Aaj Tak Radio

Bhaunchak

Comedy HI ↓ 567 episodes

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!

Be sure to visit the podcast's website and support the creator: www.aajtak.in

Author

Aaj Tak Radio

Category

Comedy

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Oct 16, 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android almost 10M downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

मौत के कई महीनो बाद टीचर की लगी ड्यूटी, कहा "कॉपी जल्दी जांचिये" | भौंचक 19.03.2025

मध्य प्रदेश के छतरपुर से शिक्षा विभाग की लापरवाही का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है. यहां एक मृतक शिक्षक की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने में लगा दी गई. यही नहीं इसके लिए बकायता आदेश भी जारी हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

उज्जैन में पिता ने ज़िंदा बेटी का पिंड दान करते हुए कार्ड पर क्या लिखा? | भौंचक 18.03.2025

मध्य प्रदेश के उज्जैन में अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी. जिसके बाद बेटी ने अपने परिवार वालों को पहचानने से मना कर दिया. इस बात से गुस्साए परजिनों ने क्या किया, सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

कानपुर में युवक ने साइबर ठग से कहा "सुनार के पास चेन गिरवी है, पैसा दे दीजिए" | भौंचक 17.03.2025

उत्तर प्रदेश के कानपुर में साइबर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है. आमतौर पर साइबर ठग भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं, लेकिन इस बार कहानी उलट गई. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

होली पर खुशी की जगह ग़म क्यों मनाते हैं ये लोग? भौंचक 14.03.2025

होली पर अजब गजब परंपराएं तो आप ने सुनी होंगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे ही देश में एक जगह ऐसी है जहां कोई किसी को होली की शुभकामनाएं नहीं देता. जानिये क्यों भौंचक में

लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी ने किस पर लगाया 'काला जादू' करने का आरोप? | भौंचक 13.03.2025

मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के मौजूदा ट्रस्टी ने पूर्व ट्रस्टियों पर ₹1500 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगाया है. ट्रस्ट का ये भी दावा है कि अस्पताल परिसर में काला जादू किया जाता था. उन्हें हड्डियों और बाल से भरे 8 कलश मिले हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

होली के हुड़दंग में क्यों बरसाए जाते हैं जूते-चप्पलें? | भौंचक 12.03.2025

वैसे तो रंगों का त्योहार होली देश भर में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है लेकिन यूपी के शाहजहांपुर में होली मनाने का एक तरीका बड़ा दिलचस्प है जिसमें चलते हैं जूते-चप्पलें, सुनिए क्या है पूरा मामला ‘भौंचक’ में.

साढ़े चार सौ लोगों से भरी ट्रेन किसने कर ली अगवा और क्यों? | भौंचक 11.03.2025

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया है. 400 यात्रियों को बंधक बनाया गया है. किसने किया ये ट्रेन हाईजैक, सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

मेवे, कपड़ों और फलों की 12 थालियों के साथ गर्भवती गाय की रस्म क्यों की गई? | भौंचक 10.03.2025

आपने अक्सर सुना होगा कि गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई किया जाता है, लेकिन क्या कभी किसी गाय के लिए ऐसा आयोजन होते देखा है? कर्नाटक के मांड्या जिले से ऐसी ही एक न्यूज़ आई है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

एक कमी के चलते पूरा गांव क्यों बैठा है कुवांरा? | भौंचक 06.03.2025

मोबाइल फोन ने जहां दुनिया को जोड़ने का काम किया है, वहीं मध्य प्रदेश के एक गांव में इसकी अनुपस्थिति लोगों के रिश्ते बिगाड़ रही है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

"पत्नी सीने पर बैठकर रात में पीने लगती है खून" यूपी पुलिस जवान ने सीनियर को लिखा ख़त? | भौंचक 05.03.2025

यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपने लेट पहुंचने की नोटिस का जो जवाब दिया है वो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया है और हर तरफ इस जवाब की चर्चा हो रही है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

पति-पत्नी 58 घंटे लंबा किस करने के बाद अलग क्यों हो रहे हैं? | भौंचक 04.03.2025

एक पति और पत्नी के बीच में प्रेम था. ये कोई ख़बर नहीं है लेकिन ख़बर ये है कि इतना प्रेम था कि उन्होंने एक रोज़ किस किया. 58 घंटे लंबा किस. लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि उन लोगों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

अतरंगी करने की चाहत में दूल्हे ने बुला लिया हेलीकॉप्टर, पड़ोसियों में हड़कंप | भौंचक 03.03.2025

शादी एक ऐसा पल होता है, जिसे हर कोई खास बनाना चाहता है. लेकिन यूपी के बिजनौर के एक दूल्हे ने अपनी शादी को कुछ इस तरह यादगार बनाया कि पूरा गांव बस यही नजारा देखने के लिए उमड़ पड़ा. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

ख़बर लिखने वाले की एक शरारत से उड़ गयी सहारनपुर वालों की रातों की नींद | भौंचक 28.02.2025

यूपी के सहारनपुर में क्यों रात को मच गया हड़कंप? किसने लोगों से कहा कि रात को मुर्दे कब्रों से बाहर आ रहे हैं और निगम की टीम में मौके पर पहुंचकर हालात कैसे काबू किया? सुनिए आज के भौंचक में

