैसे छोड़ा जापान को स्पीड में पीछे, क्या है मेटा का रिसर्च सुपरक्लस्टर, मेटा कैसे देगा दुनिया को एक और इन्वेंशन सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में आर्यमन गौतम से प्रड्यूस- आर्यमन गौतम साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
वोल्वो की दरियादिली से कैसे बची अनगिनत लोगों की जान: ज्ञान ध्यान, Ep 497 06.07.2022 6:32
गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले सीटबेल्ट का आविष्कार कैसे हुआ, इसे किसने बनाया, वक्त के साथ इसमें क्या सुधार हुए और कैसे एक कंपनी ने इससे अनगिनत जानें बचाई, 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में आर्यमन गौतम से सुनिए सीटबेल्ट की पूरी कहानी.
नए लेबर कोड जिससे नौकरीपेशा लोगों की हो जाएगी बल्ले बल्ले: ज्ञान ध्यान, Ep 496 03.07.2022 7:31
सरकार के नए लेबर कोड में क्या है, इसे लाने की ज़रूरत क्यों पड़ी और इससे एम्प्लॉइज को क्या फायदा मिलेगा, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में आर्यमन गौतम से.
क्या होता है ‘व्हिप’ जिसकी बात न मानने से डरते हैं नेता?: ज्ञान ध्यान, Ep 495 02.07.2022 6:21
व्हिप क्या होता है, इसे लागू कैसे किया जाता है, इसके नियम क्या हैं, क्या राज्यसभा चुनाव पर भी ये लागू होता है, भारत में ये कब लागू हुआ, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
कौन कितना खूबसूरत है, इस फार्मूले से पता चलेगा? : ज्ञान ध्यान, Ep 494 01.07.2022 5:53
क्या होता है गोल्डन रेश्यो? ये कैसे खूबसूरती की परिभाषा तय करता है? इस रेश्यो के हिसाब कौन सी महिलाएं सबसे खूबसूरत है? सुनिए ज्ञान ध्यान में आर्यमन गौतम से.
बैंकों से पहले लोग पैसे कहाँ जमा कराते थे, सुनिए बैंकिंग सिस्टम की कहानी: ज्ञान ध्यान, Ep 493 30.06.2022 8:09
जब बैंक नहीं थे तो लोग अपने पैसे कहां रखते थे, बैंक बनाने का आईडिया कहाँ से आया, बैंकिंग सिस्टम को कैसे खड़ा किया गया, बैंकों के नेशनलाइजेशन का क्या असर हुए और प्राइवेट बैंक कैसे बने, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में बैंकों की पूरी कहानी आर्यमन गौतम से.
क्या हैं Blue Zones जहां के लोग 100 साल तक जीते हैं?: ज्ञान-ध्यान, Ep 492 29.06.2022 5:44
कौन कितना जिएगा ये बताना संभव नहीं है. पर हां किसी की लाइफ़स्टाइल को देखकर एक अंदाज़ा ज़रूर लगाया जा सकता है उसकी जीवन प्रत्याशा (life expectancy) का. अक्सर इसे लेकर रिपोर्ट भी आती रहती हैं और इसमें ब्लू ज़ोन (Blue Zone) का कई बार ज़िक्र होता है. यहां के लोग औसतन ज़्यादा लंबी उम्र जीते हैं. तो क्या हैं ये ब्लू ज़ोन्स और ऐसा क्या है कि यहां के लोगों की उम्र दुनिया के बाक़ी हिस्सों में रहने वाले लोग...
1968 सिंबल ऑर्डर में चुनाव चिन्ह के बारे में क्या कहा गया है?: ज्ञान ध्यान, Ep 491 26.06.2022 6:58
असली-नकली पार्टी कौन के झगड़े में चुनाव चिन्ह किसके खाते में जाएगा ये कौन तय करता है, ये तय करते हुए किन-किन मापदंडों का ध्यान रखा जाता है, 1968 सिंबल ऑर्डर को कौन लेकर आया और इसकी ज़रूरत क्यों पड़ी, इसके अंतर्गत कौन से नियम लागू होते हैं और ये काम कैसे करता है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्रड्यूसर- आर्यमन गौतम साउंड मिक्सिंग- अमृत रेज्जी
मिलिट्री सेटेलाइट के बारे में बताने से सरकार बचती क्यों है?: ज्ञान ध्यान, EP 490 25.06.2022 7:04
मिलिट्री सेटेलाइट किसे कहते हैं, ये काम कैसे करता है, अंतरिक्ष में अबतक कितने मिलिट्री सेटेलाइट हैं, सरकार इसके बारे में बताने से क्यों बचती है और पाकिस्तान-चीन पर नज़र रखने में ये कैसे मदद करता है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. साउंड मिक्सिंग- अमृत रेज्जी
दुनिया का सबसे अमीर गांव जहां हर शख्स की सैलरी है 1 करोड़ रुपए : ज्ञान ध्यान, Ep 489 24.06.2022 5:32
दुनिया का सबसे अमीर गाँव जहां हर एक शख़्स करोड़ों की संपत्ति का मालिक है. इस गांव की स्थापना कब हुई, इसकी क्या खासियत है? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू कुमार के साथ.
