fr

Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

Welcome to 'Ek Bakhat Ki Baat', where we unravel the untold tales of pivotal historical moments that shaped the course of business and sports. In each episode, we navigate the twists of fate that altered the trajectory of the whole story. 'Ek Bakhat Ki Baat' invites you to witness the convergence of passion, strategy, and destiny that forever etched these extraordinary stories into the annals of human achievement. Embark on a voyage where the past becomes the present, and the present reshapes the future. कुछ किस्से ऐसे होते हैं जिनका मुकद्दर लम्हों में तय होता है. एक फ़ैसला, ज़िद्द या घटना वक्...

N'hésitez pas à visiter le site du podcast et à soutenir son créateur : www.aajtak.in

Auteur

Aaj Tak Radio

Catégorie

Society

Site du podcast

www.aajtak.in

Dernier épisode

13 févr. 2025

Où écouter ?

Les podcasts dans l'appli Replaio Radio Bientôt disponible

Les podcasts arrivent très bientôt dans l'appli. Installe-la dès maintenant et découvre en avant-première une toute nouvelle façon de vivre les podcasts

Télécharger sur Google Play Installe-la gratuitement Android près de 10 M de téléchargements · note de 4,8 iOS bientôt

Épisodes

एक बॉलर की ज़िद से कैसे पूरा हुआ वर्ल्ड कप जीतने का सपना?: एक बखत की बात, Ep 30 13.02.2025

1983 वर्ल्ड कप फाइनल – जब भारतीय क्रिकेट ने इतिहास रच दिया! लॉर्ड्स के मैदान पर कपिल देव की अगुवाई में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना साकार किया. इसके पीछे एक गेंदबाज था, जिसने कपिल देव से ज़िद करके गेंदबाजी मांगी और फिर मैच का रुख पलट दिया, पूरी कहानी सुनिए नितिन ठाकुर के साथ 'एक बखत की बात' में. प्रोड्यूसर – कुंदन साउंड मिक्स – रोहन भारती

दुनिया का सबसे बड़ा हैकर जो कंप्यूटर से पहले लोगों का दिमाग हैक करता था!: एक बखत की बात, Ep 29 22.01.2025

केविन मिटनिक जिसे दुनिया का सबसे कुख्यात हैकर माना जाता है, जो साइबर सिक्योरिटी और सोशल इंजीनियरिंग का मास्टर था. उसने अपने असाधारण हैकिंग स्किल्स से 1990 के दशक में FBI को चकमा दिया और अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं. जेल में समय बिताने के बाद, अपनी जिंदगी बदल दी और एक एथिकल हैकर और साइबर सुरक्षा सलाहकार बन गया लकिन वो शायद जेल भी न जाता अगर उसका सामना शिमी से न हुआ होता, सुनिए पूरी कहानी 'एक बखत...

यूरोप का इतिहास कुछ और होता अगर नेपोलियन से ये गलती न होती!: एक बखत की बात, Ep 28 05.01.2025

वाटरलू की लड़ाई यूरोप के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई. 1815 में नेपोलियन बोनापार्ट की सेना और यूरोपीय गठबंधन के बीच हुई इस लड़ाई ने फ्रांसीसी सम्राट की सत्ता को समाप्त कर दिया. एक गलती की वजह से कैसे नेपोलियन ये युद्ध हारा सुनिए, एक बखत की बात में. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स - सूरज

एक फोटो से शुरू हुई बात कैसे दूतावास के घेराव और भारत-चीन युद्ध तक पहुंच गई?: एक बखत की बात, Ep 27 04.12.2024

भारत और चीन के बीच 1962 की लड़ाई के बारे में तो सब जानते हैं, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन उसके पांच साल बाद, भारत और चीन एक बार फिर आमने-सामने थे। इस बार किसी युद्ध के मैदान में नहीं, बल्कि एक कूटनीतिक युद्ध में, जो लगभग युद्ध में बदलने ही वाला था. पहली बार भारत ने चीन को उसकी ही भाषा में जवाब दिया और बढ़त बनाई. क्या था पूरा किस्सा? सुनिए 'एक बखत की बात' में. प्रोड्यूसर- कुंदन...

