Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
मुस्लिम युवकों ने शिवलिंग पर बीयर चढ़ाई?, जानिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 30.06.2022 3:20
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है. इसमें दो युवक किसी नदी के किनारे एक शिवलिंग पर बीयर डाल रहे हैं. साथ-साथ बीयर पीते भी जा रहे हैं. बैकग्राउंड में एक भजन बज रहा है. इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है और कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि वीडियो में दिख रहे दोनों युवक मुस्लिम हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
देवेंद्र फडणवीस को CM बनाने के लिए अन्ना हजारे करेंगे भूख हड़ताल?: फैक्ट चेक 29.06.2022 4:03
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट जारी है, इस बीच, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) द्वारा कथित तौर पर किए गए एक ट्वीट में दावा किया गया है कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री नियुक्त नहीं किए जाने पर भूख हड़ताल पर जाने की धमकी दी है, क्या है ट्वीट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या ट्विटर पर हैं राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू?: फैक्ट चेक 28.06.2022 4:14
जैसे ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित होने के लिए बधाई दी, एक ट्विटर अकाउंट - द्रौपदी मुर्मू (@DraupdiMurmuBJP) ने ट्विटर पर उन्हें धन्यवाद देते हुए प्रतिक्रिया दी. लेकिन जब सोशल मीडिया पर लोगों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के बारे में चर्चा की, तो एक दर्जन से अधिक ट्विटर अकाउंट ने मुर्मू की तस्वीरों के साथ उनके होने का दावा किया, लेकि...
सिद्धू मूसेवाला के गाने SYL का आम आदमी पार्टी ने विरोध किया?: फैक्ट चेक 27.06.2022 4:33
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘एसवाईएल’ 23 जून को रिलीज हुआ और एक घंटे के अंदर ही इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख डाला. मूसेवाला की मौत के बाद यह उनका पहला गाना आया है. ये गाना रिलीज होने के बाद से ही आम आदमी पार्टी हरियाणा के नाम पर दो कथित ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. इनमें ‘एसवाईएल’ गाने को भड़काऊ और पंजाब, हरियाणा व हिमाचल की एकता को तोड़ने वाला कहा गया है. क्या है इस पोस्ट...
महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बीच आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर बायो से 'मंत्री' हटाया?: फैक्ट चेक 24.06.2022 3:28
शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के ट्विटर अकाउंट का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि उन्होंने महाराष्ट्र में बढ़ती राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अपने ट्विटर बायो से "मंत्री" शब्द हटा दिया है. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी और पिटाई का दावा करते वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 23.06.2022 4:07
नूपुर शर्मा मामले को लेकर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो गया है. इसे शेयर करते हुए कई लोग कह रहे हैं कि नूपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो किसी मैदान का लग रहा है जहाँ खूब सारी भीड़ इकठ्ठा है. अफरा- तफरी का माहौल है. पीले कुर्ते वाली एक महिला को पुलिसवालों ने घेर रखा है. वीडियो के दूसरे हिस्से में सर पर काला कपड़ा बांधे एक शख्स कह रहा है, "ये वही नूपुर शर्मा है जिसने हमारे नबी की श...
सीनियर सिटीजन्स को रेलवे टिकट में फिर से मिलेगी छूट?: फैक्ट चेक 22.06.2022 3:38
क्या भारतीय रेलवे जुलाई से सीनियर सिटीजन्स के लिए रियायतें फिर से शुरू करेगा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मैसेज में दावा किया गया है कि भारतीय रेलवे 1 जुलाई से वरिष्ठ नागरिकों के लिए टिकटों में छूट फिर से शुरू करेगा। पोस्ट के अनुसार रियायतें 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों के लिए 40 प्रतिशत और 58 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत होगी. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक प...
नूपुर शर्मा ने धमकियों के जवाब में लगाया How's The Josh का नारा?: फैक्ट चेक 21.06.2022 2:41
नूपुर शर्मा मामले में मौत की धमकियों से लेकर कई एफआईआर और सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका हो चुकी है, इस सब के बीच, एक वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो गया है कि तमाम ड्रामे के बावजूद, सभी विरोधों के सामने भी काफी बेपरवाह दिखाई दे रहीं हैं, वीडियो में शर्मा और लोगों के एक समूह को चिल्लाते हुए दिखाया गया है, "हाउ इज द जोश?" उसके बाद, "हाई, सर!" वे "जय हिंद!" का भी नारा लगते हैं. क्या है इस वीडियो की स...
अग्निपथ स्कीम का विरोध करने के लिए हज़ारों छात्र मेट्रो पुल के नीचे जुटे?: फैक्ट चेक 20.06.2022 4:14
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मेट्रो पुल के नीचे हजारों लोगों की भीड़ दिख रही है. इस वीडियो के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि ये सभी छात्र हैं और अग्निपथ स्कीम का विरोध करने के लिए जुटे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
अजीत डोभाल के नाम से वायरल भड़काऊ पोस्ट का सच क्या है: फैक्ट चेक 17.06.2022 4:51
पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विरोध और समर्थन में देश भर में प्रदर्शन चल रहे हैं. पिछले दिनों इन प्रदर्शनों में काफी हिंसा भी देखने को मिली.और अब देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के नाम पर एक फर्जी बयान वायरल हो गया है जिसमें प्रदर्शनकारियों को सीधे बम से उड़ा देने की बात कही गई है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या आईफोन के लिए 23 साल के लड़के ने की 50 साल की औरत से शादी?: फैक्ट चेक 16.06.2022 4:54
पैसों का लालच देकर एक 23 साल के लड़के से कथित तौर पर शादी कर लेने वाली 50 वर्षीया औरत की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. कई लोग इसे सच्ची घटना बताते हुए सबूत के तौर पर इसके साथ एक वीडियो शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो में एक अधेड़ महिला और एक कम उम्र का लड़का दूल्हा-दुल्हन के लिबास में एक मंदिर में खड़े हैं. वहीं एक युवा लड़की रोते हुए कह रही है कि दूल्हे के कपड़े पहने हुए शख्स उसका पति ह...
नूपुर शर्मा के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ? जानिए वायरल वीडियो का सच : फैक्ट चेक 15.06.2022 5:13
नूपुर शर्मा विवाद के बीच कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नूपुर के समर्थन में उतर आए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि योगी ने मुसीबत के समय अपने साथियों का साथ न छोड़ने की बात कही है. और अब, इस मामले से जोड़ते हुए योगी आदित्यनाथ के एक भाषण का वीडियो वायरल हो गया है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या दहेज में बाइक मांगने पर दुल्हन के भाई ने दूल्हे को जमकर पीटा?: फैक्ट चेक 14.06.2022 4:07
क्या आप ऐसी किसी शादी में गए हैं जहां लड़के और लड़की वालों के बीच भयानक झगड़ा हो जाए और वो इतना बढ़ जाए कि दुल्हन का भाई दूल्हे का कॉलर ही पकड़ ले? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक टेंट के अंदर कुछ लोग बहस करते नजर आ रहे हैं. एक आदमी ने दूल्हे का लिबास पहन रखा है. वो बाकी लोगों से कहता है, "मुझे बाइक चाहिए तभी सिंदूर डालेंगे." ये सुन कर वहां खड़े लोग भड़क जाते हैं,...
नूपुर शर्मा के बयान को लेकर स्टेडियम में लहराया गया बायकाट क़तर का बैनर?: फैक्ट चेक 13.06.2022 4:04
पैगंबर मुहम्मद पर नूपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया एक तस्वीर को शेयर किया गया है फोटो में एक स्टेडियम में "बायकॉट कतर 2022" बैनर दिखाया जा रहा है। फोटो शेयर करने वाले लोगों ने दावा किया है कि यह भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता की टिप्पणियों के बाद हुआ. ट्विटर पर कई लोगों ने "#कतर एक्सपोज्ड" के साथ ये फोटो शेयर की. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट म...
Qatar Airways को ट्रोल कर रहे इंडियन्स का ट्विटर पर उड़ा मजाक?: फैक्ट चेक 10.06.2022 3:50
कई देशों ने पैगंबर मुहम्मद पर नूपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा की है, इसी बीच सोशल मीडिया पर #बॉयकॉट क़तर एयरवेज ट्रेंड हो रहा है, और इस ट्रेंड में बॉयकॉट की स्पेलिंग गलत लिखी हुई है, कई यूजर ट्विटर का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि क़तर एयरवेज के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से भारत के लोगों की इंग्लिश का मज़ाक उड़ाया गया है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट...
क्या सोनिया गांधी ने दी ED को धमकी, कहा कि वो किसी से नहीं डरती? फैक्ट चेक 09.06.2022 2:40
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी को 8 जून को पेश होने के लिए तलब किया था. इस बीच, ईडी के इस कदम पर कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया के रूप में एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, सोनिया को इस वीडियो में कहती हैं कि मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं, मैं किसी से नहीं डरती". क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक...
