Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episodes

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 6, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

तमिलनाडु में रेलवे स्टेशन की बोर्ड पर लिखा गया 'Go Back Modi'?: फैक्ट चेक 27.05.2022

पीएम की इस यात्रा से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर पीले रंग के एक बोर्ड की फोटो वायरल हो गई है जिस पर काले रंग से लिखा है, ‘गो बैक मोदी’. ‘#gobackmodi’ हैशटैग के साथ इस फोटो को शेयर करते हुए कई लोग कह रहे हैं कि ये बोर्ड पीएम मोदी का विरोध करने के मकसद से उनके तमिलनाडु दौरे से ठीक पहले वहां के रेलवे स्टेशन में लगाया गया है. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

कांग्रेस चिंतन शिविर में मस्ती से नाचते नज़र आये शशि थरूर?: फैक्ट चेक 26.05.2022

शशि थरूर का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर संदिग्ध दावों के साथ वायरल हुआ था। कांग्रेस नेता को बॉलीवुड के एक गाने पर ताली बजाते और नाचते हुए देखा गया। कई लोगों ने दावा किया कि यह मई महीने की शुरुआत में राजस्थान के उदयपुर में तीन दिवसीय कांग्रेस चिंतन शिविर से था. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

क्या नए ऑस्ट्रेलियाई पीएम विश्व हिंदू परिषद का समर्थन करते हैं?: फैक्ट चेक 25.05.2022

एंथनी अल्बनीस ने 21 मई को हुए चुनाव में ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट मॉरिसन की लिबरल पार्टी को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली. अल्बनीज की जीत के बाद, सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों का एक कोलाज इस दावे के साथ शेयर किया गया कि नए ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने पद संभालने के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) का दुपट्टा पहनकर अपना समर्थन दिखाया. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास...

नैनीताल में मुस्लिम पॉपुलेशन दिखाती वायरल फोटो का सच?: फैक्ट चेक 24.05.2022

उत्तराखंड का नैनीताल हमेशा से यात्रियों का पसंदीदा स्थान रहा है, हिल स्टेशन में हाल ही में सांप्रदायिक तनाव का एक प्रकरण देखा गया है। इस बीच, दो तस्वीरों का एक कोलाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें नैनीताल के वर्तमान परिदृश्य की तुलना 12 साल पहले की तस्वीर से करने का दावा किया गया है. क्या है इस कोलाज की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर मुसलमानों ने हिंदू युवक को पीटा?: फैक्ट चेक 20.05.2022

रामपुर के एक युवक पुष्पेंद्र की पिटाई का वीडियो पिछले कुछ दिनों से काफी वायरल है. वीडियो को शेयर करते हुए बहुत सारे लोग ऐसा कह रहे हैं कि जब पुष्पेंद्र ने रामपुर के पक्षी विहार में अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहे मुस्लिम युवकों का विरोध किया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की. यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि लईक अहमद नाम के एक पुलिसकर्मी ने पुष्पेंद्र की बहन से छेड़छाड़ करने वालों का साथ दिया,लेकिन उस...

ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने की खबर सुनते ही रो पड़ा मुस्लिम युवक?: फैक्ट चेक 19.05.2022

सोशल मीडिया पर सफेद टोपी पहने और रोते हुए एक युवक की फोटो वायरल हो गई है. युवक के सामने एक रिपोर्टर खड़ी है जिसने ‘यूपी तक’ के लोगो वाला माइक पकड़ रखा है. वो युवक को सांत्वना देती दिख रही है. साथ ही, आसपास कुछ दूसरे लोग भी खड़े हैं. इस फोटो के जरिये कई लोग तंज कस रहे हैं और कह रहे हैं कि जब इस मुस्लिम युवक को ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने की बात पता लगी, तो ये रोने लगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इसे...

