Aaj Tak Radio

Crime Branch

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं. CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profi...

Mindenképp látogasd meg a podcast oldalát, és támogasd a készítőjét: www.aajtak.in

Szerző

Aaj Tak Radio

Kategória

True Crime

A podcast weboldala

www.aajtak.in

Legutóbbi epizód

2026. okt. 13.

Hol hallgathatod?

Podcastok az alkalmazásban Replaio Radio Hamarosan

A podcastok hamarosan megérkeznek az alkalmazásba. Telepítsd most, és láss elsőként egy teljesen új megközelítést a podcastokhoz

Letöltés a Google Play-ről Telepítsd ingyen Android közel 10 M letöltés · 4,8-as értékelés iOS hamarosan

Epizódok

Bahubali या बेगुनाह? Rajan Tiwari ने सुनाए Shri Prakash, Puravanchal Mafia और Shahabuddin के क़िस्से: Crime Branch 13.10.2026

बिहार और पूर्वांचल की राजनीति में चर्चित रहे पूर्व विधायक राजन तिवारी Crime Branch में अपनी कहानी लेकर आए हैं. राजन तिवारी का दावा है कि उनके खिलाफ़ लगभग 40 मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन वो सभी मामलों में बरी हुए. इस पॉडकास्ट में बातचीत होगी श्रीप्रकाश शुक्ला से उनकी बचपन की दोस्ती, बृज बिहारी प्रसाद और वीरेंद्र प्रताप शाही हत्याकांड, अजीत सरकार हत्याकांड में लगे आरोप और देवेंद्र दुबे की हत्या के दौरान ह...

Jantar Mantar Protest, Gangster-Police का Nexus और Bablu Srivastava के बवाली क़िस्से: Crime Branch 06.10.2026

दिल्ली पुलिस के पूर्व स्पेशल कमिश्नर और 1984 बैच के IPS अधिकारी दीपक मिश्रा, जिन्हें एक सख्त और बेखौफ़ ‘सुपरकॉप’ माना जाता है, आज ‘क्राइम ब्रांच’ में सुना रहे हैं अपने करियर के कुछ सबसे चर्चित किस्से. जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई, निर्भया कांड के दौरान इंडिया गेट को सील करने का फ़ैसला, दिल्ली के दंगे और गैंगस्टर्स के खिलाफ़ कार्रवाई पर उन्होंने खुलकर बात की. इसके अलावा नेपाल में बबलू श्रीवास्तव...

Nithari के 22 कंकाल और Psychopath Surendra Koli के खौफ़नाक क़िस्से, सुनिए Forensic Expert की ज़ुबानी: Crime Branch 29.09.2026

निठारी कांड, देश के सबसे खौफ़नाक मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने खुद की जान ले ली. ये केस जितना रहस्यमयी है, उतनी ही उलझी हुई है सुरेंद्र कोली की मौत. आखिर उसके दिमाग में क्या चल रहा था? सुरेंद्र कोली का सालों पहले साइकोलॉजिकल टेस्ट करने वाले AIIMS के वरिष्ठ फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. तीरथ दास डोगरा पहली बार विस्तार से बताते हैं कि उन्होंने कोली के व्यवहार, याददाश्त और मानसिक स्थिति में क्या देखा थ...

Nithari Kand में 16 बच्चों के क़त्ल का आरोपी Surinder Koli खुद की जान क्यों ले बैठा?: Crime Branch 23.09.2026

18 सितंबर 2026 को हरिद्वार के भूपतवाला में एक छोटे से चाय के खोखे में एक आदमी की लाश मिली। जेब से एक पहचान पत्र निकला जिसपर नाम था सुरेंद्र कोली. वही सुरेंद्र कोली, जिसका नाम करीब 20 साल तक निठारी कांड की सबसे खौफ़नाक कहानी से जुड़ा रहा. जिस पर कई हत्याओं के मामले चले, जिसे बार-बार फांसी की सज़ा सुनाई गई… और फिर वो एक-एक करके अपने खिलाफ़ चले सभी 13 मामलों में बरी हो चुका था. लेकिन कहानी यहीं खत्म...

