‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)

News18 स्पेशल

News EN ↓ Επεισόδια: 330

देश-दुनिया की ताजा घटनाओं, हेल्थ और मनोरंजन जगत की खबरों से अपडेट रहने के लिए सुनें पॉडकास्ट बुलेटिन

Δημιουργός

‘न्यूज बुलेटिन’ (News Bulletin)

Κατηγορία

News

Ιστοσελίδα του podcast

hindi.news18.com

Τελευταίο επεισόδιο

6 Δεκ 2023

Πού να ακούσεις;

Podcast στην εφαρμογή Replaio Radio Έρχεται σύντομα

Τα podcast έρχονται σύντομα στην εφαρμογή. Εγκατάστησέ την τώρα και δες πρώτος μια εντελώς νέα προσέγγιση στα podcast

Κατέβασέ το από το Google Play Δωρεάν εγκατάσταση Android σχεδόν 10 εκατ. λήψεις · βαθμολογία 4,8 iOS σύντομα

Επεισόδια

79: अशोक वाजपेयी जन्मदिन विशेष: तीन कविताएं 16.01.2021

Ashok Vajpayee Birthday Special: दोस्तो, कवि की कविताएं अपने आप में एक पूरा संसार होती हैं. ऐसा ही एक संसार अशोक वाजपेयी इस कविता के मार्फत रचते हैं. न्यूज18 हिंदी के आज के स्पेशल पॉडकास्ट में आज पेश हैं अशोक वाजपेयी की 3 कविताएं. 

78: podcast : देशभर में आज से शुरू हो रहा है Covid-19 टीकाकरण अभियान 16.01.2021

आज 16 जनवरी है. सबसे बड़ी खबर तो यही है कि आज से देश भर में कोविड 19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो रहा है. कोरोना का असर कम होने का ही नतीजा है कि दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर दिया है कि अब सरकारी और अन्य कार्यालयों में सौ प्रतिशत कर्मचारी काम पर आएं. आज के पॉडकास्ट में हम आपको मौसम का हाल भी बताएंगे. पॉडकास्ट के अंत में उस बच्चे की कहानी बताएंगे जिसका जबरन लिंग परिवर्तन कराया गया और उसके साथ गैंग...

77: podcast : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बिल्डर्स की मनमानी रुकेगी, फ्लैट खरीदारों को मिलेगी राहत 14.01.2021

सुप्रीम कोर्ट के दो अहम फैसले आए हैं. एक फैसला तो बिल्डर्स और खरीदारों को लेकर है, दूसरा अपहरण, बलात्कार और शादी के मामले को लेकर. इन दोनों फैसलों की जानकारी आपको आज के पॉडकास्ट में हम देने जा रहे हैं.

76: दिल पर भारी पड़ सकता है प्रोसेस्ड फूड, हो सकती है समय से पहले मौत: स्टडी 12.01.2021

कई लोग प्रोसेस्ड फूड खाना काफी पसंद करते हैं, जिनमें पिज्जा, बर्गर, स्नैक्स, केक आदि शामिल हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों ने अधिक मात्रा में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स (Ultra Processed Food) का सेवन किया था उनमें कार्डियोवास्कुलर रोग (Cardiovascular Disease), हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा अधिक दिखाई दिया. न्यूज18 के आज के स्पेशल पॉडकास्ट में हम प्रोसेस्ड फूड के खतरों की बात कर रहे हैं. 

75: podcast : किसानों के मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई 11.01.2021

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड 19 वैक्सीन की तैयारियों को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे. आज ही सुप्रीम कोर्ट में किसानों के मुद्दे पर सुनवाई होनी है. इस पॉडकास्ट में हम यूपी की नई आबकारी नीति के बारे में भी आपको बताने जा रहे हैं. मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर की बात भी हम आपको सुनवाएंगे जिसमें उन्होंने देश विभाजन के लिए राष्ट्रपिता को जिम्मेदार बताया है.

