Dr. Rakshit Madan Bagde

Economics and Social Studies

Science HI ↓ 237 episodes

“I am an Assistant Professor of Economics and a dedicated researcher. Through this podcast, my goal is to explain modern economic issues in simple and relatable language. Along with economics, we’ll also explore important social topics in an easy-to-understand way. Join me as we learn, grow, and stay informed—where knowledge meets entertainment.”

Author

Dr. Rakshit Madan Bagde

Category

Science

Podcast website

sites.google.com

Latest episode

Jan 17, 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

लौजैन अल-हथलौल 07.01.2021

लौजैन अल-हथलौल (जन्म 31 जुलाई 1989) एक सऊदी महिला अधिकार कार्यकर्ता, एक सोशल मीडिया फिगर और एक राजनीतिक कैदी है । वह ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। सऊदी अरब में महिलाओं को गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध की अवहेलना के लिए उन्हें कई बार गिरफ्तार और रिहा किया गया था और मई 2018 में कई प्रमुख महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन्हें शीर्ष 100 सबसे शक्तिशाली अरब महिला...

जीजामाता 07.01.2021

मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी राजे भोसले की माता जीजाबाई का जन्म सिंदखेड़ नामक गाँव में हुआ था। यह स्थान वर्तमान में महाराष्ट्र के विदर्भ प्रांत में बुलढाणा जिले के मेहकर जनपद के अन्तर्गत आता है। उनके पिता का नाम लखुजी जाधव तथा माता का नाम महालसाबाई था।

बर्ड फ्लू H5N1 06.01.2021

बर्ड फ्लू को एवियन एंफ्लुएंजा कहते हैं. ये एक तरह का वायरल इंफेक्शन है, जो पक्षियों से मनुष्यों को भी हो सकता है. ये जानलेवा भी हो सकता है.

बाबू हरदास एल. एन.  06.01.2021

“जय भीम” आज बहुजन अस्मिता और एकता का प्रतीक बन चुका है. हर बहुजन युवा उत्साह से “जय भीम” के साथ एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं. “जय भीम” शब्द की उत्पत्ति महाराष्ट्र में हुई. इस “जय भीम” शब्द के जनक बाबू हरदास एल. एन. थे, जो 1921 में बाबासाहब डाॅ अम्बेडकर के साथ सामाजिक आंदोलन में उतरे.

चंगेज़ खान 06.01.2021

चंगेज़ खान का जन्म ११६२ के आसपास आधुनिक मंगोलिया के उत्तरी भाग में ओनोन नदी के निकट हुआ था। चंगेज़ खान की दांयी हथेली पर पैदाइशी खूनी धब्बा था।उसके तीन सगे भाई व एक सगी बहन थी और दो सौतेले भाई भी थे।उसका वास्तविक या प्रारंभिक नाम तेमुजिन था। मंगोल भाषा में तिमुजिन का मतलब लौहकर्मी होता है।उसकी माता का नाम होयलन और पिता का नाम येसूजेई था जो कियात कबीले का मुखिया था।

दलाई लामा 05.01.2021

दलाईलामा (तेनजिन ग्यात्सो) जन्म- 6 जुलाई, 1935 - तिब्बत के राष्ट्राध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरु हैं। वर्ष 1949 में तिब्बत पर चीन के हमले के बाद परमपावन दलाई लामा से कहा गया कि वह पूर्ण राजनीतिक सत्ता अपने हाथ में ले लें और उन्हें दलाई लामा का पद दे दिया गया। चीन यात्रा पर शांति समझौता व तिब्बत से सैनिकों की वापसी की बात को लेकर 1954 में वह माओ जेडांग, डेंग जियोपिंग जैसे कई चीनी नेताओं से बातचीत करने...

दशरथ मांझी 05.01.2021

पत्नी के चले जाने के गम से टूटे दशरथ मांझी ने अपनी सारी ताकत बटोरी और पहाड़ के सीने पर वार करने का फैसला किया. लेकिन यह आसान नहीं था. शुरुआत में उन्हें पागल तक कहा गया. दशरथ मांझी ने बताया था, 'गांववालों ने शुरू में कहा कि मैं पागल हो गया हूं, लेकिन उनके तानों ने मेरा हौसला और बढ़ा दिया'.

डॉ. भदंत आनंद कौसल्यायन 05.01.2021

डॉ भदंत आनंद कौसल्यायन हिंदी और पालि भाषा के महान विद्वान और डॉ आंबेडकर मिशन के एक ऐसे ध्वजवाहक थे जिन्होंने अपनी किताबों, अनुवादों और प्रचार के द्वारा बाबासाहेब के मिशन को आमजन के बीच स्थापित किया .

