Aaj Tak Radio

Din Bhar

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Auteur

Aaj Tak Radio

Categorie

News

Website van de podcast

www.aajtak.in

Nieuwste aflevering

8 nov. 2025

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android 5 mln+ downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

पंडित नेहरु से अटल बिहारी तक, पीएम मोदी के भाषण का निचोड़: दिन भर, 18 सितंबर 18.09.2023

विशेष सत्र के पहले दिन आज प्रधानमंत्री ने किन चीज़ों पर विस्तार से बात रखी और किसे बस छूकर निकल गए, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में ऑपरेशन गैरोल' क्यों लंबा खिंच रहा, पंजाब के किसानों की समृद्धि का अधूरा सच और कल से शुरु होने जा रहे एशियाई खेलों पर बातचीत सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से प्रड्यूसर - चेतना काला साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत

अनंतनाग में आतंकियों के खात्मे में और कितनी देर?: दिन भर, 15 सितंबर 15.09.2023

अनंतनाग में आज सुरक्षा बालों का ऑपरेशन कहां तक पहुंचा, पाकिस्तान में इंटरनेशनल एयरलाइंस की स्थिति डांवाडोल क्यों है, निपाह वायरस कितना ख़तरनाक है और फैलता कैसे है और यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक अंडरकंस्ट्रक्शन सोसाइटी की लिफ्ट कैसे गिर गई, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

370 हटने के बाद घाटी में आतंकियों की नई रणनीति: दिन भर, 14 सितंबर 14.09.2023

कश्मीर के अनन्तनाग में तीन दिन से जारी सेना के ऑपरेशन में आर्मी के तीन अफसर शहीद हो गए. क्या है ऑपरेशन का हाल और कौन है द रेजिस्टेंस फ्रंट, एमपी और छत्तीसगढ़ के दौरे पर आज प्रधानमंत्री थे. उनके सम्बोधन का लब्बोलुआब क्या रहा, संसद के विशेष सत्र का एजेंडा सरकार ने बताया है, लेकिन विपक्ष कह रही है कि इसमें तो ऐसा कुछ नहीं कि आपको विशेष सत्र लाना पड़े. क्या कुछ छुपा रही है मोदी सरकार और आखिर में मुंबई म...

इंडिया गठबंधन की मीटिंग से निकली ये 3 बड़ी बातें: दिन भर, 13 सितंबर 13.09.2023

एनसीपी नेता शरद पवार के दिल्ली आवास पर आज इंडिया गठबंधन की कॉ ऑर्डिनेशन कमेटी जुटी. कौन से उलझे मुद्दे, सुलझें? कल दिल्ली में ही कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, उधर मध्यप्रदेश में गृहमंत्री अमित शाह ने भी छत्तीसगढ़ के नेताओं को बुलाया था, केरल हाईकोर्ट ने सात साल पुराने केस में फैसला सुनाया कि अकेल में पॉर्न देखना अपराध नहीं है, इसे देखने और शेयर करने से जुड़ा कानून क्या कहता है, उज्जवला 2....

शी ज़िनपिंग के कैबिनेट मंत्री गायब हो रहे हैं या कराए जा रहे हैं?: दिन भर, 12 सितंबर 12.09.2023

आज आपको छतीसगढ़ में बीजेपी की स्थिति बताएंगे. उन्होंने परिवर्तन यात्रा को तो आज झंडी दिखा दी है लेकिन ज़मीन पर बदलाव की आहट वैसी है भी या नहीं, जघन्य जुनैद-नासिर हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर को आज हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया. नूह हिंसा को भड़काने के भी जिस पर आरोप हैं, अब आगे क्या होगा, फिर बात चीन के रक्षा मंत्री की. कहा जा रहा है कि उनका दो हफ़्ते से कुछ अता-पता नहीं. वो ग़ायब हुए या किए गए...

चीन के बजाय भारत के रेल नेटवर्क पर क्यों दुनिया को यक़ीन?: दिन भर, 11 सितंबर 11.09.2023

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की हुई प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात. किस तरह वो असर डालेंगे दोनों देशों के सम्बंधों पर, आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद तेलुगु देसम पार्टी ने आज राज्य बंद का ऐलान किया. क्या है ये स्किल डेवलपमेंट स्कैम, जिसमें हुई चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी, उधर पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी हलचल है. भारतीय जनता पार्टी और जनता दल सेक्युलर के साथ आने स...