Gogi-Tillu Gang की पुरानी दुश्मनी से Ankit Baliyan तक कैसे पहुंची Gangwar की कहानी?: Crime Branch 08.09.2026

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या ने सिर्फ़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में सनसनी फैला दी है. लेकिन सवाल सिर्फ़ ये नहीं है कि अंकित को किसने मारा? सवाल ये है कि आख़िर अंकित को निशाना क्यों बनाया गया? इस कहानी की कड़ियां जुड़ती हैं अंकित के उस गाने “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे” से, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ़ गोगी से जुड़ी घटना की झलक दिखाई गई थ...

Underworld Don ने Dawood Ibrahim, Bollywood और Mumbai Mafia पर क्या खुलासा किए?: Crime Branch 01.09.2026

मुंबई अंडरवर्ल्ड की वो कहानी, जो किसी फ़िल्म से कम नहीं. Crime Branch के 100वें एपिसोड में आपका स्वागत है, जिसमें हमारे साथ हैं श्याम किशोर गरिकापट्टी, जिन्हें पुलिस ने एक दौर में “ब्लैक स्कॉर्पियन” का नाम दिया था. एक मिडिल क्लास परिवार से आने वाला लड़का, जिसका सपना एयर फ़ोर्स में पायलट बनने का था, आखिर कैसे मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया में पहुंच गया? कॉलेज के दिनों में ऑडियो कैसेट बेचने के एक छोटे...

Lawrence Bishnoi और Goldy Brar: दो दोस्त कैसे बने दुश्मन और इनके पीछे क्यों पड़े America-Canada?: Crime Branch 25.08.2026

Lawrence Bishnoi और Goldy Brar की दोस्ती आखिर दुश्मनी में कैसे बदल गई? पंजाब के एक छोटे शहर से निकलकर गोल्डी बराड़ कैसे इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क का बड़ा नाम बना? Crime Branch के इस खास एपिसोड में जानिए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, कनाडा से चलते गैंग नेटवर्क, निज्जर मर्डर केस, FBI के Operation Hardball और Lawrence-Goldy के बदलते रिश्तों की पूरी कहानी. साथ ही जानिए कि आखिर अमेरिका, कनाडा और भारत की एज...

Shahrukh को धमकाया और Dawood के पीछे Pakistan तक पहुंच गया, सुनिए भगवाधारी Don Bunty Pandey की कहानी: Crime Branch 19.08.2026

वो डॉन जिसने कभी दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए पाकिस्तान में घुसने का जोखिम उठाया हो, अपनी ज़िंदगी के आख़िरी पड़ाव में भगवा वस्त्र पहनकर संत कैसे बना? क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में सुनिए बंटी पांडे की हैरतअंगेज़ कहानी. वो गैंगस्टर जो उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई अंडरवर्ल्ड तक पहुंचा और बन गया छोटा राजन का सबसे भरोसेमंद शूटर. इस एपिसोड में जानिए: • बंटी पांडे कैसे बना छोटा राज...

Canada में Lawrence Bishnoi का Crime Network और Khalistan-ISI के साठगांठ की पोल खुली: Crime Branch 11.08.2026

कनाडा में भारतीय गैंगस्टर्स का नेटवर्क कितना बड़ा है? लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का सिंडिकेट कैसे काम करता है? और अमेरिका के Operation Hardball के पीछे की कहानी क्या है? Crime Branch के इस खास एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार समीर कौशल से कनाडा के गैंग वॉर, इंडो-कैनेडियन क्राइम नेटवर्क और उसके बदलते स्वरूप पर विस्तार से बातचीत हुई. चर्चा की शुरुआत Operation Hardball से होती है. इसके बाद बात होती है ल...

Dawood Ibrahim से Lawrence Bishnoi तक Underworld का सफ़र, Babloo Srivastava का बदला और Gautam Adani की Kidnapping पर खुलासा: Crime Branch 04.08.2026

अंडरवर्ल्ड की दुनिया में गोलियां सिर्फ जान नहीं लेतीं... वो शहरों का मिज़ाज बदल देती हैं और अपने पीछे ऐसी कहानियां छोड़ जाती हैं, जो बरसों तक हमें याद रहती हैं. उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर्स हों, मुंबई के माफ़िया हों या फिर आतंकवाद के नेटवर्क - आज हम इन्हीं कहानियों का पछा करेंगे. Crime Branch के इस पॉडकास्ट में हमारे साथ हैं यूपी पुलिस के पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय, जिन्होंने तीन दशक से ज़्यादा...

