Aaj Tak Radio

Din Bhar

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Auteur

Aaj Tak Radio

Categorie

News

Website van de podcast

www.aajtak.in

Nieuwste aflevering

8 nov. 2025

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android 5 mln+ downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

इज़राइल-हमास जंग में ईरान कैसे कूद सकता है?: दिन भर, 19 अक्टूबर 19.10.2023

अगर इज़राइल - हमास की जंग में ईरान भी उतरा तो युद्ध की तस्वीर क्या होगी, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 83 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. क्या इन चेहरों के दम पर कांग्रेस राज्य की सत्ता में बनी रह पाएगी, उड़ीसा और त्रिपुरा को नए राज्यपाल मिले हैं. रघुबर दास और इन्द्रसेना रेड्डी, किस आधार पर इनके नामों का चयन हुआ, वोकल फॉर लोकल के नारों तले भारत में बनी चीज़ों को ख़रीदने पर ज़ोर दिया जा रहा...

राहुल ने महंगी बिजली का इल्ज़ाम अदाणी पर क्यों थोपा?: 18 अक्टूबर, दिन भर 18.10.2023

गाज़ा में अस्पताल पर हमले के बाद क्या बदला इज़रायल-हमास जंग का रुख़, राहुल गांधी ने अदाणी के ख़िलाफ़ क्यों खोला मोर्चा, पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या मामले मे दिल्ली की साकेत कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया और कर्नाटक में कांग्रेस, जनता दल सेक्युलर क्यों अंदरूनी कलह से जूझ रहे हैं? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ नितिन रावत

कोर्ट के फैसले के बाद समलैंगिक शादी का मामला और उलझा?: दिन भर, 17 अक्टूबर 17.10.2023

समलैंगिक अधिकारों की लड़ाई संविधान पीठ के आज फैसले के बाद कितनी सुलझी और कितनी और उलझ गई, इज़रायल को जिस गाज़ा से उसे इतनी तक़लीफ़ है, दुनिया के ताकतवर देशों के समर्थन के बावज़ूद भी वह उस तरफ़ फूंक-फूंक कर क्यों कदम बढ़ा रहा, MP कांग्रेस के घोषणापत्र में नया क्या है और क्या पुरानी शिवराज सिंह की सरकार के पास उसका काट है और उत्तरप्रदेश के 6000 होमगार्ड्स की नौकरी झट से छीन क्यों ली गई, सुनिए ;दिन भर' में न...

गाज़ा क्यों अभी भी इज़रायल के लिए 'दूर' है?: दिन भर, 16 अक्टूबर 16.10.2023

गाज़ा में इज़रायली सेना घुसकर हमास का सफाया करना चाहती है. लेकिन उसे कब्ज़ा करने से वो क्यों कतरा रही, निठारी केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज मनिन्दर सिंह पंढेर और सुरेन्द्र कोली की फांसी माफ कर दी. इस मामले में कोर्ट ने क्यों नरमी दिखाई, मध्यप्रदेश में इंडिया गठबंधन से साथ आई समाजवादी पार्टी की क्या मांगे थी जो कांग्रेस पूरी न कर सकी, कल से चीन में बेल्ट एण्ड रोड फोरम की बैठक शुरू होने जा रही जिसमें...

सट्टा लगाने वाली Mahadev Betting App का दाऊद से रिश्ता क्या है?: दिन भर, 13 अक्टूबर 13.10.2023

अगले 24 घण्टे गाज़ा के लिए बेहद महत्वपूर्ण क्यों हैं, महादेव बेटिंग एप का एक सिरा दाऊद इब्राहिम से क्यों जुड़ रहा है, ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत पाकिस्तान- बांग्लादेश से भी नीचे क्यों है और बिहार सरकार शिक्षकों का मेंटल हेल्थ सर्वे क्यों करवा रही है, सुनिए दिन भर में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

'शिया' हिज़्बुल्लाह 'सुन्नी' हमास का साथ क्यों दे रहा है?: दिन भर, 12 अक्टूबर 12.10.2023

