Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Visita il sito del podcast e sostieni chi lo crea: www.aajtak.in
Dove ascoltare?
I podcast nell'app Replaio Radio In arrivoI podcast stanno per arrivare nell'app. Installala ora e scopri per primo un modo tutto nuovo di vivere i podcast
Episodi
लड़कियों को रील भेजना भारी पड़ा, बुलाकर मारा फिर किडनैप कर लिया | भौंचक 26.08.2025 2:08
एक महिला को एक आदमी रोज़ रील भेजता था. लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से कहकर उसको किडनैप करवा लिया. सुनिए 'भौंचक' ख़बर
एक की गर्दन फंसने पर बाकी शराबियों ने दिखाई एकता की मिसाल | भौंचक 25.08.2025 2:42
छत्तीसगढ़ की एक शराब की दुकान पर खिड़की में लगी ग्रिल में एक भाई साहब ने गर्दन अंदर घुसा दी लेकिन जब बाहर निकालने को हुए तो गर्दन अटक गयी... इसके बाद वहां क्या हुआ... सुनिये आज की भौंचक खबर में
रेलवे ट्रैक पर महिला ने दौड़ा दी कार, ट्रेनों को किया गया डायवर्ट | भौंचक 22.08.2025 1:38
शंकरपल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने कार चढ़ा दी सीधे रेलवे ट्रैक पर फिर क्या हुआ सुनिये भौंचक में
हापुड़ के शख्स ने पीठ पर गांधी जी और भगत सिंह गुदवा कर बना दिया रिकॉर्ड | भौंचक 21.08.2025 1:48
देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक युवक पर देशभक्ति का ऐसा जुनून छाया कि उसने अपनी पीठ पर एक-दो नहीं पूरे 631 शहीदों के नाम गुदवाए हैं, सुनिए पूरी ख़बर
भैंस प्रेमी शख्स ने मुख्यमंत्री से मांगी कटिया डालने की अनुमति | भौंचक 20.08.2025 2:02
यूपी के पीलीभीत से एक भैंस प्रेमी शख्स ने सीएम साहब को भेजी एप्लीकेशन और कहा कि वो कटिया डालना चाहता है, सुनिए पूरी भौंचक ख़बर
वो मजबूरी में नहीं, आदतन करता था चोरी | भौंचक 19.08.2025 1:34
यूपी के चंदौली जिले में पुलिस ने एक चोर गिरोह का खुलासा किया है. इस गिरोह के चोर चोरी के एडिक्टटेड थे और महीने में दो-तीन चोरी नहीं करने पर बीमार हो जाते थे. सुनिये पूरी भौंचक ख़बर
चोरी करके पैसा इनवेस्ट करने वाले चोर की कहानी| भौंचक 18.08.2025 2:09
पूछताछ में नौकर ने बताया कि उसने चोरी की रकम खर्च नहीं की, बल्कि अपने शहर के बैंककर्मी की मदद से उसका निवेश कर दिया. दस लाख की जमीन भी खरीदी. सुनिए पूरी कहानी आज के भौंचक में.
राशन कार्ड में नाम लिखवाने के लिए सांप लेकर डीएम के पास क्यों गया किसान? | भौंचक 15.08.2025 1:45
हमारे देश में कुछ लोग ये मानते हैं कि रिश्वत देकर अगर काम हो जाए तो वो रिश्वत नहीं है, ग़लत तो तब है जब रिश्वत लेकर भी अधिकारी काम न करे लेकिन यूपी के मऊ में तो एक किसान अधिकारियों से इतना परेशान हो गया कि राशन कार्ड में नाम लिखवाने के लिए उसे अजब तरीका अपनाना पड़ा. सुनिए भौंचक में
लोगों ने लिखा "कोर्ट में अपना पक्ष खुद रखेंगे डोगेश भाई" | भौंचक 14.08.2025 2:57
आज कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में चल रहे कुत्ते वाले मसले पर अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया लेकिन सुबह सवेरे जब एक कुत्ता सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर दिखा तो अफवाहें उड़ने लगीं. सुनिए पूरी खबर भौंचक में.
थाली बजाकर गांव में चलता रहा अंधविश्वास का तमाशा | भौंचक 13.08.2025 1:57
यूपी के कासगंज में पांच दिन पहले एक युवक को किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया और उसकी फौरन मौत हो गयी लेकिन घर वाले ये मानने को राज़ी नहीं थे कि युवक नहीं रहा और इसलिए उन्होंने बुलाई एक तांत्रिक महिला. पूरी ख़बर भौंचक में सुनिए
वन विभाग उसे ढूंढ रहा था लेकिन वो भैंसों के हाथ लग गया | भौंचक 12.08.2025 1:57
एक तेंदुआ कई जानवरों को मार चुका था, कई लोगों को घायल कर चुका था लेकिन फिर भैंसों ने उसे घेर लिया - सुनिये पूरी खबर भौंचक पर
"ग़लती से खुल गया, मैं चेक करके देख रहा था" कहने वाला हिरासत में | भौंचक 11.08.2025 2:09
जहाज़ उड़ान भरने को तैयार ही था कि तभी एक शख्स ने इमरजेंसी गेट को खोल दिया. फ्लाइट में ह़़ड़कंप मच गया और फौरन फ्लाइट को वापस ले जाया गया. कहां और कैसे हुआ ये मामला सुनिए भौंचक में.