7 सीटों पर आए नतीजे क्या अगले लोकसभा चुनाव का ट्रेलर हैं?: दिन भर, 8 सितंबर 08.09.2023

कल से दिल्ली में शुरू होगी G20 देशों की बैठक, तैयारियां हो चुकी हैं पूरी, क्या होने वाला है इस बार की बैठक का एजेंडा, 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं तो क्या इन चुनावों में इंडिया गठबंधन बनाम एनडीए की खींचतान की कोई झलक दिखी, आईसीसी अक्टूबर में होनेवाले वर्ल्ड कप को इको फ्रेंडली बनाना चाहती है, लेकिन क्या होगा उनका एक्शन प्लान और एक रिपोर्ट आई है जो ये कहकर परेशानी बढ़ा...

मोदी सरकार OBC आरक्षण का हिसाब किताब बदल देगी?: दिन भर, 7 सितंबर 07.09.2023

G20 में वैश्विक मसलों ख़ासकर अर्थव्यवस्था पर सहमति के लिए जुटान हो रहा है लेकिन दूसरी तरफ़ कुछ व्यपारियों की चिंताएं भी हैं. क्या उन्हें अड्रेस किया जा रहा,क्या ये मुमकिन है कि सरकार स्पेशल सेशन में ओबीसी आरक्षण का हिसाब-किताब पूरी तरह बदल दे.रोहिणी कमीशन का ये पूरा मामला है क्या, राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पुरा हुआ एक साल. जो मोमेंटम पार्टी और राहुल गांधी ने इस यात्रा के बाद हासिल की थी, क्या...

संसद में स्पेशल सेशन के लिए विपक्ष क्या घेराबंदी कर रहा है?: दिन भर, 6 सितंबर 06.09.2023

संसद के स्पेशल सत्र से पहले काँग्रेस नेता सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी हैं. क्या मांगें उठाईं उन्होंने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ASEAN समिट में शामिल होने जा रहे हैं. तो क्या है इस समिट का एजेंडा और कितना प्रभावशाली रह गया है ये संगठन,देश का नाम इंडिया बदल कर भारत करने की अटकलें इस वक्त अपने ज़ोरों पर हैं. लेकिन अगर ये हुआ तो कितना महंगा पड़ेगा जेब पर, आखिर में बात एक रिपोर्ट की जो...

प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया को प्रेसिडेंट ऑफ भारत कहना संवैधानिक है?: दिन भर, 5 सितंबर 05.09.2023

एक तरफ़ G20 की बैठक में शामिल होने के लिए दुनिया-जहान के बड़े नेता दिल्ली आ रहे हैं. इधर बहस सत्ता और विपक्ष में छिड़ गई है कि जहां वे आ रहे हैं, उसे इंडिया कहें या भारत, आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा जो आज हुई, वह दुरुस्त भी है या नहीं, फिर बात बिहार के अधिकारी की जिन्होंने चरमराए हुए और जर्जर हाल में पड़े शिक्षा व्यवस्था में नई जान फूंक दी है. केके पाठक नाम के इस अधिकारी के काम का तरीक...

सनातन धर्म पर उदयनिधि का बयान INDIA गठबंधन में कन्फ्यूजन बढ़ाएगा?: दिन भर, 4 सितंबर 04.09.2023

राजधानी में G20 समिट की तैयारियां अपने आखिरी चरण में हैं. लेकिन इन तैयारियों के साथ दिल्ली में लगने वाली है बहुत सी पाबंदियाँ, तो इसका हाल चाल लेंगे और ये भी जानेंगे कि चीनी राष्ट्रपति का इस समिट में नहीं आना क्या दर्शाता है, तमिलनाडु से आया एक बयान दिल्ली की सियासत में भी हलचल मचा रहा है.और ये बयान है सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि का, सनातन धर्म को लेकर. इस बयान के तमिलनाडु और देश की पॉलिटिक्स पर...

BJP को किन 3 फॉर्मूलों से हराने का दावा I.N.D.I.A. कर रही है?: दिन भर, 1 सितंबर 01.09.2023

विपक्षी गठबंधन INDIA की मुंबई बैठक में बीजेपी को पटखनी देने के लिए क्या रोडमैप तैयार हुआ, लोकसभा चुनावों से पहले सरकार के 'वन नेशन वन इलेक्शन' के एजेंडे से ऑपोजिशन क्यों नाख़ुश है, राजस्थान में वसुंधरा राजे की यात्रा से क्या बीजेपी के अंदरूनी कलह उजागर हो गए हैं और बैन किए जा चुके मोबाइल गेम्स की वापसी भारत में कैसे मुमकिन हो रही है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: सूरज कुमार सा...