शिया होने के बावजूद सुन्नी संगठन 'हमास' का साथ क्यों दे रहा 'हिजबुल्लाह', कल रात बिहार में रेल हादसा कैसे हो गया, बाटला हाउस एनकाउंटर के दोषी को दिल्ली हाई कोर्ट से क्या राहत मिली और वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच को लेकर अहमदाबाद में क्या तैयारियां हैं, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

'शिया' हिजबुल्लाह 'सुन्नी' हमास का साथ क्यों दे रहा है?: दिन भर, 12 अक्टूबर 12.10.2023

शिया होने के बावजूद सुन्नी संगठन 'हमास' का साथ क्यों दे रहा 'हिजबुल्लाह', कल रात बिहार में रेल हादसा कैसे हो गया, बाटला हाउस एनकाउंटर के दोषी को दिल्ली हाई कोर्ट से क्या राहत मिली और वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच को लेकर अहमदाबाद में क्या तैयारियां हैं, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

हमास का खात्मा इन 3 वजहों से करना चाहता है अमेरिका: दिन भर, 11 अक्टूबर 11.10.2023

इजरायल-हमास युद्ध से अमेरिका को क्या मिलने वाला है, राजस्थान BJP के कई नेता बागी क्यों हो रहे हैं, आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन से हटकर अलग चुनाव क्यों लड़ रही है, पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की आज हत्या कैसे हुई, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

इजरायल-हमास युद्ध से ईरान को क्या फायदा हो रहा है?: दिन भर, 10 अक्टूबर 10.10.2023

इजरायल-हमास युद्ध मिडिल ईस्ट की राजनीति को किस तरह से बदल देगा, क्या कांग्रेस नए सिरे से ओबीसी राजनीति करने की कोशिश में है, आज AAP विधायक अमानतुल्लाह ख़ान के घर ED की रेड क्यों हुई और ब्रेन स्ट्रोक पर आई एक नई स्टडी आपको परेशान क्यों कर सकती है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

इजरायल-हमास की लड़ाई में भारत के लिए क्या संदेश छिपे हैं: दिन भर, 9 अक्टूबर 09.10.2023

इजरायल में अभी हालात कैसे हैं, हमास से निपटने के लिए वो क्या स्ट्रैटेजी अपना रहा है और इस कॉन्फिल्क्ट का पश्चिम एशिया पर क्या असर पड़ने वाला है? पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिए हैं. क्या पैटर्न दिखा बीजेपी के उम्मीदवारों के चयन में? कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में आज किन मुद्दों पर चर्चा हुई और क्या बातें निक...

राजस्थान में गहलोत सरकार नए ज़िले बना रही है, लेकिन इसके नुकसान क्या?: दिन भर, 6 अक्टूबर 06.10.2023

दिल्ली शराब घोटाले में दो नए नाम सामने आए हैं. इन दोनों लोगों को आप सांसद संजय सिंह का करीबी बताया जा रहा है, कौन हैं ये दोनों और इनका केस के साथ क्या कनेक्शन है, राजस्थान में तीन नए जिले शामिल हुए हैं लेकिन इसके पीछे की पॉलिटिक्स क्या है,फिर बात एक जूस बेचने वाले की जिसने पांच हज़ार करोड़ का घोटाला कर दिया है. लेकिन कैसे और एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर...

मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ ED ने सुप्रीम कोर्ट में क्या सबूत दिए: दिन भर, 5 अक्टूबर 05.10.2023

संजय सिंह और मनीष सिसोदिया पर आज कोर्ट ने क्या कहा, पवन कल्याण की पार्टी ने क्या एनडीए से नाता तोड़ लिया है, महाराष्ट्र के एक सरकारी अस्पताल में मरीजों की मौत का सिलसिला थम क्यों नहीं रहा, सिक्किम में बादल फटने के पीछे कौन सी प्राकृतिक आपदा है, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से. प्रड्यूस- चेतना काला साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी इन 3 वजहों से हुई: दिन भर, 4 अक्टूबर 04.10.2023

आप सासंद संजय सिंह किन तीन वज़हों से गिरफ्तार हुए, अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के स्पीकर केविन मैक्कार्थी को उनके पद से क्यों हटाया गया, सिक्किम में बादल फटने के बाद वहां की स्थिति क्या है, एशियन गेम्स में भारत ने आज कौन सा रिकॉर्ड बना दिया, सुनिए दिन भर में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर- चेतना काला साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

