Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episodes

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 6, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

रायबरेली में पकड़ा गया बीफ से भरा टेम्पो? वायरल पोस्ट की पड़ताल: फैक्ट चेक 18.06.2024

सोशल मीडिया पर एक विचलित कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें सड़क पर इकट्ठा भीड़ के बीच एक लोडिंग टेम्पो खड़ा नजर आ रहा है. भीड़ में एक महिला पुलिसकर्मी भी दिख रही है जिसके सामने कुछ लोग टेम्पो के पीछे का गेट खोल रहे हैं. गेट खुलते ही दिखता है कि अंदर बर्फ की सिल्लियों के बीच भारी मात्रा में मांस रखा हुआ है. इसे शेयर करने वालों का दावा है कि ये रायबरेली का नजारा है जहां राहुल गांधी के चुनाव...

कंगना विवाद में कुलविंदर कौर के नाम से वायरल विवादास्पद बयान की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक 17.06.2024

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली CISF कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर के नाम पर एक बेहद आपत्तिजनक बयान सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें कुलविंदर कौर के हवाले से कहा जा रहा है कि उनको नौकरी उनकी मेहनत और ईमानदारी के बलबूते मिली है, न कि किसी के सामने कपड़े उतारकर. यानी, इस बयान के जरिये सीधे-सीधे तो नहीं पर इशारो-इशारों में कंगना रनौत पर तंज कसा गया है. क्या...

तेजस्वी यादव की लड़खड़ाती जुबान की असल कहानी क्या है: फैक्ट चेक 14.06.2024

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो पत्रकारों से बात कर रहे हैं. वीडियो में तेजस्वी यादव लड़खड़ाती जुबान में पत्रकारों को संबोधित कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करने वालों की मानें तो तेजस्वी ने शराब के नशे में धुत होकर पत्रकारों को संबोधित किया. वायरल वीडियो में तेजस्वी यादव कहते हैं, “...बिहार की वजह से आप प्रधानमंत्री...

मुंह में बल्ब दबाकर प्रोटेस्ट करती महिला की वायरल तस्वीर का सच क्या है: फैक्ट चेक 13.06.2024

सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब तस्वीर धड़ल्ले से शेयर की जा रही है. इसमें बुर्का पहनी एक महिला को अपने मुंह में बिजली का बल्ब दबाए देखा जा सकता है. कहा ये जा रहा है कि ये तस्वीर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की है, जहां मुस्लिम महिलाओं ने नव निर्वाचित सपा सांसद हरेंद्र मलिक के घर के बाहर फ्री बिजली पाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन किया. क्या है इस वायरल दावे की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

थप्पड़ विवाद के बाद मीडिया ने कंगना से पूछा- किस गाल पर थप्पड़ पड़ा?: फैक्ट चेक 12.06.2024

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अदाकारा कंगना रनौत को सीआईएसफ कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारे जाने का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो इसका समर्थन करते हुए मंडी सांसद का मजाक उड़ा रहे हैं. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए कहा जा रहा है कि एयरपोर्ट पर हुए विवाद के बाद ‌कंगना से एक रिपोर्टर ने यह पूछ लिया कि उन्हें किस गाल पर थप्पड़ पड़ा है.वायरल वीडियो में भीड़ से घिरी कंगना रनौत...

शपथ समारोह से पहले NDA की बैठक में भड़क गए चंद्रबाबू नायडू? सुनिए सच: फैक्ट चेक 11.06.2024

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने क्या पीएम मोदी और एनडीए गठबंधन के मंत्रियों के शपथ समारोह से पहले नाराजगी जाहिर की? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ लोग कुछ ऐसा ही दावा कर रहे हैं. वीडियो किसी सदन का लगता है, जहां अपनी सीट के पास खड़े होकर चंद्रबाबू नायडू को तेलुगू में तल्ख लहजे में कुछ बोलते हुए देखा जा सकता है. अपनी बात खत्म करने के बाद नायडू हाथ जोड़ते हैं और सदन से बाहर निकल जाते हैं. क्...

मोदी के खिलाफ नारे लगाती महिला, कंगना को थप्पड़ मारने वाली कांस्टेबल की मां है?: फैक्ट चेक 10.06.2024

मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर काफी चर्चा में है. अब इससे जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इस वीडियो में कुछ महिलाएं पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाती हुई देखी जा सकती हैं. कहा जा रहा है कि ये कुलविंदर कौर की मां हैं जिन्होने किसान आंदोलन के दौरान ये नारे लगाए थे. क्या है इसकी हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्टचेक' पॉडकास्ट में.

अयोध्या-बाराबंकी में चुनावी नतीजों के बाद जमकर हुई आतिशबाजी?: फैक्ट चेक 07.06.2024

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या और बाराबंकी में नतीजों के बाद आतिशबाजी की गई है. वीडियो में रात के समय पटाखे फूटते और आतिशबाजी होती हुई देखी जा सकती है. इसके साथ कई सोशल मीडिया यूजर्स ये दावा करते नज़र आए कि समाजवादी पार्टी जीत पर अयोध्या और बाराबंकी में दीवाली मनाई गई. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट म...

रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 06.06.2024

आम आदमी पार्टी का दिल्ली विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ने का फैसला, बीजेपी की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को CISF की एक महिला जवान ने मारा थप्पड़, उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा, राहुल बोले- मोदी-शाह ने निवेशकों के 30 लाख करोड़ डुबाए, अग्निपथ स्कीम पर पहले JDU ने झटका दिया, अब चिराग पासवान ने इरादे जता दिए, रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें सुनिए 5 मिनट पॉडकास्ट में.

चंद्रबाबू नायडू को ज़बरदस्ती बगल में बैठाते मोदी के वायरल वीडियो की कहानी: फैक्ट चेक 06.06.2024

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ये बात साफ हो गई है कि बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई. इसलिए चंद्रबाबू नायडू-नीतीश कुमार के बिना नरेंद्र मोदी का पीएम बनना मुश्किल है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करके लोग खूब मजे ले रहे हैं. वीडियो में दिखता ये है कि एक चुनावी रैली के दौरान मंच पर नरेंद्र मोदी और चंद्रबाबू नायडू साथ में मौजूद हैं. चंद्रबाबू जैसे ही मोदी के पीछे वाली कुर्सी प...

राजस्थान में दलित की पिटाई से हुई मौत पर क्या अफ़वाह फैल रही है: फैक्ट चेक 05.06.2024

सोशल मीडिया पर एक विचलित कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग मिलकर एक व्यक्ति को डंडे से पीटते हुए दिख रहे हैं. वीडियो के साथ कहा जा कहा जा रहा है कि मारपीट कर रहे ये लोग मुस्लिम हैं, जिन्होंने एक दलित शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी. वीडियो की शुरुआत में एक आदमी, जमीन पर उल्टा लेटे एक व्यक्ति को लगातार डंडे से मारता दिखता है. दो अन्य आदमी, इस व्यक्ति के हाथ-पैर पकड़े हुए नजर आ रहे है...

वाराणसी में पीएम मोदी के विरोध में नारे लगने का वीडियो फर्जी है?: फैक्ट चेक 03.06.2024

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान हो चुके हैं, अब 4 जून को चुनावी नतीजे आने हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. वायरल वीडियो में मोदी और अमित शाह अपने समर्थकों के साथ जिलाधिकारी वाराणसी के कार्यालय से बाहर निकलते दिखाई देते हैं. इस दौरान कुछ लोग कथित तौर पर आपत्तिजनक नारेबाजी करते भी सुनाई देते हैं. इसे शेयर करने वालों की मानें तो जब पीएम...

रश्मिका और काजोल के बिकिनी फोटोशूट वाले वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 31.05.2024

अभिनेत्री काजोल और रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो वायरल हो गए हैं, जिनमें उन्हें बिकिनी पहने दिखाया गया है. जहां एक वीडियो में रश्मिका ऊंची इमारतों के सामने किसी समुद्र के किनारे पोज कर रही हैं, वहीं दूसरे वीडियो में काजोल एक सफेद दीवार के सामने फोटोशूट कराती दिख रही हैं. कई लोग इन वीडियोज को असली समझकर काजोल और रश्मिका के लुक पर टिप्पणी कर रहे हैं. क्या है इन वीडियोज़ की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक'...

अमृतसर में BJP की बढ़त दिखाता इंडिया टुडे का एग्जिट पोल फर्जी है?: फैक्ट चेक 30.05.2024

2024 लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान 1 जून को होने हैं. इस चरण में पंजाब की सभी 13 सीटों पर भी वोटिंग होगी. इसी बीच सोशल मीडिया पर इंडिया टुडे के एग्जिट पोल का बताकर एक फर्जी ग्राफिक वायरल हो रहा है. इसके जरिये कहा जा रहा है कि पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट पर बीजेपी के जीतने की संभावना है. वायरल हो रहे इस ग्राफिक में बताया गया है कि अमृतसर में बीजेपी को 33 प्रतिशत, आम आदमी पार्टी को 25 प्रतिशत, क...

मनोज तिवारी की सीट खतरे में बताने वाले चुनावी सर्वे का सच क्या है: फैक्ट चेक 29.05.2024

एक चुनावी सर्वे का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इंडिया ब्लॉक को लोकसभा चुनाव में एनडीए से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जता रहे हैं. इसे शेयर करते हुए ये भी दावा किया जा रहा है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी की सीट खतरे में है. स्क्रीनशॉट में 'एबीपी न्यूज' का लोगो नजर आ रहा है और इसमें एनडीए को 232-253 सीटें और इंडिया गठबंधन को 258-286 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. सा...

बिहार के दरभंगा में गर्मी के चलते बाइक में लगी भीषण आग?: फैक्ट चेक 28.05.2024

दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी कहर ढा रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि बिहार के दरभंगा में गर्मी के चलते एक बाइक में भीषण आग लग गई. ये वीडियो किसी शहर के चौराहे पर रिकॉर्ड किया गया है जहां कुछ लोगों को एक मोटे पाइप की मदद से एक बाइक पर पानी डालते हुए देखा जा सकता है. इसी बीच अचानक उस बाइक में लगी आग तेजी से भड़क जाती है और ब...