चुनाव से ज्यादा क्यों मुश्किल है देश के राष्ट्रपति को हटाना?: ज्ञान ध्यान, Ep 488 23.06.2022 6:50
कैसे चुने जाते हैं देश के प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया क्या होती है, कब और कैसे राष्ट्रपति को उनके पद से हटाया जा सकता है. 'ज्ञान-ध्यान' में सुनिए सूरज कुमार से प्रड्यूसर- रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
कैसे टेलीकॉम कम्पनीज को करोड़ों में बेचा जाता है स्पेक्ट्रम? : ज्ञान ध्यान, Ep 487 22.06.2022 6:08
स्पेक्ट्रम की मदद से कैसे हम फोन पर बात कर पाते है, क्या है स्पेक्ट्रम की नीलामी की प्रक्रिया, सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में आर्यमन गौतम से.
क्यों 'फ़ादर्स डे' का पुरुषों ने ही किया था पहला विरोध?: ज्ञान-ध्यान, Ep 486 19.06.2022 5:00
हर साल दुनिया भर में पिताओं को सम्मान देने के लिए जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है. ये दिन अपने जीवन में पिता की मेहनत और संघर्ष को सलाम करने का दिन है. लेकिन इसकी शुरुआत कबसे हुई? किसने सबसे पहले फ़ादर्स डे मनाया और कब से इस दिन को अमेरिका ने नेशनल हॉलीडे घोषित किया? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में अमन गुप्ता के साथ.
ED कब किसी के पीछे हाथ धोकर पड़ जाती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 485 18.06.2022 6:40
प्रवर्तन निदेशालय यानी Enforcement Directorate (ED) कब बनाई गई थी, इसके पास क्या कानूनी शक्तियां हैं और किन मामलों में ED को जांच करने का अधिकार है, ज्ञान ध्यान में सुनिए इस एजेंसी के बारे में सबकुछ.
जब ड्रेस में जेब न होने की वजह से दर्जी को दे दी गयी फांसी : ज्ञान-ध्यान, Ep 484 17.06.2022 4:33
ज़रूरत से फैशन कैसे बनी जेब, कब पहली बार ड्रेस में जेब सिली गई, जेब से जुड़ी हुई इतिहास की रोचक कहानियां सुनिये 'ज्ञान-ध्यान' में. साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
सूरज, पानी और रेत से समय का पता कैसे लगाते थे?: ज्ञान ध्यान, Ep 483 16.06.2022 9:02
समय तो हम अक्सर देखते हैं लेकिन कभी ये नहीं सोचते कि घड़ी के आविष्कार से पहले लोग समय का पता कैसे लगाया करते थे, घड़ी का आइडिया सबसे पहले किसको आया और दुनिया की पहली घड़ी के बनने की कहानी क्या है? इन सभी सवालों के जवाब, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में ख़ुशबू से.
चांद जा रहा दूर, धरती पर कैसे बदलेगा जीवन? : ज्ञान-ध्यान, Ep 482 15.06.2022 8:23
चंद्रमा हर साल धीरे-धीरे पृथ्वी से दूर जा रहा है और इससे यहां के जीवन में बड़े बदलाव होंगे. तो क्या-क्या बदल जाएगा? और क्यों चांद-धरती के बीच की दूरी बढ़ती जा रही है? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में अमन गुप्ता के साथ.
क्यों सख़्त कानून के बावज़ूद बढ़ते चले गए बाल उत्पीड़न के मामले?: ज्ञान-ध्यान, Ep 481 12.06.2022 8:12
चाइल्ड एब्यूज यानी बाल उत्पीड़न से निपटने के लिए साल 2012 में लाया गया POCSO एक्ट क्या है, किस तरह के प्रावधान इसके तहत किये गए और सख़्त प्रावधानों के बावज़ूद केसेज के बढ़ने की वजह क्या है, सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' के इस एपिसोड में.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.