Crime Branch

Aaj Tak Radio

True Crime HI 93 episodes

Where to listen?

Listen in your browser Replaio Web Available today
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon - install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Scaricala su Google Play

Install now - 5M+ downloads, 4.8 rating

Episodes

Ram Mandir से Digital Terrorism तक - जानिए India के 23 Most Wanted आतंकियों की कहानी: Crime Branch 07.07.2026

भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया है. लेकिन ये सिर्फ़ नामों की एक लिस्ट नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ सक्रिय पूरे आतंकी नेटवर्क की कहानी है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में जानिए आखिर सरकार ने अभी ये कदम क्यों उठाया? कौन हैं ये 23 चेहरे, जिनमें पाकिस्तान में बैठे आतंकी, भारत से भागे मॉड्यूल हैंडलर और सोशल मीडिया के ज़रिए कट्टरपंथ फैलाने वाले लोग शामिल हैं. इस पॉडकास्ट में र...

इंदिरा गांधी, आरुषि तलवार, निठारी और गोधरा कांड का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के खुलासे: Crime Branch 30.06.2026

क्राइम ब्रांच के इस खास एपिसोड में हमारे मेहमान हैं देश के जाने-माने फ़ॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. तीरथ दास डोगरा. AIIMS दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर रह चुके डॉ. डोगरा ने अपने 40 साल से ज़्यादा लंबे करियर में भारत के कई चर्चित मामलों की जांच की. इस बातचीत में उन्होंने इंदिरा गांधी का पोस्टमार्टम, आरुषि तलवार मर्डर केस, निठारी कांड, बाटला हाउस एनकाउंटर और गोधरा कांड जैसे मामलों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए....

Bihar की पहली महिला IPS ने Operation Gangajal, Sikh Riots और Lalu Yadav पर क्या बताया?: Crime Branch 23.06.2026

कई लड़कियों की ज़िंदगी का रास्ता उनके पैदा होते ही तय कर दिया जाता है - कितनी पढ़ाई होगी, शादी कब होगी और ज़िंदगी कैसे गुज़रेगी. लेकिन कुछ लोग अपनी किस्मत खुद लिखते हैं. ऐसी ही एक शख्सियत हैं 1976 बैच की बिहार की पहली महिला IPS अधिकारी मंजरी जारुहार. 'Crime Branch' के इस खास एपिसोड में मंजरी जारुहार ने अपने असाधारण पुलिस करियर की कई अनसुनी कहानियां साझा कीं. उन्होंने बताया कि कैसे एक महिला होने की...

Punjab, Haryana, Rajasthan और Delhi की नहरों का काला सच! Gotakhor Ashu Malik से सुनिए: Crime Branch 16.06.2026

'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं आशु मलिक - पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की नहरों से शव निकालने वाले मशहूर गोताखोर, जिनकी पहचान बीते 33 सालों के अनथक काम से बनी है. पिछले तीन दशकों में आशु मलिक और उनकी टीम 73,000 से ज़्यादा शव नहरों और नदियों से बाहर निकाल चुकी है, वो भी बिना किसी सरकारी मदद या फंडिंग के. आज की बातचीत इसी अनसुने काम पर केंद्रित है, जिसमें नहरों के नीचे दफन भारत...

Ayush Malik ने सुनाई धर्मांतरण की कहानी, Shamli Conversion Case का Brainwash, Property और Pakistan Link: Crime Branch 09.06.2026

शामली धर्मांतरण केस, जिसने उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाज में बड़ी बहस छेड़ दी है. आयुष मलिक कैसे मोहम्मद अली बने? क्या ये प्रेम विवाह और व्यक्तिगत आस्था का मामला है, या फिर इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की कहानी छिपी है? धर्म परिवर्तन के बाद आयुष ने दोबारा हिंदू धर्म में लौटने से इनकार क्यों किया? इस पूरे मामले में चांदनी कुरैशी, उनके परिवार और पुलिस जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया? ‘क्राइम ब्र...

