Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Visita il sito del podcast e sostieni chi lo crea: www.aajtak.in
Dove ascoltare?
I podcast nell'app Replaio Radio In arrivoI podcast stanno per arrivare nell'app. Installala ora e scopri per primo un modo tutto nuovo di vivere i podcast
Episodi
इस शहर से कहां गायब हो गए सारे भिखारी? | भौंचक 29.09.2025 1:33
देश में पहली बार ऐसा कोई शहर सामने आया है, जहां एक भी भिखारी नहीं है. कौन सा है वो शहर जानिये आज के भौंचक में
'मां-बाप का पालतू चूहा' कहना पत्नी को क्यों पड़ा भारी? | भौंचक 26.09.2025 1:41
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि पति को ‘पालतु चूहा’ कहकर अपमानित करना तलाक का वैध आधार है. सुनिये भौंचक ख़बर
सिर्फ स्टैंड दिया और कहा "दिखेगी नहीं, इसी पर रखी है" | भौंचक 25.09.2025 2:22
इटली के एक मशहूर मूर्तिकार ने एक अदृश्य मूर्ति 15 लाख रूपये की आसपास की कीमत में बेच दी. किसने खरीदी, जानिये भौंचक में
1986 में लगा था आरोप, अब जाकर बाइज़्ज़त बरी किया गया | भौंचक 24.09.2025 1:58
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 83 साल के पूर्व बिल असिस्टेंट जागेश्वर प्रसाद को 39 साल पुराने 100 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में दोषमुक्त कर दिया है। क्या था पूरा मामला सुनिये भौंचक में
बिहार: सरकारी डॉक्टर पांच साल से बिन बताए गायब, अब प्रशासन ने पूछा "कहां है आप?" | भौंचक 23.09.2025 1:47
सरकारी अस्पताल के मेडिसिन विभाग से पिछले पांच साल से डॉ. मनोज कुमार गायब हैं. कोई नहीं जानता कि वो छुट्टी पर हैं या बीमार हैं या कहां हैं? अब कमिशनर साहब ने उनको पत्र जारी करके एक सावल पूछा है. सुनिये पूरी भौंचक ख़बर
गांव वालों को चोर ने भेजी चिट्ठी, खुला चैलेंज दिया, हड़कंप | भौंचक 22.09.2025 2:00
यूपी के गोंडा के एक गांव में एक चोर की चिट्ठी से हड़कंप मच गया है जिसने चैलेंज दिया है कि वो गांव के घरों में चोरी कर के दिखाएगा. सुनिये भौंचक खबर
पुलिस जिस लापता लड़की को जंगल में ढूंढती रही वो अपनी प्रेमी के साथ थी | भौंचक 19.09.2025 1:45
सीतापुर में एक महिला ने दावा किया कि शौच के दौरान उसकी बेटी का बाघ उठाकर ले गया है हालांकि जांच हुई तो बेटी अपने प्रेमी के साथ मिली
वायरल सोशल मीडिया में अजनबी आदमी ने अंधे भिखारी की आंखों की रौशनी लौटाई | भौंचक 18.09.2025 2:25
एक भिखारी को थप्पड़ मारने वाले आदमी के बारे में सोशल मीडिया पर लोग क्यों कह रहे हैं कि उसने बहुत अच्छा काम किया. सुनिये भौंचक खबर
नशे में धुत दो लोगों ने पुलिस कार से निकलने से क्यों किया इंकार? | भौंचक 17.09.2025 1:33
आपने बहुत बार देखा होगा कि पुलिस वाले किसी को पकड़ कर अपनी गाड़ी में भर रहे हैं और जिसे पकड़ा हुआ है वो अंदर ना जाने की कोशिश में है लेकिन एक वाकिया सुनिये जिसमें दो लोग पुलिस की कार में घुस गए और पुलिस वाले उनसे कह रहे हैं कि बाहर आओ लेकिन वो नहीं निकल रहे. सुनिए पूरी भौंचक ख़बर.
2019 में टॉप किया था सिविल सर्विस, अब 15 हज़ार लेते पकड़ लिये गए |भौंचक 16.09.2025 2:01
ओडिशा विजिलेंस ने संबलपुर जिले के तहसीलदार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया. सुनिये पूरी ख़बर
इंदौर में पड़ोसी के नाम पर कुत्ते का नाम 'शर्मा जी' रखने पर पुलिस केस | भौंचक 15.09.2025 1:44
भूपेंद्र सिंह नाम के शख्स पर आरोप है कि वह पड़ोसियों के सामने अपने कुत्ते को आवाज़ लगाता है. सुनिए ये भौंचक ख़बर.
अदालत ने इंस्पेक्टर को एक घंटे के लिए हिरासत में लेने का आदेश क्यों दिया? | भौंचक 12.09.2025 2:19
कैथल के स्पेशल कोर्ट ने एक केस में इंस्पेक्टर राजेश को एक घंटे सलाखों के पीछे रहने का आदेश क्यों दिया? सुनिये भौंचक ख़बर में
6 घंटे से कीचड़ में पड़ा रहा गांव का सरपंच, लोगों ने पुलिस बुला ली | भौंचक 11.09.2025 1:46
आखिर क्यों 6 घंटों तक कीचड़ में पड़ा रहा बाड़ोली गांव का सरपंच. पुलिस से क्या बताया. सुनिए 'भौंचक' ख़बर.