श्रीलंका में सांसदों की पिटाई के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 18.05.2022

श्रीलंका के आर्थिक संकट के चलते वहां सरकार विरोधी प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इन प्रदर्शनों से जोड़ते हुए अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में जनता कुछ लोगों को घेर कर उनसे सवाल-जवाब करती दिख रही है. जिनसे पूछताछ हो रही है उन्हें जमीन पर घुटने के बल बैठे देखा जा सकता है. इन लोगों ने सिर्फ नीले रंग की पैंट पहन रखी है और काफी घबराए हुए भीड़ से याचना कर रहे हैं. इस वीड...

बिप्लब देब ने कहा मोदी के नेतृत्व में देश बर्बाद हो रहा है?: फैक्ट चेक 17.05.2022

बिप्लब कुमार देब ने 14 मई को त्रिपुरा के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद माणिक साहा ने वहां के नए सीएम के तौर पर शपथ ली. बिप्लब के इस्तीफे के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक कथित बयान वायरल हो गया है. ये बयान है, “त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया, बोले मोदी के नेतृत्व में देश बर्बाद हो रहा है.” क्या है इस बयान की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

कुरुक्षेत्र की गीता उपदेश स्थली में मुसलमानों ने बनाई मज़ार?: फैक्ट चेक 16.05.2022

कुरुक्षेत्र, हरियाणा के ज्योतिसर इलाके में स्थित ‘गीता उपदेश स्थली’का एक सनसनीखेज वीडियो पिछले कुछ दिनों से काफी वायरल है. इस वीडियो में एक युवक चेतावनी देते हुए कह रहा है कि मुसलमानों ने यहां कब्जा करने के मकसद से एक मजार बना ली है. दरअसल, ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसी जगह अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. पर अब, वायरल वीडियो में एक युवक यहां पर बना एक ईंट का स्ट्रक्चर दिखाते हुए आरोप ल...

आंध्रा के तट पर मिले सोने के रहस्यमयी रथ की सच्चाई: फैक्ट चेक 12.05.2022

आंध्र प्रदेश में Asani Cyclone के कारण भारी बारिश की खबरों के बीच, एक वीडियो इस दावे के साथ वायरल हुआ कि "सोने से बना रथ" आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के तट पर पहुंच गया. वायरल वीडियो में लोगों को रथ, समुद्र से किनारे तक खींचते हुए दिखाया गया है, क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

कोलावेरी डी की धुन तुर्की के एक विज्ञापन से चुराई गई है?: फैक्ट चेक 11.05.2022

इंटरनेट सनसनी 'कोलावेरी डी' याद है? अभिनेता धनुष द्वारा गाया गया वायरल गाना, जिसकी धुन ने लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था. अब, तुर्की भाषा में एक कोका-कोला विज्ञापन उसी धुन के साथ सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो गया है कि 'कोलावेरी डी' इस "कोका-कोला के पुराने तुर्की विज्ञापन" से उठाया गया था, क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

बिना मेकअप के बूढ़े दिखते हैं बॉलीवुड के तीनों खान? वायरल कोलाज का सच: फैक्ट चेक 10.05.2022

एक्टर शाहरुख, आमिर और सलमान खान की तस्वीरों का एक कोलाज इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘#boycottbollywood’ हैशटैग के साथ खूब शेयर किया जा रहा है. इन तस्वीरों में तीनों ही एक्टर काफी बूढ़े नजर आ रहे हैं. इस कोलाज को पोस्ट करते हुए तंज कसा जा रहा है कि ये तीनों बूढ़े हो चुके हैं और सिर्फ मेकअप के दम पर स्मार्ट दिखते हैं. बिना मेकअप वाला लुक सामने आते ही इनकी पोल-पट्टी खुल जाती है.", क्या है इस कोलाज की सच्...

जोधपुर में तिरंगा हटा कर इस्लामिक झंडे लगाए गए?: फैक्ट चेक 09.05.2022

मंगलवार, 3 मई को ईद से कुछ घंटे पहले राजस्थान के जोधपुर में हिंदू और मुसलमान भिड़ गए. इस बीच, जालोरी गेट पर इस्लामी झंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो गया कि मुसलमानों द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को इस्लामी झंडे के साथ बदलने के बाद झड़पें हुईं. कई लोगों ने वीडियो को दावे के साथ शेयर किया, "इस्लामी गुंडों ने जोधपुर में तिरंगे को हटा कर इस्लामिक झंडे लगा दिए", क्या है इस वीडिय...

नेपाल के शादी समारोह में राहुल गांधी के साथ मौजूद थे ज्योतिरादित्य सिंधिया?: फैक्ट चेक 06.05.2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नेपाल यात्रा पर विवाद के बीच, भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर इस दावे के साथ शेयर  की गई कि गांधी और सिंधिया दोनों काठमांडू में एक ही शादी में शामिल हुए थे, क्या है इस ख़बर की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

हेमंत सोरेन के वोट नहीं तो बिजली नहीं वाले बयान का सच: फैक्ट चेक 05.05.2022

कोयले की कमी के चलते इन दिनों देश के कई राज्यों में बिजली का संकट गहरा गया है. इस घटनाक्रम के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को अपने राज्य के बिजली संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया है. इसके अलावा एक और कथित बयान उनके नाम पर ‘#हेमंत_सोरेन_शर्म_करो’ जैसे हैशटैग्स के साथ खूब शेयर किया जा रहा है. बयान ये है कि जब लोगों ने सोरेन को वोट ही नहीं दिया, तो उन्हें भला बिजली की समस्या से क...

Rahul Gandhi के Pub वाले Video में दिख रही महिला China की राजदूत है?: फैक्ट चेक 04.05.2022

3 मई को सोशल मीडिया ट्रेंड्स में एक नाइट क्लब का वीडियो वायरल हो गया, वीडियो में राहुल गाँधी नज़र आ रहे हैं, लेकिन सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं थे जो चर्चा का विषय बने, वीडियो में उनके साथ एक महिला भी दिखाई दी और वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि राहुल गाँधी महिला चीनी राजदूत के साथ पार्टी कर रहे थे, क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

स्टेज पर एक-दूसरे को चांटे मारते दूल्हा-दुल्हन वाले वीडियो की सच्चाई क्या है? : फैक्ट चेक 03.05.2022

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो एक दुल्हन स्टेज पर दूल्हे को मिठाई खिलने की कोशिश करती दिखती है, लेकिन दूल्हा फोटोग्राफर से फोटो क्लिक करने को बोलता दिखता है. बस इसी बात पर दुल्हन झुँझला कर दूल्हे को चांटा मार देती है. दूल्हा भी पलट कर दुल्हन को चांटा मारता है. और चांटेबाजी का ये सिलसिला चलता रहता है. इस वायरल वीडियो को कुछ लोग सच बता रहे हैं और इसे सहारनपुर का बता...

ट्विटर ने सस्पेंड किया बिल गेट्स का अकाउंट?: फैक्ट चेक 02.05.2022

क्या एलन मस्क के ट्विटर खरीदने की डील पक्की होते ही माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है? सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कुछ लोग ऐसा ही दावा कर रहे हैं. इस स्क्रीनशॉट में बिल गेट्स के ट्विटर अकाउंट का ‘बायो सेक्शन’ और उनकी प्रोफाइल पिक्चर दिखाई दे रही है. साथ ही, नीचे की तरफ एक स्लेटी रंग की पट्टी पर लिखा है, ‘इस अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है...

वायरल वीडियो में क्रिकेट खेल रहे शख्स को पीएम मोदी बताया जा रहा, जानिए सच: फैक्ट चेक 29.04.2022

सफेद कुर्ता और नीला स्वेटर पहन कर क्रिकेट खेलते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसे शेयर करते हुए बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि ये पीएम नरेंद्र मोदी हैं. वीडियो किसी खेल के मैदान का लग रहा है. बैकग्राउंड में तेज म्यूजिक बज रहा है. कुछ सेकंड्स बाद नीले स्वेटर वाला शख्स दूसरी तरफ से आ रही बॉल पर अपने बैट से शॉट लगाता है. एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “क्रिकेट खेलते...

क्या बोरिस जॉनसन गुजरात जाने वाले पहले ब्रिटिश पीएम थे?: फैक्ट चेक 28.04.2022

बोरिस जॉनसन की हाल की गुजरात यात्रा के बाद, कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया कि वो गुजरात का दौरा करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधान मंत्री थे. उन्हें "गुजरात का दौरा करने वाला पहला यूके पीएम" कहने वालों में बीबीसी, द टाइम्स ऑफ इंडिया और द इकोनॉमिक टाइम्स जैसे मीडिया आउटलेट्स थे. क्या है इस ख़बर की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

महंगाई से जुड़े सवालों पर जनता ने पीएम मोदी की बेइज्जती कर दी?: फैक्ट चेक 27.04.2022

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग एक साथ खड़े दिख रहे हैं. बड़े-बड़े लाउडस्पीकर लगे हैं. कुछ सेकेंड्स बाद पीएम मोदी की आवाज में तीन सवाल पूछे जाते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि जब पीएम मोदी ने एक हालिया सभा में महंगाई को लेकर ये सवाल पूछे तो त्रस्त जनता ने उन्हें बिना किसी लाग-लपेट के दो-टूक जवाब दे दिया. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

रूस ने मारियुपोल में यूक्रेन के झंडे की जगह सोवियत संघ का झंडा लगाया?: फैक्ट चेक 26.04.2022

रूस ने लगभग दो महीने की घेराबंदी और बमबारी के बाद, मारियुपोल शहर को "मुक्त" घोषित किया था, उसके बाद, सोवियत संघ के झंडे के साथ यूक्रेनी ध्वज को बदलने वाले एक व्यक्ति की तस्वीरों का एक कोलाज इस दावे के साथ वायरल हुआ कि ये तस्वीरें हालिया हैं और मारियुपोल में आयरन एंड स्टील वर्क्स प्लांट में ली गई थीं. क्या है इस कोलाज की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

कच्चा बादाम के सिंगर को मिली रेलवे में नौकरी?: फैक्ट चेक 25.04.2022

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें "कच्चा बादाम" फेम भुबन बड्याकर के नाम से एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इसे शेयर करने वालों ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के मूंगफली विक्रेता के सोशल मीडिया सनसनी बनने के बाद, भारतीय रेलवे ने उन्हें "रेलवे मैनेजर" के रूप में नौकरी दी है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

छत्तीसगढ़ के IAS की मरीज़ के बेड पर पैर रखने वाली वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक 22.04.2022

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाली अखबार की कटिंग वायरल हो रही है. इसमें एक अस्पताल की फोटो है जिसमें कई महिला मरीज नजर आ रही हैं. एक अधिकारी अपना पैर एक बेड पर रखकर खड़ा है. इसी बेड पर एक महिला एक छोटे बच्चे के साथ बैठी है. इस फोटो के साथ हेडलाइन लगी है, “मरीजों से मिलने गए तो यूं रहा छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षु अफसर सोनकर का अंदाज.” इसे शेयर करते हुए कई लोग कह रहे हैं कि ये छत्तीस...

पत्थरबाज़ी करती लड़की और आगज़नी की वायरल तस्वीरें जहांगीरपुरी की हैं?: फैक्ट चेक 21.04.2022

देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हालिया हिंसा मामले में गृह मंत्रालय ने पांच आरोपियों पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाया है. अब इस घटना से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इनमें से पहली फोटो में बुर्का पहने हुए एक युवती पत्थर मारने की मुद्रा में नजर आ रही है. इस फोटो को ‘#जहांगीरपुरी’ जैसे हैशटैग्स के साथ शेयर किया जा रहा है और ये बताने की कोशिश की जा रही...

Listen to the Fact Check podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.