Mahila Aayog है तो Purush Aayog क्यों नहीं? False Cases और Men's Rights पर Barkha Trehan के बेबाक बोल: Crime Branch 02.06.2026

क्या पुरुषों के साथ होने वाले अन्याय पर देश में पर्याप्त चर्चा होती है? क्या कानून और व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ पुरुषों की समस्याओं को भी समान गंभीरता से देखती है? या फिर ये सिर्फ़ एक धारणा है? Crime Branch के इस ख़ास एपिसोड में अरविंद ओझा से बातचीत कर रही हैं Men's Rights Activist बरखा त्रिहान. बातचीत में उन्होंने पुरुष आत्महत्याओं, कथित फ़र्ज़ी मामलों, पुरुष आयोग की मांग, अतुल सुभाष...

पुलवामा अटैक मास्टरमाइंड के ख़ात्मे की कहानी किसी फ़िल्म से कम नहीं: Crime Branch 26.05.2026

हमज़ा बुरहान, वो शख्स जिसे 2019 पुलवामा हमले का एक कथित मास्टरमाइंड माना जाता था. उसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार. ये घटना भी वही स्क्रिप्ट फॉलो करती है जो पाकिस्तान में कई बार सुनने को मिली. फ़िल्म 'धुरंधर' में भी यही कहानी दिखाई गई. लेकिन सवाल है, उसे वाकई किसी "धुरंधर" ने मारा? पाकिस्तान उसे क्यों बचाना चाहता था? उसकी मौत का सच क्यों छिपाया गया? और उसके जनाज़े...

India का सबसे खूंखार Serial Killer जिसने Rajasthan, Punjab और Haryana में कोहराम मचाया: Crime Branch 19.05.2026

अपराध की दुनिया में एक ऐसा नाम, जिसने सालों तक पुलिस को उलझाए रखा - शंकरिया कनपटीमार. 18 महीनों में 70 हत्याएं करने वाला सीरियल किलर. मारने का तरीका हर बार इतना ख़ौफ़नाक कि लोगों ने उसे कनपटीमार का नाम दे दिया. लेकिन आखिर ये शख्स था कौन? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं राकेश गोस्वामी, पूर्व पत्रकार, प्रोफ़ेसर और लेखक, जिन्होंने अपनी किताब India’s Most Dangerous Serial Killer में शंकरिय...

Pahalgam हमले पर NIA चार्जशीट में बड़े खुलासे, Pakistan में बैठा लंगड़ा मास्टरमाइंड: Crime Branch 12.05.2026

पहलगाम हमला - वो आतंकी हमला जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया... कुछ मिनटों की गोलीबारी और 26 निर्दोष लोगों की मौत. लेकिन सवाल आज भी वही है, इस हमले के पीछे कौन था? हमला करने वाले तीन आतंकी तो Operation Mahadev में मारे गए, लेकिन क्या असली मास्टरमाइंड अब भी आज़ाद है? 'क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हम आपको बताएंगे पहलगाम हमले की पूरी कहानी. कैसे Lashkar-e-Taiba और उसके फ्रंट संगठन TRF ने इस हमले...

लॉरेंस बिश्नोई ने कैसे कराया सिद्धू मूसेवाला का मर्डर, सुकेश चंद्रशेखर के लिए क्यों भिड़े जेलर और तिहाड़ पर खुलासे!: Crime Branch 05.05.2026

तिहाड़ जेल - एशिया की सबसे बड़ी जेल लेकिन इसकी ऊंची दीवारों के पीछे क्या चलता है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं अजय भाटिया, जिन्होंने तिहाड़ जेल में ASP के तौर पर 34 सालों तक काम किया. 1991 में पुलिस सेवा जॉइन करने वाले अजय भाटिया उन चुनिंदा अफ़सरों में रहे, जिन्होंने जेल के अंदर की दुनिया को बहुत करीब से देखा. इस बातचीत में खुलकर चर्चा होती है तिहाड़ के अंदर मौजूद करप्शन की. कैसे कै...

