Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट
Policy, Politics, Tech, Culture, and more...
Where to listen?
Podcasts in the app
Replaio Radio →
Coming soon
Podcasts are coming to the app soon - install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
पानी से पेट्रोल, Wiki में भी मार्केट, और AI संप्रभुता की बहस। E20 Petrol, Markets in Wiki, AI Sovereignty 09.07.2026 1:06:48
क्या E20 पेट्रोल यानी 20% इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल सचमुच भारत के हित में है, या हम अनजाने में अपनी पानी और खाद्य सुरक्षा दांव पर लगा रहे हैं? क्या आम जनता को अपनी गाड़ियों के लिए फ्यूल चुनने का ऑप्शन मिलना चाहिए? इसके साथ ही, एपिसोड में कुछ दिलचस्प TIL फैक्ट्स और टेक्नोलॉजी की दुनिया के हॉट टॉपिक ‘AI Sovereignty’ यानी डिजिटल संप्रभुता पर भी एक मज़ेदार चर्चा शामिल है।We discuss:* Issues with E20* People...
चुनाव, पैसा और हमारा लोकतंत्र: The Cost of Politics in India ft. Niranjan Sahoo, Ambar Kumar Ghosh 25.06.2026 1:29:40
आज की पुलियाबाज़ी में हम बात कर रहे हैं राजनीति और पैसे के उस गहरे गठजोड़ की, जो हमारे लोकतंत्र पर सीधा असर डालता है। आखिर हमारे राजनेताओं को चुनावों में इतना पैसा कहाँ और क्यों ख़र्च करना पड़ता है? क्या वोट ख़रीदने की प्रथा और वोटरों की बढ़ती बेरुखी हमारे चुने हुए प्रतिनिधियों के चेहरे बदल रही है? इस चर्चा में हम टटोलेंगे कि चुनावी चंदे के इस खेल में इतनी असमानता क्यों है, क्या 'वन नेशन वन इलेक्श...
एक देश, एक परीक्षा और अंतहीन दबाव: क्या वाकई कोई और रास्ता नहीं है? One Nation, One Exam, One Deep Crisis 11.06.2026 1:06:39
क्या ‘एक देश, एक परीक्षा’ का फॉर्मूला हमारे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा जाल बन चुका है? जब नीट (NEET) जैसी एक इकलौती परीक्षा लाखों बच्चों का भविष्य तय करने लगती है, तो स्टूडेंट्स पर तनाव का पहाड़ टूटना लाज़मी है। आज की पुलियाबाज़ी में हम इसी गंभीर मुद्दे की तह तक जाएंगे। हम चर्चा करेंगे कि क्या हमारी परीक्षाएं विद्यार्थियों की काबिलियत परख रही हैं या सिर्फ एक छटाई का साधन बनकर रह गई हैं? दुनिया भर के कॉ...
चीन के युद्धों से भारत के लिए सबक। How Does China Fight Its Wars ft. Vijay Gokhale, Former Foreign Secretary of India 04.06.2026 1:03:19
आज की मल्टीपोलर दुनिया में भारत के लिए चीन और उसकी रणनीति को समझना बेहद ज़रूरी हो गया है। पिछले कुछ सालों में सीमा पर झड़पें हों या 1962 के युद्ध की कड़वी यादें, भारत की तरफ चीन का रवैया अक्सर एक पहेली समान लगता है। इसी गुत्थी को सुलझाने के लिए आज की इस पुलियाबाज़ी में हमारे साथ जुड़ते हैं भारत के पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले जी। चीन का ग्रेज़ोन वारफेयर हो या कूटनीतिक दाव-पेच, चीन युद्ध कैसे करता है इस...
क्या चीन के साथ दोस्ती मुमकिन है? India-China Relations: Cordial or Volatile? 28.05.2026 1:14:42
क्या भारत और चीन के बीच कभी सच में दोस्ती हो सकती है? आज की पुलियाबाज़ी में हम इसी सवाल की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। बीजिंग में बैठे पॉलिसी मेकर्स भारत को किस नज़रिये से देखते हैं और उनका ‘Western Theatre Command’ भारत के लिए कितना बड़ा सिरदर्द है? अरुणाचल प्रदेश पर चीन के लगातार दावों से लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक रिश्तों के नफ़े-नुक़सान तक, आज की चर्चा में इन सभी गंभीर मुद्दों पर वि...
