livehindustan - HT Smartcast

Uttar Pradesh ki Khabrein

News HI ↓ 255 epizód

गंगा किनारे बसे राज्य 'उत्तरप्रदेश की खबरें' पॉडकास्ट में सुनेंगे, इस राज्य के छोटे शहर इटावा से लेकर राजधानी लखनऊ, चमड़े के शहर कानपूर, राम की नगरी अयोध्या जैसे सभी शहरों से जुड़ी राजनीतिक, विकास, मनोरंजन और अपराध जगत की सभी खबरों के बारे में। लाइव हिंदुस्तान के इस पॉडकास्ट के माध्यम से आपको सटीक और गहन विश्लेषण से युक्त, रोचक और अद्यतनित खबरें प्राप्त होंगी।

Szerző

livehindustan - HT Smartcast

Kategória

News

Legutóbbi epizód

2024. jan. 5.

Hol hallgathatod?

Podcastok az alkalmazásban Replaio Radio Hamarosan

A podcastok hamarosan megérkeznek az alkalmazásba. Telepítsd most, és láss elsőként egy teljesen új megközelítést a podcastokhoz

Letöltés a Google Play-ről Telepítsd ingyen Android közel 10 M letöltés · 4,8-as értékelés iOS hamarosan

Epizódok

Ayodhya Ram Mandir देखने के लिए Indore के Kartik Joshi लगाएंगे 1008 KM की दौड़, बताया मकसद 05.01.2024

रामलला के दर्शन करने के लिए लोग अलग-अलग ढंग से अपने उत्साह दिखा रहे हैं। इंदौर के एथलीट कार्तिक जोशी ( Kartik Joshi) अयोध्या दौड़कर जा रहे हैं। इस दौरान को 1008 किमी की दूरी भागते हुए तय करेंगे…

Muslims Names से Ram Mandir को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी Hindu निकले, Congress ने बताया साजिश 05.01.2024

सोशल मीडिया पोस्ट पर बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने और अयोध्या के राम मंदिर को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई थी। अधिकारियों ने पीटीआई को यह जानकारी दी।मिश्रा और ताहर मुस्लिम नामों से ईमेल भेज रहे थे, जिसमें अयोध्या के राम मंदिर को उड़ाने की धमकियां दी जा रही थीं।

Sanjay Singh News: Lucknow Court ने Defamation Case में AAP MP पर लगाया जुर्माना 04.01.2024

दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, फिलहाल दिल्ली की एक जेल में बंद संजय सिंह को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक अदालत से तगड़ा झटका लगा है, अदालत ने पूर्व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह द्वारा दाखिल मानहानि वाद में संजय सिंह पर 1 लाख का जुर्माना लगाया है, अदालत ने आदेश दिया है कि भाजपा नेता डॉ महे...

Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath: Ayodhya Ram Mandir Invitation को लेकर वार, पलटवार। BJP। SP 03.01.2024

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रण को लेकर सियासी संग्राम जारी है..उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में तंज करते हुए कहा कि वो भी अब राम मंदिर समारोह में आमंत्रण की बात करते हैं जो एक समय राम मंदिर का नाम लेते हुए भी हिचकते थे..इस बात का यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया है

Ram Mandir Pran Pratishtha News: Rameshwaram से Ayodhya पहुंची 613 KG की Temple Bell 29.12.2023

राम मंदिर में 613 किलो का घंटा लगाया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस घंटे की आवाज 10 किलोमीटर तक सुनाई देगी।

Lok Sabha Election 2024 Survey: Amethi से Smriti Irani, Azamgarh से Nirahua जीत पाएंगे? 28.12.2023

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब महज कुछ ही महीनों का समय बचा है। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने INDIA गठबंधन बनाया है, जिसके जरिए बीजेपी और खासतौर पर मोदी की लहर को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, एक नया ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश की VVIP सीटों का हाल बताया गया है। इन सीटों में अमेठी, रायबरेली, गोरखपुर, मथुरा आदि शामिल हैं।

Amroha News: बहू ने ससुराल के बाहर किया हंगामा, ईंट मारकर तोड़ा CCTV Camera 28.12.2023

तलाक को लेकर पति से चल रही मुकदमेबाजी के बीच ससुराल पहुंची विवाहिता ने जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही घर पर पथराव कर बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। काफी देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे से जुड़ा सात मिनट दस सेकेंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सास ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी पुत्रवधू पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Ram Mandir Inauguration: Dimple Yadav ने कहा- नहीं मिला निमंत्रण तो भी जाएंगे Ram Mandir 26.12.2023

मैनपुरी में सपा नेत्री ज्योति मेसी के आवास पर क्रिसमस की बधाई देने पहुंची सांसद डिंपल यादव ने बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। कहा कि दुनिया में ऐसा कही भी लोकतंत्र नहीं है जहां के सांसदों को एक साथ निलंबित कर दिया गया हो। सरकार जानबूझकर गलत मैसेज दे रही है। उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं। उन्हें आमंत्रण मिलेगा तो भी अयोध्या जरूर जाएंगी और नहीं मिलेगा तो बाद में अयोध्या जाए...