अतीक़ अहमद के ISI कनेक्शन और मुख़्तार अंसारी-विकास दुबे की मौत के पीछे कौन? पूर्व DGP प्रशांत कुमार का खुलासा: Crime Branch 28.04.2026

‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में बातचीत एक ऐसे पुलिस अफ़सर से है, जिनके नाम के साथ उत्तर प्रदेश की नई पुलिसिंग की पूरी बहस जुड़ी रही है. उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP प्रशांत कुमार, जिनके कार्यकाल को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उन्होंने एक नया “पुलिसिंग मॉडल” खड़ा किया - जहां एनकाउंटर लगातार चर्चा में रहे. इस बातचीत में “Operation Langda” पर विस्तार से बात हुई. साथ ही फ़िल्म ‘Dhurandhar’ और ‘Dhurandhar...

Pulwama में RDX कैसे आया, Godhra कांड की जांच और Sheena Bora-Haren Pandya को क्यों मारा गया?: Crime Branch 22.04.2026

‘क्राइम ब्रांच’ के इस ख़ास एपिसोड में हमारे साथ हैं नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानि NIA के पूर्व चीफ़ योगेश चंद्र मोदी. एक सीनियर IPS अधिकारी जिन्होंने अपनी सेवाएं CBI और R&AW में भी दीं. वाईसी मोदी के ही कार्यकाल में पुलवामा अटैक हुआ था. इसके अलावा उन्होंने कई हाई-प्रोफ़ाइल मामले भी सॉल्व किए. इस एपिसोड में उन्होंने बताया कि पुलवामा अटैक हुआ कैसे और NIA इसकी तह तक कैसे पहुंची. साथ ही उन्होंने...

क्वीन्स ऑफ़ क्राइम - लेडी डॉन, हनी ट्रैप, टिंडर मर्डर और बेबी सीरियल किलर्स की ख़ौफ़नाक कहानियां: Crime Branch 16.04.2026

क्राइम की दुनिया में औरतों की एंट्री कम हुई है. लेकिन जब भी होती है, एक ऐसी कहानी छोड़ जाती है जिसे भूलना आसान नहीं होता. आज ‘क्राइम ब्रांच’ में मेहमान हैं कुलप्रीत यादव. 23 साल तक भारतीय नेवी में सेवा देने के बाद वो नेवल कमांडेंट के तौर पर रिटायर हुए. इसके अलावा वो एक जाने-माने लेखक और एक्टर भी हैं. इस एपिसोड में बातचीत उनकी चर्चित किताब Queens of Crime पर हुई. ये किताब उन आम औरतों की कहानियां बत...

PoK से Karachi तक… Pakistan में आतंकियों को कौन मार रहा है? सुनिए ये Dhurandhar कहानी: Crime Branch 08.04.2026

9 जून 2024… एक तरफ़ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, दूसरी तरफ़ जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमला हो जाता है. इतने अहम दिन पर हुआ ये हमला महज़ संयोग तो नहीं था, बल्कि सोचा-समझा मैसेज था. लेकिन एक साल बाद ही इस हमले के मास्टरमाइंड अबु क़ताल, जो पाकिस्तान में सुरक्षित बैठा था, रहस्यमय तरीके से मारा जाता है. कुछ ‘Unknown Gunmen’ आते हैं, हमला कर...

Dhurandhar वाले SP Chaudhry Aslam की बेगम के Rehman Dakait, Lyari और Pakistan पर खुलासे: Crime Branch 31.03.2026

धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद कई किरदार नामी गिरामी हो गए. उनमें से एक प्रमुख शख्सियत है पाकिस्तान के SP चौधरी असलम. लेकिन उनकी फ़िल्म में दिखी कहानी और असली ज़िंदगी के बीच कितना फ़र्क है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारी मेहमान हैं चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम. जानिए इस एपिसोड में कि कैसे एक आम इंसान पुलिस अफ़सर बना? ‘चौधरी’ नाम उनके साथ कैसे जुड़ा? और एक पुलिसवाले की ज़िंदगी के साथ परिवार को...