बिहार में जातिगत जनगणना से देश में मंडल 2.0 का माहौल बननेवाला है?: दिन भर, 3 अक्टूबर 03.10.2023

बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई. क्या था इस बैठक का एजेंडा, पिछले कुछ सालों में बीजेपी ने किन चुनावों में सीएम फेस डिक्लेअर किये और किसमें नहीं और इसका उन्हें क्या फायदा - नुकसान हुआ, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आज न्यूज़क्लिक नाम के न्यूज पोर्टल से जुड़े पत्रकारों के घरों पर छापेमारी की. क्या है ये पूरा मामला और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने...

BJP के हिंदुत्व-राष्ट्रवाद की तोड़ बनेगी जातीय जनगणना?: दिन भर, 2 अक्टूबर 02.10.2023

आज बिहार में जातीय जनगणना के आँकड़े आ गए हैं,जातीय पैमाने पर बिहार की आबादी की तस्वीर कैसी है और इस तस्वीर से वहाँ की राजनीति किस तरह प्रभावित होगी, कल देर रात बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हुई जिसमें छत्तीसगढ़-राजस्थान विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के नाम तय किये गए हैं. कुछ नाम आ गए हैं कुछ आने हैं- क्या पैटर्न दिखता है इन नामों के चुने जाने में और इन दो राज्यों में बीजेपी की चुना...

मणिपुर की बीरेन सरकार ने कुकी इलाकों में ही AFSPA क्यों लगाया?: दिन भर, 29 सितंबर 29.09.2023

हर बीतते दिन के साथ मणिपुर के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, कल एक भीड़ ने सीएम आवास पर हमला करने की कोशिश की. ज़मीनी हालात क्या हैं, जी20 के बाद कल पहली बार भारत और अमेरिका फिर एक साथ आए. वॉशिंगटन में हुई विदेश मंत्रियों की मुलाकात में क्या बात छिड़ी, सर्दियां करीब हैं और करीब हैं फिर से दिल्ली में प्रदूषण का खतरा भी. इससे निपटने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने विंटर एक्शन प्लान जारी किया है, 1...

कनाडा धीर-धीरे कैसे बन गया ‘मिनी पंजाब’?: ज्ञान ध्यान, Ep 814 28.09.2023

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या भारत सरकार ने अपने एजेंट्स से करवाई है. भारत ने आरोप लगाया कि कनाडा खालिस्तानियों का पनाहगाह बना हुआ है. इस खींचातानी में दोनों देश में मौजूद लोग प्रभावित हुए, ख़ासकर सिख और इनकी संख्या ज़्यादा नहीं तो कम भी नहीं है लेकिन सवाल उठता है कि आखिर कितने सिख कनाडा में रहते हैं, सिख समुदाय कनाडा में बसना कब से शुरू क...

गहलोत को घेरने निकली BJP के प्लान में वसुंधरा शामिल हैं या नहीं?: दिन भर, 28 सितंबर 28.09.2023

राजस्थान में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई स्थानीय नेताओं की कल रात देर रात तक मीटिंग हुई , इससे क्या निकला, कांग्रेस एमएलए सुखपाल सिंह खैरा की एक पुराने ड्रग तस्करी केस में आज तड़के गिरफ्तारी हुई. आम आदमी पार्टी - कांग्रेस के बीच की इस खींचतान का असर इंडिया गठबंधन पर तो नहीं पड़ेगा, यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के कारण क्यों परेशान है गुजरात की डायमंड इंडस्ट्री...

अशोक गहलोत राजस्थान का दुर्ग बिना हाईकमान के सहारे बचा लेंगे?: दिन भर, 27 सितंबर 27.09.2023

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने लाव-लश्कर के साथ एक यात्रा शुरू की है, कौन से 18 जिले हैं जहां से ये यात्रा गुजरेगी, मणिपुर में माहौल एक बार फिर बिगड़ रहा है, दो स्टूडेंट्स की हत्या के मामले की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम भी पहुंची है, आज हुई लॉ कमीशन की एक बेहद अहम बैठक का जायज़ा लेंगे, वहां किन मुद्दों पर चर्चा हुई, साथ ही चारा घोटाले मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सजा बढ़ाए जाने के...

