‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)

News18 स्पेशल

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन

Auteur

‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)

Categorie

News

Website van de podcast

hindi.news18.com

Nieuwste aflevering

6 dec. 2023

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android bijna 10 mln downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

153: देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले घटे, कई बंदिशों के बीच दिल्ली हुई अनलॉक 14.06.2021

साथियो, देशभर में मॉनसून दस्तक दे चुका है. बारिश की फुहारों ने तपिश कम कर दी है. आज के पॉडकास्ट में देशभर में मॉनसून की स्थित की खबर लेकर आए हैं. इसके अलावा, चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी में चल रही उठापटक से भी रूबरू कराएंगे आपको. दिल्ली में अनलॉक की खबर भी होगी आज के पॉडकास्ट में, साथ ही मध्य प्रदेश में कोरोना लॉकडाउन के उल्लघंन पर लगाए गए जुर्माने की भी खबर होगी. पॉडकास्ट के अं...

152: podcast : कई राज्यों में शुरू हुई प्री-मॉनसून की बारिश, आज हरियाणा जारी करेगा 10वीं के नतीजे 11.06.2021

आज के पॉडकास्ट के शुरुआती हिस्से में हम बात करेंगे मॉनसून की. फिर आपको बताएंगे कि हरियाणा की दसवीं का जो रिजल्ट आज जारी होना है, उसे कैसे देख सकेंगे आप. पंजाब कांग्रेस में चल रही राजनीति की भी चर्चा होगी आज के पॉडकास्ट में और साथ ही होगा देश भर में कोरोना का हाल. फिलहाल मॉनसून की खबरों के साथ शुरू करते हैं आज का पॉडकास्ट.

151: podcast : केंद्र ने तय की कोरोनारोधी वैक्सीन की कीमत, 44 करोड़ टीकों का ऑर्डर भी दिया 09.06.2021

केंद्र सरकार ने कोरोनारोधी वैक्सीन की कीमत तय कर दी है. आज के पॉडकास्ट में हम आपको बाएंगे कि प्राइवेट अस्पतालों में क्या है इनकी कीमत. इसके अलावा सरकार ने केंद्र ने 44 करोड़ टीकों का ऑर्डर वैक्सीन कंपनियों को दे दिया है. मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों के बाद अब नर्सिंग स्टाफ ने भी दी हड़ताल की चेतावनी. केंद्र ने अनूप चंद्र पांडेय को निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेवारी सौंप दी है. इन खबरों के अलावा मौसम...

150: podcast : कई राज्यों में लॉकडाउन में मिली छूट, दुकानें और बाजार आज से खुलने लगे 07.06.2021

साथियो, कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है. इसके मद्देनजर कुछ राज्यों ने आज से लॉकडाउन में दी गई छूट का विस्तार कर दिया है. आज के पॉडकास्ट में दिल्ली समेत कुछ राज्यों में दी गई छूट का हाल बताएंगे आपको. मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है. इस बीच दिल्ली के एम्स और सफदरजंग के रेजीडेंट डॉक्टर मध्य प्रदेश में जारी हड़ताल के समर्थन में उतर आए हैं. केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सि...

149: podcast : कोरोना वायरस आने लगा काबू में, पर 5 राज्यों में स्थिति अब भी अनियंत्रित 04.06.2021

आज के पॉडकास्ट में बताएंगे देशभर में कोरोना संक्रमण का हाल, जो अब काबू में आता दिख रहा है. इसके अलावा, दवा और ऑक्सीजन सिलिंडर की जमाखोरी के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में क्या सुनवाई हुई यह भी बताएंगे आपको. मध्य प्रदेश में 3000 जूनियर डॉक्टरों ने दे दिया है इस्तीफा. इनकी हड़ताल को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट ने क्या कहा यह भी लेकर आए हैं हम आज के पॉडकास्ट में. बाबा रामदेव के एक नए बयान से अब ज्योतिषाचार्य...