Dhurandhar 2 में दिखा Atiq Ahmad का Pakistan कनेक्शन, पुलिस वाले ने सच्चाई बता दी: Crime Branch 26.03.2026

धुरंधर 2 की लहर के बीच एक नाम फिर सुर्खियों में है - अतीक़ अहमद. और इसी नाम की कहानी हमें ले जाती है दिल्ली पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर विनय त्यागी तक. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे मेहमान हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विनय त्यागी, जिन्होंने 1995 में पुलिस फ़ोर्स जॉइन की. दिल्ली पुलिस में रहते हुए वो करीब 8 साल तक स्पेशल सेल में तैनात रहे. इस बातचीत में उन्होंने बताया कि राजू पाल मर्डर केस के बाद...

Zahoor Mistry, Uzair Baloch, Dawood Ibrahim, धुरंधर 2 के एक-एक किरदार की कहानी पता चली: Crime Branch 19.03.2026

धुरंधर 2 आ चुकी है… और इसके साथ ही कहानी भी अब पहले से कहीं ज़्यादा खतरनाक हो गई है. फ़िल्म के आते ही सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इससे जुड़ी ख़बरें आग की तरह फैल रही हैं. वहीं दूसरी तरफ़ फ़िल्म के कई कैरेक्टर्स लोगों को और इस वीडियो में हम बात करेंगे पर्दे के पीछे की कहानी पर. C-814 हाईजैकिंग से लेकर ज़हूर मिस्त्री की रहस्यमयी हत्या तक - इस कहानी में और क्या छिपा है? हम आपको बताएंगे: • ज़हूर मिस्त्र...

Gangs of Punjab, Sidhu Moose Wala केस की पूरी कुंडली और Lawrence Bishnoi से जुड़े सारे झूठ: Crime Branch 17.03.2026

‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं जुपिंदरजीत सिंह - पंजाब के जाने-माने खोजी पत्रकार और लेखक, जिनकी पहचान खास तौर पर क्राइम रिपोर्टिंग के लिए है. जुपिंदरजीत सिंह की किताब “Who Killed Moose Wala?” ने पंजाब के सबसे चर्चित केस को एक नए नज़रिये से समझने की कोशिश की थी. अब उनकी नई किताब “Gangs of Punjab” एक बार फिर सुर्खियों में है. आज की बातचीत इसी पर केंद्रित है, जिसमें पंजाब के 10 नामचीन गै...

21 Para SF के ऑपरेशन, जम्मू-कश्मीर का आतंकवाद और जंग में कैसे काम आते हैं स्नाइपर?: Crime Branch 10.03.2026

फिल्मों में आपने अक्सर देखा होगा - किसी ऊंची इमारत की छत पर, किसी वीरान पहाड़ी पर या बर्फ़ से ढकी चोटी के बीच लेटा एक सैनिक. हवा की हल्की सरसराहट, सांसें लगभग थमी हुईं, और आँखें दूरबीन के लेंस में गड़ी हुईं. हाथ में राइफ़ल और सामने कई सौ मीटर दूर एक छोटा सा टारगेट. एक स्नाइपर, जंग का वो सिपाही जो अक्सर दिखाई नहीं देता, लेकिन जिसका एक निशाना पूरी लड़ाई का रुख बदल सकता है. ऐसे ही एक “इनविज़िबल वॉरिय...

ऑपरेशन खुकरी एक्सप्लेनर: भारतीय सेना का क्रेडिट किसने छीना और गुरमीत राम रहीम के डेरे को कैसे खाली कराया गया? 03.03.2026

‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड ने एक अलग राह पकड़ी है. इस बार बातचीत भारतीय सेना के जांबाज़ अफ़सर, मेजर जनरल राजपाल पुनिया से हुई. 35 से ज़्यादा सालों की सेवा के बाद मेजर जनरल पुनिया को 2002 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. उनके मिलिट्री करियर की हाईलाइट रही है - United Nations Peacekeeping Mission के तहत 2000 में पश्चिम अफ़्रीका के सिएरा लियोन में तैनात रहना. इस दौरान ‘Operation Khukri’ को...

