स्पोर्ट्स बुलेटिन

स्पोर्ट्स टीम

Sports HI 332 episodes

Where to listen?

Listen in your browser Replaio Web Available today
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon - install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Download het op Google Play

Install now - 5M+ downloads, 4.8 rating

Episodes

331: भारत की जीत में चमके रिंकू, अक्षर और अर्शदीप, बिश्नोई बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट 04.12.2023

भारत ने ऑस्ट्रेलिया से पांच टी20 मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर में खेले गए सीरीज़ के पांचवें और अंतिम मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की.

330: रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप के लिए बड़ी संभावना, मैक्सवेल युवाओं के लिए रॉल मॉडल 02.12.2023

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया चौथा मैच मेजबान टीम ने 20 रन से जीता और 3-1 की बढ़त के साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली. भारत ने पहले खेलते हुए 174 रन का स्कोर खड़ा किया. कप्तान सूर्यकुमार यादव चल न सके, लेकिन रिंकू सिंह ने 29 गेंदों पर 46 और जितेश शर्मा ने 19 गेंदों पर 35 रन बना डाले.

329: Podcast: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया, भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत अगले महीने 28.11.2023

Podcast: टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है. दूसरी ओर अगले महीने भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलेगा. अंडर-19 एशिया कप यूएई में होना है.

328: सब कुछ तो भारत के पक्ष में था, पर ऑस्ट्रेलिया ने बिगाड़ दिया खेल 25.11.2023

सब कुछ तो भारत के अनुकूल था, पिछले तीन विश्व कप मेजबान ने जीते थे. भारत लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल मे पहुंचा था, भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजों का डंका बज रहा था. सिर्फ 1 जीत और, फिर 12 साल बाद विश्व कप का खिताब भारत के नाम होता. लेकिन विधि के विधान को कुछ और ही मंजूर था. 

327: World Cup 2023 फिर टूट गया वर्ल्ड कप जीतने का सपना, टीम इंडिया का इंतजार बढ़ा 21.11.2023

World Cup Final 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 के सभी 9 लीग मैचों और फिर सेमीफाइनल में विपक्षी टीमों को बुरी तरह से परास्त करने वाली भारतीय टीम का 12 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया. 

326: फिर टूट गया वर्ल्ड कप जीतने का सपना, टीम इंडिया का इंतजार बढ़ा 21.11.2023

आईसीसी विश्व कप 2023 के सभी 9 लीग मैचों और फिर सेमीफाइनल में विपक्षी टीमों को बुरी तरह से परास्त करने वाली भारतीय टीम का 12 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया. 

325: वर्ल्ड कप 2023 महामुकाबले को तैयार, भारत अजेय तो ऑस्ट्रेलिया ने जीते लगातार 8 मैच 17.11.2023

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट महाकुंभ का खिताब सिमट कर अब सिर्फ 2 टीमों के बीच रह गया है. ऑस्ट्रेलिया के पास इसे सबसे अधिक आधा दर्जन बार जीतने का मौका होगा, तो भारत का यह तीसरा खिताब हो सकता है.

324: टीम इंडिया विश्व कप ट्रॉफी से 2 जीत दूर, क्या रास्ता रोक पाएगा न्यूजीलैंड 15.11.2023

आईसीसी विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मैचों में भारत-न्यूज़ीलैंड की टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में और साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया की टीम कोलकाता के ईडन गार्डंस में आमने-सामने हैं. खि़ताबी मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा. 

323: World Cup 2023 semi-final: पाकिस्तान और अफगानिस्तान को असंभव को संभव बनाने का लक्ष्य 10.11.2023

World Cup 2023 semi-final में पहुंचने वाली चौथी टीम के नाम पर औपचारिक तौर पर 11 नवंबर को मुहर लग जाएगी. वैसे दूसरे सेमीफाइनल में कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला आस्ट्रेलिया के साथ तय है. इसी तरह मुंबई में पहले सेमीफाइनल मे भारत न्यूजीलैंड से खेलेगा. चौथे नंबर पर न्यूज़ीलैंड की जगह शामिल होने के लिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान को असंभव को संभव बनाना होगा.

