Din Bhar

Aaj Tak Radio

News HI 1000 episodes

Where to listen?

Listen in your browser Replaio Web Available today
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon - install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play

Install now - 5M+ downloads, 4.8 rating

Episodes

सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 08.11.2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जम्मू-कश्मीर के में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, दिल्ली एयरपोर्ट का एयर ट्रैफिक सिस्टम हुआ ठीक, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 65.08% मतदान हुआ, प्रियंका गांधी वाड्रा कटिहार में चुनाव प्रचार करेंगी, दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी आग, G20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी...

माइक्रोसॉफ़्ट के सिक्योरिटी अपडेट ने दुनिया को कितना नुक़सान पहुंचाया?: दिन भर, 19 जुलाई 19.07.2024

आज दुनियाभर में अचानक हाहाकार क्यों मच गया, माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप होने से कितना बड़ा फाइनेंशियल नुकसान हुआ, आरएसएस और बीजेपी के बीच किन मुद्दों पर असहमति है, असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण नियम-1935 क्यों रद्द किया जा रहा है, बाइडेन क्या दवाब में आएंगे और ट्रंप गोलीकांड के बाद कितनी बदली है अमेरिकी की पॉलिटिक्स? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक...

BJP में खींचतान के बीच अखिलेश यादव के ऑफर में कितना दम है?: दिन भर, 18 जुलाई 18.07.2024

यूपी BJP की रिपोर्ट में क्या है, अखिलेश यादव के ऑफर का क्या मतलब है, मुजफ्फरनगर पुलिस को कांवड़ यात्रा के लिए फरमान क्यों जारी करना पड़ा और इस पर आपत्ति क्या है, NEET मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज क्या-क्या हुआ और आज पटना में सीबीआई को कितनी बड़ी कामयाबी मिली? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: नितिन रावत

यूपी में बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रही BJP?: दिन भर, 17 जुलाई 17.07.2024

यूपी BJP में किस तरह की उठापटक चल रही है, योगी कैबिनेट में किस आधार पर फेरबदल हो सकता है, जीतन सहनी हत्याकांड में अब तक क्या-क्या पता चल पाया है और इसे पुलिस किस एंगल से इन्वेस्टीगेट कर रही है, बांग्लादेश में आरक्षण के कितने फीसदी लाभार्थी हैं और इसका विरोध क्यों हो रहा है, वैक्सीनेशन को लेकर WHO और यूनिसेफ की रिपोर्ट क्या कहती है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्वि...

एक हत्या कई सवाल…बिहार में शासन पर नीतीश की पकड़ कमज़ोर होती जा रही?: दिन भर, 16 जुलाई 16.07.2024

मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी मर्डर केस में अब तक क्या-क्या पता चला है, नीतीश कुमार की शासन-प्रशासन पर पकड़ क्या कमजोर होती जा रही है, जम्मू के डोडा में सुरक्षाबलों से कहां चूक हो गई, जम्मू-कश्मीर को लेकर सरकार की नीति क्या है, महंगाई बढ़ने की वजह क्या है और बजट में क्या इससे राहत मिल सकती है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: कपिल देव सिंह

शरद पवार से मिले भुजबल, मराठा आरक्षण से सूबे की सियासत फिर लेगी करवट?: दिन भर, 15 जुलाई 15.07.2024

छगन भुजबल की क्या घर वापसी होगी, छगन भुजबल महाराष्ट्र की राजनीति में कितना रसूख रखते हैं, जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के ताले खोलने में क्या दिक्कतें आ रही थीं और अब इसे कैसे एक्जीक्यूट किया गया, पाकिस्तान सरकार ने PTI पर क्यों लगाया बैन और इमरान खान की पार्टी के सामने अब ऑप्शन क्या है? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: सचिन

ED मामले में 'सुप्रीम' राहत से केजरीवाल की रिहाई का रास्ता खुलेगा?: दिन भर, 12 जुलाई 12.07.2024

केजरीवाल मामले में आज सबसे बड़ी अदातल में क्या हुआ, केजरीवाल की रिहाई का रास्ता क्या खुल गया है, दिल्ली यूनिवर्सिटी में मनुस्मृति पर क्यों बवाल मचा है, नेपाल में प्रचंड सरकार क्यों गिर गई, क्या सरकार बदलने से भारत नेपाल के रिश्ते भी बदलेंगे? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: सचिन

