Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Author

Aaj Tak Radio

Category

Education

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 4, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

क्या है विंडफॉल टैक्स जो बदल देता है सरकार और कम्पनियों का पूरा बहीखाता?: ज्ञान-ध्यान, Ep 530 21.08.2022

विंडफॉल टैक्स क्या होता है और कैसे किसी कंपनी पर इसे लगाया जाता है, ये सरकार और कम्पनीज के बहीखाते को किस तरह बदल देता है और इससे आम आदमी का क्या रिश्ता है. सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में अमन गुप्ता से.

कैसे आपकी जान बचा सकता है आपकी कलम के ढक्कन का एक छेद? :ज्ञान-ध्यान, Ep 529 20.08.2022

हम रोज़ ही अपने ज़रूरत के हिसाब न जाने कितनी चीजें इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बहुत सी चीजों के बारे में हमें जानकारी अधूरी ही है. उनकी बनावट ऐसी क्योँ है ये हमें पता नहीं. ऐसी ही एक चीज है कलम. हम रोज़ ही यूज में लाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि पेन के ढक्कन में एक छेद होता है. देखा हो तो ये भी सवाल दिमाग मे आया होगा कि ऐसा क्यों होता है. वजह बहुत दिलचस्प है और वही वजह ले कर आए हैं हम आज के...

क्या कोई कैदी सजा पूरी करने से पहले जेल से बाहर आ सकता है? : ज्ञान ध्यान, Ep 528 19.08.2022

क्या है रेमिशन पॉलिसी? इसके तहत किस तरह के अपराधों के लिए मिल सकती है छूट? क्या हर राज्य की कैदियों को लेकर अलग अलग छूट नीति है और क्या जेल में कैदियों का बर्ताव भी बनता है आधार? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू कुमार के साथ.

म्यांमार में मिलिट्री शासन आने के बाद रोहिंग्या मुसलमानों के साथ क्या हुआ?: ज्ञान ध्यान, Ep 527 18.08.2022

कौन हैं रोहिंग्या मुसलमान, ये कहां के वासी हैं, म्यांमार सरकार के सत्ता में आने के बाद उन्हें किस तरह नागरिकता दी गई, जब देश में मिलिट्री शासन आया तो उनके साथ क्या हुआ, रोहिंग्या के रिफ्यूजी बनने की कहानी क्या है, बांग्लादेश सरकार और म्यांमार सरकार के बीच रोहिंग्या को लेकर क्या समझौता हुआ था और 2017 में ऐसा क्या हुआ जो साढ़े तीन लाख रोहिंग्या को म्यांमार छोड़ना पड़ा, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज क...

महाद्वीपों के अलग होने में उल्कापिंड कैसे ज़िम्मेदार हैं? : ज्ञान-ध्यान, Ep 526 17.08.2022

हमारी धरती सात महाद्वीपों में बंटी है. एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका. ये धरती का 30 फ़ीसदी हिस्सा हैं. बाकी 70 फ़ीसदी पर पानी है जिनमें 7 महासागर बंटे हुए हैं. तो पृथ्वी का निर्माण कैसे हुआ यह पड़ताल लंबे समय से चली आ रही और इसी के साथ इस बात के प्रमाण तलाशे जा रहे हैं कि पृथ्वी की सतह का वर्तमान आकार कैसे बना, आज जो हम महाद्वीप देखते हैं उनका विकास कैसे...

TikTok पर चल रहा माउथटेपिंग ट्रेंड कैसे बन सकता है स्ट्रोक की वजह? : ज्ञान-ध्यान, Ep 525 14.08.2022

टिकटॉक पर इन दिनों माउथ टेपिंग का बड़ा ट्रेंड है, क्या होता है ये और डॉक्टर्स की नज़र से इसके फ़ायदे अधिक हैं या नुकसान, माउथ टैपिंग का चैलेंज किस तरह नेचुरल मेकेनिज्म के ख़िलाफ़ है, सुनिए ज्ञान-ध्यान में अमन गुप्ता के साथ.

