Aaj Tak Radio

Bhaunchak

Comedy HI ↓ 567 episodes

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!

Be sure to visit the podcast's website and support the creator: www.aajtak.in

Author

Aaj Tak Radio

Category

Comedy

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Oct 16, 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android almost 10M downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

टीचर की डांट से नाराज़ स्टूडेंट्स ने लगा दिया कुर्सी के नीचे बम | भौंचक 24.04.2025

हरियाणा के भिवानी जिले में 12वीं क्लास के 13 छात्रों को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है. छात्रों ने अपनी विज्ञान शिक्षिका की कुर्सी के नीचे पटाखे जैसा बम रख दिया था. शिक्षिका ने छात्रों को डांटा था, जिसके बाद छात्रों ने ये कृत्य किया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

कानपुर: 62 साल की उम्र में शादी, सुहागरात के बाद टूटा सपना | भौंचक 23.04.2025

कानपुर के हरीश शुक्ला 62 साल के थे. उनके पड़ोस में 40 साल की पूजा रहती थी. दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और प्यार हो गया. फिर दोनों ने शादी भी कर ली. मगर फिर हरीश शुक्ला के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद वो बदनामी के डर से अपने गांव चले गए. सुनिए पूरा मामला ‘भौंचक’ में.

लखनऊ : पुलिस से बोले "गुरु जी ने दिया था मंत्र, काम करता है" | भौंचक 22.04.2025

लखनऊ में ट्रांसफॉर्मर का सामान चुराने वाले गैंग को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा. पूछताछ में सरगना ने बताया कि वो ट्रांसफॉर्मर का तेल नीम-हकीम को बेचते थे. उससे मर्दाना ताकत बढ़ाने और जोड़ों की दवा बनाई जाती है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

जुर्माना और जेल की सजा पाने वाली रिटायर्ड टीचर ने जज को दी धमकी | भौंचक 21.04.2025

दिल्ली के एक कोर्टरूम में बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां पर चेक बाउंस के एक मामले में अदालत ने जैसे ही आरोपी को दोषी करार दिया तो उसने पहले जज की तरफ कोई चीज फेंकने की कोशिश की लेकिन जब वह कामयाब नहीं हो सकता तो उसने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

"मैं खुद टॉयलेट पेपर बन गयी थी" कहकर बॉस के मुंह पर फेंका इस्तीफ़ा | भौंचक 18.04.2025

एक कर्मचारी अपने ऑफिस से इतना परेशान हो गयी कि उसने टॉयलेट पेपर पर अपना इस्तीफ़ा लिख दिया. कौन है ये कर्मचारी और क्यों लिया ये फैसला, सुनिये आज के भौंचक में

कोटा : ऑपरेशन होना था बेटे का, कर दिया बाप का | भौंचक 17.04.2025

राजस्थान के कोटा में बेटे का ऑपरेशन कराने आए पिता को डॉक्टरों ने चीरा लगा दिया. हालांकि, ऑपरेशन से पहले ही गलती पकड़ में आ गई थी. मामला सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. अस्पताल ने केस की जांच कराने की बात कही है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

हरियाणा: प्रेमिका ने घर बुलाकर पिटवाया, 17 दिनों से अस्पताल में युवक | भौंचक 16.04.2025

हरियाणा के जिले फरीदाबाद में 7 साल से अपने प्रेमी के साथ रह रही एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी को घर बुलवाकर हाथ पैर क्यों तुड़वा दिए? सुनिए आज के भौंचक में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

133 रुपये के मोमोज़ ऑर्डर किये, नहीं मिले तो ठोका 60 हज़ार का मुकदमा | भौंचक 15.04.2025

महिला के ऑर्डर किये मोमोज जब उसे नहीं मिले तो उसने कोर्ट केस किया और अदालत ने जो फैसला सुनाया वो आपको दंग कर देगा. सुनिए भौंचक केस

आदेश पत्र में ग़लत नाम पढ़कर जज पकड़ने चल दी फ़िरोज़ाबाद पुलिस | भौंचक 14.04.2025

फिरोजाबाद पुलिस का अजीबो-ग़रीब कारनामा सामने आया है. यहां पुलिस ने मुलज़िम की बजाय न्यायिक अधिकारी की तलाश करती रही और रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी.

बकरे की बलि देने जा रहे चार लोग नदी में डूबे...बकरा बच गया | भौंचक 11.04.2025

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले जब चरगवां थाना क्षेत्र में एक तेज़ रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर पुल की रेलिंग तोड़ती हुई सीधे नदी में जा समाई, सुनिए 'भौंचक' में.

एक हाथ का कंगन और एक कान की बाली ले गए चोर | भौंचक 10.04.2025

भोपाल में एक अजीबो-गरीब चोरी हुई है, जिसमें चोर ज़ेवर का सिर्फ एक हिस्सा ले गए हैं, दूसरा छोड़ गए हैं। ऐसा क्यों किया होगा चोर ने? सुनिए पूरा किस्सा 'भौंचक' में.

बिहार में नेता जी ने गर्मी में कंबल क्यों बांट दिये? | भौंचक 09.04.2025

40 डिग्री तापमान में नेता जी को कंबल बांटने की क्यों सूझी? सुनिए 'भौंचक' में.

बलिया का रहस्यमयी मेला जहां 9 दिन तक 4 राज्यों से आते हैं 'भूतिया' लोग | भौंचक 08.04.2025

बलिया में क्यों हर साल लगती है 'भूतों' की अदालत, जहां दूर दूर से लोग उम्मीद लिये आते हैं, जानिये आज के भौंचक में

मांगे 50 हज़ार-दिये 5 हज़ार, साली बोली भिखारी है खानदान | भौंचक 07.04.2025

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में जूता चुराई की रस्म को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को कमरे में बंद करके पीट दिया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

प्रोफेसर साहब ने चाबियां बनवाकर केबिन से निकाले इम्तिहान के पर्चे? | भौंचक 04.04.2025

Goa University के असिस्टेंट प्रोफेसर पर प्रेमिका के लिए फिजिक्स का पेपर आउट करने का आरोप लगा है, सुनिये भौंचक कहानी जमशेद कमर सिद्दीक़ी से

कानपुर: मौत के बाद पढ़ी गयी अजब-गजब वसीयत, पड़ोसियों से मारपीट | भौंचक 03.04.2025

कानपुर में एक बूढ़ी महिला की मौत के बाद जब उसकी वसीयत पढ़ी गई तो क्यों सब रह गए हैरान, सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

"मरने से पहले एक बार जेल जाना चाहती हूं" कहने वाली दादी को हुई जेल | भौंचक 02.04.2025

उम्र की सेंचुरी पार कर चुकी बूढ़ी महिला क्यों मरने से पहले एक बार हथकड़ी पहन कर जाना चाहती है जेल, सुनिए ‘भौंचक’ में.

पार्टी के लिए इस जेल से पुलिस ने कैदी भगवा दिया | भौंचक 01.04.2025

गुरुग्राम में एक अजीबोगरीब घटना हुई, जहां एक पुलिस अधिकारी ने एक कैदी को पार्टी के लिए जेल से बाहर जाने दिया, जानें ये मामला कैसे सामने आया और इसमें शामिल अधिकारियों को क्या परिणाम भुगतने पड़े, सुनिए 'भौंचक' में.

गोरखपुर: गर्लफ्रैंड से शादी करके घर आया, घरवालों से दूसरी शादी करवा दी | भौंचक 28.03.2025

गोरखपुर के युवक ने एक ही दिन में दो अलग-अलग लड़कियों से शादी कर ली. आखिर क्या थी वजह सुनिए आज के भौंचक में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

दिल्ली पुलिस ने मास्क और गलव्स पहनकर किया शातिर चोर को गिरफ्तार | भौंचक 27.03.2025

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो पुलिस से बचने के लिए अपनी पैंट में ही पॉटी कर लेता था, सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

फर्जी बेल ऑर्डर दिखाकर वाराणसी जेल से रिहा हो गया साइबर फ्रॉड का आरोपी | भौंचक 26.03.2025

जिस केस में आरोपी की जमानत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही हो. उसी केस में निचली अदालत के फर्ज़ी ज़मानती कागज़ कैसे बनाए आरोपी ने? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

पुलिस ने अदालत में 100 अलग-अलग केसों में एक ही शख्स की गवाही दिलवा दी | भौंचक 25.03.2025

मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस कोर्ट में फर्जी गवाह पेश कर रही है. ग्वालियर पुलिस ने पिछले 3 साल में 507 आपराधिक मामलों में फर्जी गवाह पेश किए हैं. शहर में हर थाना क्षेत्र में फर्जी गवाह मौजूद है, जिन्हें पुलिस किसी भी मामले में गवाह बना देती है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

पासपोर्ट में लगे फोटो से नहीं मैच हुई शक्ल, अधिकारियों ने रोका | भौंचक 24.03.2025

उत्तर प्रदेश पुलिस और शस्त्र सीमा बल की ज्वाइंट टीम ने एक साउथ कोरियन महिला को गिरफ्तार किया है, जो नेपाल के जरिए भारत में गैर-कानूनी तरीके से दाखिल हुई थी. एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि महिला ने एंट्री के वक्त अपना नाम भी बदल लिया था. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

महीने भर पहले मिले, प्यार हुआ और फिर वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई| भौंचक 21.03.2025

वृद्धाश्रम में रहने वाले दो बुज़ुर्गों को हुआ एक-दूसरे से प्रेम और फिर हुई एक भौंचक शादी, सुनिए पूरा किस्सा आज के भौंचक में

फोन में देखते हुए सर्जरी की, 11 टांके लगाए, पहुंच गया अस्पताल | भौंचक 20.03.2025

यूपी के मथुरा में एक युवक ने ऐसा कारनामा कर डाला, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए. इस युवक ने खुद का ही ऑपरेशन कर डाला. इतना ही नहीं सर्जरी के बाद उसने 11 टांके भी लगाए और फिर अस्पताल पहुंच गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

Listen to the Bhaunchak podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.