Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episodes

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 6, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

मुस्लिम लड़की ने धर्म बदल कर हिंदू लड़के से शादी कर ली?: फैक्ट चेक 04.10.2024

किसी मंदिर के बाहर एक लड़के के साथ रील बनाती, हिजाब पहने हुए लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये जा​हिदा खान नाम की मुस्लिम लड़की है जिसने एक हिंदू लड़के से शादी करके अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है. वीडियो में एक जगह 'ओंकारेश्वर' लिखा हुआ है. इसके शुरुआती हिस्से में लड़की हिजाब में तो लड़का टी-शर्ट-शॉर्ट्स में दिखता है. वहीं, बाद के हिस्से में लड़की सलवार सूट में...

CISF जवान ने पत्नी के बॉयफ्रेंड को गोलियों से भूना? वायरल वीडियो का सच क्या: फैक्ट चेक 03.10.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखता है कि एक आदमी, एक महिला के साथ बिस्तर पर लेटा है और तभी उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगती हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि ये घटना दिल्ली की है जहां एक CISF जवान ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ लिया और दोनों को गोलियों से भून दिया. एक व्यक्ति ने एक्स पर पोस्ट किया, "दिल्ली में CISF की जवान बीबी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रंगरैलियाँ मना...

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष के निधन की झूठी ख़बर वायरल?: फैक्ट चेक 02.10.2024

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की मौत की कथित खबर जमकर वायरल हो रही है. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर एक तस्वीर शेयर कर रहें हैं. इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी अस्पताल की बिस्तर पर लेटे एक भगवाधारी संत को हाथ जोड़ कर प्रणाम करते हुए देखा जा सकता है. तस्वीर को शेयर करते हुए कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि नृत्य...

तिरुपति बालाजी और सिद्धिविनायक मंदिर के ट्रस्ट में ग़ैर-हिंदू बैठे हैं?: फैक्ट चेक 01.10.2024

तिरुपति प्रसादम को लेकर चल रहे विवाद के बीच तरह-तरह की बातें सोशल मीडिया पर चल रही हैं. इस बीच कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि जिस तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में पशु चर्बी मिली है, वहां के चेयरमैन चंद्रशेखर रेड्डी ईसाई हैं. इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि मुंबई के प्रसिद्द सिद्धि विनायक मंदिर का ट्रस्टी सलीम मुस्लिम है. ऐसे पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोग कह रहे हैं कि ये हिंदुओं के खिलाफ एक...

लेबनान में नसरल्लाह की मौत के बाद शिया-सुन्नी दंगे के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 30.09.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिये ये दावा किया जा रहा है कि हिज्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद लेबनान में शिया-सुन्नी दंगे शुरू हो गए हैं. वीडियो किसी रिहायशी इलाके का है, जहां सड़क पर कई लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं. वीडियो में कई मोटरसाइकिल और कारों को भी देखा जा सकता है. वीडियो के साथ एक यूजर ने कैप्शन में लिखा है, “लेबनान में शिया सुन्नी दंगा शुरू हो गया. सुन्नी मुसलमान अब  श...

मुंबई में मुस्लिमों ने ताक़त दिखाने के लिए निकाली रैली?: फैक्ट चेक 27.09.2024

पिछले दिनों महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे और महंत रामगिरी महाराज पर इस्लाम और पैगंबर हजरत मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था. इस मामले पर विरोध जताने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीते 23 सितंबर को AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के नेतृत्व में मुंबई में 'तिरंगा संविधान रैली' निकाली. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें सड़क के दोनों तरफ जन...

रोते हुए हिजबुल्लाह चीफ़ नसरुल्लाह के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 26.09.2024

पेजर और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट के बाद लेबनान में इजरायल ने 23 सितंबर  को एयरस्ट्राइक की जिसमें अभी तक 500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. इजरायल ने इस हमले में हिजबुल्लाह के एक टॉप कमांडर मोहम्मद कबीसी के मारे जाने का भी दावा किया है. इसी बीच हिजबुल्लाह के प्रमुख नसरुल्लाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है, जिसमें वो रोते हुए दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि लेबनान पर हाल में हुए हमलों...