ऑपरेशन खुकरी: भारतीय सेना का क्रेडिट किसने छीना और गुरमीत राम रहीम के डेरे को कैसे खाली कराया गया? 03.03.2026

‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड ने एक अलग राह पकड़ी है. इस बार बातचीत भारतीय सेना के जांबाज़ अफ़सर, मेजर जनरल राजपाल पुनिया से हुई. 35 से ज़्यादा सालों की सेवा के बाद मेजर जनरल पुनिया को 2002 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. उनके मिलिट्री करियर की हाईलाइट रही है - United Nations Peacekeeping Mission के तहत 2000 में पश्चिम अफ़्रीका के सिएरा लियोन में तैनात रहना. इस दौरान ‘Operation Khukri’ को...

IPL स्पॉट फ़िक्सिंग का पर्दाफ़ाश करने वाले पुलिस कमिश्नर ने दाऊद इब्राहिम-टाइगर मेमन के बारे में क्या बताया?: Crime Branch 24.02.2026

नीरज कुमार सिर्फ़ एक पुलिस अफ़सर नहीं, बल्कि उन कुछ नामों में शामिल हैं जिनके करियर की फ़ाइलें खुद भारत के आपराधिक इतिहास की धड़कनें दर्ज करती हैं. CBI में रहते हुए उन्होंने हाई-प्रोफ़ाइल और एंटी-टेररिज़्म ऑपरेशनों को लीड किया. 1993 बॉम्बे ब्लास्ट से लेकर अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध तक - जांच की डोर अक्सर उनके हाथ में रही. इस दौरान उनका सामना दाऊद इब्राहिम और मेमन परिवार से भी हुआ. दिल्ली, गोवा और...

डिजिटल अरेस्ट के अतरंगी पैंतरे और क्या वीडियो गेम्स की लत बना रही है बच्चों को गुलाम?: Crime Branch 17.02.2026

ख़बरों में आए-दिन सुनने को मिल जाता है कि फ़ला-फ़ला बच्चे ने वीडियो गेम्स या सोशल मीडिया के चलते आत्महत्या कर ली. अभी हाल ही में गाज़ियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंज़िल से कूदकर सुसाइड कर लिया. वजह सामने आई - कोरियन वीडियो गेम्स. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं जाने-माने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और लेखक, अमित दुबे, जिनके पास इस क्षेत्र में 20 से ज़्यादा सालों का अनभुव है. उनके सामन...

आर्यन ख़ान से पंगा, बॉलीवुड पर शिकंजा और भारत में कैसे आते हैं तरह-तरह के ड्रग्स?: Crime Branch 10.02.2026

समीर वानखेड़े - एक ऐसे IRS अफ़सर, जो हमेशा किसी न किसी विवाद से घिरे रहे. चाहे बात आर्यन ख़ान केस की हो या बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ पर कार्रवाई की, उनका नाम अक्सर सुर्खियों में रहा. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमने समीर वानखेड़े से जुड़े इन तमाम मामलों की परतें खोलने की कोशिश की. अपने बेबाक और अलग अंदाज़ में उन्होंने हर सवाल का सीधा जवाब दिया, यहां तक कि The Ba***ds of Bollywood पर भी खुलकर अपनी...

मायावती गेस्ट हाउस कांड, UP पुलिस का "ऑपरेशन लंगड़ा" और महेंद्र फ़ौजी की कहानी: Crime Branch 03.02.2026

‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं ओ.पी. सिंह, जो 2018-2020 तक उत्तर प्रदेश पुलिस के DGP रहे. मुरादाबाद की संवेदनशील गलियों से लेकर तराई में आतंकवाद के ख़िलाफ़ ऑपरेशन, लखनऊ के गेस्ट हाउस कांड से लेकर नोएडा की हिंसक हड़ताल तक, एक्शन और विवाद ने ओ.पी. सिंह का साथ कभी नहीं छोड़ा. CISF, NDRF और यूपी पुलिस की कमान संभालने वाले ओ.पी. सिंह ने नेपाल भूकंप से लेकर 2019 के शांतिपूर्ण चुनावों तक...

About the podcast

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं.CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.

Author

Aaj Tak Radio

Category

True Crime

Podcast website

www.aajtak.in

Language

HI

Episodes

93

Latest episode

7 lug 2026

Listen to the Crime Branch podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up

Scaricala su Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.