चक्रवर्ती सम्राट अशोक 04.01.2021

अशोक बिंदुसार का पुत्र था , बौद्ध ग्रन्थ दीपवंश में बिन्दुसार की 16 पत्नियों एवं 101 पुत्रों का जिक्र है। अशोक की माता का नाम शुभदाग्री था। बिंदुसार ने अपने सभी पुत्रों को बेहतरीन शिक्षा देने की व्यवस्था की थी। लेकिन उन सबमें अशोक सबसे श्रेष्ठ और बुद्धिमान था। प्रशासनिक शिक्षा के लिये बिंदुसार ने अशोक को उज्जैन का सुबेदार नियुक्त किया था। अशोक बचपन से अत्यन्त मेघावी था। अशोक की गणना विश्व के महानत...

बौद्ध धर्म 04.01.2021

बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परम्परा से निकला ज्ञान धर्म और दर्शन है। ईसा पूर्व 6 वीं शताब्दी में महात्मा बुद्ध द्वारा बौद्ध धर्म की स्थापना की गयी। महात्मा बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुंबिनी (वर्तमान नेपाल में) में हुआ, उन्हें बोध गया में ज्ञान की प्राप्ति हुई, जिसके बाद सारनाथ में प्रथम उपदेश दिया, और उनका महापरिनिर्वाण 483 ईसा पूर्व कुशीनगर , भारत में हुआ था। उनके महापरिनिर्वाण के अगले पाँच शत...

बिरसा मुंडा 04.01.2021

बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 के दशक में किसान के गरीब परिवार में हुआ था। मुंडा एक जनजातीय समूह था जो छोटा नागपुर पठार (झारखण्ड) निवासी था। बिरसा जी को 1900 में आदिवासी लोंगो को संगठित देखकर ब्रिटिश सरकार ने आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तथा उन्हें 2 साल की सजा दी गई थी। और अंत में 9 जून 1900 को लगभग सुबह 8 बजे मे अंग्रेजो द्वारा उन्हें जहर देने के कारण उनकी मौत हो गई.

कुमारी मायावती 04.01.2021

मायावती उर्फ़ चंदावती देवी का जन्म 15 जनवरी 1956 को दिल्ली में हुआ था। उनकी माता का नाम रामरती और पिता का नाम प्रभु दयाल था। प्रभु दूरसंचार केंद्र में अफसर थे। मायावती के 6 भाई हैं। मायावती ने अपने पिता भी बात अनसुनी कर बड़े पैमाने पर कांशी राम द्वारा शुरू किये गए कार्यों और परियोजनाओं से जुड़ गयीं। सन 2007 के विधान सभा चुनाव के बाद मायावती फिर से सत्ता में लौट आई और भारत के सबसे बड़े राज्य की कमान सं...

जयपाल सिंह मुंडा 03.01.2021

जयपाल सिंह मुंडा (3 जनवरी 1903 – 20 मार्च 1970)भारतीय आदिवासियों और झारखंड आंदोलन के एक सर्वोच्च नेता थे। वे एक जाने माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे।उनकी कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ओपनिवेशिक भारत में जयपाल सिंह मुंडा सर्वोच्च सरकारी पद पर थे ।

के.आर. नारायणन 03.01.2021

स्वतंत्र भारत के अब तक के दसवें और पहले दलित राष्ट्रपति के.आर नारायणन का पूरा नाम कोच्चेरील रामन नारायणन था. के.आर. नारायणन एक गंभीर व्यक्तित्व वाले इंसान थे. उनका जन्म एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था जिस कारण उन्होंने बचपन से ही परेशानियों से निपटना सीख लिया था. आर्थिक समस्याओं से जूझते हुए उनके भीतर धैर्य और संयम के भाव भी पैदा हो गए थे. वह एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे अर्थशास्त्री भी...

मार्शल लॉ क्या है 03.01.2021

मार्शल लॉ किसी भी देश में सरकार द्वारा घोषित एक ऐसी न्याय व्यवस्था है जिसमें सैन्य बलों को एक क्षेत्र, शासन और नियंत्रण करने का अधिकार दिया जाता है. यह जरूरी नहीं हैं कि मार्शल लॉ पूरे देश में ही लागू हो, यह किसी भीं देश के छोटे से हिस्से में लगाया जा सकता है. इसे सैनिक कानून भी कहा जाता है.

खरसावां हत्याकांड 01.01.2021

1 जानवारी 1948, जब हुआ था आजाद भारत का "जलियांवाला बाग हत्याकांड ". उस दिन साप्ताहिक हाट का दिन था. उड़ीसा सरकार ने पूरे इलाक़े को पुलिस छावनी में बदल दिया था. खरसावां हाट में करीब पचास हज़ार आदिवासियों की भीड़ पर ओडिसा मिलिट्री पुलिस गोली चला रही थी.

Savitribai Phule (English) 30.12.2020

Savitribai Phule, the first female teacher of the first women’s school in India is a pioneer figure. She relentlessly fought against the dominant caste system and worked towards the upliftment of the marginalized.