Jantar Mantar पर हुए CJP Protest में Delhi Police से क्या गलतियां हुईं, Pellet Gun पर क्या पता चला? 28.07.2026

20 जुलाई को दिल्ली में हुए CJP Protest ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा. जंतर-मंतर से संसद मार्च, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव, पैलेट गन का इस्तेमाल, हिंसा और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल - आख़िर उस दिन क्या हुआ था? Crime Branch के इस स्पेशल पॉडकास्ट में उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP विक्रम सिंह बता रहे हैं कि Protest के दौरान दिल्ली पुलिस कहां चूकी, क्या हालात पहले ही काबू किए जा सकते थे और...

Sachin Tendulkar-Sourav Ganguly की किडनैपिंग, 9/11 की Funding और Indian Mujahideen के बनने की कहानी 22.07.2026

दिल्ली पुलिस के पूर्व डीसीपी रवि शंकर ने करीब तीन दशकों तक देश के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों, गैंगस्टरों और किडनैपिंग मॉड्यूल्स के खिलाफ़ कई बड़े ऑपरेशन लीड किए. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में वो अपने पुलिस करियर के उन मामलों का खुलासा करते हैं, जिन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा की तस्वीर बदल दी. बात होगी सदर बाज़ार बॉम्ब ब्लास्ट से शुरू हुई उस जांच की, जो कश्मीर तक पहुंची. सुनिए कैसे अफ़ताब अंसार...

GB Road से Sonagachi - Human Trafficking, Police की मिलीभगत और Rescue Operation की खौफ़नाक कहानियां: Crime Branch 14.07.2026

हम अक्सर समाज को उसी नज़र से देखते हैं, जैसी हमें दिखाई जाती है. लेकिन ये कोई सीधी तस्वीर तो है नहीं, बल्कि कई परतों से बनी हुई एक जटिल कहानी है. कुछ परतें खुली किताब की तरह होती हैं, और कुछ ऐसी जिन्हें देखने से भी हम बचते हैं. उन्हीं परतों में एक ऐसी दुनिया है जिसे हम रेड लाइट एरिया के नाम से जानते हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं एक ऐसी सामाजिक कार्यकर्ता जिन्होंने पिछले 32 सा...

Ram Mandir से Digital Terrorism तक - जानिए India के 23 Most Wanted आतंकियों की कहानी: Crime Branch 07.07.2026

भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया है. लेकिन ये सिर्फ़ नामों की एक लिस्ट नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ सक्रिय पूरे आतंकी नेटवर्क की कहानी है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में जानिए आखिर सरकार ने अभी ये कदम क्यों उठाया? कौन हैं ये 23 चेहरे, जिनमें पाकिस्तान में बैठे आतंकी, भारत से भागे मॉड्यूल हैंडलर और सोशल मीडिया के ज़रिए कट्टरपंथ फैलाने वाले लोग शामिल हैं. इस पॉडकास्ट में र...

इंदिरा गांधी, आरुषि तलवार, निठारी और गोधरा कांड का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के खुलासे: Crime Branch 30.06.2026

क्राइम ब्रांच के इस खास एपिसोड में हमारे मेहमान हैं देश के जाने-माने फ़ॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. तीरथ दास डोगरा. AIIMS दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर रह चुके डॉ. डोगरा ने अपने 40 साल से ज़्यादा लंबे करियर में भारत के कई चर्चित मामलों की जांच की. इस बातचीत में उन्होंने इंदिरा गांधी का पोस्टमार्टम, आरुषि तलवार मर्डर केस, निठारी कांड, बाटला हाउस एनकाउंटर और गोधरा कांड जैसे मामलों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए....