322: World Cup 2023: भारत को अब चोटी से कोई नहीं डिगा सकता, कोहली हुए और विराट 07.11.2023

आईसीसी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने नौ में से अपने पहले 8 मुकाबले जीत कर न सिर्फ अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है, बल्कि यह भी निश्चित हो गया है कि पूरे 45 लीग मुकाबले समाप्त होने के बाद भी अंकतालिका में टीम इंडिया को इस विश्वकप में अब कोई भी टीम नंबर वन के स्थान से डिगा नहीं सकती.

321: रन बनाने को तरसे विरोधी, भारत की गेंदबाजी शबाब पर, बैटर्स भी दे रहे पूरा साथ 03.11.2023

विश्व कप के लिए चार सेमीफाइनलिस्ट में से एक बर्थ कन्फर्म हो गई है. अब तक खेले गए सातों लीग मैच में अविजित रहते हुए भारत ने नॉकआउट दौर में जगह बना ली है. यही नही जिस अंदाज मे भारत ने कल रात श्रीलंका को हराया वह सचमुच चौंकाने वाला था. विश्व कप में शामिल तमाम टीमों के लिए यह एक स्टेटमेंट की तरह था. 

320: World Cup 2023 में 6 मैच जीतने वाला पहला देश बना भारत, इंग्लैंड की वापसी असंभव 30.10.2023

वर्ल्ड कप 2023 में जैसे-जैसे लीग मुकाबलों के दौर आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे सेमीफाइनल के लिए रोमांचक संघर्ष देखने को मिल रहा है. वर्ल्ड कप 2023 में 29 मुकाबलों के बाद भारत अंक तालिका में 12 अंक लेकर शीर्ष पर है. 

319: विश्व कप सेमीफाइनल की तस्वीर हो रही साफ... कोई हिट तो कोई फ्लॉप 28.10.2023

विश्व कप मे बीतते हुए वक्त के साथ सेमीफाइनलिस्ट की तस्वीर लगातार साफ होती जा रही है. दक्षिण अफ्रीका की टीम टॉप पर है. इंग्लैंड की टीम ने अब तक बेहद निराश किया है. वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है. टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. 

318: World Cup 2023 में 5 मैच जीतने वाली पहला देश बना भारत, न्यूजीलैंड का दबदबा खत्म 23.10.2023

भारतीय टीम ने अपने पांचवें मैच में न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराकर उसके विजय रथ को रोक दिया. रविवार 22 अक्टूबर तक खेले गए मैचों के बाद वर्ल्ड कप 2023 में एकमात्र टीम इंडिया को छोड़कर अन्य सभी नौ टीमों को किसी न किसी मैच में हार का सामना करना पड़ा है. 

317: भारत की दमदार रफ्तार, नीदरलैंड-अफगानिस्तान का कमाल, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड परेशान 20.10.2023

भारत ने बांग्लादेश को हराकर विश्व कप में लगातार चौथी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल की तरफ एक मजबूत कदम उठाया. भारत के सामने हालांकि इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की मजबूत चुनौती है, लेकिन नीदरलैंड और श्रीलंका के साथ भी दो मुकाबले बाकी हैं. ऐसे मे भारत को अगले 5 मे से 2 या 3 मैच जीतने भी काफी होंगे. 

316: भारत ने बनाया जीत का रिकॉर्ड, अफगान फिरकी में उलझे अंग्रेज, लंका की एक और हार 16.10.2023

भारत ने विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का सिलसिला बनाए रखा. यह उसकी आठवीं जीत है. उधर, वर्तमान चैंपियन इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने हराकर अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया.

315: World Cup के सबसे बड़े मैच का मंच तैयार, क्या पाकिस्तान बदल पाएगा इतिहास? 14.10.2023

Podcast: वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को वर्ल्ड कप का दूसरा फाइनल भी कहा जा रहा है. वर्ल्ड कप के इतिहास को देखें, तो पाकिस्तान कभी भी टीम इंडिया को नहीं हरा सका है.

314: Podcast: ऑस्ट्रेलिया के बाद अफगानिस्तान भी फतह, अब पाकिस्तान की बारी... 13.10.2023

विश्व कप 2023 का आगाज हुए हफ्ते भर से ज्यादा हो चुका है, सभी टीमे अब तक दो-दो मैच खेल चुकी हैं. भारत अपने पहले दोनों मुकाबले जीत चुका है. अब उनका मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में होना है.