तारीख फिक्स थी, नेपाल में हालात ख़राब हो गए लेकिन दूल्हा ज़िद पर अड़ा रहा | भौंचक 10.09.2025 2:08
हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बीच नेपाल के एक दूल्हे ने जान की परवाह किए बिना अपनी शादी की रस्म निभाने का फैसला लिया. सुनिए "भौंचक" ख़बर
महिंद्रा शो रूम में थार के ट्रायल के दौरान गाड़ी पहली मंज़िल से नीचे आई | भौंचक 09.09.2025 2:08
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में महिंद्रा शोरूम पर एक महिला ने थार की ट्रायल की ज़िद पकड़ी और गाड़ी को पहली मंज़िल से शीशा तोड़कर सीधे नीचे गिरा दिया. सुनिए "भौंचक" खबर
पति से नाराज़ थी तो नदी में कूद गयी लेकिन फिर रात भर पेड़ पर बैठी रही | भौंचक 08.09.2025 2:17
पति से झगड़े के बाद 43 साल की महिला शुक्रवार रात लगभग साढ़े 10 बजे गंगा में कूद गई. होश आया तो खुद को किनारे पाया. वहां मगरमच्छ जैसा दिखा तो अमरूद के पेड़ पर चढ़कर बैठ गई. सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में
पति से नाराज़ थी तो नदी में कूद गयी लेकिन फिर रात भर पेड़ पर बैठी रही | भौंचक 08.09.2025 2:17
पति से झगड़े के बाद 43 साल की महिला शुक्रवार रात लगभग साढ़े 10 बजे गंगा में कूद गई. होश आया तो खुद को किनारे पाया. वहां मगरमच्छ जैसा दिखा तो अमरूद के पेड़ पर चढ़कर बैठ गई. सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में
यूपी में अर्पित सिंह के पास है 6 अलग अलग ज़िलों में सरकारी नौकरी | भौंचक 05.09.2025 2:34
यूपी में भ्रष्टाचार के फर्जीवाड़े का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक ही नाम का शख्स 6-6 जिलों में नौकरी पर तैनात है. सुनिये पूरी खबर
17 देशों के सफर पर निकला था बाइकर, बाइक चोरी – भौंचक 04.09.2025 1:34
भारतीय यात्री योगेश आलेकरी की KTM 390 एडवेंचर बाइक नॉटिंघम, यूके में चोरी हो गई। पासपोर्ट, पैसे और जरूरी सामान भी साथ ले गए चोर. जानिये पूरी खबर
दुकानदार ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोला "नेता जी, सब्ज़ी उठा ले गए" | भौंचक 03.09.2025 1:45
हंगामे के दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर एक ठेले से सब्जियां उठाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फेंकना शुरू कर दिया साथ ही 800 रुपये की सब्ज़ी उठा भी ले गए. सुनिए पूरा मामला 'भौंचक' में.
आशिक चढ़ा बिजली के खंबे पर और बोला, "ये मेरा इंतकाम है" | भौंचक 02.09.2025 1:55
वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि बिजली के खंबे पर चढ़कर तार काटता हुआ युवक इस बात से आहत था कि उसकी प्रेमिका का फोन रात को बिज़ी रहता था. सुनिए पूरी ख़बर.
HIV पॉज़िटिव होने के बाद दस साल तक मंदिरों से चुराता रहा कैश | भौंचक 01.09.2025 2:20
छत्तीसगढ में एक शख्स को पुलिस ने मारपीट के आरोप में जेल में डाल दिया. ये बात है साल 2012 की. जेल में रहते हुए उसे संक्रमण हो गया और उसने कहा कि अब वो भगवान से बदला लेगा. सुनिए पूऱी खबर 'भौंचक' में.
भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर ने बताया नर्क में उसने क्या देखा? भौंचक 29.08.2025 2:27
फ्लोरिडा में एक डॉक्टर की डेथ हो गयी लेकिन थोड़ी देर के बाद वो फिर ज़िंदा हो गया. इसके बाद उसने नर्क के क्या क्या राज़ बताए जिन पर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है. सुनिये भौंचक ख़बर
रिश्ते में बेईमानी की ऐसी ख़ौफनाक सज़ा, गर्लफ्रेंड ने कराया रेबीज़ | भौंचक 28.08.2025 2:45
गुस्से से आग बबूला गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को रेबीज का इंजेक्शन घोंप दिया. दर्द से कराहते हुए लड़के ने पुलिस को ख़बर की. जानिये पूरी खबर.
इस दफ़्तर में काम करने के लिए लोग अपनी जेब से पैसा क्यों चुकाते हैं? | भौंचक 27.08.2025 2:56
एक नए तरह का स्टार्ट-अप आइडिया शुरु हुआ है जिसमें लोगों से दफ्तर आने पर पैसा लिया जाता है. ये लोग रोज़ समय से दफ्तर आते हैं और जाते हैं और एक तय रकम महीने में अदा करते हैं. जानिए पूरी ख़बर भौंचक में.
Podcast simili
Replaio non è un editore di podcast; i nomi dei programmi, le copertine e l'audio appartengono ai rispettivi autori e vengono distribuiti tramite feed RSS pubblici