Bihar की पहली महिला IPS ने Operation Gangajal, Sikh Riots और Lalu Yadav पर क्या बताया?: Crime Branch 23.06.2026

कई लड़कियों की ज़िंदगी का रास्ता उनके पैदा होते ही तय कर दिया जाता है - कितनी पढ़ाई होगी, शादी कब होगी और ज़िंदगी कैसे गुज़रेगी. लेकिन कुछ लोग अपनी किस्मत खुद लिखते हैं. ऐसी ही एक शख्सियत हैं 1976 बैच की बिहार की पहली महिला IPS अधिकारी मंजरी जारुहार. 'Crime Branch' के इस खास एपिसोड में मंजरी जारुहार ने अपने असाधारण पुलिस करियर की कई अनसुनी कहानियां साझा कीं. उन्होंने बताया कि कैसे एक महिला होने की...

Punjab, Haryana, Rajasthan और Delhi की नहरों का काला सच! Gotakhor Ashu Malik से सुनिए: Crime Branch 16.06.2026

'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं आशु मलिक - पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की नहरों से शव निकालने वाले मशहूर गोताखोर, जिनकी पहचान बीते 33 सालों के अनथक काम से बनी है. पिछले तीन दशकों में आशु मलिक और उनकी टीम 73,000 से ज़्यादा शव नहरों और नदियों से बाहर निकाल चुकी है, वो भी बिना किसी सरकारी मदद या फंडिंग के. आज की बातचीत इसी अनसुने काम पर केंद्रित है, जिसमें नहरों के नीचे दफन भारत...

Ayush Malik ने सुनाई धर्मांतरण की कहानी, Shamli Conversion Case का Brainwash, Property और Pakistan Link: Crime Branch 09.06.2026

शामली धर्मांतरण केस, जिसने उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाज में बड़ी बहस छेड़ दी है. आयुष मलिक कैसे मोहम्मद अली बने? क्या ये प्रेम विवाह और व्यक्तिगत आस्था का मामला है, या फिर इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की कहानी छिपी है? धर्म परिवर्तन के बाद आयुष ने दोबारा हिंदू धर्म में लौटने से इनकार क्यों किया? इस पूरे मामले में चांदनी कुरैशी, उनके परिवार और पुलिस जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया? ‘क्राइम ब्र...

Mahila Aayog है तो Purush Aayog क्यों नहीं? False Cases और Men's Rights पर Barkha Trehan के बेबाक बोल: Crime Branch 02.06.2026

क्या पुरुषों के साथ होने वाले अन्याय पर देश में पर्याप्त चर्चा होती है? क्या कानून और व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ पुरुषों की समस्याओं को भी समान गंभीरता से देखती है? या फिर ये सिर्फ़ एक धारणा है? Crime Branch के इस ख़ास एपिसोड में अरविंद ओझा से बातचीत कर रही हैं Men's Rights Activist बरखा त्रिहान. बातचीत में उन्होंने पुरुष आत्महत्याओं, कथित फ़र्ज़ी मामलों, पुरुष आयोग की मांग, अतुल सुभाष...

पुलवामा अटैक मास्टरमाइंड के ख़ात्मे की कहानी किसी फ़िल्म से कम नहीं: Crime Branch 26.05.2026

हमज़ा बुरहान, वो शख्स जिसे 2019 पुलवामा हमले का एक कथित मास्टरमाइंड माना जाता था. उसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार. ये घटना भी वही स्क्रिप्ट फॉलो करती है जो पाकिस्तान में कई बार सुनने को मिली. फ़िल्म 'धुरंधर' में भी यही कहानी दिखाई गई. लेकिन सवाल है, उसे वाकई किसी "धुरंधर" ने मारा? पाकिस्तान उसे क्यों बचाना चाहता था? उसकी मौत का सच क्यों छिपाया गया? और उसके जनाज़े...

India का सबसे खूंखार Serial Killer जिसने Rajasthan, Punjab और Haryana में कोहराम मचाया: Crime Branch 19.05.2026

अपराध की दुनिया में एक ऐसा नाम, जिसने सालों तक पुलिस को उलझाए रखा - शंकरिया कनपटीमार. 18 महीनों में 70 हत्याएं करने वाला सीरियल किलर. मारने का तरीका हर बार इतना ख़ौफ़नाक कि लोगों ने उसे कनपटीमार का नाम दे दिया. लेकिन आखिर ये शख्स था कौन? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं राकेश गोस्वामी, पूर्व पत्रकार, प्रोफ़ेसर और लेखक, जिन्होंने अपनी किताब India’s Most Dangerous Serial Killer में शंकरिय...