शर्मा जी की मौत के बाद पत्नी और साली में PF के लिए जंग, बोलीं "असली पत्नी मैं हूं" | भौंचक 27.02.2025

उत्तर प्रदेश के एटा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दो सगी बहनों ने खुद को एक ही व्यक्ति की पत्नी होने का दावा किया है. दोनों ने खुद को मृतक कर्मचारी की असली पत्नी बताया और नौकरी देने की मांग की है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

गोपी बहु स्टाइल में पति को वीडियो कॉल पर करवाया महाकुंभ में स्नान! | भौंचक 26.02.2025

महाकुंभ में डिजिटल स्नान का ट्रेंड तो पहले ही चर्चा में था, लेकिन एक महिला ने इससे भी अनोखा तरीका निकाल लिया है. जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर क्या कहा जा रहा है? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

कंपनी ने 1200 कर्मचारियों से कहा, "शादी करो वरना नौकरी से निकाल दिया जाएगा" | भौंचक 25.02.2025

शादी करना या न करना लोगों की व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है. हालांकि, क्या हो अगर आपकी कंपनी शादी करने के लिए आप पर जोर डाले. ऐसा ही कुछ चीन की एक कंपनी में हुआ. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

यूपी: स्कूल में मुर्गे की सवारी के शौकीन टीचर की करतूत | भौंचक 24.02.2025

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक प्राइवेट स्कूल के टीचर पर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

पोस्ट किसी की, कमेंट किसी का, लाइक करने वाले पर केस हो गया | भौंचक 21.02.2025

महिला IPS फेसबुक पोस्ट पर ‘हा हा’ इमोजी रिएक्ट करने वाले अमित चक्रवर्ती और कमेंट करने वाले दो अन्य लोगों पर साइबर-स्टॉकिंग व यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया. अमित को 273 किमी दूर कोर्ट में पेश होना पड़ा. ये मामला सोशल मीडिया पर पावर के दुरुपयोग की चर्चा बना है, सुनिए ‘भौंचक’ में.

यहां की टॉयलेट ज्यादा रुके तो भरना होगा जुर्माना | भौंचक 20.02.2025

एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक तय समय के लिए टॉयलेट का इस्तेमाल का उपयोग करने का नियम बनाया है. कंपनी के ऐसे टॉयलेट रूल की इंटरनेट पर काफी शिकायत हो रही है. कंपनी का तर्क है कि ये नीति प्राचीन चिकित्सा शास्त्र के अनुरूप है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

महाकुंभ गए बिना डुबकी लगाने का हैक मिल गया! | भौंचक 19.02.2025

आप महाकुंभ जाना चाहते हैं, लेकिन जा नहीं पा रहे. कई वजहें हो सकती हैं. शायद भीड़ से डर रहे हैं, ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा, या मीलों पैदल चलने से बचना चाह रहे होंगे. कोई बात नहीं. घर बैठे भी ‘आप’ कुंभ स्नान कर सकते हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

महाकुंभ स्नान से पहले यात्रियों ने सोचा क्यों न एक पाप और कर लें | भौंचक 18.02.2025

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी नजर आ रही हैं. भीड़ इतनी ज्यादा है कि लोगों को सफर करने में भारी परेशानी हो रही है. इसी अफरा-तफरी के बीच एक चना बेचने वाले के साथ जो हुआ, वो आपको गुस्से से भर देगा. पूरी खबर सुनिए 'भौंचक' में.

सड़क पर था ट्रैफिक, उड़ता हुआ पहुंचा एग्जाम सेंटर | भौंचक 17.02.2025

आज के ज़माने में भी कॉलेज जाना भी एक बड़ा चैलेंज है, खास कर तब, जब सर पे एग्जाम का प्रेशर होने के साथ ही एग्जाम सेण्टर टाइम पर पहुंचना भी एक बड़ा सर दर्द होता था. लेकिन महाराष्ट्र के कॉलेज एक स्टूडेंट ने जाम से बचकर टाइम पर एग्जाम सेंटर पहुंचने के लिए गजब का जुगाड़ लगा दिया.सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

MP पुलिस ने कैरेक्टर सार्टिफिकेट पर क्या लिख दिया कि दो पुलिस वाले हो गए सस्पेंड? भौंचक 14.02.2025

मध्य प्रदेश के दो पुलिसकर्मियों का ऐसा कारनामा जो न पहले कभी सुना गया न देखा गया. सुनिये पूरी कहानी भौंचक में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

बिहार: लोन वसूलने आया था, दुल्हन साथ ले गया | भौंचक 13.02.2025

बिहार के जमुई में वैलेंटाइन वीक के दौरान एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है. एक महिला अपने पति से परेशान होकर लोन रिकवरी एजेंट से मंदिर में शादी कर ली. अब ये लव मैरिज इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

पकौड़ी विवाद में एक की मौत, आरोपी को स्कूल में साफ-सफाई करने की सज़ा | भौंचक 11.02.2025

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में कोर्ट ने हत्या के मामले में एक नाबालिग को अनोखी सजा सुनाई है. कोर्ट ने नाबालिग को एक साल तक सरकारी स्कूल में सफाई करने की सजा सुनाई है. सुनिए पूरी खबर 'भौंचक' में

Listen to the Bhaunchak podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.