अनदेखा ढाँचा: Engineering Talent, Non-Profit Trade Bodies, Vibrant Public Libraries 21.05.2026 29:46
यह चर्चा पिछले एपिसोड से चल रही चर्चा का दूसरा भाग है। पिछले हफ्ते हमने बात की थी AI और डिजिटल दुनिया के बारे में। इस हफ्ते हम अपनी नज़र दौड़ाते है उस अदृश्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर जिसकी कमी की वजह से भारत कई मायनों में पीछे छूट जाता है। हम टटोलेंगे अमेरिका के ‘ट्रेड शोज़’ का गणित, समझेंगे हवाई जहाज़ के ईंधन पर लगने वाले टैक्स को, और आख़िर में बात होगी कि कैसे एक सार्वजनिक पुस्तकालय अपनी अनोखी कोशिशों से...
सोच की स्वछंदता, सॉफ्टवेयर का 'कबाड़ा' और AI की दौड़ में भारत कहाँ? Cognitive Autonomy, Enshittification and AI Divide 14.05.2026 51:08
पुलियाबाज़ी के इस एपिसोड में, हम चर्चा करते हैं AI क्रांति और उभरते हुए “AI Divide” पर। क्या भारत AI के इस्तेमाल से अपनी विशाल मानव पूंजी (human capital) के लिए अवसर पैदा कर पायेगा? क्या AI क्रांति भारत की समस्याओं को सुलझाने में काम आएगी? इसके अलावा, हम AI के दौर में अपनी सोचने-समझने की आज़ादी (cognitive autonomy) कैसे बचा कर रखे? साथ ही, बातचीत सॉफ्टवेयर के “enshittification” ट्रेंड पर।We discuss...
संसद का रिपोर्ट कार्ड। Legislative Incentives of Our Parliamentarians ft. Prof. Ajit Phadnis 07.05.2026 1:20:22
अक्सर हम चुनावों के शोर में यह भूल जाते हैं कि हमारे चुने हुए प्रतिनिधियों का असली काम क्या है। चुनावों पर तो सबकी नज़र रहती है, लेकिन चुने जाने के बाद हमारे प्रतिनिधि संसद में क्या करते हैं इस पर हमारा ध्यान कम ही रहता है। तो आइए, आज प्रोफ़ेसर अजित फडनिस के साथ पुलियाबाज़ी पर समझते हैं कि हमारे जनप्रतिनिधि किन प्रोत्साहनों और पाबंदियों में रहकर अपना काम करते हैं। किन धाराओं के तहत वे जनता की बात संस...
क्या अंतरराष्ट्रीय राजनीति सिर्फ ताक़त का खेल है? Geopolitics, Diplomacy and IR Framework with Prof. Atul Mishra 30.04.2026 1:21:29
क्या अंतरराष्ट्रीय राजनीति सिर्फ ‘स्ट्रांगमेन’ यानी ताक़तवर नेताओं के अहंकार से चलती है, या इसके पीछे कोई गहरी प्रक्रिया काम करती है? दुनिया की व्यवस्था पर आज जो प्रहार हो रहा है, इसका दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ेगा? आज की पुलियाबाज़ी में हमारे साथ हैं आईआर (IR) एक्सपर्ट प्रोफेसर अतुल मिश्रा, जिनके साथ हम इन पेचीदा सवालों के जवाब तलाशेंगे। तो आप भी इयरफोन्स लगाकर बैठ जाएं आज की इस IR मास्टरक्लास...
संसद में आख़िर हुआ क्या? संवैधानिक संशोधन की गुत्थी। Parliament, Delimitation & Women's Reservation ft. M. R. Madhavan 23.04.2026 47:36
पिछले हफ़्ते हमारी संसद में एक ख़ास सत्र बुलाया गया था। इस सत्र के बाद जो रिपोर्टिंग हुई उसके चलते लोग और भी कन्फ्यूज़ हो गए। तो हमें लगा कि हमें भी पुलियाबाज़ी का एक अर्जेंट सत्र बुलाना चाहिए ताकि संवैधानिक संशोधनों की इस गुत्थी को सुलझाया जाए। इस चर्चा पर हमारे मेहमान है PRS Legislative के एम. आर. माधवन जी जो हमारे विधायकों को भी सलाह देते हैं। आज की चर्चा में पेश है हमारी संसद के बदलते स्वरुप और उस...