74: आलोकधन्वा की कविता: भागी हुई लड़कियां 09.01.2021

आलोकधन्वा ने जब अपनी बेहद चर्चित कविता 'भागी हुई लड़कियां' लिखी, तब उसमें न जाने कितने कितने स्त्री दिलों की टीसों को कूट-कूट कर भरा होगा. न्यूज 18 हिन्दी के पॉडकॉस्ट में इस बार उनकी चुनिंदा कविताएं सुनिए. 

73: podcast : कोविशिल्ड की पहली खेप राजधानी पहुंची, किसानों के साथ केंद्र की 8वें दौर की बातचीत आज 08.01.2021

कोरोना वैक्सीन की तैयारियों के बीच आज देशभर में दूसरा ड्राइ रन किया जाना है. इस बीच कोविशिल्ड की पहली खेप दिल्ली पहुंच चुकी है. आज ही किसान संगठनों और केंद्र के बीच 8वें दौर की बैठक होनी है.

72: कोरोना वैक्सीन से जुड़ी 5 बातें, जो आपके हर सवाल का जवाब होंगी 06.01.2021

देश में बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड (Covishield) को फिलहाल सीमित इस्तेमाल की अनुमति दे दी है. हालांकि इसके संबंध में कई तरह की बातें हैं, जिन्‍हें लोग जानना चाहते हैं. न्यूज18 हिंदी के स्पेशल पॉडकास्ट में आज हम इसी मसले पर बात कर रहे हैं. 

71: किसानों के साथ केंद्र की बैठक आज, जानें कोविशिल्ड और कोवैक्सीन कितनी सुरक्षित 04.01.2021

न्यूज18 के आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कोरोना वैक्सीन को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के बारे में और वैक्सीन की वास्तविक स्थिति के बारे में. इसके अलावा किसान आंदोलन, मौसम का हाल और अन्य महत्त्वपूर्ण खबरें भी होंगी आज के पॉडकास्ट में.

70: Birthday Special: उदय प्रकाश जब कहते हैं, ‘मैं मिसरी घुला दूध हूं मीठा’ 01.01.2021

उदय प्रकाश (Uday Prakash) हमारे प्रिय कवि (Poet), कथाकार और फिल्मकार हैं. आज एक जनवरी को उनका जन्मदिन है. News18 इस मौके पर आपके लिए तीन खूबसूरत और संवेदनशील कविताएं लेकर आया है. 68 साल के उदय प्रकाश साहित्य अकादमी पुरस्कार, मुक्तिबोध सम्मान और भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं.  

69: Podcast : किसानों की केंद्र के साथ बैठक 4 जनवरी को, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ी 31.12.2020

साल 2020 बीतने वाला है. कहा जा सकता है कि कोरोना की वजह से यह साल बहुत बुरा बीता. हमसब डर के साये में जीते रहें. मगर इसका दूसरा पहलू यह भी है कि हमने तकनीक की दुनिया में जीने का एक नया तरीका सीख लिया. ऐसे में नये साल के तोहफे के रूप में न्यूज 18 हिंदी ने भी अपने पाठकों के लिए अपनी वेबसाइट को और यूजर फ्रेंडली बनाया है. तो चलिए शुरू करें आज का पॉडकास्ट.

68: podcast : पीएम मोदी करेंगे मन की बात और आंदोलनरत किसान बजाएंगे ताली और थाली 27.12.2020

आज के इस न्यूज पॉडकास्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कोरोना के नए स्ट्रेन के बारे में. इसके अलावा नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन की भी बात होगी इस पॉडकास्ट में. और चलते-चलते हम आपको बताएंगे रफत परवीन के परिवार की कहानी जिन्होंने रफत के ब्रेनडेड होने पर अंगदान कर चार अन्य मरीजों की जान बचा ली.

67: 'अब भी कुछ लड़कियां, गऊ जैसी होती हैं,'...संजय कुंदन की तीन कविताएं 22.12.2020

कई चीजें आंखों के सामने से गुजर जाती हैं लेकिन हम उसका मर्म पकड़ नहीं पाते. शुक्र है कि इस वक्त में भी हमारे पास हमारे अपने संजय हैं. संजय, जो हमें ऐसे मर्म खोज-खोजकर दिखलाते चलते हैं. यह संजय, खरा सोना हैं. नाम भी है संजय कुंदन. न्यूज18 के स्पेशल पॉडकास्ट में आज पेश हैं संजय कुंदन की 3 कविताएं. 

66: Podcast: आईवीएफ तकनीक का लाभ लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें 18.12.2020

आईवीएफ तकनीक (IVF Technology) संतान सुख पाने में आपकी मदद कर सकती है. इस तकनीक (Technology) की प्रक्रिया तीन तरह की होती है- नेचुरल, मिनिमल और कनवेंशनल. न्यूज18 के स्पेशल पॉडकास्ट में आज इसी विषय पर विस्तार से बात की गई है. 

65: स्मृति शेष: मंगलेश डबराल, जिन्होंने कहा था 'मैं चाहता हूं, पहाड़ पर लालटेन...' 16.12.2020

Manglesh Dabral Poem: न्यूज18 के पॉडकास्ट में आज हम आपके लिए लाए हैं किताबों की दुनिया के एक नायाब हीरे की चमक का एक छोटा सा हिस्सा. वह हीरा, जिसे हमने वक्त से बहुत पहले खो दिया है, लेकिन जिसकी चौंध हम आज भी महसूस कर रहे हैं. 9 दिसबर 2020 को चर्चित साहित्यकार मंगलेश डबराल हम सबको छोड़कर चले गए. ना भूले जा सकने वाले मंगलेश डबराल जी की दो कविताएं आज हम आपको पढ़ा रहे हैं.

64: podcast : आज लगेगा सूर्यग्रहण, आंदोलन कर रहे किसान रखेंगे उपवास 14.12.2020

आज के इस न्यूज पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसान आंदोलन किस मुकाम पर है. इसके अलावा आज लगने वाले सूर्यग्रहण की भी चर्चा करेंगे हम. एक ऐसी बच्ची की कहानी बताएंगे, जिसके सिर का ऑपरेशन चल रहा था और वह पियानो बजा रही थी.

63: हार्ट अटैक का संकेत है ‘एनजाइना पेन’, लक्षण जानें और करें खुद का बचाव 11.12.2020

एनजाइना का दर्द (Angina Pain) आमतौर पर अधिक उम्र में होता है. लेकिन यदि अनियमित दिनचर्या हो तो यह कम उम्र में भी देखने को मिलता है. न्यूज18 के इस पॉडकास्ट में आज हम एनजाइना के लक्षण और बचाव के बारे में बात कर रहे हैं.

62: नए कृषि कानून रद्द करने को सरकार तैयार नहीं और आंदोलन खत्म करने को किसान राजी नहीं 09.12.2020

आज के इस न्यूज पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि भारत में कोरोना वैक्सीन के लिए सरकार क्या कीमत तय करने जा रही है. इसके अलावा किसान आंदोलन का भी हाल देंगे. बाइक सवारों के लिए सरकार ने कुछ नए नियम तय किए हैं, उनकी भी चर्चा करेंगे हम.

61: कृषि कानूनों के खिलाफ डटकर खड़े हैं किसान, केंद्र सरकार से 5वें दौर की बातचीत आज 05.12.2020

आज के इस न्यूज पॉडकास्ट में हम लेकर आए हैं कोरोना वैक्सीन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना का दावा. किसान आंदोलनों के बारे में भी ताजा सूचनाएं मिलेंगी आपको आज के पॉडकास्ट में. इसके साथ ही आपको बताएंगे कि मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्या फैसला किया.

60: ब्रिटेन में कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी, दिल्ली में किसान आंदोलन जारी 03.12.2020

आज के इस न्यूज पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे किसान आंदोलन का हाल. कोरोना वैक्सीन को ब्रिटेन में मिली मंजूरी की भी चर्चा करेंगे. दिल्ली का हाल भी बताएंगे आपको, जहां हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है. खास बात यह भी है कि ऐसी हवा में किसान डटे हैं अपनी मांगों के साथ.

59: केंद्र के नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली बॉर्डरों पर किसानों का डेरा 01.12.2020

आज के इस न्यूज पॉडकास्ट में हम पीएनबी के ग्राहकों को बताने जा रहे हैं कि एटीएम से कैश विड्रावल के नियमों में बदलाव हो चुका है. इसके साथ ही आपको बताएंगे कि अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने WHO से अपनी बनाई वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत मांगी है, जिसपर आज फैसला हो सकता है.

58: भोपाल में को-वैक्सीन का तीसरा ट्रायल शुरू, कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर जुटे किसान 28.11.2020

आज के इस न्यूज पॉडकास्ट में हम बात करेंगे मध्य प्रदेश के भोपाल में शुरू हुए कोरोना वैक्सीन के थर्ड फेज के ट्रायल की. इसके अलावा बताएंगे कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ देश के कई हिस्सों से दिल्ली के बॉर्डरों पर जुट आए हैं किसानों को रोकने के लिए सरकार और पुलिस की तैयारियां क्या हैं. कंगना रनौत की अर्जी हाई कोर्ट ने स्वीकार कर ली तो बीएमसी की मेयर ने जो कहा वह भी आपको सुनवाएंगे.

57: UP लेकर आया लव जेहाद पर अध्यादेश, MP बोर्ड में फेल छात्र दोबारा दे सकेंगे परीक्षा 25.11.2020

आज के इस न्यूज पॉडकास्ट में उत्तर प्रदेश में लव जेहाद पर लाए गए अध्यादेश की बात करेंगे. आपको बताएंगे कि छठ और चुनाव के खत्म होने के बाद अब बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बड़ी है. मध्य प्रदेश के गुना जिले में कोरोना गाइडलाइंस का उल्लघंन किए जाने पर अस्थाई जेल में 10 घंटे कैद कर रखने का आदेश जारी हुआ है, वहीं झारखंड की राजधानी में इसके लिए जुर्माने का प्रावधान किया गया है.

56: कोरोना वैक्सीन के जल्द आने की उम्मीद और 'अ सुटेबल ब्वॉय' वेब सीरीज पर विवाद 23.11.2020

आज के इस न्यूज पॉडकास्ट में कोरोना वैक्सीन बना लेने के अमेरिकी दावे पर बात करेंगे, साथ ही बात करेंगे देश में कोरोना के हाल पर. विक्रम सेठ के उपन्यास ए सुटेबल ब्वाय पर बने वेब सीरिज पर उठे विवाद की भी चर्चा करेंगे.

55: देश विदेश की खबरों का कोलाज लेकर आया है आज यह पॉडकास्ट 21.11.2020

आज के इस न्यूज पॉडकास्ट में हम लेकर आए हैं देश-विदेश की खबरों का कोलाज. बैंकिंग के बदलने वाले नियम की भी चर्चा करेंगे हम इस पॉडकास्ट में. छठ पर्व की भी बात होगी. और होगी कोरोना से पीड़ित कई राज्यों की बात. फिलहाल बात करेंगे जी 20 शिखर सम्मेलन की.

Άκου το podcast News18 स्पेशल στο Replaio

Ραδιόφωνο και podcast σε μία εφαρμογή - δωρεάν, χωρίς εγγραφή. Εγκατάστησέ την σήμερα και μη χάσεις την πρεμιέρα

Κατέβασέ το από το Google Play

Το Replaio δεν είναι εκδότης podcast - τα ονόματα των εκπομπών, τα εξώφυλλα και ο ήχος ανήκουν στους δημιουργούς τους και διανέμονται μέσω δημόσιων ροών RSS