148: podcast : कोरोना वायरस आने लगा काबू में, लॉकडाउन में छूट के लिए केंद्र सरकार ने तय की नीति 02.06.2021

साथियो, यह राहत भरी खबर है कि देश में कोरोना की लहर कमजोर पड़ी है. पर अभी भी हमें सतर्क रहने की जरूरत है. इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने देश के जिलों में लॉकडाउन से छूट देने के लिए कुछ नीतियां तय की हैं. आज के पॉडकास्ट में हम केंद्र की इन नीतियों के बारे में आपसे चर्चा करेंगे. इसके अलावा वैक्सीनेशन के मुद्दे पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से क्या कहा - यह भी बताएंगे आपको. 12वीं की बोर्ड परीक्...

147: podcast : कई छूट देने के साथ राज्यों ने बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि 31.05.2021

आज के पॉडकास्ट में हम आपको देश के विभिन्न राज्यों में लगे लॉकडाउन की स्थिति बताएंगे. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों और गिरफ्तारी की खबर भी लेकर आए हैं हम. आज के पॉडकास्ट में बताएंगे हम कि क्यों मध्य प्रदेश नगर निगम के कुछ कर्मचारियों के मई का वेतन रोका जा सकता है. दिल्ली हिंसा मामले में 3 हफ्ते तक जमानत पर रहीं नताशा नरवाल तिहाड़ जेल लौट आई हैं. पॉडकास्ट के अंत में आपको...

146: Podcast : सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 जुलाई से 26 अगस्त के बीच मुमकिन 28.05.2021

आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि चक्रवाती तूफान यास ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल क्या असर दिखाया और झारखंड पहुंचते-पहुंचते यह किस स्थिति में है. इसके अलावा सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा से जुड़ी खबर भी लेकर आए हैं हम. कोरोना की खबरें भी हैं आज के पॉडकास्ट में. इसके अलावा आपको बताएंगे कि दिल्ली ने भी ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है. आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में धार्मिक स्थलों पर लाउडिस्पीकर के...

145: podcast : बंगाल-ओडिशा में YAAS का असर शुरू, बिहार-झारखंड के लिए अलर्ट जारी 26.05.2021

चक्रवाती तूफान यास का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दिखने लगा है. वहां तेज बारिश शुरू हो गई है और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं. बिहार और झारखंड के मौसम पर भी यास का असर रहेगा. आज के पॉडकास्ट में सीबीआई के नए निदेशक की भी जानकारी आपको देंगे. 

144: चक्रवाती तूफान में बदल सकता है YAAS, बंगाल-ओडिशा के तट से टकराएगा 24.05.2021

चक्रवाती तूफान टाउते के बाद एक और तूफान यास का खतरा मंडरा रहा है. आज के पॉडकास्ट में हम चर्चा करेंगे कि इससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए क्या तैयारियां की गई हैं. इसके अलावा नीट यूजी 2021, जेईई मेन और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए की गई उच्चस्तरीय बैठक में क्या तय हुआ यह भी बताएंगे आपको. हत्या के आरोप में गिरफ्तार पहलवान सुशील कुमार की भी खबर लेकर आए हैं हम. लेकिन इन सबसे पहले आइए चलें दे...

143: पाश और दुष्यंत कुमार की दूरियां पाटती 4 कविताएं 22.05.2021

न्यूज18 हिन्दी के स्पेशल पॉडकास्ट में आज मैं आपके लिए लाई हूं आशा और उम्मीद से महकती कविताएं इस विश्वास के साथ कि ये हमें हौसला देंगी और मजबूती की मशाल जलाए रखेंगी...

142: Podcast: टाउते के असर से दिल्ली एनसीआर में शुरू हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना 19.05.2021

साथियो, टाउते के बाद एक और तूफान यास के आने की सूचना है. आज के पॉडकास्ट में टाउते से मची तबाही और मौसम पर पड़े असर की चर्चा तो हम करेंगे ही, साथ ही तूफान यास की स्थिति की जानकारी भी आपको देंगे. आज के पॉडकास्ट में ब्लैक फंगस और देश भर में कोरोना का हाल भी बताएंगे हम आपको. इन खबरों के अलावा माल्या को लंदन हाईकोर्ट से मिले बड़े झटके की भी खबर लेकर आए हैं हम. और साथ ही यौन उत्पीड़न के आरोप का सामना कर...