INDIA Alliance पर Mayawati ने BSP का स्टैंड किया साफ, Akhilesh Yadav को दी नसीहत 22.12.2023

INDIA Alliance पर मायावती ने BSP का स्टैंड कर दिया है. साथ ही अखिलेश यादव को नसीहत भी दी है. मायावती ने कहा कि विपक्ष के गठबंधन में BSP शामिल नहीं है. लेकिन BSP को लेकर टीका टिप्पणी करना उचित नहीं. खासकर समाजवादी पार्टी को. दरअसल बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन की बैठक में समाजवादी पार्टी ने साफ कर दिया है कि अगर गठबंधन में बीएसपी को शामिल किया जाता है तो वो गठबंधन से अलग हो जाएगी..

Varun Gandhi ने अब Yogi Government के इस फैसले पर उठा दिए सवाल | BJP | UP Excise Policy 21.12.2023

यूपी सरकार द्वारा प्रदेश के रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड शराब बेचने की अनुमति देने के फैसले पर विरोध बढ़ता जा रहा है. बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Lok Sabha Election 2024: UP Congress की बैठक के बाद क्या बोले Ajay Rai? Rahul Gandhi 19.12.2023

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सोमवार देर शाम दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ बैठक हुई.इस बैठक के बाद इसकी जानकारी अजय राय ने दी. मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के यूपी से चुनाव लड़ने से जुड़ा सवाल पूछा गया. तब उन्होंने कहा कि वो उनका घर है, वहां से आते हैं.राहुल और प्रियंका जी आकर यूपी से चुनाव लड़ें, ये उनका घर है

PM Modi with Divyang: जब कमाई को लेकर सीधा जवाब नहीं मिला पीएम ने अपनाया ये पैतरा 18.12.2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वह काशी तथा आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया, अपने वाराणसी दौरे के दौरान पीएम मोदी ने सरकारी योजनाओं का लाभ पा रहे लाभार्थियों से भी मुलाकात इसी दौरान एक दिव्यांग उद्यमी से बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ह...

Mission 2024: INDIA गठबंधन की मीटिंग से पहले Rahul Gandi करेंगे UP के नेताओं संग बैठक 18.12.2023

पिछले चुनाव में राहुल गांधी को हराने वाली केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी 2024 में यहां से फिर लड़ने के लिए उन्‍हें ललकारती रही हैं। राहुल गांधी फिलहाल केरल की वायनाड सीट से सांसद हैं लेकिन अमेठी में पार्टी के स्‍थानीय नेता और कार्यकर्ता यह मानकर चल रहे हैं कि 2024 में वह यहां से फिर उम्‍मीदवार होंगे। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि यूपी कांग्रेस की इस बैठक में राहुल की उम्‍मीदवारी को लेकर तस्‍वीर...

Mathura Shahi Eidgah Dispute Case: हाई कोर्ट ने ASI सर्वे को मंजूरी 15.12.2023

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर विवाद में हिंदू पक्ष को बड़ी राहत दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह परिसर के ASI सर्वे को मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने शाही ईदगाह परिसर के सर्वेक्षण के लिए अदालत की निगरानी में एक एडवोकेट कमिश्नर की नियुक्ति की मांग स्वीकार कर ली है। हालांकि कमिश्नर की इस टीम में कितने सदस्य होंगे, इसे लेकर कोर्ट 1...

BSP MP Afzal Ansari को Supreme Court से राहत, Lok Sabha Membership बहाल 15.12.2023

बसपा सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर केस में मिली 4 साल की सजा से सुप्रीम कोर्ट ने राहत दे दी है। अदालत ने अफजाल अंसारी की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसके चलते बसपा के अयोग्य ठहराए गए सांसद की बहाली का रास्ता खुल गया है। हालांकि अदालत ने यह शर्त रखी है कि वह वोट नहीं डाल सकेंगे और सांसद के तौर पर भत्ते भी नहीं ले पाएंगे। लेकिन उन्हें सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने की परमिशन होगी। अफजाल अंसारी क...

MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश में करारी हार के बाद Akhilesh Yadav नरम 05.12.2023

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में खूब मेहनत की और ताबड़तोड़ रैलियां कीं, लेकिन पार्टी नतीजा उनके लिए बेहद निराशाजनक रहा। समाजावीदा पार्टी खाता तक नहीं खोल सकी और अब तक का सबसे कम वोट शेयर मिला। सपा को इस चुनाव में महज 0.46 फीसदी वोट मिला जोकि नोटा से भी कम है। अखिलेश यादव के 2017 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से सपा को उत्तर प्रदेश और इसके बाहर कई चुनावी...

