Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episodes

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 6, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

यूपी में बुलडोजर से ढहाए गए सभी घरों के मालिक पाएंगे मुआवजा?: फैक्ट चेक 08.11.2024

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो योगी आदित्यनाथ सरकार को बड़ा झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश दिया है कि यूपी में जिनकें भी घरों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है, सरकार उन्हें 25 लाख रुपए का मुआवजा दे. इस कथित आदेश को शेयर करते हुए फेसबुक पर एक शख्स ने लिखा है, “हमने जज एडवोकेट पीड़ित आर्गेनाइजेशन ने चार अक्टूबर को जो लिखा था फेसबुक पेज के प्लेटफार्म पर उसे पर आज जाते-जाते चीफ जस्टिस ऑफ इं...

डॉनल्ड ट्रंप के विजयी भाषण में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे?: फैक्ट चेक 07.11.2024

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की शानदार जीत के बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के नारे लगा रही थी, जबकि ट्रंप अपनी विक्ट्री स्पीच दे रहे थे. वीडियो की शुरुआत ट्रंप के इस बात से होती है, “अमेरिका को फिर से स्वस्थ बनाओ,” जिसके बाद भीड़ को किसी का नाम जपते हुए सुना जा सकता है. इन जयकारों का जवाब देते हुए ट्रंप कहते हैं,...

सऊदी अरब में ज़बरदस्त आतिशबाजी के साथ मनाई गई दिवाली?: फैक्ट चेक 06.11.2024

क्या सऊदी अरब जैसे मुस्लिम देश में भी इस बार दिवाली पूरी धूम-धाम से आतिशबाजी के साथ मनाई गई? सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. वीडियो में आसमान में जबरदस्त आतिशबाजी होते दिख रही है. ये नजारा किसी सड़क पर से शूट किया गया है, जहां भारी तादाद में लोग जमा होकर ये आतिशबाजी देख रहे हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में लोग लिख रहे हैं, “सऊदी अरब भी राम जी के आने की ख़ुशियाँ मना रहा...

पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर एक्शन के वायरल वीडियो की असल कहानी: फैक्ट चेक 05.11.2024

उत्तर प्रदेश सरकार अपने बुलडोजर एक्शन के लिए अक्सर चर्चा में रहती है. महीने भर पहले छपी दैनिक भास्कर की एक खबर के मुताबिक, यूपी में सात साल में 1535 आरोपियों की संपत्तियों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारी पुलिसबल के बीच बुलडोजर से एक दीवार को गिराया जा रहा है. दो आदमी दीवार के सामने खड़े होकर बुलडोजर को रोकने की कोशिश कर रहे हैं...

पटाखे फोड़कर दिवाली मना रहे छात्रों पर किसने हमला किया?: फैक्ट चेक 04.11.2024

दिवाली के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में कई लड़के आतिशबाजी करते हुए देखे जा सकते हैं. इनमें से हेलमेट पहना एक लड़का अपने हाथ में एक छोटा डब्बा लेकर चल रहा है. इस डब्बे में से एक के बाद एक पटाखे वाले रॉकेट निकलते दिख रहे हैं. ये लड़का सामने दिख रही एक इमारत की तरफ इन रॉकेट को छोड़ रहा है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो पटाखे से ये लड़ाई हिन्दू और मुस...

मलबे में फंसी बच्ची का ये वीडियो फ़िलिस्तीन का बताया जा रहा, सच क्या?: फैक्ट चेक 01.11.2024

गाजा पर हो रहे इजरायली हमलों के बीच सोशल मीडिया एक बच्चे का वीडियो वायरल हो  गया है. कई लोग इसे फिलिस्तीनी का बताते हुए कह रहे हैं कि ये बच्चा किसी इमारत के मलबे के नीचे दबा हुआ मदद का इंतजार कर रहा है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि इजरायल द्वारा किये गए हमले के बाद इस बच्चे की ये स्थिति हुई है. वीडियो में बच्चे को एक दीवार में बने सुराख के पीछे देखा जा सकता है. इसे एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने ल...

दिवाली पर बवाली ऑफ़र - सिर्फ़ 99 रुपये में मिल रहे iPhone?: फैक्ट चेक 31.10.2024

हर साल दिवाली पर हैरान करने वाले ऑफर्स सामने आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट वायरल हैं, जिनमें iPhone 13 और Samsung S23 जैसे प्रीमियम फ़ोन सिर्फ 99 रुपये में मिल रहे हैं. वायरल हो रहे पोस्ट्स के अनुसार, इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए आपको बस अपने दोस्तों के साथ एक इंस्टाग्राम रील शेयर करनी है और “digital712.com” नाम की एक वेबसाइट पर अपने पर्सनल इन्फॉर्मेशन डालनी है. इन पोस्ट्स के कमेंट...

लॉरेंस बिश्नोई को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विवादित बयान दिया?: फैक्ट चेक 30.10.2024

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें राजनाथ सिंह एक मंच से कहते दिख रहे है कि नागरिक है, मैं दावे के साथ भारत का रक्षा मंत्री होने के नाते कहना चाहता हूं कि उसकी नागरिकता समाप्त करने की बात तो दूर, उंगली से भी उसे कोई छू नहीं पाएगा." इसके साथ दावा किया जा रहा है कि राजनाथ सिंह ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के समर्थन में ये बयान दिया है. क्या है इस दावे का सच, सुनिए...