141: podcast : 2-DG दवा से होगा बहुरूपीय वायरस कोरोना का गेमओवर 17.05.2021

भारतीय वैज्ञानिकों की बनाई कोरोनारोधी दवा 2-DG आज मार्केट में आ जाएगी. इस दवा से उम्मीद की जा रही है कि यह कोरोना संक्रमण को तेजी से खत्म करने में मददगार होगी. आज के पॉडकास्ट में अरब सागर से उठे समुद्री तूफान टाउते की स्थिति के बारे में भी आपको बताएंगे. साथ ही यह भी बताएंगे कि देश के किन राज्यों में कोरोना कर्फ्यू या लॉकडाउन की अवधि कब तक है. इनके अलावा भी कई खबरें होंगी आज के पॉडकास्ट में.

140: podcast : ईद की खुशियों के बीच आई देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने की खबर 14.05.2021

आप सबको ईद मुबारक दोस्तो. इस मुबारक मौके को कोरोना महामारी ने अपनी चपेट में ले रखा है. हम सबको सतर्क और जागरूक रहते हुए अपने इस त्यौहार को मनाना चाहिए. गंभीर हालात को देखते हुए कई मुस्लिम संगठनों, मस्जिद समितियों और राज्य सरकारों ने गाइडलाइंस जारी की हैं. मुस्लिम संगठनों ने धर्मावलंबियों को सलाह दी है कि वे घर में ही नमाज अदा करें. दारूल उलूम देवबंद ने एक जगह पर इकट्ठे होने के बजाय अलग-अलग स्थानों...

139: podcast : कोरोना केसों में कमी, जुलाई अंत तक होगी दूसरी लहर खत्म: एक्सपर्ट 12.05.2021

देश में कोरोना के मरीज घट रहे हैं और एक्सपर्ट का मानना है कि जुलाई अंत तक कोरोना की इस दूसरी लहर का अंत हो जाएगा. आज के पॉडकास्ट में हम इन दोनों खबरों पर चर्चा करेंगे. इनके अलावा, पप्पू यादव की गिरफ्तारी और छोटा राजन के कोरोना मुक्त होने की खबरें भी होंगी आज के पॉडकास्ट में. मध्य प्रदेश कैबिनेट के फैसले से भी रूबरू करवाएंगे आपको. उत्तराखंड के साथ ही पाकिस्तान के कश्मीर राग की भी चर्चा करेंगे हम.

138: podcast : कोरोना ने रोक दी है जिंदगी की रफ्तार, राज्यों ने लगाए लॉकडाउन 10.05.2021

साथियो, देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से चारों तरफ हाहाकर मचा हुआ है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना संक्रमण के 4 लाख 3 हजार 738 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस का चक्र तोड़ने के लिए कई राज्यों ने पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. आज के न्यूज पॉडकास्ट में देश के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन का हाल जानेंगे.

137: बुरे वक्त में हिम्मत देती ग़ज़लें और कविताएं: आज की रात बहुत गर्म हवा चलती है... 08.05.2021

संघर्ष के रास्ते भले अलग हों, लेकिन इन रास्तों की मंजिल एक ही है. इस मंजिल तक पहुंचने में जाहिर तौर पर कई मोड़ आएंगे, कई पड़ाव आएंगे. और ऐसे ही किसी पड़ाव या किसी मोड़ पर हम जरूर मिलेंगे. 

136: पश्चिम बंगाल चुनाव में असरदार रहा ममता फैक्टर, टीएमसी की शानदार जीत 03.05.2021

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आ चुके हैं. उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव और कई राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए गए. आज के पॉडकास्ट में इन सबकी चर्चा होगी. इन खबरों के अलावा देशभर में कोरोना के बढ़ते हाल की खबरें भी होंगी. कोरोना संक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कई सुझाव केंद्र को दिए हैं, उनकी भी चर्चा करेंगे हम.

135: podcast : वैक्सीन की कमी के कारण कई राज्यों में 1 मई से नहीं शुरू हो सकेगा टीकाकरण अभियान 30.04.2021

न्यूज18 के आज के पॉडकास्ट में एक्जिट पोल और देशभर में कोरोना के बढ़ते हाल की खबरें होंगी. एक मई से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान को लेकर राज्यों के क्या हाल हैं, यह भी बताएंगे हम आपको. पॉडकास्ट के अंत में आपसे करेंगे उस उपाय पर चर्चा, जिससे कोरोना आपको छू नहीं सकता.