ट्रंप से जुड़े 'प्रोजेक्ट 2025' को लेकर दुनियाभर में हल्ला क्यों मचा है?: दिन भर, 11 जुलाई 11.07.2024

NEET मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ, कोर्ट में दाखिल सरकारी हलफनामे में क्या है, महाराष्ट्र के MLC इलेक्शन में किसका पलड़ा भारी है और किस पार्टी को हैं क्रॉस वोटिंग का डर, अमेरिका के साथ दुनिया को बदल देने वाला प्रोजेक्ट 2025 क्या है और क्या जो बाइडेन अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: नितिन रावत

पहले आरसीपी, अब मनीष….नीतीश कुमार बार-बार ब्यूरोक्रेट्स पर दांव क्यों लगाते हैं?: दिन भर, 10 जुलाई 10.07.2024

नीतीश कुमार की पार्टी JDU ज्वॉइन करने वाले मनीष वर्मा कौन हैं, नीतीश कुमार को ब्यूरोक्रेट्स क्यों पसंद हैं, मुंबई हिट एंड रन केस में पुलिस की लेट-लतीफी पर सवाल क्यों उठ रहे हैं, गौतम गंभीर के सामने कौन सी चुनौतियां होंगी और उनके कोचिंग स्टाफ में कौन-कौन होगा? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: सचिन

नेहरू, इंदिरा और अब PM मोदी...भारत के लिए ऑस्ट्रिया इतना क्यों है जरूरी?: दिन भर, 9 जुलाई 09.07.2024

भारत-रूस के बीच कौन सी बड़ी डील्स को लेकर चर्चा है, भारत-ऑस्ट्रिया के रिश्तों में कितनी गहराई रही है, क्या रूस की तरह ऑस्ट्रिया के साथ भी कोई डील होनी है, कठुआ हमले में अब क्या पता चला है, आतंकियों के निशाने पर जम्मू क्यों है और सुप्रीम कोर्ट में महिलाओं को पीरियड लीव का मुद्दा क्यों उठा? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: सचिन

मोदी-पुतिन मिलेंगे, क्या रुपया और रूबल भी मिलेंगे?: दिन भर, 8 जुलाई 08.07.2024

मोदी के रूस दौरे का एजेंडा क्या है, रूस के साथ कौन सी ट्रेड डील होगी, मोदी-पुतिन की जोड़ी क्या दुनिया कोई संदेश दे रही है, NEET पेपर मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज क्या हुआ, NEET काउंसलिंग का अपडेट क्या है, फ्रांस में हंग असेंबली के बाद अब क्या होगा और एक हफ्तें में फ्रांस में कैसे बाजी पलट गई? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: कपिल देव सिंह

ब्रिटेन में लेबर पार्टी का वनवास खत्म करने वाले किएर स्टार्मर कौन हैं?: दिन भर, 5 जुलाई 05.07.2024

हाथरस हादसे में अब क्या सामने आया है, भोले बाबा उर्फ़ सूरजपाल का सियासी रसूख कितना है, अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर वकीलों के लेटर में क्या लिखा है और वकीलों के दावे में कितनी सच्चाई है, ब्रिटेन के नए पीएम किएर स्टार्मर कौन हैं, ऋषि सुनक अब क्या करेंगे और ब्रिटेन के चुनावी नतीजे का भारत के साथ रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउ...

हाथरस हादसे में पुलिस को किस-किस की तलाश?: दिन भर, 4 जुलाई 04.07.2024

हाथरस हादसे में अपडेट क्या है और पुलिस को क्या सूरजपाल की तलाश है, चंद्रबाबू नायडू की पुरानी डिमांड क्या पूरी हो पाएगी, राजस्थान सरकार में मंत्री मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफा क्यों दिया और राजस्थान बीजेपी में क्या सब ठीक है, UK इलेक्शन के तीन बड़े मुद्दे क्या हैं और लेबर पार्टी क्यों बढ़त बनाते दिख रही है? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक...

हाथरस हादसे में कैसे एक्सपोज़ हुआ पूरा का पूरा सिस्टम: दिन भर, 3 जुलाई 03.07.2024

हाथरस हादसे में हुई FIR में भोले बाबा का नाम क्यों नहीं है, प्रशासन की जांच में अब तक क्या-क्या निकला है, हेमंत सोरेन फिर झारखंड के सीएम बनेंगे तो चंपई सोरेन की भूमिका क्या होगी, SCO समिट में PM मोदी क्यों शामिल नहीं हुए और इस बार समिट का एजेंडा क्या है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: नितिन रावत

गर्मी, उमस, भगदड़…हाथरस में कैसे सत्संग बना श्मशान?: दिन भर, 2 जुलाई 02.07.2024

हाथरस में क्यों मची भगदड़, ‘भोले बाबा’ कौन है जिसके सत्संग में मची भगदड़, पीएम मोदी के भाषण के क्या रहे मुख्य बिंदु. मोदी ने विपक्ष के किन सवालों के दिए जवाब, नए कानूनों को लेकर क्या है वकीलों का कन्सर्न, कौन से प्रावधानों पर है सवाल, कितना खतरनाक है जीका वायरस और क्या है इससे बचाव के रास्ते. सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदीसाउंड मिक्स: सचिन

राहुल गांधी के ‘हिंदू-हिंसा-अहिंसा’ बयान पर लोकसभा में आगे क्या होगा?: दिन भर, 1 जुलाई 01.07.2024

संसद में क्यों मचा घमासान, राहुल गांधी के भाषण पर क्या स्पीकर कार्रवाई करेंगे, डिप्टी स्पीकर को लेकर क्या अपडेट है, नए क्रिमिनल कानूनों का आम लोगों के ऊपर क्या असर होगा और विपक्ष की आपत्तियां कितनी जायज़ हैं, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को टक्कर दे रही मरीन ली पेन कौन हैं और यूरोप में फार राइट पार्टियों का उभार क्यों हो रहा है? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर: अंकित...

जेल से बाहर आए हेमंत सोरेन, लेकिन तुरंत CM क्यों नहीं बनना चाहेंगे?: दिन भर, 28 जून 28.06.2024

आज संसद में क्या हुआ, NTA के कितने मामले कोर्ट में पहुंचे, हेमंत सोरेन को किस आधार पर ज़मानत मिली और वो क्या फिर से सीएम बनेंगे, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए हादसे का जिम्मेदार कौन है, दिल्ली बारिश में डूब क्यों जाती है, अमेरिका के प्रेसिडेंशियल डिबेट के हाईलाइट्स क्या रहे और डिबेट में कौन किस पर भारी रहा? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: सचिन

NEET पेपर लीक मामले में धांधली के तार बिहार-झारखंड से कैसे जुड़े हैं?: दिन भर, 27 जून 27.06.2024

राष्ट्रपति के अभिभाषण के हाइलाइट्स क्या रहे, इंडिया अलांयस संसद में कोई साझी रणनीति नहीं बना पा रहा है क्या, सेंगोल का मुद्दा फिर क्यों उठा, NEET पेपर लीक के तार झारखंड से कैसे जुड़े और इस मामले में CBI को क्या किसी बड़ी मछली की तलाश है, बारिश का T-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल मुकाबले में क्या असर हो सकता और साउथ अफ्रीका की ये टीम अलग क्यों है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अ...

अरविंद केजरीवाल ने CBI पर क्या आरोप लगाए?: दिन भर, 26 जून 26.06.2024

BJP ने ओम बिरला को ही स्पीकर क्यों बनाया, मोदी सरकार को क्यों पड़ेगी राहुल गांधी की जरूरत, दिल्ली शराब नीति मामले में CBI की जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है, केजरीवाल ने CBI पर क्या आरोप लगाए, तीन नए क्रिमिनल कानूनों को लागू करने में क्या दिक्कतें आ सकती हैं और नए क्रिमिनल कानून कैसे आम आदमी को प्रभावित करेंगे? सुनिए आज के ‘दिन भर’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी/मानव द...

लोकसभा स्पीकर के चुनाव में विपक्ष कर सकता है खेल?: दिन भर, 25 जून 25.06.2024

लोकसभा में स्पीकर पद पर आम सहमति क्यों नहीं बनी, स्पीकर का पद कितना पावरफुल होता है, NEET पेपर लीक मामले में क्या नया खुलासा हुआ, आरोपी संजीव मुखिया का कोई पॉलिटिक्ल कनेक्शन भी है क्या, अफ़ग़ानिस्तान की टीम T-20 वर्ल्ड क्रिकेट में कैसे इतिहास रच दिया और वर्ल्ड कप में इस बार किन टीमों ने चौंकाया? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी/मानव देव रावत साउंड मिक्स:...