बीफ खाने को लेकर उद्धव ठाकरे के वायरल हुए वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 29.10.2024

महाराष्ट्र चुनाव की गहमागहमी के बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के एक कथित बयान का वीडियो वायरल हो गया है. कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे ये कहते हुए शेयर कर रहे हैं कि इसमें उद्धव ने सरेआम बीफ खाने की बात स्वीकारी है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि उद्धव ने हिंदू मतदाताओं को चुनौती दी है ​कि वो उनका जो बिगाड़ सकते हैं, बिगाड़ लें. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को चुना...

बिकिनी में सुर्खियां बटोरने वाली पाकिस्तानी मॉडल पर बवाल क्यों है?: फैक्ट चेक 28.10.2024

सुनहरे रंग की बिकिनी पहन कर बिंदास अंदाज में रैंपवॉक करती एक पाकिस्तानी मॉडल का वीडियो पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं. कई लोग इस बात को लेकर अचरज जता रहे हैं कि इस्लामिक कायदे कानून वाले देश की एक मुस्लिम लड़की ऐसी हिमाकत भला कैसे कर सकती है. पाकिस्तानी मॉडल की ये तस्वीर भारत में भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. लोग दो तस्वीरों का एक कोलाज  शेयर करते हुए  इसकी तुलना भारत के मुसलमानोें से क...

तुर्की हमले में शामिल आतंकी नहीं, "कॉल ऑफ ड्यूटी" गेम की किरदार है ये महिला?: फैक्ट चेक 25.10.2024

23 अक्टूबर को तुर्की की राजधानी अंकारा में 'टर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज' के मुख्यालय के बाहर धमाका हुआ. ये खबर भी आई कि कंपनी के बाहर एक औरत और एक आदमी ने गोलीबारी की. इस आतंकी हमले में खबर लिखे जाने तक पांच लोग मारे जा चुके हैं और कई घायल हैं. हमलावरों के कुर्दिश अलगाववादी संगठन से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. इसी संदर्भ में अब सोशल मीडिया पर एक महिला की फोटो वायरल हो गई है. कहा जा रहा है कि...

शरद पवार के सामने मुस्लिम समुदाय से की गई वोट देने की अपील?: फैक्ट चेक 24.10.2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान को अब एक महीने से भी कम समय बचा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एनसीपी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के कद्दावर नेता शरद पवार का एक वीडियो वायरल हो गया है. इसमें शरद पवार किसी कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर टोपी लगाए बैठे दिख रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि इसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील की जा रही है. क्या है इस वीडियो का सच,...

बहराइच हिंसा में मारे गए युवक की जगह किसी और की फोटो पर दे रहे श्रद्धांजलि?: फैक्ट चेक 23.10.2024

एक युवक की माला चढ़ी फोटो शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स बहराइच हिंसा में 13 अक्टूबर को मारे गए रामगोपाल मिश्रा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. फोटो पर लिखा है- 'श्री राम गोपाल मिश्र'. इसे शेयर करते हुए कई लोग एक कविता भी लिख रहे हैं, जिसकी शुरुआती लाइनें हैं- 'देवी मां पर पत्थर बरसे ये वो सहन न कर पाया, उसने देखा उस छत पर जिहादी झंडा था फहराया'. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट...

मुनव्वर फारूकी के लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने की असल कहानी क्या है?: फैक्ट चेक 22.10.2024

खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर एक्टर सलमान खान के अलावा कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ में ये खुलासा होने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर मुनव्वर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें माफी मांगते हुए देखा जा सकता है. इसे...

बहराइच हिंसा से पहले हुए बुलडोजर एक्शन का रामगोपाल मिश्रा की हत्या से कनेक्शन है?: फैक्ट चेक 21.10.2024

उत्तर प्रदेश के बहराइच में रामगोपाल मिश्रा की हत्या की जांच करते हुए पुलिस ने अब तक 80 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. इस दौरान एक मुठभेड़ में दो आरोपियों को पैर में गोली भी लगी है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि रामगोपाल मिश्रा की हत्या करने वालों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है. वायरल हो रहा वीडियो ड्रोन से शूट किया गया है, जिसमें ध्वस्त हो...

रतन टाटा के निधन के बाद उनका फ़ेवरेट कुत्ता 'Goa' भी चल बसा?: फैक्ट चेक 18.10.2024

वॉट्सएप पर दावा किया जा रहा है कि रतन टाटा के निधन के 3 दिन बाद उनके पालतू कुत्ते गोवा की भी मौत हो गई. वॉट्सएप पर वायरल हो रहे एक मैसेज में लिखा है, “दुखद खबर…टाटा के निधन के 3 दिन बाद उनके पालतू कुत्ते गोवा की भी मौत हो गई… इसलिए कहते हैं कि कुत्ते इंसानों से ज्यादा वफादार होते हैं” इस दावे के साथ, कई लोगों ने टाटा के तिरंगे से लिपटे ताबूत के पास बैठे कुत्ते का वीडियो भी शेयर किया. क्या है इस वा...