ट्रैक्टर की फोटो वाले 5 रुपए का नोट बदलने पर मिल रहे 5 लाख?: फैक्ट चेक 25.09.2024

क्या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, ट्रैक्टर की तस्वीर और फैंसी नंबर वाले पांच रुपये के नोट के बदले पांच लाख रुपये दे रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट्स के जरिये यही दावा किया जा रहा है. इस तरह के नोट के बारे में सोशल मीडिया पर और भी कई दावे किए गए हैं. मिसाल के तौर पर, एक पोस्ट में  कहा जा रहा है कि अगर आपके पास पांच रुपये का ट्रैक्टर वाला नोट है, तो आपको 'oldcoinprice.in' वेबसाइट पर अपनी निजी जानक...

रामपुर में रेल की पटरी पर खंबा किसने रखा, इस घटना से क्या अफ़वाह फैल रही: फैक्ट चेक 24.09.2024

पिछले कुछ समय से रेल हादसे की साजिशों से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई है जिसमें रेल की पटरी पर एक लोहे का खंबा रखा हुआ देखा जा सकता है. कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि ये लोहे का खंबा, ट्रेन को पटरी से उतारकर एक्सीडेंट करवाने की साजिश के तहत मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रखा था. वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में ये मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का बताया...

तिरुपति मंदिर में मिलावटी घी की सप्लाई पाकिस्तानी कंपनी ने की?: फैक्ट चेक 23.09.2024

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसाद में कथित तौर पर पशुओं की चर्बी मिले होने की घटना सामने आने के बाद से देश भर के मंदिरों में सतर्कता बढ़ गई है. मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक स्क्रीनशॉट के जरिये दावा किया जा रहा है कि जिस कंपनी ने तिरुपति मंदिर को प्रसाद बनाने के लिए घी सप्लाई किया था, वो पाकिस्तान की है. इस स्क्रीनशॉट में ‘एआर फूड प्राइवेट लिमिटेड’ नाम...

कांग्रेस का कौन सा 'सीक्रेट डॉक्यूमेंट' मोदी सरकार के हाथ लगा?: फैक्ट चेक 20.09.2024

सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी से जोड़कर वायरल हो रहा एक कथित गोपनीय दस्तावेज चर्चा में है. इसमें साल 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की बात लिखी है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये डॉक्यूमेंट बीजेपी सरकार के हाथ लग गया है और आजतक न्यूज चैनल ने इस मामले का खुलासा किया है. ऐसा कहने वाले सोशल मीडिया यूजर्स आजतक की एक वीडियो रिपोर्ट शेयर कर रहे हैं. इसमें एंकर श्वेता सिंह एक डॉक्यूमेंट के बारे मे...

लेबनान में पेजर फटने से हुई मौतों को नेतन्याहू ने ऐसे सेलिब्रेट किया?: फैक्ट चेक 19.09.2024

17 सितंबर को लेबनान में पेजर डिवाइसेज में हुए विस्फोटों से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 2,800 लोग घायल हो गए. ये विस्फोट कथित रूप से हिज़बुल्लाह के सदस्यों को निशाना बनाकर किए गए थे. लेबनान की सरकार और हिज़बुल्लाह, दोनों ने इसके लिए इज़राइल को ज़िम्मेदार ठहराया है. अब इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार में बैठे मस्त...

लिव इन-पार्टनर को पीटते लड़के का वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल?: फैक्ट चेक 18.09.2024

किसी लड़की को बेरहमी से पीटते आदमी का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को ‘लव जिहाद’ का एंगल दिया जा रहा है. दावा हो रहा है कि वीडियो में दिख रहा लड़का मुस्लिम समुदाय का है जिसे अपनी हिंदू पार्टनर को पीटा. वीडियो किसी कमरे में शूट किया गया है जहां लड़का, एक युवती को कई थप्पड़ मार रहा है. यहां तक कि वो उसे बेल्ट से भी पीट रहा है. लड़की उसे रोकने की कोशिश कर रही है लेकिन...