भारत का सबसे बड़ा जासूसी स्कैंडल, जिसके तार प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े थे?: एक बखत की बात, Ep 26 20.11.2024

कुमार नारायण जासूसी कांड भारत का एक बड़ा विवाद था, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय और सरकारी अधिकारियों पर जासूसी के आरोप लगे. 1950 और 60 के दशक में, यह मामला सामने आया कि कुमार नारायण, विदेशी एजेंसियों के लिए गुप्त जानकारी लीक कर रहा है. इस कांड ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया, जांच में पाया गया कि नारायण ने महत्वपूर्ण रक्षा और कूटनीतिक दस्तावेजों को साथ शेयर किया. इसे भारत का सबसे बड़े जासूसी...

पश्चिम बंगाल के एक गांव में ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से 12 हज़ार लोग मर चुके हैं?: एक बखत की बात, Ep 25 06.11.2024

60 के दशक में बंगाल में कुछ ऐसा जलना शुरू हुआ जिसकी आग धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गई और आज भी जल रही है। इसकी वजह से देश के 12 हजार नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है। कई सरकारें गिरी हैं। ऐसा क्या हुआ था? सुनिए पूरा किस्सा 'एक बखत की बात' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूस- कुंदन साउंड मिक्स- नितिन रावत

बल्ब बनाने वाले एडिसन ने न चाहते हुए भी कैसे हॉलीवुड बनवा दिया?: एक बखत की बात, Ep 24 23.10.2024

दुनिया एडिसन को बल्ब बनाने वाले के रूप में जानती है. एडिसन ने डीसी करेंट सहित कई आविष्कार किए और उनके नाम सबसे ज़्यादा पेटेंट का रिकॉर्ड भी है लेकिन एडिसन ने अनजाने में ऐसा कुछ भी बनवा दिया, जो वह खुद नहीं चाहते थे. हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे बड़ी फ़िल्म इंडस्ट्री, हॉलीवुड की. इसकी दिलचस्प कहानी सुनिए नितिन ठाकुर के साथ 'एक बखत की बात' में. प्रड्यूसर - कुंदन साउंड मिक्स - कपिल देव सिंह

White House इंटर्न की ड्रेस पर लगा 'दाग' और सबसे बड़े मुकदमे में फंस गए राष्ट्रपति!: एक बखत की बात, Ep 23 09.10.2024

इस एपिसोड में सुनिए उस ब्लू ड्रेस की कहानी, जो दुनिया की सबसे मशहूर ब्लू ड्रेस बन गई. इसकी तस्वीरें मैगज़ीन के कवर पर छपीं, कोर्ट में उस पर बहस हुई और इसकी वजह से अमेरिका के राष्ट्रपति को टीवी पर आकर माफ़ी मांगनी पड़ी. इस ड्रेस ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली इंसान के कैरेक्टर पर हमेशा के लिए एक दाग लगा दिया, क्या ख़ास है इस ब्लू ड्रेस में? जानिए 'एक बखत की बात' में, नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर- कुं...

दो World War और एक विज्ञापन ने कैसे दुनिया को सिगरेट की लत लगा दी?: एक बखत की बात, Ep 22 25.09.2024

जब दुनिया में सिगरेट पीना आम बात नहीं थी, तब विश्व युद्धों ने इसे घर-घर तक कैसे पहुंचाया और सैनिकों को स्मोकिंग की लत कैसे लगाई. इसके पीछे सरकारों ने किस तरह ड्रग डीलर की तरह काम किया और जब दुनिया शांत हुई, तो स्मोकिंग को कूल बनाने के लिए विज्ञापनों का सहारा कैसे लिया गया. महिलाओं के लिए मशहूर सिगरेट कैसे पुरुषों की पहली पसंद बन गई. सिगरेट के इस इतिहास का पूरा किस्सा सुनिए नितिन ठाकुर के साथ ‘एक ब...

आधी रात की एक कॉल और खुल गई Match Fixing की पोल: एक बखत की बात, Ep 13 17.09.2024

दिल्ली पुलिस की एक टीम लोकल बिज़नेस मैन को मिल रही धमकी के मामले में फ़ोन टैप कर रही थी, फोन कॉल की रिकॉर्डिंग सुन रहे ऑन ड्यूटी ऑफ़िसर ने एक ऐसी आवाज़ सुनाई दी जिससे उसके कान खड़े हो गए, ये आवाज़ थी साउथ अफ्रीका के कैप्टन हैंसी क्रोनिया की थी, उससे पहले आउटलुक मैगज़ीन में ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर का एक इंटरव्यू छपा, जिसमें प्रभाकर ने दावा किया ऑफ़र दिया कि वो ख़राब खेलें, क्रोनिया के फोन और मनोज प्र...

एक गॉडमैन ने क्यों अपने ही 900 भक्तों की जान ले ली?: एक बखत की बात, Ep 21 17.09.2024

18 नवंबर, 1978 को अमेरिका में एक ऐसी घटना हुई, जिससे पूरा देश दहल गया. 6 हज़ार किलोमिटर दूर गवाना में 900 से ज़्यादा अमेरिकी नागरिकों को मौत हुई, उससे पहले एक सांसद को भी गोली मारा गया और इन सब के पीछे था एक इंसान जिम जोन्स. जिम जोन्स हज़ारों लोगों का भगवान था और अपने भक्तों के लिए धरती पर स्वर्ग बनाने का वादा किया था. फिर क्या हुआ जो 900 लोगों की जान चली गई, सुनिए पूरा किस्सा ‘एक बखत की बात’ में....

केले की वजह से एक राष्ट्रपति के कपड़े क्यों उतरे थे?: एक बखत की बात, Ep 20 28.08.2024

जमैका का एक व्यापारी पहली बार केला लेकर अमेरिका गया. देखते ही देखते अमेरिका में केले के लिए दीवानगी काफी बढ़ गई. मामला यहां तक जा पहुंचा कि ग्वाटेमाला में एक चुनी हुई सरकार गिर गई, उसके राष्ट्रपति के कपड़े उतरवाए गए और पूरे देश को दशकों तक राजनीति अस्थिरता के अंधेरे में धकेल दिया गया. कैसे हुआ ये सब, सुनिए पूरा किस्सा ‘एक बखत की बात’ में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग: सचिन द...

जिन्ना ने ढाका वाला भाषण न दिया होता तो क्या कभी न बनता बांग्लादेश?: एक बखत की बात, Ep 19 14.08.2024

ढाका शहर में रेस कोर्स मैदान पर कायदे आज़म मुहम्मद अली जिन्ना ने चिल्ला-चिल्ला कर कहा था. उर्दू ही पाकिस्तान की राष्ट्रीय भाषा होगी और जो इसके ख़िलाफ़ है वो देश का दुश्मन है. बंगालियों ने उसी सभा में इशारा दे दिया था कि उन्हें जिन्ना की ये तकरीर पसंद नहीं आई उन्हें ये अपनी भाषा, संस्कृति और उस वफ़ादारी की तौहीन लगी, जो उन्होंने भारत से अलग देश पाकिस्तान बनाने में दिखाई थी. उसी दिन से ईस्ट पाकिस्ता...

वारदात से पहले सुराग, 48 घंटों तक गश्त, फिर भी हो गई सबसे चर्चित बैंक चोरी!: एक बखत की बात, Ep 18 31.07.2024

पुलिस के पास ये पुख़्ता जानकारी थी कि एक बैंक में रॉबरी चल रही है. लेकिन कौन सा बैंक लूटा जा रहा है, कहां लूटा जा रहा है, कौन लूट रहा है, उसे ये नहीं पता था. इसलिए वो हर बैंक के दरवाज़े खुलवा रही थी. क्योंकि ये रविवार का दिन था सभी बैंक बंद भी थे तो ये काम और भी मुश्किल हो गया था. मैनेजर्स को घर से बुलवाया जा रहा था. बैंक के अंदर लॉकर तोड़ रहे चोरों को ये अंदाज़ा नहीं था कि पुलिस को इस चोरी के बार...

अमेरिका से हिन्दुस्तान लाकर बर्फ़ बेचने वाला कैसे बना दुनिया का Ice King?: एक बखत की बात, Ep 17 17.07.2024

20 सालों तक भारत और अमेरिका के बीच रुई के बाद सबसे ज़्यादा फलने फुलने वाला बिज़नस था बर्फ, बॉस्टन में बैठा फ्रेड्रिक ट्युडोर इसी से दुनिया का Ice King बन गया लेकिन ये सब आसान नहीं था इस सफ़र में था बहुत सारा रोमांच, अनोखे आइडिया और जेल की कालकोठरी मगर ये कुछ न हुआ होता अगर 200 साल पहले एक नौजवान को झील के किनारे बैठे बैठे एक हैरतअंगेज़ बिज़नस आइडिया न आया होता, सुनिए पूरी कहानी 'एक बखत की बात' में...