लाल बिकिनी में रश्मिका मंदाना का वायरल वीडियो डीपफेक की मदद से बना है?: फैक्ट चेक 27.05.2024

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक लिफ्ट वाला डीपफेक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसे लेकर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई थी. इतना बवाल होने के बाद अब उनका एक और डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वो लाल रंग की बिकिनी पहने किसी झरने के नीचे खड़ी दिख रही हैं. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ये वीडियो काफी वायरल है. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

मनोज तिवारी के चुनाव में हार कबूलने के दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 24.05.2024

दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से कांग्रेस के कन्हैया कुमार और बीजेपी के प्रत्याशी व सांसद मनोज तिवारी के बीच मुकाबला है. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर तिवारी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि उन्होंने वोटिंग से पहले ही अपनी हार कुबूल कर ली है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

प्रशांत किशोर को BJP के मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने के वायरल दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 23.05.2024

क्या राजनीतिक सलाहकार और जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर बीजेपी में शामिल हो गए हैं? सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रही है जिसके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने प्रशांत किशोर को अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है. वायरल फोटो में बीजेपी के कथित लेटरहेड का स्क्रीनशॉट है जिसमें लिखा है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से प्रशांत किशोर को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया...

राहुल गांधी ने BJP को वोट देने की अपील की है? सुनिए वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 21.05.2024

लोकसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा जिसमें वो नरेंद्र मोदी को वोट देने की अपील करते नजर आ रहे हैं. इसे उनकी ‘आखिरी अपील’ बताया जा रहा है. 30 सेकंड के इस वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं कि, “ये चुनाव लोकतंत्र को और संविधान को नष्ट कर रही है और दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस है जो संविधान को और लोकतंत्र को बचा रही है.” वीडियो के अंत में राहुल बीजेपी और आरएसएस का समर्थन करने...

राहुल गांधी रैलियों में क्या चीन का संविधान दिखाते हैं, सुनिए दावे का सच: फैक्ट चेक 20.05.2024

2024 लोकसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी के बारे में कहा जा रहा है कि राहुल गांधी अपनी रैलियों में चीन का संविधान लेकर घूमते हैं. इस दावे के साथ एक तस्वीर घूम रही है जिसमें राहुल के हाथ में एक लाल किताब दिखती है. इसी लाल किताब को चीन का संविधान बताया जा रहा है. तो क्या कांग्रेस नेता सचमुच राहुल गांधी अपनी रैलियों में चीन का संविधान लेकर घूम रहे हैं, सुनिए इसकी सच्चाई, 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

लखनऊ सुपरजाएंट्स के मालिक ने केएल राहुल से मांगी माफ़ी?: फैक्ट चेक 17.05.2024

आईपीएल में पिछले दिनों हैदराबाद की टीम से बड़ी हार झेलने के बाद लखनऊ सुपरजाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वो कप्तान केएल राहुल की क्लास लगाते नज़र आए थे. क्रिकेट फैन्स को ये रास नहीं आया था. इसके बाद अब फिर से कुछ वीडियोज वायरल हैं, जिनके साथ ये दावा हो रहा है कि LSG के मालिक ने अब राहुल से माफ़ी मांग ली है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

कर्नाटक में मोदी का पुतला जलाते हुए आग की चपेट में आए प्रदर्शनकारी: फैक्ट चेक 16.05.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस के कुछ वर्कर्स ने पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनकी लुंगी में आग लग गई. वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि सफेद लुंगी पहने कुछ लोग भरे बाजार में एक पुतला लेकर आते हैं और उसे जमीन पर पटक कर उसे लात मारने लगते हैं. इसके बाद ये लोग कोई ज्वलनशीन पदार्थ डालकर पुतले में आग लगा देते हैं. लेकिन इसके...

कन्नौज में BJP को वोट न देने पर हुई पिटाई? वायरल वीडियो का सच क्या है: फैक्ट चेक 15.05.2024

यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर 13 मई को हुई वोटिंग के मद्देनजर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो देखने में किसी पोलिंग बूथ का लगता है, जहां सफेद कपड़े पहने एक आदमी, एक दूसरे व्यक्ति को थप्पड़ मारता दिख रहा है. पलटकर ये व्यक्ति भी आदमी को थप्पड़ जड़ देता है. इसके बाद कुछ लोग मिलकर इस व्यक्ति को पीटने...

चुनाव को लेकर पीएम मोदी और अखिलेश यादव की मुलाकात का सच: फैक्ट चेक 14.05.2024

लोकसभा चुनाव में चौथे चरण का मतदान निपट चुका है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. तस्वीर है पीएम मोदी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की. कहा जा रहा है कि चुनाव के नतीजे भांपते हुए अखिलेश, पीएम मोदी से मिलने पहुंचे. वीडियो को शेयर करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने ये तक लिखा कि चुनाव का परिणाम जानते ही मोदी दरबार मे भूल चूक लेनी देनी करने पहुंचे अखिलेश. क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई, क...

Listen to the Fact Check podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.