कर्नाटक में गणपति की मूर्ति पुलिस वैन में क्यों रखी गई, पूरी कहानी जानिए: फैक्ट चेक 16.09.2024

कर्नाटक के मांड्या में पिछले दिनों गणेश विसर्जन के दौरान को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस अब तक 52 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है. इस बीच सोशल मीडिया पर पुलिस वैन में रखी भगवान गणेश की मूर्ति की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इनके साथ दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने गणेश पूजा पर रोक लगा दी. इनमें से एक फोटो में किसी पुलिसकर्मी को गणेश भगवान की मूर्ति उठा कर पुलिस वैन की ओर...

'रेल जिहाद' से जोड़कर वायरल वंदे भारत ट्रेन के वीडियो की असली कहानी: फैक्ट चेक 13.09.2024

सोशल मीडिया पर आपने वंदे भारत एक्सप्रेस की खिड़की के कांच को हथौड़ा मारकर तोड़ रहे व्यक्ति का वीडियो जरूर देखा होगा. इस वीडियो को शेयर करते हुए कई यूजर्स गुस्से में कह रहे हैं कि ये कोई मुसलमान है जो ‘रेल जिहाद’ में लगा है. हाल फ़िलहाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की कई घटनाएं भी हुई हैं. इस वीडियो को इन घटनाओं से जोड़कर भी देखा जा रहा है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉ...

पेट्रोल पंप पर घूम रहे शेर के वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक 12.09.2024

जहां एक तरफ यूपी के बहराइच में भेड़ियों का खौफ छाया हुआ है, वहीं एक वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि एमपी के सागर जिले में शेर देखा गया. वीडियो किसी पेट्रोल पंप का है, जहां रात में एक शेर घूमता दिख रहा है. कहा जा रहा है कि ये पेट्रोल पंप सागर के बहेरिया चौराहे का है. वीडियो के बैकग्राउंड में एक व्यक्ति बोल रहा है कि ये शेर बहेरिया चौराहे पर रात को दो बजे देखा गया. ये व्यक्ति लोगों से रात में...

अमेरिकी अख़बार में छपी राहुल गांधी के बयानों की आलोचना?: फैक्ट चेक 11.09.2024

राहुल गांधी ने अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर कई ऐसे बयान दिए हैं जिससे देश की राजनीति में हलचल मची हुई है. सत्ताधारी दल एनडीए के नेताओं ने इसे लेकर राहुल गांधी की जमकर आलोचना की है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक न्यूजपेपर कटिंग की फोटो धड़ल्ले से शेयर की जा रही है और दावा किया जा रहा है कि अब अमेरिकी अखबार भी राहुल गांधी के बयानों की आलोचना कर रहे हैं. ये न्यूजपेपर कटिंग अंग्रेजी में है, जिसका अनुवाद...

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में पड़ी दरार? वायरल फोटो का सच जान लीजिए: फैक्ट चेक 10.09.2024

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं? सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिये यही दावा किया जा रहा है. तस्वीर में सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति के पैर वाले हिस्से पर कुछ दरारें नजर आ रही हैं. साथ ही मूर्ति पर सीढ़ियां टिकी भी देखी जा सकती हैं. दरअसल, गुजरात में भीषण बारिश और बाढ़ की वजह से कई इलाकों में भारी तबाही की खबरें लगातार आ रही हैं. इसी के मद्देनजर गुजरात...

नीतीश-लालू की मुलाकात के वायरल वीडियो की असलियत क्या है: फैक्ट चेक 09.09.2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में तेजस्वी यादव नीतीश का स्वागत करते हुए अपने घर के अंदर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि हाल ही में इन दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है. जिसके बाद बिहार की राजनीति में दोबारा उलटफ...