134: यूपी पंचायत चुनाव ड्यूटी पर 135 लोगों की मौत, कोर्ट ने कहा- क्यों न चले आयोग पर अभियोग 28.04.2021

आज के इस न्यूज पॉडकास्ट में कोरोना वैक्सीनेशन की खबर होगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव की ड्यूटी में तैनात 135 लोगों की मौत पर क्या कहा - यह भी बताएंगे हम आपको. देश भर में कोरोना का हाल भी होगा इस पॉडकास्ट में.

133: सुदामा पांडेय धूमिल की कविताएं: 'लोहे का स्वाद', 'उस औरत की बगल में लेटकर' और 'कुत्ता'  24.04.2021

धूमिल को यथार्थवादी कवि माना जाता है. उनकी कविताओं में भरपूर तल्खी है. व्यवस्था और समाज के प्रति विद्रोह है. लेकिन यह तल्खी हो या विद्रोह - कहीं से भी आसमानी या हवा-हवाई नहीं हैं.

132: podcast: जींद में चोर ने लौटाई 1710 वैक्सीन, लिखा- सॉरी, पता नहीं था कोरोना की दवाई है 23.04.2021

दोस्तो, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3 लाख14 हजार केस सामने आए हैं. जो दुनिया में एक दिन में किसी एक देश में आए ये सबसे अधिक नए केस हैं. हम जानते हैं कि यह किसी देश के लिए अचानक मुमकिन नहीं कि ऐसी किसी आपदा का सामना के लिए रातोंरात हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर ले. जाहिर है फिलहाल देश ऐसे ही दौर से गुजर रहा है. जितने मरीज हैं उनके मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाएं कम पड़ गई हैं. ऑक्सीजन...

131: podcast : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा - लॉकडाउन अंतिम विकल्प है, इससे बचें 21.04.2021

दोस्तो, आज रामनवमी है. हमारी शुभकामना स्वीकारें. इसके साथ ही फिर दोहराना चाहूंगा कि कोरोना महामारी के इस विकट दौर में किसी तरह का ऐसा आयोजन न करें जिससे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ें. बेवजह घर से न निकलें. बेहद जरूरी होने पर अगर निकलना ही पड़े तो मास्क जरूर लगाएं. सैनेटाइजर का इस्तेमाल करते रहें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तो यही अपील कल रात देश की जनता से की है.

130: podcast : 24 घंटे के अंदर देश में 1 लाख 17 हजार 825 मरीजों ने दी कोरोना को मात 16.04.2021

दोस्तो, कोरोना महामारी के इस दौर में हम और आप रोज बुरी खबरों से रूबरू हो रहे हैं. जाहिर है इन खबरों से हम किनारा नहीं कर सकते. स्थिति का सामना हमें हर हाल में करना ही है और इसके लिए यह जरूरी है कि अच्छे-बुरे तमाम हालात पर हमारी नजर हो. इनसब बातों के साथ सबसे जरूरी बात यह कि हम अपनी ओर से सजग रहें. संक्रमण से बचने के लिए हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग बरतें. मास्क जरूर लगाएं और सैनेटाइजर का इस्तेमाल भ...

129: मध्य प्रदेश के सरकारी आंकड़े क्या कम दिखा रहे कोरोना से हुई मौतों की संख्या 14.04.2021

दोस्तो, यह वक्त मुश्किलों से भरा है. कोरोना की इस दूसरी लहर से देशभर का बुरा हाल है. केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कड़े फैसले ले रही है. ऐसे वक्त में हम सबका भी नैतिक और सामाजिक दायित्व है कि हम कोरोना गाइडलाइन का पालन हर हाल में करें. अपनी आस्था, पर्व-त्योहार का सम्मान तो करें ही, लेकिन अपनी जिम्मेवारियों पर भी टिके रहें. सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें, गैरजरूरी वजहों से घर से बाहर न निकलें. मास्क ज...

Luister naar de podcast News18 स्पेशल in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds