DIVYA BABAJI SUSHUMNA KRIYA YOGA FOUNDATION

SUSHUMNA VANI HINDI (सुषुम्ना वाणी)

सुषुम्ना वाणी के हिंदी प्रकाशन में आपका स्वागत है! .... श्री श्री आत्मानंदमयी माताजी द्वारा विश्व को दिए गए सुषुम्ना क्रिया ध्यान के ज्ञान को हिंदी भाषी साधकों में फैलाने के लिए ये एक पॉडकास्ट श्रृंखला है।हमारी गुरु माँ हमें बार-बार कहती हैं - हमें दिन की शुरुआत ध्यान से करनी चाहिए लेकिन इसे आत्मनिरीक्षण से ख़त्म करना चाहिए। और ध्यान और आत्मनिरीक्षण के बीच हम अपना जीवन कैसे जीते हैं, यह हमारे आध्यात्मिक विकास की गति और पथ को तय करता है। यह पॉडकास्ट श्रृंखला सुषुम्ना क्रिया योग में हमारे प्रयासों को सशक्त बनाने के लिए जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेगी।

Mindenképp látogasd meg a podcast oldalát, és támogasd a készítőjét: divyababajikriyayoga.org

Szerző

DIVYA BABAJI SUSHUMNA KRIYA YOGA FOUNDATION

Kategória

Religion

A podcast weboldala

divyababajikriyayoga.org

Legutóbbi epizód

2026. szept. 24.

Hol hallgathatod?

Podcastok az alkalmazásban Replaio Radio Hamarosan

A podcastok hamarosan megérkeznek az alkalmazásba. Telepítsd most, és láss elsőként egy teljesen új megközelítést a podcastokhoz

Letöltés a Google Play-ről Telepítsd ingyen Android közel 10 M letöltés · 4,8-as értékelés iOS hamarosan

Epizódok

EPISODE 129: दीया जलाने का महत्व 24.09.2026

इस एपिसोड में जानिए कैसे दीया जलाना अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और अहंकार से आत्मज्योति की यात्रा का प्रतीक बनता है। अगर आपके कोई सवाल, सुझाव या टिप्पणियाँ हैं, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 128: घंटी का महत्व 17.09.2026

इस एपिसोड में जानिए कैसे मंदिर की घंटी की ध्वनि और उसका प्रतीकात्मक अर्थ मन को बाहरी कोलाहल से हटाकर आंतरिक मौन की ओर ले जाता है। अगर आपके कोई सवाल, सुझाव या टिप्पणियाँ हैं, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 127: श्वास-चिंता की औषधि 27.08.2026

चिंता के क्षणों में हमारी साँस तेज़ और उथली हो जाती है। ऐसे समय में योग मुद्रा धारण करके लंबी और सहज साँसें लेना शरीर तथा मन को शांत करने में सहायक हो सकता है। इस एपिसोड में साँस, मुद्रा और चिंता के बीच संबंध को आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक दृष्टि से समझाया गया है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणी हों, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 126: राष्ट्रीय मनोविज्ञान दिवस 09.07.2026

इस एपिसोड में भारत में गुरु पूर्णिमा को 'राष्ट्रीय मनोविज्ञान दिवस' के रूप में घोषित करने की प्रासंगिकता पर चर्चा की गई है। अगर आपके कोई सवाल, सुझाव या टिप्पणियाँ हैं, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 125: डिटॉक्स 2026 02.07.2026

यह एपिसोड डिटॉक्स 2026 (Detox 2026) कार्यक्रम के सभी निर्देशों को समाहित करता है और उन सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास करता है जो साधकों के मन में हो सकते हैं।यदि आपके पास कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणी हो, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 124: निदिध्यासन 25.06.2026

यह एपिसोड निदिध्यासन की प्रक्रिया को समझाता है — वह अवस्था जहाँ श्रवण और मनन से प्राप्त ज्ञान केवल समझ तक सीमित नहीं रहता, बल्कि हमारे विचारों, व्यवहार और जीवन का स्वाभाविक हिस्सा बन जाता है। यह बताता है कि वास्तविक परिवर्तन तब होता है जब ज्ञान को हम जीना शुरू करते हैं। अपने प्रश्नों, सुझावों अथवा टिप्पणियों के लिए कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 123: मनन 18.06.2026

यह एपिसोड मनन पर आधारित है — श्रवण के बाद ज्ञान को चिंतन और विवेक के माध्यम से भीतर आत्मसात करने की प्रक्रिया पर चर्चा करता है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणी हों, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 122: श्रवण 18.05.2026

श्रवण पर यह हिंदी पॉडकास्ट सुनने को केवल कानों की क्रिया नहीं, बल्कि ध्यान, विनम्रता और भीतर जगह बनाने की साधना के रूप में समझाता है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणी हों, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 121: श्रवण, मनन और निदिध्यासन 14.05.2026

इस एपिसोड में हम समझते हैं कि ज्ञान पहले श्रवण से भीतर आता है, फिर मनन से पचता है, और निदिध्यासन के माध्यम से जीवन और व्यवहार का हिस्सा बन जाता है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणी हों, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 120: गांधारी का आशीर्वाद 07.05.2026

गांधारी के आशीर्वाद में वह ज्ञान समाया है, जो हर उस माँ के लिए एक सौम्य मार्गदर्शक बनता है जो धर्म के साथ पालन करना चाहती है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणी हों, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 119: तुलना का जाल 30.04.2026