हीरा सदा के लिए न होता अगर एक विज्ञापन न बनता: एक बखत की बात, Ep 16 03.07.2024

करीब 75 बरस पहले एक Ad Agency ने हीरा के लिए एक विज्ञापन तैयर किया था, जिसका असर ऐसा हुआ कि लोग शादी की अंगूठी के लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ हीरा ही चुनते थे. डी बियर्स जिसका पहले से ही डायमंड मार्केट पर राज था, ग्राहक के दिमाग पर भी काबू पा लिया. साउथ अफ्रीका के खादान से शुरु हुआ ये सफ़र आज भी कैसे कायम है, सुनिए 'एक बखत की बात' में पूरा किस्सा नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- कपिल देव सि...

कहानी उस इंसान की जिसने एक वोट से दुनिया को ख़त्म होने से बचा लिया: एक बखत की बात, Ep 15 19.06.2024

दूसरे विश्वयुद्ध को अंत हुए 15 साल हो चुके थे. मित्र राष्ट्रों ने मिलकर एक संगठन बनाई थी NATO. जिसका एक मकसद सोवियत संघ के वर्चस्व को कंट्रोल करना और एक दूसरे की रक्षा करना था. इसके तहत ही अमेरिका ने इटली और टर्की के एयरबेस में न्युक्लियर वेपन इंस्टॉल किए थे, सोवियत संघ ने क्यूबा में परमाणु हथियार रख दिए थे और समुद्र में चार सबमरीन भी थे 'स्पेशल वेपन' से लैस. कॉल्ड वार की इस कहानी में एक मौका ऐसा...

एक खिलाड़ी ने कैसे बदल दी जूतों की दुनिया?: एक बखत की बात, Ep 14 05.06.2024

जूते और जॉर्डन की कहानी एक साथ शुरू हुई थी, नाइकी ने एक युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया था, जॉर्डन ने बदले में एयर जॉर्डन को दुनिया का सबसे बड़ा स्निकर ब्रैंड बनाया MJ और एयर जॉर्डन एक दूसरे के पर्याय थे.MJ से पहले स्निकर्स सिर्फ़ बास्केटबॉल खेलने के लिए पहना जाता था. अब ये फैशन का हिस्सा है और ये सब कैसे शुरू हुआ, सुनिए किस्सा 'एक बखत की बात' में जमशेद क़मर सिद्दिक़ी से. रिसर्च- कुंदन साउंड मिक्स- कप...

मुंबई की चोरियों ने कैसे खोला गोदरेज की क़िस्मत का ताला?: एक बखत की बात, Ep 12 08.05.2024

वकालत से आर्देशिर गोदरेज का मन नहीं मिला, नौकरी ने भी उन्हें उत्साहित नहीं किया, जब पहला धंधा शुरू किया तो बिज़नेस पार्टनर से ठन गई. गोदरेज पहली सफ़लता के लिए बेचैन हो रहे थे. हर चीज़ को मौके की नज़र से देखते थे. आज हम जिसे आन्ट्रप्रनर कहते हैं, वो असल मायने में एक आन्ट्रप्रनर थे, उन्हें पहली सफ़लता मिली एक ख़बर की वजह से, क्या है पूरा किस्सा सुनिए 'एक बखत की बात' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यसूर- क...

एक सवाल की वजह से टूट गई 28 साल पुरानी बर्लिन की दीवार?: एक बखत की बात, Ep 11 24.04.2024

एडोल्फ हिटलर के बाद का जर्मनी चार टुकड़ों में बांटा गया. विजेता अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और सोवियत यूनियन के बीच. राजधानी बर्लिन की भी चार फांकें की गईं.. लेकिन जब कुछ सालों बाद इन देशों की सेनाएं लौट गई तो जर्मनी के चार से दो ही हिस्से रह गए. एक हिस्सा वो जिसे पश्चिमी देश छोड़ गए.. जबकि दूसरा वो जिस पर अभी भी सोवियत यूनियन काबिज़ था.दोनों हिस्सों का एडमिनिस्ट्रेशन दो अलग अलग जर्मन चांसलर संभालते...

शैतान को अपनी ज़िंदगी बेच कर गिटार सीखने वाला सिंगर?: एक बखत की बात, Ep 10 10.04.2024

दुनिया में एक आर्टिस्ट आया था रॉबर्ट जॉनसन नाम का, उसकी ज़िंदगी ऐसी थी कि उससे जुड़ी शैतान की कहानी भी भरोसे लायक लगती है, न पैदा होने की तारीख का पता न ये मालूम मरा कब, उसकी ज़िंदगी के बारे में कुछ भी दावे के साथ नहीं कहा जा सकता, 27 साल की उम्र में उसकी मौत हो गई, शोहरत भी मिली तो दुनिया को छोड़ने के बाद, कैसे रॉबर्ट जॉनसन ने संगीत की दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया और उसके शैतान से जुड़ा किस्सा...

मर्डर करके बताता रहा सीरियल किलर लेकिन 30 साल तक पुलिस पकड़ क्यों नहीं पाई?: एक बखत की बात, Ep 09 27.03.2024

पहले बांधना, फिर टॉर्चर और आख़िर में क़त्ल और सबकुछ के बाद पुलिस को इसकी सूचना देना, ये इस सीरियल किलर का तरीका था. अपनी सेक्सुअल फैंटसी के लिए BTK ने कई महिलाओं को बेरहमी से मारा था, उसकी वजह से पूरा शहर दशकों तक दशहत में रहा BTK आज भी नहीं पकड़ा जाता, अगर उसने ख़ुद एक ग़लती न की होती, पुलिस के जाल में नहीं फंसता अगर उनके झूठे वादे पर भरोसा कर टेक्नॉलिजी का इस्तेमाल न किया होता. उसकी पहचान कभी न...

सेक्स स्कैंडल में फंसा बेटा और बाप के हाथ से प्रधानमंत्री की कुर्सी निकल गई!: एक बखत की बात, Ep 08 13.03.2024

नेशनल हैराल्ड का दिल्ली ऑफ़िस में एडिटर खुशवंत सिंह के पास एक लिफ़ाफ़ा आया उसमें कुछ फ़ोटोग्राफ़्स थे, फ़ोटो में एक लड़के और लड़की की इंटिमेट मोमेंट्स उतारे गए थे. खुशवंत सिंह उन फ़ोटोज़ के साथ इंदिरा गांधी के पास ले गए. राजनीतिक पंडितों का कहना है कि अगर यदि ये फ़ोटो अगर फोटो में दिख रहा लड़का देश की रक्षा मंत्री का बेटा न होता, यदी ये फोटो लीक होकर अख़बारों तक नहीं पहुंची होती, यदि बाबू जी कहे ज...

Playboy मैगज़ीन का ग्लैमर ना फैलता अगर हेफनर को 5 डॉलर मिल जाते!: एक बखत की बात, Ep 07 28.02.2024

अगर ह्यू हेफ़्नर को उसके ड्रीम जॉब में बस 5 डॉलर और मिल जाता तो शायद न 200 मिलियन डॉलर का अंपायर खड़ा होता और न दुनिया की सबसे मशहूर कंपनी प्लेबॉय बनती और न ही दुनिया बो टाई पहने रैबिट लोगो को कभी नहीं देख पाती, प्लेबॉय मैगज़ीन के बनने से बिगड़ने तक का किस्सा, सुनिए 'एक बखत की बात' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूस- कुंदन साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह

वानखेड़े और ब्रेबॉर्न स्टेडियम न बनते अगर ईगो हर्ट न हुआ होता!: एक बखत की बात, Ep 06 14.02.2024

मुंबई शहर में अब दो स्टेडियम हैं, वानखेड़े और ब्रेबॉर्न. ये तब की बात है जब एस. के. वानखेड़े बॉम्बे क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष थे, जो उस वक्त शहर में क्रिकेट को कंट्रोल करता था और विजय मर्चेंट क्रिकेट क्लब ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष थे, जिसके पास शहर का अकेला स्टेडियम था, ब्रेबॉन स्टेडियम. जब भी BCA को बंबई में कोई मैच ऑर्गनाइज़ कराना होता था वो CCI के पास दरख्वास्त लेकर जाता. दोनों के बीच टिकट के बंट...

Écoute le podcast Ek Bakhat Ki Baat sur Replaio

La radio et les podcasts dans une seule appli - gratuite, sans inscription. Installe-la dès aujourd'hui et ne rate pas le lancement

Télécharger sur Google Play

Replaio n'est pas éditeur de podcasts ; les noms des émissions, les visuels et l'audio appartiennent à leurs auteurs et sont diffusés via des flux RSS publics