Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episodes

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 6, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

वोटर्स को लुभाने के लिए फ्री रिचार्ज ऑफर कर रहे मोदी-राहुल?: फैक्ट चेक 13.05.2024

चुनाव के समय अक्सर शराब, साड़ी और नकदी बंटने की खबरें आती हैं, लेकिन क्या अब नेता, वोटरों को रिझाने के लिए फ्री में मोबाइल रिचार्ज करवा रहे हैं? वो भी पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी जैसे बड़े नेता? सोशल मीडिया और वाट्सऐप पर वायरल हो रहे दो अलग-अलग मैसेज शेयर करते हुए कुछ ऐसा ही कहा जा रहा है. क्या है इन दावों की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

अखिलेश यादव की रैली में जूते-चप्पल बरसाने के दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 10.05.2024

लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसके जरिए कहा गया है कि प्रचार के दौरान उन पर जनता ने जूते-चप्पल फेंके. वीडियो में दिखता है कि अखिलेश एक बस के ऊपर खड़े होकर जनता का अभिवादन कर रहे हैं और जनता उनकी तरफ कुछ फेंक रही है. अखिलेश के साथ एक महिला भी नजर आ रही हैं. वीडियो पर लिखा है ‘कन्नौज से लाइव’. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' प...

तरबूज में केमिकल मिलाने के वीडियो को सांप्रदायिक रंग कैसे दिया जा रहा?: फैक्ट चेक 09.05.2024

गर्मियों में तरबूज खरीदते समय ग्राहक इस बात का खासा ध्यान रखता है कि वो मीठा और लाल है या नहीं. लेकिन ये बात भी किसी से छिपी नहीं है कि तरबूज को नुकसानदेह केमिकल से भी मीठा और लाल बनाया जा सकता है. इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसके साथ कहा गया है कि एक मुस्लिम व्यक्ति को तरबूज में केमिकल मिलाते पकड़ लिया गया. वीडियो में मुंह पर कपड़ा बांधे एक आदमी नजर आ रहा है जिसे एक...

जोड़ों के दर्द की दवा बेच रहे नामी हस्तियों के ये वीडियो फ़र्ज़ी हैं?: फैक्ट चेक 08.05.2024

जोड़ों के दर्द की किसी चमत्कारिक दवा की तारीफ करते सेलिब्रिटीज के कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कुछ में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि देश में कई लोग सड़कों पर उतर आए हैं और जोड़ों के दर्द, आर्थराइटिस आदि की दवाइयों को सस्ता करने की मांग कर रहे हैं. काफी लोग इन वीडियोज पर यकीन भी कर रहे हैं क्योंकि ये न्यूज रिपोर्ट के अंदाज में बनाए गए हैं. क्या है इनकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्...

मायावती ने बीजेपी के लिए वोट मांगा? वायरल वीडियो का सच क्या है: फैक्ट चेक 07.05.2024

क्या बसपा सुप्रीमो मायावती ने जनता से लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने की अपील की? सोशल मीडिया पर मायावती का एक वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. वायरल वीडियो में मायावती कहती हैं, “श्री नरेंद्र मोदी जी ने तो आपको फ्री में राशन दिया है, तो आप ये जो कर्ज है वो चुनाव में आपको अदा करना है वोट के रूप में, बीजेपी को वोट देकर आपको ये कर्ज अपना अदा करना है.” क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनि...

कर्नाटक में मोदी का पुतला जलाते हुए आग की चपेट में आए प्रदर्शनकारी: फैक्ट चेक 06.05.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस के कुछ वर्कर्स ने पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनकी लुंगी में आग लग गई. वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि सफेद लुंगी पहने कुछ लोग भरे बाजार में एक पुतला लेकर आते हैं और उसे जमीन पर पटक कर उसे लात मारने लगते हैं. इसके बाद ये लोग कोई ज्वलनशीन पदार्थ डालकर पुतले में आग लगा देते हैं. लेकिन इसके...

कर्नाटक में मोदी का पुतला जलाते हुए आग की चपेट में आए प्रदर्शनकारी: फैक्ट चेक 06.05.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस के कुछ वर्कर्स ने पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनकी लुंगी में आग लग गई. वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि सफेद लुंगी पहने कुछ लोग भरे बाजार में एक पुतला लेकर आते हैं और उसे जमीन पर पटक कर उसे लात मारने लगते हैं. इसके बाद ये लोग कोई ज्वलनशीन पदार्थ डालकर पुतले में आग लगा देते हैं. लेकिन इसके...

केंद्रीय मंत्री ने कर दी कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी? वायरल दावे का सच सुनिए: फैक्ट चेक 03.05.2024

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का एक वीडियो काफी वायरल है जिसमें वो पूरे भरोसे के साथ कांग्रेस की सरकार आने की बात कहते नजर आते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं. वीडियो में वो कहते दिखते हैं, 'मैं तो काफी दिनों से इसको देख रहा हूं. जनता का बहुत स्पष्ट रुझान है. परिवर्तन है और कांग्रेस की सरकार आ रही है.' तो क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फै...