खाने में यूरिन मिलाने वाली नौकरानी के धर्म को लेकर उड़ी अफवाह?: फैक्ट चेक 17.10.2024

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है. ये वीडियो किसी की रसोई में शूट हुआ है, जहां खाना बना रही एक महिला ने घिनौनेपन की सभी हदें पार कर दीं. वीडियो में ये महिला एक बर्तन उठाती है और फिर रसोई का दरवाजा बंद कर देती है. इसके बाद अपना कुर्ता उठा कर, फ्रिज की आड़ में खड़ी हो जाती है. थोड़ी देर बाद वो इस बर्तन को किचन की स्लैब पर रखती है, और फिर एक कप...

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद देवेन्द्र फडणवीस के वायरल पोस्टर का सच: फैक्ट चेक 16.10.2024

मुंबई के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को सरेआम हत्या कर दी गई. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रहा है जिसमें किसी सड़क पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का एक पोस्टर लगा दिख रहा है. पोस्टर में फडणवीस हाथ में बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं. साथ में लिखा है, “बदला पूर...

लॉरेंस बिश्नोई को ललकारने के बाद पप्पू यादव की पिटाई हुई?: फैक्ट चेक 15.10.2024

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गई. कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने सोशल मीडिया के जरिये इस हत्या की जिम्मेदारी ली है, जिसके बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव  ने लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कानून इजाजत दे तो वो 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क खत्म कर देंगे. और अब इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर पप्पू यादव का ए...

सीएम योगी के खिलाफ यति नरसिंहानंद के वायरल बयान का सच: फैक्ट चेक 14.10.2024

पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले डासना शिवशक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद का इन दिनों भारी विरोध हो रहा है. अपने बयान को लेकर उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हैदराबाद और महाराष्ट्र  में मामला दर्ज हो चुका है. सीएम योगी ने भी 7 अक्टूबर को कहा था कि किसी भी जाति, मत-मजहब या संप्रदाय से जुड़े देवी-देवता, महापुरुष या साधु-संतों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को कानून के तहत कड़ी स...

हरियाणा चुनाव नतीजों के बाद रो पड़े दीपेन्द्र सिंह हुड्डा?: फैक्ट चेक 11.10.2024

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि किस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा रो पड़े. हरियाणा में सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रही कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के नतीजों ने जोरदार झटका दिया है. एक दिन पहले तक मुख्यमंत्री की कुर्सी तय करने में जुटी कांग्रेस 37 सीटों पर ही सिमट कर रह गई, वहीं बीजेपी 48 सीटों पर...

रतन टाटा के आखिरी वायरल वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 10.10.2024

देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 9 अक्टूबर, 2024 को निधन हो गया. वे 86 वर्ष के थे. 10 अक्टूबर को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें देश के कई जाने-माने लोग शामिल हुए. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वायरल हो गया है जिसे रतन टाटा का अंतिम वीडियो बताया जा रहा है. इसमें रतन टाटा, वॉकर के सहारे चलते हुए किसी एयरपोर्ट से निकलते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो को “रतन टाटा जी का यह आखिरी वीडियो है, इस...

गोवा में ओवरलोडिंग के चलते डूबी नाव?: फैक्ट चेक 09.10.2024

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट की मानें तो गोवा में एक ओवर लोडिंग नाव के डूबने से 23 लोगों की जान चली गई और 64 लोग लापता हैं. चौंकाने वाला ये दावा एक वीडियो के साथ किया जा रहा है जिसमें दूर से दर्जनों लोगों से भरी से एक फेरी (बोट) को आते देखा जा सकता है. लेकिन चंद सेकंड बाद ही ये नाव डगमगाने लगती है और फिर पानी में डूब जाती है. मगर क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई? सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना की?: फैक्ट चेक 08.10.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में शिवराज सिंह चौहान सरकार पर लोगों को लूटने और बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं. वो कहते हैं कि “सत्ता के दलालों ने 17 बार पेपर लीक किये, हर बार धोखे में रखा. करोड़ों रुपए कमा लिए और बच्चों को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया. ये यहां का युवा बर्दाश्त नहीं करेगा. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

मां ने मोबाइल चलाने से मना किया तो बच्चे ने कर दी हत्या?: फैक्ट चेक 07.10.2024

क्या मोबाइल चलाने से मना करने पर, एक बच्चे ने अपनी ही मां की जान ले ली? सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक कथित घटना का वीडियो काफी वायरल है. ये वीडियो किसी घर के सीसीटीवी फुटेज जैसा लगता है. इसमें एक महिला आती है और बिस्तर पर बैठे बच्चे के हाथ से फोन छीनकर उसे डांटने-मारने लगती है. बच्चा उठ खड़ा होता है और पास में मौजूद डेस्क से किताब निकाल कर पढ़ने लगता है. महिला वहीं पास में बैठ जाती है और फोन पर बात करने...

Listen to the Fact Check podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.