मोदी 3.0 के सामने इस बार मज़बूत विपक्ष, क्या बदलेगी BJP की स्ट्रैटेजी?: दिन भर, 24 जून 24.06.2024

मोदी सरकार की संसद में क्या स्ट्रैटेजी होगी, विपक्ष सरकार को किन मुद्दों पर घेर सकता है, NEET-UG में एजेंसियों की जांच रिपोर्ट में क्या नए खुलासे हुए, NTA को लेकर हाई लेवल की मीटिंग में आज किन मुद्दों पर बात हुई, बिहार में किन वजहों से गिर रहे हैं पुल और सरकार इस पर क्या एक्शन ले रही है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी/मानव देव रावत साउंड मिक्स: नितिन रावत

केजरीवाल को पहले राहत फिर आफत, दिल्ली हाई कोर्ट में खूब हुई बहस: दिन भर, 21 जून 21.06.2024

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कल केजरीवाल को किस आधार पर जमानत दी थी, आज दोनों पक्षों की तरफ से दिल्ली हाई कोर्ट में क्या दलील दी गई, NEET परीक्षा का सरकार समाधान क्यों नहीं खोज पा रही, NEET मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में क्या क्या घटा, योग कैसे इकोनॉमी बूस्टर बन रहा है और क्या योग में करियर भी है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: सचिन

18 जून को पेपर, 19 को रद्द…UGC-NET परीक्षा में अब तक क्या-क्या पता चला?: दिन भर, 20 जून 20.06.2024

UGC-NET की परीक्षा क्यों रद्द की गई, पिछले एक साल में कौन सी बड़ी परीक्षाएं कैंसिल करनी पड़ी हैं, NTA पर इतने सवाल क्यों उठ रहे हैं, पटना हाईकोर्ट ने आरक्षण की सीमा पर क्यों चलाया चाबुक, नीतीश सरकार के पास अब क्या ऑप्शन है, रूस और नॉर्थ कोरिया के बीच हुई डिफेन्स डील क्या है और यूक्रेन के खिलाफ क्या रूस की तरफ से कूदेगा उत्तर कोरिया? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्व...

नालंदा यूनिवर्सिटी का नया कैंपस तैयार, पुराने का क्या होगा?: दिन भर, 19 जून 19.06.2024

नालंदा यूनिवर्सिटी के पुनरुद्धार में कितना खर्च आया, यहां कौन-कौन से नए कोर्स शुरू होंगे, पुराने कैंपस को लेकर सरकार की क्या योजना है, बिहार में NEET परीक्षा के तार मंत्री से कैसे जुड़ रहे हैं, बिहार पुलिस की इन्वेस्टीगेशन कहां तक पहुंची है, रेलवे में अभी कितनी वैकेंसीज खाली हैं और रेल मंत्रालय के सामने कौन सी बड़ी चुनौतियां हैं, जानलेवा गर्मी के पीछे क्या वजहें हैं और उत्तर भारत में मानसून कब तक आ...

लोकसभा में सामने से सरकार को घेरेंगे राहुल गांधी…तैयार है प्लान?: दिन भर, 18 जून 18.06.2024

वायनाड सीट ही प्रियंका गांधी के लिए क्यों चुनी गई, लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी का क्या रोल रहा, विपक्ष के नेता की कुर्सी के लिए कांग्रेस में क्या मंथन चल रहा है, कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में अब क्या नया पता चला है, टिकट बुक करने पर इंश्योरेंस कंपनियों की कितनी कमाई होती है, पुतिन को नॉर्थ कोरिया के दौरे से क्या हासिल होगा और अमेरिका के लिए क्या ये कोई चिंता का विषय है, सुनिए आज के 'दिन भर' में...

About the podcast

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports.Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand.दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था. फ़ील्ड पर रहने वाले रिपोर्टरों की फौज है हमारे पास, एक्सपर्ट्स का ज़ख़ीरा है. सब होंगे,इस डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस पॉडकास्ट में.

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Language

HI

Episodes

1000

Latest episode

Nov 8, 2025

Listen to the Din Bhar podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.