नए खुलासे से 'अदाणी' को कितना नुकसान होगा?: दिन भर, 31 अगस्त 31.08.2023

इंडिया गठबंधन की मुंबई में बैठक जारी है लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, निशाना रहे गौतम अदाणी, आधार रही ऑर्गेनाइजड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट’ की रिपोर्ट, जम्मू-कश्मीर में चुनाव कब होने चाहिए, केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत में इस सवाल का जवाब दिया तो है मगर अभी कुछ कंफ्यूज़न है इसे लेकर, समझेंगे और जेल की सलाखों के पीछे क़ैद पाक़िस्तान के पूर्व पीएम इमर...

G-20 से ठीक पहले विवादित मैप जारी कर चीन क्या हासिल करना चाहता है?: दिन भर, 30 अगस्त 30.08.2023

विपक्ष के प्रेस कॉन्फ्रेंस से आज क्या निकल कर आया, G-20 मीटिंग से पहले चीन मैप के ज़रिए प्रेशर पॉलिटिक्स अपना रहा है, एक हफ़्ते में चंद्रयान 3 को चांद पर क्या-क्या मिला और क्यों अफ़्रीकी देश में हो रहे हैं तख़्तापलट? सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से 'दिन भर' में. प्रोड्यूसर- चेतना काला साउंड मिक्स- नितिन रावत

पीएम मोदी के इस सुझाव से दुनिया को कितना फायदा होगा?: दिन भर, 29 अगस्त 29.08.2023

देश की राजधानी में जी-20 सम्मेलन की मेज़बानी के लिए धूमधाम से तैयारी चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंडा पर जी-20 देशों का क्या रुख़ रहने वाला है,पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को तोशाखाना केस में हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है लेकिन अभी जेल से वो रिहा नहीं होंगे. क्या है पूरा मामला, समझेंगे और ये भी कि क्या वो अगला चुनाव लड़ पाएंगे, रोज़गार, जॉब्स एक ऐसा मुद्दा है जो हर चुनाव मे...

कोटा में छात्रों की ख़ुदकुशी रोकने का तरीक़ा क्या है?: दिन भर, 28 अगस्त 28.08.2023

कोटा में स्टूडेंट्स के बीच हो रहे सुसाइड की घटनाओं पर लगाम क्यों नहीं लग रहा और इसे रोकने के लिए क्या किए जाने की ज़रूरत है? आर्टिकल 370 हटने के बाद कारगिल में पहली बार हो रहे चुनाव क्यों ख़ास हैं और इससे ठीक पहले वहां माहौल कैसा है? चांद पर झंडा गाड़ने के बाद सूरज फतह करने को तैयार ISRO का मिशन आदित्य एल 1 क्या है और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने कैसे जैवलिन थ्रो के खेल में क्रांति ला दी है, सुनिए...

चीन के साथ सरहदों पर विवाद की सच्चाई क्या है?: दिन भर, 25 अगस्त 25.08.2023

बीस साल पुराने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट का आज फैसला आया. हत्या के दोषी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को किस आधार पर मिली रिहाई, कल पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात ने नई बहस छेड़ दी है लेकिन एक बहस सालों से छिड़ी है. भारत-चीन लैंड डिस्प्यूट पर जिसे आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अड्रेस किया और आरोप लगाए, क्या सरकार खोई ज़मीन का सच छिपा रही है,...

भारतीय कुश्ती महासंघ से निलंबन का दाग अब कैसे धुलेगा?: दिन भर, 24 अगस्त 24.08.2023

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने WFI को अनिश्चितकाल के लिए क्यों सस्पेंड कर दिया. ब्रिक्स में 6 ही देशों की एंट्री क्यों हुई, इसरो और जापान का प्रोजेक्ट लूपेक्स क्या है और फिर नेशनल फिल्म अवार्ड 2022 में किसके हिस्से क्या आया, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर - सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग - कपिल देव सिंह Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन न...