पानी में डूबने का सपना आना क्या किसी अनहोनी का संकेत है? : ज्ञान-ध्यान, Ep 524 13.08.2022

सोते हुए सपने देखना एक नॉर्मल बात है. कई बार लोग सपने देखकर घबरा जाते हैं और उनके मन में डर बैठ जाता है. ज्यादातर बार एक सपना कई लोगों की नींद में आता है और वो है पानी में डूबने का. अब सवाल ये है कि अगर आप अपने आपको पानी में डूबता हुआ देखें तो उसका मतलब क्या है, क्या ऐसा सपना आने की कोई विशेष वजह होती है, और सपने में डूबने का सपना आना क्या कोई अनहोनी का संकेत है? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में. प्रड्यूसर...

टैल्कम पाउड की जगह लाया जा रहा कॉर्न स्टार्च पाउडर क्या है?: ज्ञान ध्यान, Ep 523 12.08.2022

टैल्कम पाउडर क्या है, इसकी शुरुआत कब हुई, भारत में जॉनसन एंड जॉनसन ने टैल्कम पाउडर कब बनाना शुरू किया, जॉनसन एंड जॉनसन इसको लेकर विवादों में क्यों है और वो टैल्कम पाउडर का प्रोडक्शन बंद क्यों कर रहा है, टैल्कम की जगह लाया जा रहा कॉर्न स्टार्च पाउडर क्या है और ये दोनों एक दूसरे से अलग कैसे हैं, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी|

वो मिसाइल जो दुश्मन की तोपों को 'धुआं-धुआं' कर सकती है : ज्ञान ध्यान, Ep 522 11.08.2022

आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए भारत ने लेजर-गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है. कैसे काम करती है ये मिसाइल?किस तकनीक से बनाया गया है और दुश्मनों की तोपों को कितना नुकसान पहुंचा सकता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

चीन को मात देने के लिए किस जानवर से सीख रहा है ताइवान: ज्ञान ध्यान, Ep 520 10.08.2022

चीन और ताइवान के बीच की तनातनी बहुत पुरानी है. जुलाई 2022 में ये तब और बढ़ गई जब नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया. चीन का कहना था कि ताइवान उनका आंतरिक मामला है. हालांकि ताइवान का दावा अलग है, वो खुद को अलग देश ही मानता है. बात हमले तक भी आ गई. चीन ने धमकी दी कि ताइवान को इसके बुरे परिणाम भुगतने होंगे. तो चीन का सामना करने के लिए ताइवान ने जो स्ट्रेटेजी अपनाई है उसकी बड़ी चर्चा है. इसे पॉर्कुपाइन...

जब्त की गई प्रॉपर्टीज का क्या करती है ED? :ज्ञान-ध्यान, Ep 520 07.08.2022

आपने ED का नाम तो सुना होगा।  जब भी कोई हाई प्रोफाइल केस की बात होती है तो ED का ज़िक्र भी सामने आता है। ED भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग का एक हिस्सा है जो भारत में फॉरेन एक्सचेंज ,मनी लॉन्ड्रिंग और आय  से ज्यादा  सम्पति की इंक्वायरी और इन्वेस्टिगेशन  करने वाली एजेंसी है। अक्सर आपने  न्यूज़ चैनल्स और अख़बारों में ED के रेड्स में  काफी ज़्यादा मात्रा में नोटों की गड्डियां, सोने चांदी वग...

सुप्रीम कोर्ट के अलावा चीफ जस्टिस के क्या हैं अधिकार और कैसे होती है CJI की नियुक्ति: ज्ञान-ध्यान, Ep 519 06.08.2022

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनने के लिए क्या मानक पूरे करने होते हैं, कौन बन सकता है सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस, CJI की नियुक्ति में केंद्र सरकार का रोल क्या होता है, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की नियुक्ति का प्रोसेस क्या है, CJI के अधिकार क्या होते हैं और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से जुड़े कुछ रोचक किस्से सुनिए ज्ञान-ध्यान में.

हेलफायर मिसाइल जिससे अलकायदा चीफ अल जवाहिरी को मारा गया: ज्ञान-ध्यान, Ep 518 05.08.2022

साल 2022 की 31 जुलाई को एक अमेरिकी ऑपरेशन में ओसामा बिन लादेन के बाद आतंकी संगठन अलकायदा लीड कर रहा अल जवाहिरी मार दिया गया था. अफगानिस्तान के काबुल में ये हमला तब किया गया जब अल-क़ायदा चीफ अयमन अल-ज़वाहिरी टहलते हुए बालकनी पर आया. वो सुबह की नमाज़ के बाद अमूमन बालकनी पर जरूर आता था। अमेरिकी फोरसेस तो इसी ताक में थी। कई दिन की जासूसी के बाद ये दिन आया था. काबुल में 6 बजकर अठारह मिनट हुआ था जब दो म...

ख़ुद के वजन से दो-ढाई गुना ज़्यादा भार कैसे उठा लेते हैं वेटलिफ़्टर्स? :ज्ञान-ध्यान Ep 517 04.08.2022

वेटलिफ्टिंग करने से पहले क्या क्या चीज़ें ध्यान में रखनी चाहिए, कैसे वेटलिफ्टर्स खुद से दोगुना से भी ज़्यादा वज़न उठा लेते हैं, क्या है वेटलिफ्टिंग के नियम और इसका इतिहास क्या है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में आर्यमन गौतम से.

क्या है लॉन बॉल्स खेल का इतिहास, जिसमें भारत को पहली बार मिला गोल्ड : ज्ञान-ध्यान, Ep 516 03.08.2022

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लॉन बॉल्स इवेंट में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है. साउथ अफ्रीका को फाइनल में 17-10 से मात देकर टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. ऐसा पहली बार हुआ है जब कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को इस इवेंट में कोई भी मेडल मिला हो. तो इस खेल की शुरुआत कहां से हुई? इसे खेला कैसे जाता है? और कौन सा देश है लॉन बॉल्स का चैंपियन, सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' के इस एपिसोड...

जानिए क्या है मकान मालिक और किरायेदार के लिए बना Model Tenancy Act? : ज्ञान-ध्यान, Ep 515 31.07.2022

मकान मालिक और किरायेदार के बीच होने वाले विवादों का निपटारा किस कानून के तहत होता है? मकान मालिक को घर किराए पर देने से पहले क्या करना ज़रूरी होता है और कब मकान मालिक किरायेदार को घर खाली करने को कह सकता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में अमन गुप्ता के साथ.

सरना ऐक्ट आने से आदिवासियों का क्या फायदा है? :ज्ञान-ध्यान Ep 514 30.07.2022

भारत में करीब 10 मान्यता प्राप्त धर्म हैं और अनगिनत जातियां. और इन धर्मों और जातियों की अलग अलग प्रथाएं और नियम. यहाँ तक की कानून में भी अलग अलग धर्मों के लिए प्रावधान हैं. जैसे मुस्लिम पर्सनल लॉ, हिन्दू ऐक्ट और भी कई सारे. 2022 में इसी तर्ज पर एक ऐक्ट की मांग अचानक तेज होने लगी थी, नाम था सरना ऐक्ट। देश के अलग अलग हिस्सों में आदिवासी इसकी मांग कर रहे हैं. उनका कहना था कि जैसे हर धर्म के लिए अलग अ...

आप कितना कैश और सोना घर में रख सकते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 513 29.07.2022

क्या है गोल्ड कंट्रोल एक्ट, आप कितना कैश और सोना घर में रख सकते हैं और अगर तय अमाउंट से ज्यादा कैश आपने घर में रखा तो आपको क्या सज़ा मिल सकती है, सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में आर्यमन गौतम से. साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी

राम से परशुराम तक, कितना पुराना है कांवड़ यात्रा का इतिहास? :ज्ञान-ध्यान, Ep 512 28.07.2022

भगवान शंकर को मानने वाले सावन का एक विशेष वजह से इंतज़ार करते हैं। और वो है कांवड़ यात्रा। हज़ारो लाखों की तादाद में लोग यात्रा करते हैं. इस एक महीने में क़रीब क़रीब देश के सारे शहर गुलजार दिखाई देते हैं. कांवड़ लिए हुए पैदल चलता एक जत्था कहीं न कहीं ज़रूर दिखाई दे जाता है. लेकिन क्या आपको इस कांवड़ यात्रा का इतिहास पता है? इस यात्रा का धार्मिक महत्व आख़िर क्या है? सुनिए ज्ञान-ध्यान में.