क्योंकि SaaS भी कभी Moat थी। Will AI Eat the Software Industry? Ft. Sidu Ponnappa 16.04.2026 56:20
आज की पुलियाबाज़ी में हम एक बहुत ही दिलचस्प और ज़रूरी मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। क्या AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के आने से सॉफ्टवेयर और सर्विस की दुनिया पूरी तरह बदल गई है? भारतीय IT Services का भविष्य क्या होगा और इस बदलती दुनिया में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की भूमिका कैसी होगी? इन सभी ज्वलंत मुद्दों पर बात करने के लिए आज हमारे मेहमान हैं सिदु पोनप्पा जो RealFast AI के कोफाउंडर और CEO है।We discus...
भारत में ऊर्जा क्रांति के लिए एक दूरदर्शी सोच। A Vision for Clean Energy in India ft. Ajay Shah 09.04.2026 1:13:10
दुनिया एक बड़े ऊर्जा परिवर्तन के मुहाने पर खड़ी है, जहाँ तेल और कोयले जैसे ईंधन के सामने सौर और पवन ऊर्जा के विकल्प अब मौजूद हैं। इसके बावजूद वे भारत की ऊर्जा खपत का केवल 3.2% हिस्सा है। ऐसा क्यों है? क्या इसमें हमारी नीतियाँ आड़े आ रही हैं? इस एपिसोड में चर्चा है भविष्य के ऐसे विज़न की जिसमें भारत स्मार्ट इलेक्ट्रिफिकेशन से सही मायने में साफ़ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ सकता है। चर्चा के लिए हमारे मेहमा...
परमाणु युद्ध के खतरे को कैसे घटायें? Nuclear Deterrence Strategy ft. Dr. Manpreet Sethi 02.04.2026 1:12:04
इस हफ़्ते युद्ध की खबरों और अटकलों के चलते सभी अपने अपने फ़ोन पे डूम-स्क्रॉलिंग में लगे हैं। कुछ काम, कुछ तबियत, और कुछ प्रवास के बीच, हमें पुलिया पर मिलने का मौका नहीं मिला। लेकिन पुलियाबाज़ी की ख़ास बात ये है कि अक्सर कुछ नई घटना घटती है और हमें कोई पुरानी पुलियाबाज़ी की याद दिला देती है। ऐसे ही कुछ युद्ध के शंखनाद के बीच शांति की गुहार लगाती हुई ये चर्चा हमें याद आ गयी। परमाणु शक्ति धारक देश जब युद्...
जंग के मैदान का नया इक्का? Are Drones Rewriting the Rules of Warfare? ft. Anushka Saxena 26.03.2026 1:04:05
क्या वाकई ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में ड्रोन्स सबसे बड़ा मोहरा साबित हो रहे हैं? क्या ड्रोन्स के आने से युद्ध के एक नए युग का उदय हुआ है? इस विषय पर पुलियाबाज़ी के लिए हमारे साथ जुड़ रही है हमारी मेहमान अनुष्का सक्सेना। वे तक्षशिला इंस्टीटूशन के इंडो-पैसिफिक स्टडीज़ में कार्यरत रिसर्च एनालिस्ट हैं और चीन-ताइवान संबंधों तथा भारत की विदेश नीति में दिलचस्पी रखती हैं।We discuss:* Ukraine War an...
भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत कैसे करें? How to Strengthen India's Energy Security 19.03.2026 49:03
हालिया वैश्विक संकटों ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि तेल (Oil) का आज भी कोई विकल्प नहीं है। पश्चिम एशिया में युद्ध की आहट होते ही भारत में एलपीजी की किल्लत क्यों होने लगती है? आज की पुलियाबाज़ी में हम भारत के एनर्जी मिक्स की पड़ताल करेंगे, और चर्चा करेंगे कि भविष्य में अपनी ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारत और क्या कर सकता है।We discuss:* India’s Energy Mix* Why the push towards Natural Gas?...