313: महामुकाबले से शुरू होगा भारत का विश्व कप अभियान, 3 स्पिनरों पर दांव खेल सकते हैं कप्तान रोहित 07.10.2023

 विश्वकप 2023 का पहला सुपर संडे. सुपर-डुपर संडे कहिए. इसलिए भी कहिए क्योंकि यह मुकाबला है पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और दो बार की विश्व विजेता भारत के बीच. क्रिकेट के इस महाकुंभ में इस मैच को कोई महामुकाबला कहेगा तो कोई इसे खिताबी मुकाबले जैसी संज्ञा भी देगा. 

312: न्यूजीलैंड की जीत ने दिखाया वर्ल्ड कप का ट्रेंड, एशियन गेम्स में भारत जीत रहा रिकॉर्डतोड़ मेडल 06.10.2023

जिस विश्व कप का शिद्दत से इंतज़ार था, आखिर उसका आगाज हो चुका है. और आगाज भी ऐसा कि डिफ़ेंडिंग चैम्पियन पहले ही मुकाबले मे जबरदस्त तरीके से मुंह की खा चुके हैं. पिछली बार खिताब जीतने के लिए उन्होंने जिस न्यूज़ीलैंड की टीम को शिकस्त दी थी, उसी ने इस बार शुरुआत में ही इंग्लैंड के परखच्चे उड़ा दिए. सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को इस पॉडकास्ट मे समेटे मैं हाजिर हूं, स्वीकार कीजिए संजय बैनर्जी का नमस्का...

311: क्रिकेट वर्ल्ड कप की धूम से पहले एशियन गेम्स में छाए भारतीय एथलीट, पदकों की लगाई झड़ी 04.10.2023

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेले जाने वाले मैच के साथ करेगी. उधर, हांगझाऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में भारत शानदार प्रदर्शन कर रहा है. 

310: Podcast: टीम इंडिया के सामने वर्ल्ड चैंपियन बनने की मुश्किल चुनौती, ईरानी कप में पुजारा पर नजर 29.09.2023

वनडे विश्व कप शुरू होने में एक सप्ताह से भी कम का समय बाकी रह गया है. विश्व कप की तैयारियों के सिलसिले मे आज से वॉर्मअप मैच शुरू हो गए, जो मंगलवार तक चलेंगे. इस दौरान कुल 10 मैच खेले जाएंगे, भारत को शनिवार को गुवाहाटी में इंग्लैंड से और फिर तीन अक्टूबर को नीदरलैंड से तिरुअनंतपुरम में खेलना है. 

309: केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने छुआ वो मकाम, जो भी टीम का ख्वाब हो सकता है 26.09.2023

भारतीय टीम अब टेस्ट, वनडे और टी20 में नंबर वन टीम बन गई है. भारतीय टीम विश्व क्रिकेट के इतिहास में यह स्वर्णिम उपलब्धि हासिल करने वाली मात्र दूसरी टीम है. इससे पहले ऐसा कारनामा सिर्फ साउथ अफ्रीका की टीम ही कर सकी है.

308: Suno Dil Se: विश्व कप से पहले अपने ट्रंप कार्ड बचाना चाहेंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया 22.09.2023

भारतीय टीम में आर. अश्विन को जगह मिली है और उम्मीद यही है कि विश्व कप से हफ्ते भर पहले सौंपी जाने वाली फाइनल लिस्ट मे भी उनका नाम कायम रहेगा. अश्विन के साथ प्रबंधन की लुका छिपी अक्सर चलती रही है. वाशिंगटन सुंदर भी टीम में है.

307: भारत ने एशिया कप जीतकर कायम की अपनी बादशाहत, अब ऑस्ट्रेलिया फतह करने की बारी 19.09.2023

भारत ने एशिया कप जीतकर अपनी बादशाहत कायम कर ली है. भारत ने एकतरफा फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर रिकाॅर्ड आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी पर क़ब्ज़ा कर लिया है. अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेले.

About the podcast

ये स्पेशल है

Author

स्पोर्ट्स टीम

Category

Sports

Podcast website

audioboom.com

Language

HI

Episodes

332

Latest episode

4 dec. 2023

Listen to the स्पोर्ट्स बुलेटिन podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up

Download het op Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.