Pahalgam हमले पर NIA चार्जशीट में बड़े खुलासे, Pakistan में बैठा लंगड़ा मास्टरमाइंड: Crime Branch 12.05.2026

पहलगाम हमला - वो आतंकी हमला जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया... कुछ मिनटों की गोलीबारी और 26 निर्दोष लोगों की मौत. लेकिन सवाल आज भी वही है, इस हमले के पीछे कौन था? हमला करने वाले तीन आतंकी तो Operation Mahadev में मारे गए, लेकिन क्या असली मास्टरमाइंड अब भी आज़ाद है? 'क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हम आपको बताएंगे पहलगाम हमले की पूरी कहानी. कैसे Lashkar-e-Taiba और उसके फ्रंट संगठन TRF ने इस हमले...

लॉरेंस बिश्नोई ने कैसे कराया सिद्धू मूसेवाला का मर्डर, सुकेश चंद्रशेखर के लिए क्यों भिड़े जेलर और तिहाड़ पर खुलासे!: Crime Branch 05.05.2026

तिहाड़ जेल - एशिया की सबसे बड़ी जेल लेकिन इसकी ऊंची दीवारों के पीछे क्या चलता है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं अजय भाटिया, जिन्होंने तिहाड़ जेल में ASP के तौर पर 34 सालों तक काम किया. 1991 में पुलिस सेवा जॉइन करने वाले अजय भाटिया उन चुनिंदा अफ़सरों में रहे, जिन्होंने जेल के अंदर की दुनिया को बहुत करीब से देखा. इस बातचीत में खुलकर चर्चा होती है तिहाड़ के अंदर मौजूद करप्शन की. कैसे कै...

अतीक़ अहमद के ISI कनेक्शन और मुख़्तार अंसारी-विकास दुबे की मौत के पीछे कौन? पूर्व DGP प्रशांत कुमार का खुलासा: Crime Branch 28.04.2026

‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में बातचीत एक ऐसे पुलिस अफ़सर से है, जिनके नाम के साथ उत्तर प्रदेश की नई पुलिसिंग की पूरी बहस जुड़ी रही है. उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP प्रशांत कुमार, जिनके कार्यकाल को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उन्होंने एक नया “पुलिसिंग मॉडल” खड़ा किया - जहां एनकाउंटर लगातार चर्चा में रहे. इस बातचीत में “Operation Langda” पर विस्तार से बात हुई. साथ ही फ़िल्म ‘Dhurandhar’ और ‘Dhurandhar...

Pulwama में RDX कैसे आया, Godhra कांड की जांच और Sheena Bora-Haren Pandya को क्यों मारा गया?: Crime Branch 22.04.2026

‘क्राइम ब्रांच’ के इस ख़ास एपिसोड में हमारे साथ हैं नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानि NIA के पूर्व चीफ़ योगेश चंद्र मोदी. एक सीनियर IPS अधिकारी जिन्होंने अपनी सेवाएं CBI और R&AW में भी दीं. वाईसी मोदी के ही कार्यकाल में पुलवामा अटैक हुआ था. इसके अलावा उन्होंने कई हाई-प्रोफ़ाइल मामले भी सॉल्व किए. इस एपिसोड में उन्होंने बताया कि पुलवामा अटैक हुआ कैसे और NIA इसकी तह तक कैसे पहुंची. साथ ही उन्होंने...

Hallgasd a(z) Crime Branch podcastot a Replaióban

Rádió és podcastok egy alkalmazásban - ingyen és regisztráció nélkül. Telepítsd még ma, és ne maradj le a premierről

Letöltés a Google Play-ről

A Replaio nem podcastkiadó; a műsorok nevei, borítóképei és hanganyagai a szerzőiket illetik, és nyilvános RSS-csatornákon keresztül terjednek.