बजट क्या है 30.12.2020

सरकार की आय एवं व्यय का एक विवरण जिस प्रपत्र में एकत्रित किया जाता है, उसे बजट कहते है| बजट में  विगत वर्ष के आय और व्यय के अनुमानों का वार्षिक वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया जाता है| भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में बजट निर्माण के विषय में बताया गया है | लोकसभा में केंद्र सरकार के वित्तमंत्री के द्वारा बजट पेश किया जाता है, इस बजट को केंद्रीय बजट के नाम से जाना जाता है| राज्य सरकार में बजट रा...

सावित्रीबाई फुले 30.12.2020

सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक है। सावित्रीबाई फुले ने समाज महिलाओं के अधिकार के अलावा कन्या शिशु हत्याओं को रोकने के अभियान चलाया और उन्होंने नवजात कन्या शिशु के लिए आश्रम तक खोला था। इतना ही नहीं उन्होंने शिक्षा ग्रहण करके ना सिर्फ समाज की कुरीतियों को हराया, बल्कि देश की लड़कियों के लिए शिक्षा के दरवाजे खोलना भी कार्य किया था। सावित्रीबाई फुले लड़कियों को शिक्षा दिल...

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी 30.12.2020

डॉ. भीमराव अम्बेडकर (जन्म: 14 अप्रैल, 1891 निधन: 6 दिसंबर, 1956) भारत में दलितों और पिछड़े वर्ग के मसीहा के रूप में देखा जाता है। वह 1947 में स्वतंत्र भारत के संविधान की रचना के लिए संविधान सभा द्वारा गठित ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने संविधान को तैयार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भीमराव अम्बेडकर भारत के प्रथम कानून मंत्री भी थे। देश के प्रति अतुलनीय सेवाओं के लिए वर्ष 1...

हिंदू कोड बिल 30.12.2020

डॉ. भीमराव आंंबेडकर महिला अधिकारों के बड़े पैरोकार थे। उनका मानना था कि किसी समाज का मूल्यांकन इस बात से किया जाना चाहिए कि उस समाज में महिलाओं की स्थिति क्या है? किसी भी देश की उन्नति और विकास के लिए महिलाओं का समुचित विकास होना सर्वोपरि है। उनका मानना है कि यदि हमें विकास के शिखर पर पहुंचना है तो महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाना होगा। 

नीलामी के सिद्धांत 30.12.2020

आर्थिक विज्ञान में 2020 का नोबेल पुरस्कार पॉल आर मिलग्रॉम (Paul R Milogram) और रॉबर्ट बी विल्सन (Robert B Wilson) को "नीलामी के सिद्धांत और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों में सुधार" ("for improvements to auction theory and inventions of new auction formats") के लिए दिया गया है. 

पद्मश्री दादासाहेब गायकवाड 29.12.2020

भाऊराव कृष्णराव गायकवाड  ऊर्फ  दादासाहेब गायकवाड (जन्म : १५ ऑक्टोबर १९०२, मृत्यू : २९ डिसेंबर १९७१) हे भारतीय राजकारणी, समाजसेवक आणि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकरांचे विश्वासू सहकारी होते. गायकवाड आंबेडकरांचा वारसा लाभलेल्या भारतीय रिपब्लिकन पक्षाचे अध्यक्ष होते, तसेच पक्षाच्या केंद्रीय कार्यकारिणीचे सदस्य होते. मुंबई विधानसभेचे सदस्य (आमदार), लोकसभा सदस्य व राज्यसभा सदस्य (खासदार) म्हणून त्यांनी कार्य के...

सतत् विकास लक्ष्‍य 29.12.2020

“2015 में अनुमोदित 2030 एजेंडा और उसके 17 सतत् विकास लक्ष्‍य इन चुनौतियों और इनके अंतरसंबंधों के समाधान के लिए संपूर्ण और सामंजस्‍यपूर्ण फ्रेमवर्क प्रदान करते हैं। इनके अंतर्गत सदस्‍य राष्‍ट्रों को सतत विकास के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय पहलुओं का समाधान संतुलित ढंग से करना होगा। इन पर अमल करते हुए समावेशन और एकीकरण तथा किसी को पीछे छूटने न देने के सिद्धांतों का पालन अनिवार्य है।” – एंटोनियो गु...

भारत का इतिहास 29.12.2020

प्राचीन भारत का इतिहास समान्यत विद्वान भारतीय इतिहास को एक संपन्न पर अर्धलिखित इतिहास बताते हैं पर भारतीय इतिहास के कई स्रोत है। सिंधु घाटी की लिपि, अशोक के शिलालेख , हेरोडोटस, फ़ा हियान , ह्वेन सांग , संगम साहित्य , मार्कोपोलो , संस्कृत लेखकों आदि से प्राचीन भारत का इतिहास प्राप्त होता है। मध्यकाल में अल-बेरुनी और उसके बाद दिल्ली सल्तनत के राजाओं की जीवनी भी महत्वपूर्ण है। बाबरनामा, आईन-ए-अकबरी आ...

Listen to the Economics and Social Studies podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.