हाईकोर्ट ने पृथ्वीराज चौहान को राजपूत दिखाने पर रोक लगाई?: फैक्ट चेक 08.06.2022 4:17
क्या गुर्जरों की वजह से एक्टर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में पृथ्वीराज की जाति को लेकर पेंच फंस गया है? सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसा ही दावा कर रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने इस फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज को राजपूत न दिखाने का आदेश दिया है. इसके पीछे दलील ये दी जा रही है कि पृथ्वीराज गुर्जर जाति के थे. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
वॉटर पार्क में महिला से टकराकर गई लड़के की जान?: फैक्ट चेक 07.06.2022 3:34
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वाटर पार्क में स्लाइड करती हुई महिला एक युवक से टकरा जाती है. जिससे युवक को चोट लग जाती है और उसके सिर से ख़ून निकलने लगता है. कुछ लोग लड़के को उठाकर ले जाते हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये घटना मेरठ के ब्लू वर्ड थीम पार्क की है और इसमें लड़के की मौत हो गई. सुनिए इस दावे की असलियत, फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
करीना कपूर ने किसको 'लाल सिंह चड्ढा' देखने से मना किया?: फैक्ट चेक 06.06.2022 4:33
टॉम हैंक्स की हॉलीवुड हिट 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है। हालांकि, मीम्स और चर्चाओं के बीच, एक वीडियो जिसमें करीना कपूर खान हैं, एक चौंकाने वाले दावे के साथ वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "आप जा रहे हो न फिल्म देखने? मत जाओ. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का विरोध करने वाले युवक को पुलिस ने पीटा?: फैक्ट चेक 03.06.2022 4:07
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक की पिटाई कर रहे पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं. इसे पोस्ट करते हुए बहुत सारे लोग ऐसा कह रहे हैं कि पुलिस जिस शख्स की पिटाई कर रही है, वह मुस्लिम धर्म से है. दावा किया जा रहा है कि युवक कह रहा था कि भले कुछ भी हो जाए, वो ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे नहीं होने देगा. पुलिसवालों ने उसे सबक सिखाने के लिए उसका पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया. क्या है इस वीडियो क...
ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का विरोध करने वाले युवक को पुलिस ने पीटा?: फैक्ट चेक 03.06.2022 4:07
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक की पिटाई कर रहे पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं. इसे पोस्ट करते हुए बहुत सारे लोग ऐसा कह रहे हैं कि पुलिस जिस शख्स की पिटाई कर रही है, वह मुस्लिम धर्म से है. दावा किया जा रहा है कि युवक कह रहा था कि भले कुछ भी हो जाए, वो ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे नहीं होने देगा. पुलिसवालों ने उसे सबक सिखाने के लिए उसका पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया. क्या है इस वीडियो क...
सिद्धू मूसे वाला के आख़िरी इंटरव्यू के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 02.06.2022 4:03
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसे वाला की हत्या ने देश को झकझोर कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर सदमे और दुख व्यक्त करने वाले फैंस के बीच, पंजाबी सिंगर का एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया गया है कि यह मूसे वाला का आख़िरी इंटरव्यू था. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
खंडवा में साधु के जबरन बाल काटने वाला युवक मुस्लिम है?: फैक्ट चेक 01.06.2022 4:11
खंडवा, मध्य प्रदेश में एक साधु के बाल काटने और उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसे लेकर कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि साधु को बेरहमी से पीटने वाला शख्स मुस्लिम है. इस वीडियो में एक शख्स भगवा कपड़े पहने एक साधु के बाल और दाढ़ी कैंची से काट रहा है. साथ ही, उसे भद्दी गालियां दे रहा है. साधु डर से कांपते हुए कराह रहा है. आसपास कई सारे लोग तमाशबीन बने खड़े हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई...
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी के साथ भगवंत मान की तस्वीर का सच?: फैक्ट चेक 31.05.2022 4:26
सिद्धू मूसेवाला की रविवार 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में बेरहमी से हत्या कर दी गई. उनकी मौत के बाद पंजाब के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस कत्ल की जिम्मेदारी ली. लेकिन क्या सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए जिम्मेदार गैंगस्टर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ फोटो खिंचा रखी है? सोशल मीडिया पर एक फोटो के जरिए ठीक यही बात कही जा रही है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ...
ट्रांसजेंडर महिला ने की थी टेक्सास के स्कूल में फायरिंग?: फैक्ट चेक 30.05.2022 3:58
टेक्सास स्कूल की शूटिंग के बाद, एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल है कि शूटर एक ट्रांसजेंडर महिला ने की थी। फोटो में ट्रांसजेंडर महिला को झंडा पकड़े देखा जा सकता है. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.