Uttarkashi Tunnel Rescue: Shravasti में अपने गांव पहुंचे मजदूरों का जबरदस्त स्वागत 04.12.2023

उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों में से छह मजदूर यूपी के श्रावस्ती जिले थे। 17वें दिन सुरंग से बाहर आने के बाद सभी मजदूर श्रावस्ती के मोतीपुर कला गांव पहुंचे, जिनका स्वागत बड़ी धूम-धाम से किया गया। पूरे गांव में जश्न मनाया गया। सभी मजदूर जब शुक्रवार देर शाम अपने गांव पहुंचे तो उनका स्वागत अबीर गुलाल के साथ 'भारत माता की जय' के नारे के बीच किया गया।

Uttarkashi Tunnel Rescue Update News: घर लौटे मजदूरों का UP में स्वागत 04.12.2023

17 दिन तक जिंदगी की भीषण जंग लड़कर वापस लौटे मंजीत सिंह का भैरमपुर गांव में जोरदार स्वागत हुआ.. शुक्रवार शाम गांव पहुंचे मंजीत की अगवानी के लिए एसडीएम निघासन अश्विनी कुमार और सीओ निघासन राजेश कुमार के अलावा पूरे इलाके के लोग मंजीत का स्वागत करने पहुंचे थे...मां को देखते ही मंजीत उनसे लिपट गया और काफी देर तक रोता रहा... ये नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखे भर आई...उसके बाद वो अपनी बहनों चुन्नी औ...

Caste Census पर Keshav Prasad Maurya से भिड़ गए Shivpal Yadav, मांग लिया इस्तीफा 01.12.2023

उत्तरप्रदेश में जातिगत जनगणना को लेकर सियासत जारी है. इस बीच विधान परिषद में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और वह खुद जातीय जनगणना के समर्थन में हैं. उन्होंने कहा कि केवल केंद्र सरकार ही इस पर विचार कर सकती है, क्योंकि ये विषय उनके अधिकार में है. इस बयान पर फौरन समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह ने घेर लिया. औऱ इस्तीफा मांग लिया.

Lok Sabha Election 2024 में Dimple Yadav vs Kangana Ranaut होगा? 24.11.2023

उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में एक चर्चा है कि समाजावादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ बीजेपी सांसद हेमा मालिनी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मैदान में उतर सकती हैं। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है…

PM Modi in Mathura: पीएम मोदी ने Shri Krishna Janmabhoomi को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान 24.11.2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर ‘मीराबाई जन्मोत्सव’ में भाग लेने मथुरा पहुंचे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि को विकास से वंचित रखा लेकिन अब राम मंदिर की तिथि भी आ गई है। वो दिन दूर नहीं जब यहां भगवान कृष्ण के दर्शन और भी दिव्य रूप में होंगे।

Deoband Ulema Mufti Asad Qasmi ने Beauty Parlour के बाद महिलाओं के कपड़ों पर जारी किया फरमान 23.11.2023

देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने कपड़े सिलवाने को लेकर एक तालिबानी फरमान जारी किया है। अपने नए फरमान में असद कासमी बताया कि मुस्लिम महिलाओं को अपने कपड़े कहां से सिलवाने चाहिए। देवबंदी उलेमा ने कहा कि जहां मर्द माप लेते हों वहां मुस्लिम महिलाओं को कपड़े सिलवाना हराम है। कुछ दिनों पहले मुफ्ती असद कासमी ने कहा था कि मुस्लिम महिलाएं ऐसे ब्यूटी पार्लर में जाने से बचना चाहिए, जहां मर्द काम करते हों। व...

Dimple Yadav Speech Today: Mulayam Singh Yadav को याद करते हुए क्या बोलीं? 22.11.2023

मुलायम सिंह की जयंती पर सैफई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में सांसद डिंपल यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा. डिंपल ने कहा कि नेताजी एक क्रांति थे. हम सबको समाजवाद को आगे बढ़ाना है.

Loksabha Election 2024: Ajay Rai फिर बोले- Rahul Gandhi Amethi से लड़ेंगे 22.11.2023

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में बीजेपी हटाओ देश बचाओ का माहौल देश मे देखनो को मिलेगा. मैं चुनाव बनारस से ही लड़ूंगा.. मेरी जन्मभूमि है, जो मैं कभी नहीं छोडूंगा. पहले भी लड़ा हूं. राहुल गांधी के सवाल पर अजय राय ने दावा किया कि वह अमेठी से चुनाव जरूर लड़ेंगे.इस बार जनता बीजेपी को जरूर जवाब देगी.

Lok Sabha Election 2024: Amethi के लिए Congress ने बनाया New Plan 20.11.2023

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही यूपी की सियासत में भी हर दिन बदलाव होते नजर आ रहे हैं। नए तेवर के साथ यूपी में अपना संगठनात्मक विस्तार करने में जुटी कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी के अमेठी और प्रियंका गांधी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव में उतरने की संभावना से खासी उत्साहित नजर आ रही है। पार्टी को इन दोनों संसदीय क्षेत्रों से सियासी ताकत मिलने की उम्मीद है।

Hallgasd a(z) Uttar Pradesh ki Khabrein podcastot a Replaióban

Rádió és podcastok egy alkalmazásban - ingyen és regisztráció nélkül. Telepítsd még ma, és ne maradj le a premierről

Letöltés a Google Play-ről

A Replaio nem podcastkiadó; a műsorok nevei, borítóképei és hanganyagai a szerzőiket illetik, és nyilvános RSS-csatornákon keresztül terjednek.