लड़ने के लिए तैयार किए गए पिटबुल कुत्तों को घरों में क्यों पालने लगे लोग?: ज्ञान-ध्यान, Ep 511 27.07.2022

कुत्ता जो शुरुआत में एक शिकारी जंगली जानवर था उसकी ज्यादातर नस्लें अब पालतू हो गई हैं. उसने इंसान के दोस्त के तौर पर खुद को धीरे-धीरे ढालना शुरू किया लेकिन बहुत सी कुत्तों की प्रजातियां अपना शिकारीपन अब तक छोड़ नहीं पाई. ढेरों ऐसे क़िस्से हैं जब कुत्तों ने गाय भैंस जैसे घरेलू जानवरों से लेकर इंसानों तक को मार कर खा तक लिया. कुत्तों की ऐसी ही एक ख़तरनाक प्रजाति है पिटबुल (Pitbull) जो बहुत एग्रेसिव...

क्या होता है कॉपीराइट जिससे अब मिक्की माउस होगा आज़ाद?: ज्ञान-ध्यान, Ep 510 24.07.2022

डिज़्नी का मिक्की माउस 90's के बच्चों का पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर है. लेकिन अब मिकी माउस का एक्सक्लूसिव राइट इसे बनाने वाली कंपनी डिज़्नी खो सकती है. 95 साल के बाद जल्द मिक्की माउस सबका हो जाएगा. तो क्या होता है कॉपीराइट जिसके बाद कोई भी मिक्की माउस का इस्तेमाल कर पाएगा? और क्या है मिक्की माउस की कहानी? क्यों वॉल्ड डिज़्नी को इसका स्वरूप बदलना पड़ा था? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में आर्यमान के साथ.

सुपरमार्केट, हाईपर मार्किट और डिपार्टमेंटल स्टोर का अंतर समझिए: ज्ञान-ध्यान, Ep 509 22.07.2022

बेचना या खरीदना बेसिकली जरूरी चीजों के बिजनेस का एक अच्छा तरीका है. आप के पास कोई चीज है तो अप प्रॉफ़िट के साथ उसकी सेल करते हैं. वक्त के साथ अब ये बड़ा बिजनेस बन गया है. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहाँ जाते हैं, आप दुकानों को अलग अलग नामों से बुलाते हैं.कभी ये सुनने में आता है कि ये डिपार्टमेंटल स्टोर है. कभी आप सुपरमार्केट जाते हैं. इन दोनों के अलावा आपने हाइपरमार्केट का नाम भी सुना होगा. लेकिन सवा...

Nostalgic Feel देने वाले LOFI म्यूजिक की कहानी: ज्ञान ध्यान, Ep 508 21.07.2022

म्यूज़िक एक ऐसा माध्यम है जो हमें अतीत से जोड़ता है. आसान भाषा में उसे हम नॉस्टैल्जिया कहते हैं और नॉस्टैल्जिक फील देने वाले म्यूज़िक को LOFI के नाम से जानते हैं. लेकिन सवाल ये है कि दरअसल ये आखिर है क्या, कितने प्रकार होते हैं इसके, कैसे बनाया जाता है इसे, फील क्या होता है इसका, इतिहास से लेकर इसके बनने की प्रक्रिया तक. सब बिंदुओं पर बात हुई है इस ज्ञान ध्यान में. प्रड्यूसर एंड साउंड मिक्सिंग- अम...

Space घूमने जाना हो तो क्या करना पड़ेगा, सुनिए पूरा प्रोसेस: ज्ञान ध्यान, Ep 507 20.07.2022

अंतरिक्ष में घूमने जाना हो तो इसके लिए क्या करना पड़ेगा? पॉकेट में कितने पैसे चाहिए? स्पेस ट्रेवल के लिए क्या किसी ख़ास क़िस्म की ट्रेनिंग लेनी होगी और वहां क्या-क्या देखने और अनुभव करने को मिलेगा? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में.

'पसमांदा' मुस्लिमों की समस्या क्या है और समाधान क्या?: ज्ञान ध्यान, Ep 506 17.07.2022

भारतीय जनता पार्टी को मुस्लिमों के जिस पसमांदा समाज में अपना राजनीतिक भविष्य दिखता है, वे किस अंधकार में हैं, पसमांदा समाज के भीतर कितनी जातियाँ हैं और उनके अंतर्विरोध क्या हैं, इनकी समस्या क्या है और मांगे क्या? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में सूरज कुमार से. रिसर्च, स्क्रिपिंग & प्रोडक्शन - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत

Listen to the Gyaan Dhyaan podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.