बांग्लादेश में बच्चे के गले से ताबीज़ निकालते मौलवी के वीडियो का सच: फैक्ट चेक 06.09.2024

बांग्लादेश में आई भीषण बाढ़ के चलते 70 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कोई मुस्लिम शख़्स पानी के अंदर खड़े एक बच्चे के गले में डली माला को मुंह से काटकर निकालता नज़र आ रहा है. इसके साथ दावा हो रहा है कि बांग्लादेश में आई बाढ़ के दौरान इस हिंदू बच्चे को राहत सामग्री देने के बदले मौलवी ने उसके गले में पड़ी धार्मिक म...

भगवान राम के अपमान के वायरल वीडियो का पूरा सच सुनिए: फैक्ट चेक 05.09.2024

सोशल मीडिया पर कर्नाटक का बताकर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें कुछ लोग ट्रैक्टर से एक मूर्ति को गिराते हुए दिख रहे हैं. मूर्ति के ठीक पीछे भगवान राम का एक कट-आउट भी नजर आ रहा है. ऐसा लग रहा है कि लोग मूर्ति के साथ इस कट-आउट पर पत्थर मार रहे हैं. वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि भगवान राम का ये अपमान कर्नाटक में हुआ है जहां कांग्रेस की सरकार है. वीडियो के साथ कैप्शन में लोग लिख रहे हैं, “कर...

मुस्लिम दुकानदार ने कहा - आई लव यू बोलो फिर रिचार्ज करूंगा? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 04.09.2024

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दुकानदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इसमें छात्राएं दुकानदार को बुरी तरह से पीटती दिख रही हैं. खबरों के मुताबिक, ये दुकानदार मोबाइल रीचार्ज करवाने आई छात्राओं से “आई लव यू” बोलने को कहता था और उन्हें डराता-धमकाता भी था. इसी से नाराज होकर कई छात्राओं ने आरोपी दुकानदार को सबक सिखाया. अब वायरल वीडियो को सोशल मीडिया ...

गुजरात में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे लोगों के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 03.09.2024

गुजरात के कई हिस्से इस समय भयानक बाढ़ की चपेट में हैं. इसमें तकरीबन पचास लोगों की जान जा चुकी है. सोशल मीडिया पर इस बाढ़ में फंसे लोगों और जलभराव के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में से एक वीडियो गुजरात का बताकर सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो में किसी रिहायशी इलाके में जबरदस्त पानी भरा देखा जा सकता है. गौर करने वाली बात ये है कि इस पानी में कंधे तक डूब चुके कुछ लोग दूर से आते...

रेलवे की पटरी से नट-बोल्ट निकालते मुस्लिम लड़कों के वीडियो का सच: फैक्ट चेक 02.09.2024

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के ज़रिये देश में होने वाले रेल हादसों का ठीकरा मुसलमानों पर फोड़ा जा रहा है. इस वीडियो में तीन लड़कों को रेल की पटरी पर खड़े देखा जा सकता है. इनमें से एक पटरी के नट-बोल्ट ढीले करने की कोशिश कर रहा है. पोशाक से ये लड़के मुस्लिम दिखते हैं और तमाम लोग इन्हें भारत में कहीं की घटना मानकर बुरा-भला कह रहे हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि इन दुर्घटनाओं के पीछे साज...

इज़राइल ने आतंकवादी की लाश में टाइम बम रख कर फिलीस्तीनियों को लौटाई?: फैक्ट चेक 30.08.2024

इज़राइल ने हाल ही में वेस्ट बैंक में हमला किया जिसमें हमास के कम से कम 10 आतंकी मारे गए. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी का जनाजा निकलते हुए देखा जा सकता है. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद एक जोरदार धमाका होता है और चारों तरफ अफरा-तफरी मच जाती है. धुआं छंटता है तो चारों तरफ लोगों की लाशें दिखाई देती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि इज़राइल ने एक आतंकवादी की लाश मे...

Listen to the Fact Check podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.