हिंदी साहित्य का स्वाद: कविता, कहानियाँ और किस्से। A Brief History of Hindi Literature ft. Arun Jee 12.03.2026 1:19:21
दोस्तों, आज पुलियाबाज़ी पर लेते है मज़ा हिंदी कविता और कहानियों का। हिंदी साहित्य के जन्म से लेकर उसके आधुनिक रूप में ढलने तक की कहानी हमें सुनाते हैं हमारे मेहमान डॉ. अरुण जी, जो एक लेखक और अनुवादक हैं, और यात्रावृतांत और साहित्य समीक्षा में खास दिलचस्पी रखते हैं। हिंदी साहित्य के मुख्य काल खंडों और उनसे जुड़े महान कवी-कवियित्रीयों से वे हमें अवगत कराते हैं, साथ ही समकालीन और उभरते हिंदी लेखक और लेख...
स्कैमलैंड्स: ठगी का वैश्वीकरण। Scamlands: Inside Global Multi-Billion Digital Fraud Industry ft. Snigdha Poonam 05.03.2026 55:39
भारत में जब हम “डिजिटल इंडिया” की बात करते हैं, तो अक्सर हम इसके सुनहरे पक्ष को देखते हैं। लेकिन इस सिक्के का एक दूसरा और थोड़ा डरावना पहलू भी है—डिजिटल ठगी या स्कैम्स। आज जामतारा से लेकर गुड़गांव के पॉश दफ्तरों तक, स्कैमिंग एक पूरी ‘इंडस्ट्री’ बन चुकी है। भारत के कई युवानों के लिए ठगी अब एक करियर ऑप्शन बन गया है। आज हमारी मेहमान है पत्रकार और लेखिका स्निग्धा पूनम जिन्हों ने स्कैम इंडस्ट्री को नज़दी...
एआई की झांकी: कोडिंग और डेटा एनालिसिस अब सबके लिए | AI Demo: Coding & Cool Projects for Everyone 26.02.2026 1:01:31
नमस्ते! अक्सर लोग एआई को एक बेहतर गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल करते हैं, पर अब यह आपका अपना “डिजिटल वर्कर” बन सकता है। पुलियाबाज़ी के इस विशेष झांकी एपिसोड में सौरभ और प्रणय एआई के प्रयोगों का लाइव डेमो दे रहे हैं। कोडिंग से लेकर जटिल आर्थिक डेटा के विश्लेषण तक, एआई अब केवल जवाब ही नहीं देता, बल्कि एक जूनियर एनालिस्ट की तरह काम भी करता है। इस चर्चा में हमने दिखाया है कि कैसे तकनीक का सही इस्तेमाल आपक...
मैक्रो इकोनॉमी की मास्टर क्लास। Status of the Economy 2026 Explained ft. Narayan Ramachandran 19.02.2026 1:11:45
पिछले साल दूसरी मुद्राओं के सामने भारतीय रुपया कमज़ोर हुआ है। साथ ही भूराजनीतिक उथल पुथल के चलते भारतीय शेयर बाज़ार भी हिला हुआ है। तो ऐसे में क्यों न हमारी अर्थव्यवस्था का एक ब्यौरा लिया जाए? आज की पुलियाबाज़ी एक मास्टरक्लास है, जिसमें हमारे मेहमान नारायण रामचंद्र जी अलग अलग आर्थिक पहलूओं को संदर्भ सहित समझाते हैं। हमें तो बहुत कुछ सीखने को मिला है इस क्लास में, आप भी जुड़िये और कुछ ज्ञान बटोर लीजिये...
Agentic AI की धूम से भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियाँ ख़तरे में? Agentic AI and the Future of India’s IT Sector 12.02.2026 1:09:14
AI is moving so fast it feels like we’re living in a sci-fi novel that’s being rewritten every single day. Since we can’t seem to look away, we’re diving back into this evergreen topic on Puliyabaazi. In this episode, we unpack the latest AI developments and tackle the big question: what does this mean for the IT industry? Is it an upgrade, a pivot, or a total overhaul for the workforce?We discuss...
ज़मीन अधिग्रहण इतना पेचीदा क्यों? Why Is Land Acquisition So Messy in India? 05.02.2026 1:26:30
भारत में जमीन की लेन-देन एक जटिल मामला है। इसमें जमीन का अधिग्रहण तो और भी पेचीदा होता है क्योंकि आम धारणा के विपरीत इसके लिए कोई एक कानून नहीं बल्कि कई कानूनों का जाल है। इस पेचीदा विषय को आसान बनाने के लिए आज पुलियाबाज़ी पर हमारे साथ जुड़ रहे हैं अंकित भाटिया जिन्होंने लंबे समय से इस विषय पर शोध किया है। आज की पुलियाबाज़ी में बात जमीन अधिग्रहण कानून के इतिहास से लेकर उसमें बदलाव की, और साथ ही चर्चा...
