Aaj Tak Radio

Sher Khan

Science HI ↓ 66 Folgen

ज़िंदा रहने के लिए जो ज़रूरी है, वो ही जंगल का उसूल है. यहां किसी की भूख किसी की ज़िंदगी से बड़ी है. ज़िंदा रहने के लिए पल पल का संघर्ष है. जंगल की हरियाली में ज़िंदगी और मौत के इसी संघर्ष के बीच छुपे हैं बेशुमार क़िस्से. जंगली जानवर, जंगली परिंदे और जंगली पौधों की वो मज़ेदार कहानियों जो आपने पहले कभी नहीं सुनी...सुनिए मशहूर वाइड लाइफ फ़िल्ममेकर आसिफ़ खान (खान चा) से और उनके साथ हैं जमशेद क़मर सिद्दीक़ी. सुनिए आज तक रेडियो पर 'शेर खान' हर शुक्रवार.  Amidst the lush greenery of the jungle, countless tales of life and death are hidden. Discover fascinating stories of wild animals, birds, and pla...

Autor

Aaj Tak Radio

Kategorie

Science

Podcast-Website

www.aajtak.in

Neueste Folge

31. Okt 2025

Wo hören?

Podcasts in der App Replaio Radio Bald verfügbar

Podcasts kommen bald in die App. Installiere sie jetzt und erlebe als Erster einen ganz neuen Blick auf Podcasts

Bei Google Play herunterladen Kostenlos installieren Android 5 Mio.+ Downloads · Bewertung 4,8 iOS bald

Folgen

India में चीतों को मिल गया दूसरा घर, जानिए इसके बारे में सबकुछ: Sher Khan, Ep 41 25.04.2025

जंगल जिंदाबाद. शेरखान (Sherkhan) के इस एपिसोड में बात होगी चीतों के नए घर की. जी हाँ, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से हमारे देश में आए चीतों को नया घर मिल गया है. ये नया घर है मध्य प्रदेश का गाँधी सागर wildlife sanctuary और फिलहाल यहां कूनो से पावक और प्रभास नाम के दो चीतों को शिफ्ट किया गया है. क्या है पूरा प्लान, गाँधी सागर को ही क्यों चुना गया? जानेंगे सब कुछ इस एपिसोड में आसिफ खान उर्फ़ शेरखान उर...

Jungle Trip की तैयारी करने से पहले जानिए ज़रूरी बातें: Sher Khan, Ep 40 18.04.2025

जंगल ज़िंदाबाद. जंगल में बाघों को देखने का परफेक्ट मौसम आ गया है और अगर आप भी कर रहे हैं जंगल ट्रिप की तैयारी तो देख लीजिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ ख़ान चा उर्फ आसिफ़ ख़ान और जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

Delhi के Oxygen Man Pankaj ने Yamuna के बारे में क्या बताया?: Sher Khan, Ep 39 11.04.2025

जंगल जिंदाबाद. शेरखान (Sherkhan) के इस एपिसोड में मुलाकात होगी Delhi के oxygen man कहे जाने वाले Pankaj से. अगर आप दिल्ली या उसके आसपास के शहरों में रहते हैं तो हो सकता है आपने मुंह पर mask लगाए, कमर पर पौधों से भरी bottle टाँगे और गले में तख्ती पहने पंकज को देखा भी होगा.. इसके साथ ही यमुना की सफाई के लिए पंकज ने एक पूरा अभियान छेड़ रखा है. पंकज अपना पूरा नाम Pankaj Earth Warrior लिखते हैं. सुनिए प...

Tom Alter के साहबजादे Jamie Alter से खास मुलाकात: Sher Khan, Ep 38 04.04.2025

जंगल जिंदाबाद. शेर खान (Sher Khan) के इस एपिसोड में खां चा ने पूरा कर दिया दर्शकों से किया अपना वादा. आप लोगों की भारी डिमांड के चलते पेश हैं टॉम आल्टर (Tom Alter) साहब के बेटे Jamie Alter. और जब मिल बैठे शेरखान और जैमी तो लग गई टॉम साहब के किस्सों की झड़ी. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और Jamie Alter के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी साउंड मिक्सिंग:...

जमशेद के सवाल, शेर ख़ान के जवाब...मज़ा आ गया: Sher Khan, Ep 37 28.03.2025

जंगल जिंदाबाद. ये वाला एपिसोड अलग है - जहां जमशेद ने लगा दी सवालों की झड़ी और शेर खान ने दिए ऐसे जवाब कि मज़ा आ गया. Sher Khan के इस एपिसोड में जानेंगे शेर खान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान से उनके जंगली सफ़र के बार में... इसके साथ ही शेर खान ने सुनाया वो किस्सा जब आधी रात जंगल में बीच सड़क पर gypsy के आगे लेटे मिले दो भूखे बाघ (tiger). बात कॉर्बेट की भी हुई और जंगल के सुकून की भी. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखा...

चंपावत में 436 लोगों की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन के शिकार की कहानी: Sher Khan, Ep 34 21.03.2025

जंगल जिंदाबाद. इस एपिसोड में शेरखान (Sherkhan) आपको सुनाएंगे सबसे ज्यादा इंसानों की जिंदगी लेने वाली चंपावत की आदमखोर बाघिन (The Champawat Man-Eater) की कहानी. इस बाघिन के आतंक और अंत की पूरी कहानी जिम कॉर्बेट (Jim Corbett) ने अपनी किताब Man-eaters of Kumaon में लिखी हैं. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ़ खान (Asif Khan) और जमशेद कमर सिद्दकी (Jamshed Qamar Siddiqui) के साथ. प्रड्यू...

Bear Man of India कार्तिक सत्यनारायण से खास मुलाकात: Sher Khan, Ep 35 14.03.2025

जंगल जिंदाबाद. शेरखान के इस बेहद खास एपिसोड में मिलिए @WildlifeSOS के CEO और co-founder Kartick Satyanarayan से. Kartick को ‘Bear Man of India’ के नाम से भी जाना जाता है. क्यों मिला उन्हें ये नाम? सुनिए खुद उनसे. इसके साथ ही Kartick बात करेंगे उनके सबसे पसंदीदा सांपों पर. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखां उर्फ़ खां चा उर्फ़ Asif Khan और कार्तिक सत्यनारायण के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता...

Waghdoh, Big Daddy और Scarface नाम से मशहूर Tiger की पूरी कहानी: Sher khan, Ep 32 07.03.2025

जंगल जिंदाबाद. शेरखान के इस एपिसोड में आपको ले चलेंगे महाराष्ट्र (Maharashtra) के ताडोबा टाइगर रिजर्व (Tadoba Tiger Reserve) और बात करेंगे बहुत ही फेमस टाइगर वाघडोह (Waghdoh) की. जानेंगे कैसे उसे मिला Scarface का नाम और क्यों कहा गया Big Daddy. बात उनकी प्रेमिका माधुरी और उससे हुए उनके बच्चों की भी होगी. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan) और जमशेद कमर सिद्दीकी (Jamshed...

जब Vivek Oberoi को छोड़ Ride पर चले गए Aslam Warsi: Sher Khan, Ep 33 28.02.2025

जंगल जिंदाबाद. शेर ख़ान के इस एपिसोड में इस बार आए एक और खास मेहमान- असलम वारसी जी. Aslam Warsi एक पैशनेट wildlifer और फोटोग्राफर है. इस एपिसोड में उन्होंने साझा किए जंगल और टाइगर से जुड़े कुछ बेहतरीन किस्से. बताया कैसे समय की पाबंदी के कारण उन्होंने jungle ride के लिए विवेक ओबेरॉय को ही छोड़ दिया और टाइगर की पहली फोटो में क्यों नहीं आया टाइगर. सुनिए पूरा पॉडकास्ट Asif Khan उर्फ़ Sher Khan उर्फ़ खां चा...

King Cobra, Tom Alter साहब पर बात Suri Sahab के साथ: Sher Khan, Ep 32 21.02.2025

जंगल ज़िंदाबाद. Sher Khan के इस खास एपिसोड में एक बार फिर मुलाकात दोस्त और जंगलप्रेमी अजय सूरी साहब से. बहुत लंबे समय से आप दर्शकों की डिमांड थी सांप पर बात की जाए, तो आज का ये एपिसोड शुरू करेंगे किंग कोबरा (King Cobra) से. इसके साथ ही शेरखान और सूरी साहब साझा करेंगे टॉम साहब (Tom Alter) के साथ बीते उन लम्हों को जो बहुत कुछ सिखाते हैं. सुनिए पूरा पॉडकास्ट शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan...

प्रोजेक्ट चीता - भारत में चीतों की वापसी की पूरी कहानी: Sher Khan, Ep 31 14.02.2025

Project Cheetah: जंगल जिंदाबाद. शेरखान में आज आपको ले चलेंगे मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क और बात होगी साउथ अफ्रीका और नामीबिया से हमारे देश आए चीतों की. जानेंगे 'प्रोजेक्ट चीता' के बारे में साथ ही बात होगी उन वजहों की जिनकी वजह से पहले देश में चीते खत्म हुए. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और जमशेद कमर सिद्दीकी के साथ.  सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव सा...

बांधवगढ़ के मशहूर छोटा भीम टाइगर की मौत का राज़: Sher Khan, Ep 30 07.02.2025

Bandhavgarh Tiger Reserve के फेमस टाइगर छोटा भीम का निधन हो गया है. नवंबर के महीने में छोटा भीम गले में क्लच वायर का फंदा फंसने से बुरी तरह घायल हो गया था. जिसके बाद छोटा भीम को इलाज के लिए भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर में इलाज चल रहा था. पोस्टमोर्टेम के बाद मौत का कारण congestive heart failure बताया गया. सुनिए छोटा भीम की पूरी कहानी इस एपिसोड में शेर खां उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ ख...

Tigress Zeenat के Simlipal से West Bengal पहुंचने की पूरी कहानी: Sher Khan, Ep 29 31.01.2025

Tigress Zeenat Story: जंगल जिंदाबाद. Sherkhan के इस एपिसोड में आज Odisha के Simlipal Tiger Reserve से निकलकर West Bengal पहुंची बाघिन जीनत की पूरी कहानी आपको बताएंगे. साथ ही उन वजहों पर भी बात करेंगे जिसकी वजह से टाइगर इस तरह का व्यवहार करता है. सुनिए शेर ख़ान का एक और एपिसोड आसिफ खान उर्फ़ खां चा और जमशेद कमर सिद्दीकी के साथ. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

शेर ख़ान का पहला यूट्यूब लाइव, दर्शकों के साथ सीधी बातचीत सुनिए: Sher Khan, Ep 28 24.01.2025

जंगल ज़िंदाबाद. शेर खान उर्फ़ आसिफ़ खां चा आज पहली बार यूट्यूब पर लाइव आए और दर्शकों ने अपनी मौजूदगी से माहौल जमा दिया. जंगल और जंगली जानवरों से जुड़े के कई सवालों का सीधा जवाब दिया. इस दौरान जिम कॉर्बेट से लेकर बांधवगढ़ और बाक़ी जंगलात के क़िस्से निकल कर आए. सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ आज का ये ख़ास एपिसोड. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह 

Rajaji National Park का revival और Jim Corbett के वो पुराने दिन: Sher Khan, Ep 27 10.01.2025

जंगल ज़िंदाबाद! शेर ख़ान के इस एपिसोड में आपको थोड़ा फ़्लैशबैक में ले चलेंगे. इस पॉडकास्ट में अबतक वाइल्डलाइफ से जुड़े कई महारथियों का आना हुआ है. तो उनके कुछ चुनिंदा संस्मरणों और यादगार क़िस्सों का पिटारा खुलेगा इस एपिसोड में. पुराने चावल की-सी ख़ुशबू लिए इस एपिसोड को सुनिए और साथ साथ अपनी मेमोरी भी टेस्ट करते चलिए कि आप इन्हें कहीं भूल तो नहीं गए! सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव 

Jim Corbett में Tiger, Elephant की लड़ाई में क्या हुआ, पूरा सच जानिए: Sher Khan, Ep 26 03.01.2025

जंगल ज़िंदाबाद. शेर ख़ान के नए एपिसोड में आपको एक बार फिर ले चलेंगे जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क. दिसंबर 2024 के आख़िरी दिनों में वहां से एक घटना सामने आई. दरअसल, कॉर्बेट के बिजरानी ज़ोन में एक हाथी की मौत हुई है और इसके लिए टाइगर को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है. तो क्या है इस घटना की पूरी कहानी और इसी बहाने जंगली जानवरों के आपसी मुठभेड़ पर सुनिए जानकारी से भरपूर चर्चा शेर ख़ां उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ़ ख़ान और जमश...

सुंदरवन के बाघ, सांप और मगरमच्छों की कहानी और इससे जुड़े मिथकों का सच: Sher Khan, Ep 25 27.12.2024

जंगल जिंदाबाद. आप सबकी भारी डिमांड के चलते आज बात होगी सुंदरबन (Sunderbans Tiger Reserve) की... वहां के बाघों की, सांपों, मगरमच्छ और बहुत कुछ की. क्या सुंदरबन के सारे बाघ आदमखोर हैं- जैसे बहुत सारे मिथों से उठेगा पर्दा. देखिए पूरा एपिसोड खां चा उर्फ़ शेर खां उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan) और WTI के Human-Wildlife Conflict Mitigation Division के हेड Dr. Abhishek Ghoshal के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता वि...

India का सबसे घना Tiger Reserve और टाइगर्स का जीन एक्सचेंज क्यों ज़रूरी: Sher Khan Ep 24 20.12.2024

जंगल ज़िंदाबाद. 'शेर ख़ान' के नए एपिसोड में एक बार फिर आपका स्वागत. इस बार आसिफ़ ख़ान उर्फ़ खां चा ने बात की है यूपी के नए और देश के सबसे घने टाइगर रिज़र्व अमानगढ़ की. इसके अलावा लखनऊ के पास रहमानखेड़ा में टाइगर के देखे जाने की ख़बर पर चर्चा. बात आगे निकली तो खां चा ने टाइगर से जुड़ी कई रोचक बातें. मसलन, दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत चीज़ क्यों है टाइगर, जंगलों से टाइगर क्यों बाहर आते हैं, टाइगर कॉरिडोर क्यों कम हो...

India की ‘Super Mom’ Tigress की पूरी कहानी: Sher Khan Ep 23 13.12.2024

जंगल जिंदाबाद. शेरखां के इस एपिसोड में Sherkhan आपको ले चलेंगे पेंच टाइगर रिज़र्व (Pench Tiger Reserve). और बात होगी पेंच की सुपर मदर 'Collarwali' की- जिसने अपने जीवनकाल में 29 बच्चों को जन्म दिया. ये सिर्फ देश नहीं, शायद दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देने वाली बाघिन हैं. जानेंगे कैसे आज के पेंच में इस एक बाघिन का का कितना बड़ा योगदान है. सुनिए शेर खां का पूरा एपिसोड खां चा उर्फ़ आसिफ खान और...

टाइगर बांका, चार्जर, सीता - बांधवगढ़ नेशनल पार्क के लेजेंड्स की पूरी कहानी: Sher Khan Ep 22 06.12.2024

जंगल ज़िंदाबाद. शेर ख़ान के इस एपिसोड में खां चा आपको एक बार फिर ले चलेंगे बांधवगढ़ नेशनल पार्क. और बात होगी बांधवगढ़ के आन-बान-शान बांका, चार्जर और सीता की. आज के बांधवगढ़ में बाघों (tigers) का कितना बड़ा योगदान है. सुनिए पूरा एपिसोड शेर खां उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और जमशेद कमर सिद्दीकी के साथ. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव

Tigress Avni से जुड़े सारे सच सुनिए जंगल के बड़े अधिकारी से: Sher Khan Ep 21 29.11.2024

जंगल ज़िंदाबाद. महाराष्ट्र की एक बाघिन- अवनि, जो लंबे समय तक चर्चा और headlines दोनों का हिस्सा बनी रही, जिसकी मौत का जिक्र देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंचा और जिसके बारे में शेर खां देखने-सुनने वाले लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. आज इस एपिसोड में बाघिन अवनि, उसकी मौत और उसके दो बच्चों के एक-एक सच जानेंगे, Maharashtra Wildlife के Ex-PCCF Sunil Limaye साहब से. इसके साथ ही बात होगी मुंबई शहर के बीचोंबी...

सुंदरखाल और कॉर्बेट के क़िस्से और आदमखोर बाघों की दास्तान: Sher Khan, Ep 20 22.11.2024

जंगल जिंदाबाद. इस एपिसोड में एक बार फिर शेरखां उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान आपकी मुलाकात करवाएंगे नवीन एम रहेजा (Navin M Raheja) से. रहेजा साहब जो वन्यजीव प्रेमी तो हैं ही, साथ ही प्रोजेक्ट टाइगर स्टीयरिंग कमिटी के मेंबर भी रह चुके हैं. एक एपिसोड हमने बात की थी उस दौर की जब देश में बाघ खत्म होने की कगार पर थे. आज बात होगी सुंदरखाल की, कॉर्बेट की, man-eating tiger और उस से जुड़े phenomenon की. सुनिए पू...

बिश्नोई समाज और काले हिरण के बीच इतना गहरा संबंध क्यों है?: Sher Khan, EP 19 15.11.2024

जंगल जिंदाबाद! 'शेर खां' के इस खास एपिसोड में आप सबके शेर खां यानी ख़ान चा आप सबको उस जंगल के बारे में बताएंगे जिसे काले हिरणों का गढ़ माना जाता है..साथ ही आपको काले हिरणों के बारे में कुछ ऐसी बातें भी बताएंगे जो सवालों के रूप में अक्सर लोगों के मन में रहते हैं जैसे:  -काले हिरण को बिश्नोई समाज इतना क्यों मानता है?  -बिश्नोई समाज और काले हिरण के बीच इतना गहरा संबंध क्यों है?  -बिश्नोई समाज हमें क्या...

जब India में Tiger Extinct होने वाले थे, बचाने का पूरा plan ऐसे बना: Sher Khan, Ep 18 08.11.2024

जंगल जिंदाबाद. आज का ये एपिसोड बेहद ही खास हैं. शेर खां (Sherkhan) उर्फ़ आसिफ खान इस एपिसोड में आपकी मुलाकात कराएंगे नवीन एम रहेजा (Navin M Raheja) से जो वन्यजीव प्रेमी तो हैं ही, साथ ही प्रोजेक्ट टाइगर स्टीयरिंग कमिटी के मेंबर भी रह चुके हैं. आज के इस एपिसोड में शेर ख़ान और रहेजा साहब आपको रूबरू कराएंगे उस दौर से जब देश में बाघ खत्म होने की कगार पर थे, कैसे उस वक़्त पर सरकार ने एक समिति बनाई और बाघो...

Diwali Special Best of Sher Khan: शेर ख़ान के स्पेशल क़िस्से 01.11.2024

दिवाली के मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं आपके सबसे पसंदीदा शो 'शेर खां' के सबसे बेहतरीन हिस्से. आपके अपने शेर खां यानी 'खां चा' ने अबतक आपको जंगल के बारे में बेहतरीन और आपके ज्ञान को बढ़ा देने वाली कहानियां सुनाई. इस ख़ास एपिसोड में देखिए अबतक के सबसे अहम और दिलचस्प हिस्से. सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी प्रड्यूसर: कुमार केशव

Höre den Podcast Sher Khan in Replaio

Radio und Podcasts in einer App - kostenlos und ohne Anmeldung. Installiere sie noch heute und verpasse den Start nicht

Bei Google Play herunterladen

Replaio ist kein Herausgeber von Podcasts; die Namen der Sendungen, Cover und Audioinhalte gehören ihren Autoren und werden über öffentliche RSS-Feeds verbreitet