एक सरल संवाद—तुलना की आदत कैसे हमें वर्तमान से दूर ले जाकर जीवन की खुशी छीन लेती है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणी हों, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 118: कल्पवृक्ष 23.04.2026

एक कथा के माध्यम से—हमारे विचार ही हमारी वास्तविकता बनाते हैं, इसलिए सजग रहना आवश्यक है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणी हों, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 117: जीवंत जल 16.04.2026

पानी को एक जीवंत चेतना के रूप में समझने का संवाद—जो हमारे भाव, शब्द और ऊर्जा को ग्रहण करता है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणी हों, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 116: शुभस्य शीघ्रम् 09.04.2026

'शुभस्य शीघ्रम्' एक अक्सर दोहराई जाने वाली कहावत है, जिसका अर्थ है—जो कार्य शुभ हो, उसे करने में विलंब नहीं करना चाहिए। इस एपिसोड में रामायण की एक लोकप्रिय कथा के माध्यम से इसी विषय पर चर्चा की गई है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणी हों, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 115: शनिवार हनुमान 02.04.2026

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर यह एपिसोड हनुमान जी की शनिवार को होने वाली विशेष पूजा के पीछे की कथा पर चर्चा करती है । यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणी हों, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 114: दान 12.03.2026

इस एपिसोड में इंटरनेशनल विमेंस डे के "कॉल टू एक्शन" 'देने के लिए कुछ पाने के लिए' पर चर्चा की गई है और 'दान' के आध्यात्मिक पहलू को भी देखा गया है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणी हों, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 113: होली का उत्सव 05.03.2026

होली के उत्सव के पीछे छिपे आध्यात्मिक, ऋतु-संबंधी और आयुर्वेदिक ज्ञान पर आधारित एक चिंतनपूर्ण संवाद यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणी हों, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 112: गुरु माता के ग्रंथ में - जीवन जीने का सूत्र 26.02.2026

इस एपिसोड में जीवन जीने के लिए स्वधर्म और अभ्यास वैराग्य के सूत्र पर चर्चा की गई है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणी हों, तो कृपया sushumnavani@divyababajikriyayoga.org पर लिखें।

EPISODE 111: शिवरात्रि का प्रसाद - गुरुमाँ रचित ग्रंथ 19.02.2026

यह एपिसोड शिवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर गुरुमाँ द्वारा अनावृत ग्रंथ “भोग सिद्धर और महावतार बाबाजी का सुषुम्ना क्रिया योग” पर आधारित है, जिसमें निहित ज्ञान, अनुभवों और आध्यात्मिक रहस्यों पर मनन किया गया है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणियाँ हों, तो कृपया हमें लिखें – sushumnavani@divyababajikriyayoga.org

EPISODE 110: त्रिकर्ण शुद्धि 12.02.2026

इस एपिसोड में बताया गया है कि हम अपने त्रिकर्ण में सत्य का अभ्यास करके अपने जीवन में खुद को कैसे शुद्ध कर सकते हैं। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणियाँ हों, तो कृपया हमें लिखें – sushumnavani@divyababajikriyayoga.org

EPISODE 109: शुद्धिकरण 05.02.2026

इस एपिसोड में इस बात पर चर्चा की गई है कि महाशिवरात्रि की तैयारी के दौरान हम अपने दैनिक जीवन में स्वयं को कैसे शुद्ध कर सकते हैं।यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणियाँ हों, तो कृपया हमें लिखें – sushumnavani@divyababajikriyayoga.org

EPISODE 108: विभूति 29.01.2026

यह प्रकरण विभूति के महात्म्य पर चर्चा करता है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणियाँ हों, तो कृपया हमें लिखें – sushumnavani@divyababajikriyayoga.org

EPISODE 107: भस्म तत्त्व 22.01.2026

यह एपिसोड शिव द्वारा भस्म धारण करने के गूढ़ अर्थ को समझाता है और बताता है कि भस्म कैसे वैराग्य, नश्वरता और आंतरिक शुद्धता का प्रतीक है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणियाँ हों, तो कृपया हमें लिखें – sushumnavani@divyababajikriyayoga.org

EPISODE 106: मकर संक्रांति 15.01.2026

इस एपिसोड में मकर संक्रांति मनाने के तरीकों और इसके आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा की गई है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणियाँ हों, तो कृपया हमें लिखें – sushumnavani@divyababajikriyayoga.org

EPISODE 105: स्वामी विवेकानंद का आह्वान 08.01.2026

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर, यह एपिसोड उनके बहुचर्चित आह्वान "उत्तिष्ठत जाग्रत” को सरल भाषा और जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से समझाता है। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव या टिप्पणियाँ हों, तो कृपया हमें लिखें – sushumnavani@divyababajikriyayoga.org

Hallgasd a(z) SUSHUMNA VANI HINDI (सुषुम्ना वाणी) podcastot a Replaióban

Rádió és podcastok egy alkalmazásban - ingyen és regisztráció nélkül. Telepítsd még ma, és ne maradj le a premierről

Letöltés a Google Play-ről

A Replaio nem podcastkiadó; a műsorok nevei, borítóképei és hanganyagai a szerzőiket illetik, és nyilvános RSS-csatornákon keresztül terjednek.