कड़े श्रम कानून कैसे बनते हैं प्रगति में बाधा? Why do flexible labour codes matter for India? ft. Bhuvana Anand and Pranjal Chandra 29.01.2026 1:16:39
इस हफ़्ते पुलियाबाज़ी पर चर्चा नए श्रम कानूनों की। कानून में क्या नए बदलाव आये हैं? भारत में फैक्ट्री में काम करने के समय पर किस प्रकार की पाबंदियाँ है? ये बाकि देशों की तुलना में कैसी हैं? इनसे भारत में फैक्टरियों के काम काज पर क्या असर पड़ता है? इन सब बातों की चर्चा प्रोस्पेरिती की सह संस्थापक भुवना आनंद और उनके सहयोगी प्रांजल चंद्र के साथ।We discuss:* What are the recent Labour Reforms?* Objection...
Policy Perspective On Gig Work: नौकरी के नए मौके या श्रमिकों की मजबूरी? 22.01.2026 49:35
Quick Commerce के इस दौर में प्लेटफॉर्म और वर्कर का रिश्ता कैसा होना चाहिए? क्या वर्कर के पास वाकई अपनी मर्ज़ी चलाने की ताकत है? क्या इस सेक्टर में ‘Protectionist’ नीतियां लाने से कामदारों की मदद होगी या उनका नुक्सान? तो चलिए, चाय की प्याली उठाइए और शुरू करते हैं आज की पुलियाबाज़ी।We discuss:* How to think about Gig Work?* Defining Gig Work* Our limited imagination of Gig Work* When Gig Work Becom...
डेटा के सहारे भारतीय अदालतों की भूल-भुलैया कैसे पार करें? The Misaligned Incentives in India’s Justice System ft. Bhargavi Zaveri Shah 15.01.2026 55:14
भारतीय न्याय व्यवस्था की बात आते ही सब को सनी देओल का मशहूर “तारीख़ पर तारीख़” डायलॉग तो याद आता ही है, पर असली सवाल ये है कि ऐसा क्यों है? ऐसा क्यों है कि हमारी न्याय व्यवस्था आम इंसान को समय पर न्याय दिलाने में नाकाम दिखाई पड़ती है? इसी बात की तह तक जाएँगी आज की हमारी मेहमान भार्गवी ज़वेरी शाह के साथ। इस चर्चा में हमारे लिए तो कई TIL मोमेंट्स आये, आप की भी जानकारी बढ़ेगी ये वादा है। तो सुनिए और अपने...
वेनेज़ुएला, अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय दोगलापन। US Attack on Venezuela, and Hypocrisy in International Relations 08.01.2026 42:54
This week on Puliyabaazi, we discuss the Venezuela crisis. While this is still an ongoing issue, we take this opportunity to discuss the power dynamics and importance of hypocrisy in international relations. Do listen in. We discuss:* Did the U.S. attack Venezuela for its Oil?* Monroe Doctrine and America’s Sphere of Influence* Does America want Greenland’s rare earth minerals?* Hypocrisy in Inter...
About the podcast
This Hindi Podcast brings to you in-depth conversations on politics, public policy, technology, philosophy and pretty much everything that is interesting. Presented by tech entrepreneur Saurabh Chandra, public policy researcher Pranay Kotasthane, and writer-cartoonist Khyati Pathak, the show features conversations with experts in a casual yet thoughtful manner. जब महफ़िल ख़त्म होते-होते दरवाज़े के बाहर, एक पुलिया के ऊपर, हम दुनिया भर की जटिल समस्याओं को हल करने में लग जाते हैं, तो हो जाती है पुलियाबाज़ी। तो आइए, शामिल हो जाइए हमारी पुलियाबाज़ी में जहां हम एक से एक दिलचस्प विषय की तह तक जाएँगे, वो भी आम बोलचाल की भाषा में। www.puliyabaazi.in
Author
Policy, Politics, Tech, Culture, and more...
Category
Podcast website
Language
HI
Episodes
341
Latest episode
2026. júl. 9.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.