चंद्रयान-3 आने वाले 14 दिनों में क्या-क्या काम निपटाएगा?: दिन भर, 23 अगस्त 23.08.2023

चंद्रयान 3 अगले 14 दिन चांद पर क्या करेगा, ब्रिक्स समिट में आज का दिन भारत के लिए खास क्यों, बसपा के पोस्टर बॉय इमरान मसूद लखनऊ की पार्टी मीटिंग में क्यों नहीं पहुंचे, मिजोरम में रेलवे ब्रिज गिरा है, 17 लोगों की मौत हो गई है, हादसा कैसे हुआ, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रोड्यूसर- सूरज कुमार साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

चंद्रयान-3 की कामयाबी ISRO को कितनी उछाल देने वाली है?: दिन भर, 22 अगस्त 22.08.2023

चंद्रयान के लिए आख़िरी के 15 मिनट क्यों सबसे ज़रूरी है, ब्रिक्स सम्मेलन से अमेरिका क्यों चिंतित है, देश के कई राज्यों में एक साथ किसान सड़कों पर उतर आए हैं, क्या नाराज़गी है, 18 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद दुनिया के नंबर एक चेस खिलाड़ी पर कब कब भारी पड़ चुके हैं, सुनिए नितिन ठाकुर से 'दिन भर' में. प्रोड्यूसर- सूरज कुमार साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

कल्याण सिंह के बहाने BJP हिंदू गौरव जगा पाएगी?: दिन भर, 21 अगस्त 21.08.2023

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करने पीछे क्या है बीजेपी की सियासत, केंद्रीय सतर्कता आयोग की रिपोर्ट में क्या खुलासे हुए है, पाकिस्तान में राष्ट्रपति के किस बयान ने ला दिया सियासत में उबाल और एशिया कप के लिए हुई भारतीय टीम की घोषणा, सुनिए दिन भर में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर - कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग - सचिन द्विवेदी

शिमला कई सालों से दरक रहा था, सरकार क्या कर रही थी?: दिन भर, 18 अगस्त 18.08.2023

हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से अबतक 80 लोगों से ज्यादा की मौत हो चुकी है. कौन सी वो बातें थीं जो बार बार सरकार को बताई गईं, चेताया गया मगर सब अनसुना रह गया, करीब डेढ़ सौ साल पुराना कावेरी जल विवाद फिर क्यों ताज़ा हो गया, सरकार ने सिम ख़रीदने-बेचने के नियमों में बड़े बदलाव कर दिए हैं जिनकी अनदेखी आपको जेल पहुंचा सकती है, क्या हो अगर मरे हुए इंसान में सुअर की किडनी लगा दी जाए. क्या ये कारगर साबित ह...

चुनावी ऐलान से पहले BJP ने MP-छत्तीसगढ़ में कैंडिडेट क्यों उतार दिए: दिन भर, 17 अगस्त 17.08.2023

एमपी छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है. किन बड़े चेहरों को जगह मिली और किस आधार पर टिकट का बंटवारा हुआ, राजस्थान में वसुंधरा के बग़ैर क्या आगे बढ़ेगी बीजेपी, शरद पवार स्वाभिमान यात्रा से क्या हासिल करना चाहते हैं और चंद्रयान की राह में क्या चुनौतियाँ हैं, सुनिए दिन भर में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर - कुमार केशव साउंड मिक्सिंग - सचिन दिवेदी

शरद पवार ने कांग्रेस और उद्धव को क्यों कन्फ़्यूज कर दिया है: दिन भर, 16 अगस्त 16.08.2023

शरद पवार को बीजेपी की तरफ से ऑफर मिलने की चर्चा ज़ोर पकड़ रही है, महाविकास अघाड़ी के पार्टनर्स परेशान हैं, दिल्ली में इंडिया अलायन्स दरकता दिखा, और इसका आधार बना कांग्रेस नेता अलका लांबा का एक बयान, कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट की मौत से हंगामा बरपा है. क्या है पूरा मामला, यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन पर सवाल क्यों उठ रहे हैं, CJI ने कोर्ट में महिलाओं के लिए इस्तेमाल हो रहे आपत्तिजनक श...

प्रधानमंत्री मोदी का लाल किले से भाषण 10 साल में कितना बदला?: दिन भर, 15 अगस्त 15.08.2023

भारत आज़ादी की 77वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल क़िले से देश को संबोधित किया, 2024 के चुनाव से पहले लाल किले से अपने आख़िरी संबोधन में पीएम ने अपनी किन उपलब्धियों का बखान किया, राजस्थान में अशोक गहलोत फ्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना लेकर आए हैं, इन ताबड़तोड़ वेलफेयर स्कीम्स का कितना फ़ायदा मिलेगा, अतीक-अशरफ मर्डर केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से कुछ तीखे स...

Luister naar de podcast Din Bhar in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds