Aaj Tak Radio
Din Bhar
Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....
Wo hören?
Podcasts in der App Replaio Radio Bald verfügbarPodcasts kommen bald in die App. Installiere sie jetzt und erlebe als Erster einen ganz neuen Blick auf Podcasts
Folgen
‘ठाकरे’ की शिवसेना का मोदी के पास क्या काट है?: दिन भर, 15 मई 15.05.2024 23:32
यूपी के बाहुबलियों का रुझान किधर है और बाहुबलियों जरूरत हर दल को क्यों हैं, मुंबई की 6 सीटों पर शिवसेना बनाम शिवसेना की लड़ाई की ज़मीनी हक़ीक़त क्या है, मराठी बनाम गुजराती का किसे मिलेगा लाभ, उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में आ रही दुश्वारियां क्या हैं और दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए विदेशियों में क्यों मची है होड़? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स...
मोदी ने बदली बनारस की सूरत लेकिन अभी क्या-क्या है बाकी?: दिन भर, 14 मई 14.05.2024 29:54
PM मोदी ने वाराणसी को क्यों चुना, पिछले 10 सालों में बनारस कितना बदला, पीएम मोदी क्यों भावुक हो गए, वायरल मीम पर क्या बोले मोदी, मुंबई के घाटकोपर में हादसा कैसे हुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन में क्या कठिनाई सामने आ रही है और भारत-ईरान की बीच हुई डील पर अमेरिका क्यों भड़क गया है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - सचिन
370 हटने के बाद श्रीनगर में वोटिंग परसेंट क्यों बढ़ा?: दिन भर, 13 मई 13.05.2024 25:47
जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी दिख रही है क्या, माधवी लता क्या ओवैसी को टक्कर देती दिख रही हैं, अखिलेश यादव की कन्नौज सीट पर आज क्या हुआ, श्रीनगर में कैसा था चुनावी माहौल, Pok में प्रदर्शन कर रहे लोगों की क्या डिमांड है, इस प्रोटेस्ट के पीछे कौन से चेहरे हैं और क्या तितलियों के मरने से इंसानों को भी है खतरा? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक...
केजरीवाल को ज़मानत, लोकसभा चुनाव में AAP के लिए कितनी बड़ी राहत?: दिन भर, 10 मई 10.05.2024 30:34
केजरीवाल को किस आधार पर अंतरिम जमानत मिली, इससे इंडिया अलांयस को कितना चुनावी लाभ मिलेगा,नरेंद्र दाभोलकर का पूरा केस क्या था, पुणे की अदालत ने किस आधार पर आरोपियों को बरी किया, ममता बनर्जी के लिए इस बार लड़ाई थोड़ी मुश्किल है क्या, यूसूफ पठान क्या अधीर रंजन चौधरी को टक्कर दे पाएंगे और देश के जलाशयों में पानी का लेवल इतनी तेज़ी से क्यों गिर रहा है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्...
बिहार की सियासत कुछ परिवारों की कठपुतली बनकर रह गई है?: दिन भर, 9 मई 09.05.2024 29:58
आंध्र प्रदेश में कौन किस पर भारी है और तीन राजधानी के मुद्दे का किसको मिलेगा लाभ, बिहार की सियासत में क्यों फल-फूल रहा है परिवारवाद,चौथे फेज में बिहार में कौन-कौन सी सीटों पर तगड़ी फाइट दिख रही है, प्रवासी भारतियों के भेज पैसे का इंडिया की इकोनॉमी पर क्या असर पड़ता है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - नितिन रावत
आकाश आनंद मायावती की आंखों में क्यों खटक गए?: दिन भर, 8 मई 08.05.2024 25:07
हरियाणा में नंबर गेम किसके साथ है, निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी से समर्थन क्यों वापस लिया, मायावती ने आकाश आनंद के पर क्यों कतर दिए, आकाश आनंद को साइडलाइन करने के पीछे मायावती की स्ट्रेटजी क्या है, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू मेंबर्स एक साथ सिक लीव पर क्यों चले गए और एविएशन सेक्टर में अभी किस तरह की दिक्कतें चल रही हैं? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर...
शरद पवार के गढ़ में एक बार फिर चलेगा मोदी का जादू?: दिन भर, 7 मई 07.05.2024 29:19
तीसरे फेज में कैसा रहा रहा मतदान, अखिलेश यादव क्या अपना गढ़ बचा पाएंगे, महाराष्ट्र में शरद पवार कितना प्रभाव छोड़ पाएंगे, बारामती में किसका पलड़ा भारी, अरविंद केजरीवाल के अंतरिम जमानत के मामले में कोर्ट में क्या हुआ और अब ये मामला किस ओर जाता दिख रहा है और पुतिन के फैसलों में हमें और अग्रेसिव अप्रोच देखने को मिलेगा क्या? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विव...
जौनपुर में किस डर से मायावती ने काटा धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट: दिन भर, 6 मई 06.05.2024 30:28
झारखंड में कैश मिलने की इनसाइड स्टोरी क्या है, कर्नाटक की शिवमोगा लोकसभा सीट चर्चा में क्यों है, जौनपुर से धनंजय सिंह की वाइफ श्रीकला सिंह का टिकट कटा या कहानी कुछ और है, वेस्ट बंगाल का टीचर भर्ती घोटाला सुप्रीम कोर्ट कैसे पहुंचा, चीन क्यों गोल्ड में इन्वेस्ट कर रहा है और क्या चीन की डॉलर पर डिपेंडेंसी कम हो जाएगी? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स...
रोहित वेमुला केस में स्मृति ईरानी समेत सभी आरोपियों को क्लीन चिट क्यों?:दिन भर, 3 मई 03.05.2024 28:15
रोहित वेमुला केस में तेलंगाना पुलिस की क्लोज़र रिपोर्ट में क्या कहा गया, पुलिस किस आधार पर इस निष्कर्ष तक पहुंची कि रोहित दलित नहीं थे, अमेठी में कांग्रेस का टिकट पाए किशोरी लाल शर्मा कौन हैं और उनको ही टिकट क्यों मिला, प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने से क्यों किनारा किया, तीसरे फेज में असम की 4 सीटों पर असर डालने वाले फैक्टर्स क्या हैं, असम में AIUDF कितनी बड़ी प्लेयर है और गोदरेज कंपनी के बंटवारे म...
अमेरिका में चल रहे स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के वहां की राजनीति पर क्या असर होंगे?:दिन भर, 2 मई 02.05.2024 23:50
कांग्रेस में अमेठी-रायबरेली को लेकर अंदरखाने क्या तैयारी चल रही है, कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और समर्थकों की क्या मांग है, मध्य प्रदेश में तीसरे चरण की हाई प्रोफाइल सीटों पर क्या है माहौल, भोपाल के मुक़ाबले इस बार राजगढ़ में दिग्विजय सिंह की लड़ाई कैसी है और अमेरिका की यूनिवर्सिटीज में गाज़ा के समर्थन में प्रदर्शन इतने लार्ज स्केल तक कैसे पहुंचा? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्य...
बृजभूषण सिंह के टिकट पर फैसले की रात और अखिलेश को किस बात का इंतज़ार?:दिन भर, 1 मई 01.05.2024 22:43
गुजरात में चुनाव की हवा किधर बह रही है, क्या गुजरात में भी लोकल मुद्दे ही हावी हैं, कैसरगंज सीट पर बीजेपी, सपा और बसपा अपने पत्ते क्यों नहीं खोल रही हैं, दिल्ली जैसे शहर में एक धमकी भरे ईमेल से पैनिक क्रिएट करना इतना आसान है क्या और लू सेहत के साथ आपकी जेब पर भी असर डालेगा? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - सचिन द्विवेदी
ननद-भाभी के मुकाबले ने बारामती के हर घर में बंटवारा करा दिया?:दिन भर, 30 अप्रैल 30.04.2024 28:42
अमेठी और रायबरेली को लेकर कांग्रेस किस उधेड़बुन में फंसी है, तीसरे फेज़ में यूपी में कौन से मुद्दे हावी हैं, महाराष्ट्र में लोग किस नाम पर वोट देने का मन बनाते दिख रहे हैं, बारामती सीट पवार VS पवार की लड़ाई किस करवट बैठ रही है, एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटिश अदालत में इसके साइड इफेक्ट की बात क़बूली है तो क्या ये भारत के लिए भी खतरा है, टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया कितनी बैलेंस्ड है और कप जीतने के चां...
दिल्ली कांग्रेस में मची उथल-पुथल का नतीजा क्या होगा?: दिन भर, 29 अप्रैल 29.04.2024 25:09
प्रज्वल रेवन्ना के मामले की एसआईटी किस एंगल्स से जांच कर रही है, कर्नाटक में ध्रुवीकरण का कितना असर, सूबे में तीसरे फेज़ में किन सीटों पर हैं कांटे की टक्कर, कांग्रेस में अंदरखाने क्या चल रहा है, कांग्रेस में टिकट किसके इशारे पर बंट रहा है और एलन मस्क इंडिया आते-आते चीन की तरफ कैसे मुड़ गए? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - सचिन द्विवेदी
UP में इन सीटों पर मुकाबला बहुत कड़ा है?: दिन भर, 26 अप्रैल 26.04.2024 29:17
दूसरे फेज़ की वोटिंग में कौन से मुद्दे हावी रहे, रवींद्र भाटी का क्या होगा, वायनाड में कैसी फाइट देखने को मिली, हरियाणा में कांग्रेस ने अपनी लिस्ट से कौन-कौन से समीकरण साधे हैं और किन सीटों पर कड़ा मुकाबला होता दिख रहा है, तेलंगाना बोर्ड रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स के सुसाइड का मामला आया सामने, क्या राज्य के बोर्ड एग्जाम का नेचर बाक़ियों से कुछ अलग होता है और ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट पर दर्जनों पायलट...
कन्नौज से अखिलेश यादव को चुनावी मैदान में क्यों आना पड़ा?: दिन भर, 25 अप्रैल 25.04.2024 27:58
अखिलेश यादव क्यों कन्नौज से चुनावी मैदान में उतरे, समाजवादी पार्टी क्यों बार-बार कैंडिडेट बदल रही है, यूपी के दूसरे फेज किन सीटों पर है करीबी मुकाबला, महाराष्ट्र में पार्टियों के बीच असली-नकली को लेकर जमीन पर भी विवाद है क्या, नवनीत राणा की सीट पर क्या चल रहा है, अज़रबैजान और आर्मेनिया के बीच विवाद क्या है और क्यों ये एक दूसरे से भिड़े रहते हैं? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूस...
केरल की लड़ाई में कहां खड़ी है कांग्रेस?: दिन भर, 24 अप्रैल 24.04.2024 26:12
केरल की चुनावी रण में कांग्रेस के मुद्दे क्यों अलग हैं, राहुल गांधी केरल में कितना असर छोड़ पाएंगे, छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की तीनों सीटों पर क्या हवा चल रही है, छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में क्या है चुनावी मिजाज, एग्रीकल्चरल एक्सपोर्ट में गिरावट की वजह क्या है और एशिया रीजन में प्राकृतिक आपदाएं इतनी ज्यादा तेज़ी से क्यों बढती जा रही हैं? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के...
सूरत लोकसभा सीट पर हुए ‘खेल’ की पूरी कहानी: दिन भर, 23 अप्रैल 23.04.2024 26:13
सूरत की सीट पर चुनाव लड़े बिना बीजेपी को जीत कैसे मिली और कांग्रेस इसमें कहां चूक गई, बिहार के पूर्णिया में क्या आरजेडी ने पहले हार मान ली है और दूसरे फेज की 5 सीटों पर माहौल क्या है, MDH और एवेरेस्ट के मसालों को बैन की वजह क्या है और हीटवेब से अपना बचाव कैसे करें, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - सचिन द्विवेदी
राजस्थान में इन मुद्दों से तय होगी जीत-हार!: दिन भर, 22 अप्रैल 22.04.2024 30:48
दूसरे फेज में राजस्थान की किन सीटों पर कड़ा मुकाबला है और पब्लिक किन मुद्दों पर वोट डालने वाली है? कर्नाटक में लोटा कैसे बना चुनावी मुद्दा, बीजेपी और कांग्रेस वोटर्स को लुभाने के लिए क्या कर रही है? मालदीव में मुइज्जू की जीत भारत के लिए क्या किसी तरह का कंसर्न है, भारत-मालदीव के रिश्तों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और दिल्ली के ग़ाज़ीपुर के लैंडफिल में आग लगने की वजह क्या है, सुनिए आज के 'दिन भर' में...
वेस्ट यूपी से लेकर राजस्थान और तमिलनाडु में चुनाव का सीन क्या रहा?: दिन भर, 19 अप्रैल 19.04.2024 28:57
वेस्टर्न यूपी से लेकर तमिलनाडु तक वोटर्स के मन में कौन से मुद्दे हावी रहे, ममता बनर्जी ने ‘हम बनाम वो’ का मुद्दा क्यों छेड़ा, पश्चिम बंगाल में बीजेपी क्या मौके को भुना पाएगी, BJP ने TMC को क्या जीवनदान दिया, ईरान-इजराइल जंग से नेतन्याहू को कितना राजनीति फायदा मिलेगा और क्या अब ईरान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड...
पहले फेज़ की इन दो दर्जन सीटों से हो सकता है खेल?: दिन भर, 18 अप्रैल 18.04.2024 29:03
कल लोकसभा की 102 सीटों पर वोटिंग होगी. इनमें कितनी 'स्विंग सीट' है और कौन सी सीटें किसी पार्टी की स्ट्रांग होल्ड हैं. अनंतनाग की गोलीबारी की जांच में अब तक क्या सामने आया है, चुनाव से ऐन पहले क्यों हटे गुलाम नबी आजाद, अमेरिका में हिंदुओं और मंदिरों पर हमला करने वाले कौन हैं? और Nestle क्यों घिरती नजर आ रही है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - सच...
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के ख़िलाफ़ बड़े ऑपरेशन की इनसाइड स्टोरी: दिन भर, 17 अप्रैल 17.04.2024 26:55
असम का चुनावी मिज़ाज क्या है और गौरव गोगोई को क्यों बदलनी पड़ी अपनी सीट, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सिक्योरिटी फोर्सेज ने ऑपरेशन को कैसे अंजाम दिया, चुनावी साल में नक्सलियों पर एक्शन क्यों बढे़, दुबई और आसपास इतनी भयंकर बारिश कैसे हुई और यूएई सरकार के लिए ये कितना बड़ा कन्सर्न है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - नितिन रावत
सपा और बीजेपी दोनों का गेम बिगाड़ेंगी मायावती?: दिन भर, 16 अप्रैल 16.04.2024 26:27
यूपी में मायावती की स्ट्रेटजी क्या है और BSP किसका गेम बिगाड़ सकती है, हिंसाग्रस्त मणिपुर में चुनावी माहौल कैसा है, चुनाव आयोग के सामने क्या चुनौतियां हैं, हेपेटाइटिस को लेकर आई WHO की रिपोर्ट भारत के लिए क्यों चिंताजनक है और वैक्सीन होने के बाद भी हेपेटाइटिस पर लगाम क्यों नहीं लग पा रहा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - सचिन
पीएम मोदी का प्रचार केरल में BJP की तस्वीर बदल सकेगा?: दिन भर, 15 अप्रैल 15.04.2024 26:09
केरल की चुनावी रण में कौन मारेगा बाजी, बीजेपी क्या वोट को सीटों में बदल पाएगी, दिल्ली की कौन सी सीटों पर है करीबी मुकाबला, मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार की सीट पर क्या है समीकरण, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ती टेंशन से ग्लोबल मार्केट में डर का माहौल क्यों है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - कपिल देव सिंह
तमिलनाडु में BJP कितनी फाइट दे पाएगी?: दिन भर, 12 अप्रैल 12.04.2024 27:40
तमिलनाडु में इस बार भी क्या मामला वन-साइडेड होगा, AIADMK के लिए क्यों ये चुनाव लिटमस टेस्ट है, BJP ने इस बार तमिलनाडु में क्या तैयारी की है, दिल्ली शराब घोटाले में CBI की इंट्री फिर क्यों हुई, 100 करोड़ की मनी ट्रेल क्या है, क्या राष्ट्रपति शासन की तरफ बढ़ी दिल्ली, इजरायल-ईरान में क्या होगी जंग और इसका इंडिया पर क्या इम्पैक्ट हो सकता है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंक...
गहलोत का भविष्य कैसे तय करेगा ये चुनाव?: दिन भर, 11 अप्रैल 11.04.2024 29:19
राजस्थान में पहले चरण के चुनाव में किन सीटों पर है कड़ी टक्कर, कौन से बड़े सियासी शूरमाओं का भविष्य लगा है दांव पर, राजनीतिक दलों की कैंडिडेट लिस्ट से मुस्लिम चेहरे कम क्यों होते जा रहे हैं, इंडिया में एलन मस्क कौन से बड़े प्रोजेक्ट अनाउंस कर सकते हैं और टेस्ला के लिए इंडियन मार्केट कितना तैयार है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स - नितिन रावत
Ähnliche Podcasts
Replaio ist kein Herausgeber von Podcasts; die Namen der Sendungen, Cover und Audioinhalte gehören ihren Autoren und werden über öffentliche RSS-Feeds verbreitet