चुनाव के बीच बीजेपी नेता की पिटाई के वायरल दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 02.05.2024

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि चुनावों के बीच एक बीजेपी नेता की जनता ने पिटाई कर दी. वीडियो में कुछ लोग, सफेद कुर्ता-पायजामा और सदरी पहने एक शख्स को खींचते हुए लाते हैं और अचानक भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति उसे लात मारकर पास की झाड़ियों में गिरा देता है. वीडियो पर लिखा है- 'भाजपा नेता, ये गलत हो रहा है, बीजेपी नेताओं के हालात, परेशान हो गई अब जनता'. क्या है इस दावे की सच्चाई,...

उद्धव ठाकरे की रैली में कांग्रेस वर्कर्स का हंगामा, क्या है इस दावे का सच: फैक्ट चेक 01.05.2024

लोकसभा चुनाव का प्रचार तेज़ी से चल रहा है. इस बीच उद्धव ठाकरे की चुनावी रैली का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है. इसमें उद्धव भाषण देते हुए नज़र आ रहे हैं और कुछ लोग बीच में उन्हें टोक रहे हैं. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के वर्धा में उद्धव ठाकरे की स्पीच के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोक-टोक की और इससे पता चलता है कि महा विकास अघाड़ी में सबकुछ ठीक नहीं है. क्या है इस वीडियो की...

आंध्र प्रदेश में मस्जिद पर बीजेपी समर्थकों के पत्थर चलाने के आरोप का सच: फैक्ट चेक 30.04.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि बीजेपी समर्थकों ने आंध्र प्रदेश के एक गांव में एक मस्जिद पर पत्थरबाजी की है. वीडियो में किसी गली में भारी भीड़ इकट्ठा नजर आ रही है जो पूरे जोश से दूसरी तरफ कुछ फेंक रही है. सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो बीजेपी के ये लोग एक पुरानी मस्जिद पर पत्थर फेंक रहे हैं. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

अमित शाह ने नहीं दिया SC-ST और OBC आरक्षण खत्म करने वाला बयान?: फैक्ट चेक 29.04.2024

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर लोग कई तरह के दावे कर रहे हैं. इसमें अमित शाह कथित तौर पर कहते सुनाई देते हैं कि, “भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो गैर-संवैधानिक एससी, एसटी और ओबीसी के रिजर्वेशन को हम समाप्त कर देंगे.” क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

कोरोनाकाल में मुस्लिम रोज़ेदारों से जुड़ा MP सरकार का आदेश क्यों वायरल है?: फैक्ट चेक 26.04.2024

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक सरकारी डॉक्यूमेंट शेयर करते हुए आरोप लगा रहे हैं कि  कमलनाथ सरकार ने कोरोनाकाल के दौरान क्वारन्टीन सेंटर में रह रहे सभी मुसलमानों को रमजान के दौरान सरकार की ओर से दूध-फल आदि मुहैया कराने का आदेश जारी किया था लेकिन हिंदुओं के लिए इस तरह का कोई इंतजाम नहीं किया गया था. इस डॉक्यूमेंट को पोस्ट करते हुए कई लोग चेतावनी दे रहे हैं कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई, तो इसी तरह...

बुर्का पहनकर वोट डालते शख़्स के वायरल वीडियो की हक़ीक़त क्या है: फैक्ट चेक 25.04.2024

बुर्का पहनकर वोट डालने पहुंचे एक व्यक्ति को वीडियो वायरल हो रही है. दावा हो रहा है कि लोकसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग करते हुए ये आदमी पकड़ा गया. "बुर्के में रहने दो, बुर्का न हटाओ, बुर्का जो हट गया तो भेद खुल जाएगा" - इस कैप्शन के साथ वायरल वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

400 सीटें मिलने पर संविधान बदलने का दावा? BJP नेता के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 24.04.2024

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान 26 अप्रैल को होने वाले हैं. इस चरण में राजस्थान के अजमेर और पाली समेत कुल 13 लोकसभा सीटों पर भी चुनाव होंगे. इस बीच राजस्थान सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता किरोड़ीलाल मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में किरोड़ीलाल मीणा को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, “मोदी जी 400 पार करेंगे, तो आरक्षण को भी खत्म करेंगे और संविधान को भी बद...

अल्लू अर्जुन ने कांग्रेस के लिए किया प्रचार?: फैक्ट चेक 23.04.2024

साउथ की फ़िल्मों के स्टार अल्लू अर्जुन का एक वीडियो वायरल है. इसमें वो एक गाड़ी की छत पर खड़े होकर अपना हाथ हिलाते हुए पब्लिक का अभिवादन करते नज़र आ रहे हैं. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार किया. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

ड्राई आइस खाने से कर्नाटक में बच्चे की मौत के दावे का सच: फैक्ट चेक 23.04.2024

खाने को फैंसी लुक देने के लिए ड्राई आइस या लिक्विड नाईट्रोजन का इस्तेमाल काफी चलन में हैं. लेकिन अगर सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो खाने के साथ किए जा रहे इसी एक्सपेरिमेंट ने एक बच्चे की जान ले ली है. विचलित कर देने वाला ये दावा इंटरनेट पर एक वीडियो के साथ किया जा रहा है. ये वीडियो किसी मेले का लग रहा है. इसमें दिखता है कि मेले में लगे स्टॉल के पीछे खड़ा एक आदमी, एक गिलास में कुछ भरकर दूसरी तरफ खड...

इंडिया टुडे सर्वे में सपा को 17 सीटें मिलने के दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 19.04.2024

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण से ठीक पहले इंडिया टुडे के हवाले से एक सर्वे का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहे आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सीटें घटने और सपा और कांग्रेस की सीटें बढ़ने का अनुमान है. स्क्रीनशॉट में बीजेपी को 2019 की 62 सीटों के मुक़ाबले 52 सीटें दी गई हैं. वहीं सपा की सीटें 5 से बढ़कर 17 और कांग्रेस की 1 से बढ़कर 5 हो जाने का अनुमान लगाया गया ह...

रणवीर सिंह ने पीएम मोदी की आलोचना नहीं की, सच क्या है?: फैक्ट चेक 18.04.2024

आमिर खान के वीडियो के बाद अब बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में रणवीर सिंह कहते हैं कि मोदी जी का उद्देश्य यही था कि वो हमारे दुखी हुए जीवन, दर्द, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर सेलिब्रेट करें. उन्होंने कहा, “भारतवर्ष अब अन्याय काल की तरफ ऐसे बढ़ रहा है, इतनी स्पीड से बढ़ रहा है, पर हम...

BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई का दावा फ़र्ज़ी है?: फैक्ट चेक 17.04.2024

क्या यूपी के अमरोहा में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई कर दी गई? कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो शेयर करते हुए यही दावा कर रहे हैं. वीडियो में एक व्यक्ति, एक और शख्स को मारने के लिए लपकता दिख रहा है. वहीं घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव करते दिख रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये वीडियो बीजेपी की एक प्रेस वार्ता का है जिसमें कथित तौर पर एक पत्रकार की पिटाई कर दी गई. दा...

चुनाव में INDIA गठबंधन को बढ़त दिखाते अख़बार के सर्वे का सच क्या है: फैक्ट चेक 16.04.2024

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को होने वाली है. इस बीच सोशल मीडिया पर दैनिक भास्कर के एक कथित चुनावी सर्वे का स्क्रीनशॉट जमकर वायरल हो रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि 13 अप्रैल को अख़बार में छपे इस सर्वे के मुताबिक विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन को 10 राज्यों में बढ़त मिलने का अनुमान है. साथ ही कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन को 326 सीटें मिलने का अनुमान है. क्...

दलित के घर अरुण गोविल के खाना ना खाने का दावा कितना सच्चा?: फैक्ट चेक 15.04.2024

'रामायण' धारावाहिक में राम का किरदार निभाने वाले और मेरठ से बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल पर जातिवादी होने के आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान वो वाल्मीकि समाज से आने वाले एक बीजेपी कार्यकर्ता के घर गए, लेकिन वहां परोसे गए खाने को दूर से ही प्रणाम कर लिया और उसे छुआ तक नहीं.  54 सेकेंड के इस वीडियो में दिखता है कि अरुण गोविल कुछ लो...

INDIA ब्लॉक के समर्थन में भारी जनसैलाब का दावा, वायरल वीडियो का सच क्या: फैक्ट चेक 11.04.2024

किसी मैदान में मौजूद भारी भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ लोगों की मानें तो ये जनसैलाब विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के समर्थन में उमड़ा था. कांग्रेस नेता हरीश मीणा समेत कई यूजर्स इस वीडियो को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही विपक्षी गठबंधन की लहर का सबूत बता रहे हैं. क्या है इसकी असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया पर जूते से हमले के वीडियो का सच क्या है: फैक्ट चेक 09.04.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया. वीडियो में एक व्यक्ति माइक पर भाषण देता हुआ दिख रहा है, इस बीच एक शख्स खड़ा होता है और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे लगाते हुए भाषण दे रहे शख्स की तरफ जूता फेंकता है. वायरल वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने इसे गुजरात का बताते हुए तंज कसा कि इतने...

दुबई के बुर्ज ख़लीफ़ा में आग लगने के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 08.04.2024

दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा में आग लगने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. तस्वीर में बिल्डिंग से आग की बड़ी बड़ी लपटें उठती दिख रही है. इसके ठीक ऊपर काले धुएं का गुबार भी नज़र आ रहा है. फोटो के साथ दावा हो रहा है कि इसी महीने बुर्ज ख़लीफ़ा में ये भयंकर आग लगी. क्या है इस मामले की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

Listen to the Fact Check podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.