ग्लैशियर पिघलने से हुई थी मौत, अब जाकर मिली लाश | भौंचक 08.08.2025 1:10
लोगों की हैरत का ठिकाना नहीं रहा जब एक पुराने आईडी कार्ड से पता चल रहा था लाश 28 साल से वहीं थी। सुनिए पूरी खबर भौंचक में
माइकल जैक्सन का पहना हुआ मोज़े के लिए लग रही हैं बोलियां, आप खरीदेंगे? | भौंचक 07.08.2025 1:20
अगर आप माइकल जैक्सन के फैन हैं. और वो भी बहुत बड़े फैन. तो ये मौका सिर्फ़ आपके लिए है. कैसे आप उनका मोज़ा खरीदकर खुद को उनका सच्चा फैन साबित कर सकते हैं. जानिए आज के ‘भौंचक’ में.
डोनाल्ड ट्रंप का बिहार का आवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन | भौंचक 06.08.2025 2:17
बिहार के समस्तीपुर में एक शख्स ने अमरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया. जानिए पूरी खबर आज के भौंचक में.
गुटखा खाकर लंदन की सड़कों पर यहां-वहां थूक रहे भारतीय, लोकल्स परेशान | भौंचक 05.08.2025 1:57
लंदन की सड़कों के कोने लाल हो गए हैं, कूड़े दान के ढक्कनों पर पीक पड़ी है और ये सब वहां पर है जहां हिंदुस्तानी लोग आते-जाते हैं. परेशान होकर लंदन वासियों ने हिंदी में सूचना बोर्ड लगा दिये हैं कि 'यहां गुटखा खाकर ना थूकें' सुनिए पूरी ख़बर.
वेज थाली में हड्डी मिलने पर काटा था बवाल, कहा था सावन में धर्म भ्रष्ट कर दिया | भौंचक 04.08.2025 2:13
गोरखपुर में कुछ लड़कों ने एक होटल में खाना खाया और खाते खाते अचानक से हंगामा करने लगे कि वेज थाली में हड्डी आ गयी है. बाद में कैमरे में चेक किया गया तो पता चला कि खेल कुछ और था. सुनिए पूरी कहानी भौंचक में.
दोस्त का जनाज़ा था, दोस्त ने निकाला धूम से । भौंचक 01.08.2025 1:31
दोस्त की शवयात्रा में नाचते गाते श्मशान तक क्यों गया शख्स, जानिये आज के भौंचक में
समोसे छोटे-बड़े क्यों, रवि किशन ने लोकसभा में उठाया सवाल | भौंचक 31.07.2025 2:00
समोसे के साइज़ को लेकर कैसा कानून बनाने की सलाह दी रवि किशन ने. सुनिए पूरी ख़बर भौंचक में.
यूपी में प्राइवेट बैंक की गुंडागर्दी, बोले पैसा दे जाओ और पत्नी ले जाओ | भौंचक 30.07.2025 2:13
यूपी के झांसी में बैंक वालों ने लोन की किश्त नहीं चुकाने वाले दंपत्ति के साथ गज़ब बर्बरता दिखाई. कथित रूप से बैंक वालों ने किश्त नहीं चुकाने पर उस शख्स की पत्नी को बैंक ले गए और पति से कहा कि किश्त चुकाइए तभी पत्नी को यहां से जाने देंगे. सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.
'बहन' बनकर 'भाइयों' ने लगाया सरकारी ख़ज़ाने को 21 करोड़ का चूना | भौंचक 29.07.2025 1:54
सरकारी योजनाओं का ग़लत फायदा उठाने की ख़बरें तो आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन ये वाली कुछ ज़्यादा ही दिलचस्प है, सुनिये भौंचक ख़बर
बिहार में अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, कुत्ते का बनाया प्रमाण पत्र | भौंचक 28.07.2025 1:39
बिहार की राजधानी पटना में एक कुत्ते का आवासीय प्रमाण पत्र बड़ी चर्चा में है. ये किसने बनाया और क्यों जानिए आज के भौंचक में.
चोरी का प्लॉन बिगड़ गया, सीसीटीवी में हुआ कैद । भौंचक 25.07.2025 1:44
राजस्थान के दौलतपुरा में रात को झीगुरों की आवाज़ साफ़ सुनी जा सकती थी. तभी दबे कदमों की बारीक आहट सुनाई पड़ी. और फिर.. सुनिए पूरा मामला 'भौंचक' में
ट्रेन से टकराने वाले युवक की तलाश में अधिकारी जुटे | भौंचक 24.07.2025 1:51
बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया युवक, इंजन में आई खराबी. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
गाज़ियाबाद में किसने खोल दी "वेस्ट आर्टिका" की एंबेसी? | भौंचक 23.07.2025 3:05
दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद में फर्जी दूतावास का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. यहां एक शख्स ने एक कोठी में अवैध दूतावास खोल रखा था. हैरानी की बात यह है कि आरोपी खुद को ऐसे देशों का एंबेसडर बता रहा था, जो वजूद में ही नहीं हैं. सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.
Podcast simili
Replaio non è un editore di podcast; i nomi dei programmi, le copertine e l'audio appartengono ai rispettivi autori e vengono distribuiti tramite feed RSS pubblici