MP में बीजेपी को केन्द्रीय मंत्रियों को लड़ाने की नौबत क्यों आई?: दिन भर, 26 सितंबर 26.09.2023

कावेरी नदी के पानी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. क्या ये महज़ दो राज्यों की आपसी राजनीति है या इसके और भी दूसरे बिंदु हैं,बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर कल उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी. क्यों इस सूची ने दिल्ली से भोपाल तक खलबली मचा दी है, POK के इलाके में अमेरिकी राजदूत 6 दिनों तक गुपचुप तरीके से घूमते रहे. क्यों उनका वहां जाना विवाद बन गया है,वहीदा को इस साल के दाद...

महिला आरक्षण भुना रही BJP की महिला नेता कहां हैं?: दिन भर, 25 सितंबर 25.09.2023

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी पहले भोपाल से और फिर जयपुर से गरजे, क्या थी उनके भाषण की बड़ी बातें, दिवंगत अम्मा की पार्टी अन्ना द्रमुक ने आज बीजेपी से अपना नाता तमिलनाडु में तोड़ दिया. क्या था इसका कारण और कैसे बदलेंगे अब समीकरण, पटना में कथित तौर पर एक महिला के साथ उत्पीड़न और जबरन पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है. महज़ 1500 रुपए की कर्ज़ की बात किस तरह बिगड़ती चली गई और पुलिस...

महिला आरक्षण बिल को मौक़े की तरह देख रही कांग्रेस?: दिन भर, 22 सितंबर 22.09.2023

संसद से महिला आरक्षण बिल पास हो गया है. राहुल गांधी ने आज इस मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, किन पहलुओं को हाइलाइट करने की कोशिश की उन्होंने, इंडस वाटर ट्रीटी यानी सिंधु जल विवाद पर इंडिया और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों की विएना में बैठक हुई, क्या थे सहमति और असहमति के बिन्दु, फिर बात चाइना में कल से शुरु हो रहे एशियन गेम्स की. भारत के तीन खिलाड़ियों की एंट्री को चीन ने क्यों रोक दिया और चंद्रयान तीन के...

भारत-कनाडा की तल्खी 'डिप्लोमेसी' के दायरे से बाहर क्यों निकली?: दिन भर, 21 सितंबर 21.09.2023

लोकसभा में पास होने के बाद राज्य सभा में आया, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, दिन भर इसको लेकर पक्ष - विपक्ष के नेताओं के बीच चर्चा का निचोड़ क्या रहा,भारत ने आज सुबह कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया है. दोनों देशों के बीच शुरु हुई ये तकरार कहां तक जाएगी, फिर बात, मणिपुर की. जिसका आज ही के दिन भारत में विलय हुआ था. लेकिन आजकल राज्य में हालात सामान्य नहीं है. ग्राउन्ड रिपोर्टर से अपडेट...

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास, कैसी रही संसद की तस्वीर: दिन भर, 20 सितंबर 20.09.2023

विशेष सत्र के तीसरे दिन संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बहस हुई. और लोकसभा में पास हुआ ये बिल. कैसी रही संसद की तस्वीर, खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज़्जर की हत्या के आरोप भारत सरकार के एजेंट पर लगाने के बाद कनाडा से दिल्ली के रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं. भारत-कनाडा की तल्खी पर दुनिया क्या सोचती है, फिर बात कुर्मी समुदाय की. पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और झारखंड में कुर्मी समुदाय ने आंदोलन प्लान करके क्य...

महिला आरक्षण के लिए क्यों अब भी करना होगा लंबा इंतज़ार?: दिन भर, 19 सितंबर 19.09.2023

27 बरस से ठंडे बस्ते में पड़े महिला आरक्षण बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से सरकार लेकर आई. क्या होगा इस बिल का स्वरूप और इससे जुड़े दांव पेंच, कनाडा के प्रधानमंत्री ने खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया. इसके कारण भारत और कनाडा के सम्बंधों में आई कटुता क्यों बेहद चिंताजनक है और फिर बात ट्विटर की, जिसके इस्तेमाल के लिए कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेकिन क्यों, सुनिए...

Luister naar de podcast Din Bhar in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds