Aaj Tak Radio

India At Paris

News HI ↓ 15 episoder

फ़्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है. पेरिस के अलावा फ्रांस के 16 दूसरे शहरों में ये खेल आयोजित होंगे. आजतक रेडियो पर Paris Olympics 2024 से जुड़े Daily Updates सुनिए इस Olympics Special Podcast - India At Paris में कुमार केशव के साथ. भारतीय एथलीट्स के मुक़ाबले कब-कब हैं, किस एथलीट ने कौन सा पदक जीता और जीतने के बाद क्या कहा, सीधे पेरिस से सुनवाएंगे आखों देखा हाल. Spotify और Apple Podcasts जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी इसे सुन सकते हैं अब से हर दिन सुबह 11 बजे.

Husk at besøge podcastens hjemmeside og støtte skaberen: www.aajtak.in

Forfatter

Aaj Tak Radio

Kategori

News

Podcastens hjemmeside

www.aajtak.in

Seneste episode

12. aug. 2024

Hvor kan du lytte?

Podcasts i appen Replaio Radio Kommer snart

Podcasts kommer snart til appen. Installer nu, og vær den første til at se en helt ny tilgang til podcasts

Hent den på Google Play Installer gratis Android næsten 10 mio. downloads · 4,7+ i bedømmelse iOS snart

Episoder

पेरिस ओलंपिक भारत के लिए क्यों खोया हुआ मौक़ा है?: India At Paris, 12 August 12.08.2024

पेरिस ओलंपिक्स 2024 का समापन हो गया है. मेडल टेबल का फाइनल हिसाब-क़िताब क्या रहा, इंडिया का अभियान कैसा रहा, सोना क्यों नहीं जीत पाए इंडियन एथलीट और पिछले ओलंपिक यानि टोक्यो के मुक़ाबले हम कहां खड़े हैं? इस ओलंपिक के सबसे यादगार और ख़ुशगवार लम्हे कौन से रहे, किन खिलाड़ियों का पदक न जीतना ज़्यादा खला और किस खेल ने सबसे ज्यादा निराश किया? इसके अलावा लॉस एंजेल्स ओलंपिक 2028 के लिए भारत को क्या करना होगा, स...

रेसलिंग से एक और मेडल की उम्मीद, विनेश पर आज आएगा फैसला?: India At Paris, 10 August 10.08.2024

पेरिस ओलंपिक्स में इंडिया ने मेडल्स का सिक्सर लगा दिया है, देश को छठा मेडल दिलाने वाले अमन सहरावत कौन हैं, पदक जीतने के बाद अमन ने क्या कहा, विनेश फोगाट मामले में फैसला कबतक आ सकता है, कल पेरिस ओलंपिक के हाईलाइट्स क्या रहे, किन खेलों में इंडियन एथलीट्स ने निराश किया और आज यानि 10 अगस्त को कौन से इवेंट्स बाक़ी हैं, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ. इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन...

श्रीजेश और नीरज - ओलंपिक के दो दिग्गज, मेडल जीतकर क्या बोले: India At Paris, 9 August 09.08.2024

पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन भारत ने दो मेडल्स अपने नाम किए. 52 साल बाद बैक टू बैक ओलंपिक मेडल्स जीता मेन्स हॉकी टीम ने, कितना बड़ा है ये अचीवमेंट, इस मैच के बाद रिटायर हो रहे दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश क्यों याद किए जाएंगे, क्या इंडियन हॉकी के अच्छे दिन आ गए? इसकी अलावा जैवलिन थ्रो में अपना बेस्ट देने के बाद भी नीरज चोपड़ा को क्यों सिल्वर से संतोष करना पड़ा, विनेश फोगाट की अपील पर फैसला कब आएगा और आज...

अपील के बाद विनेश फोगाट को मेडल मिलने के कितने चांसेज हैं?: India At Paris, 8 August 08.08.2024

विनेश फोगाट के डिसक्वॉलिफिकेशन मामले में अबतक क्या हुआ और आगे क्या होने जा रहा है? क्या अपील के बाद विनेश को पदक मिलने की उम्मीद है, इसके अलावा पेरिस में कल बाक़ी चुनौतियों से इंडियन एथलीट्स कैसे दो-चार हुए, आज कम से कम दो मेडल्स पर रहेंगी निगाहें और किन खेलों में हो सकता है चमत्कार, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ. इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

फाइनल में पहुंचकर भी खाली हाथ क्यों लौटेंगी विनेश फोगाट?: India At Paris, 7 August 07.08.2024

पूरे देश के होठों पर पिछले दो दिनों से एक ही नाम है विनेश फोगाट. पेरिस ओलंपिक्स में दबदबे के साथ विनेश ने फाइनल में जगह बनाई और लग रहा था कि पहला गोल्ड आने ही वाला है, लेकिन आई तो थोक भाव में निराशा. विनेश फोगाट डिसक्वालीफाई हो गई हैं, ऐसा क्यों हुआ, रेसलिंग के रूल्स क्या कहते हैं और आगे क्या होगा? इसके अलावा कल नीरज चोपड़ा, इंडियन मेंस हॉकी और टेबल टेनिस के इवेंट में क्या हुआ और आज के हाई प्रोफाइल...

बैंडमिंटन में भी निल बटा सन्नाटा, हॉकी में 44 साल बाद सुनहरा मौक़ा: India At Paris, 6 August 06.08.2024

पेरिस ओलंपिक्स में अब तक 10 स्पोर्ट्स में इंडियन चुनौती समाप्त हो चुकी है. दसवें दिन यानि कल भारत के लिए क्या हाईलाइट्स रहे, कहां कहां इंडियन कंटिंजेंट ने लैग किया और किन खेलों में बाज़ी मारी? इसके अलावा आज कौन से इम्पोर्टेन्ट इवेंट्स हैं और 44 साल बाद मेंस हॉकी में क्या भारत इतिहास रच पाएगा, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ. इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन साउंड मिक्सिंग: सचिन...

हॉकी में बढ़ी मेडल की उम्मीद, लक्ष्य लगाएंगे इंडिया के लिए चौका?: India At Paris, 5 August 05.08.2024

पेरिस ओलंपिक के नौवें दिन इंडियन मेन्स हॉकी टीम ने शानदार परफॉर्म किया. ग्रेट ब्रिटेन को हराकर बैक टू बैक ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुँचने में कामयाब रही हरमनप्रीत की टीम. कल के दिन यानि 4 अगस्त का क्या लेखा जोखा रहा और आज के अहम इवेंट्स क्या हैं? क्या लक्ष्य सेन आज भारत की झोली में चौथा पदक डाल पाएंगे, बाक़ी किन खेलों से पदक की आस है और पेरिस ओलंपिक के आख़िरी हफ़्ते में इंडिया क्या टोक्यो ओलंपिक की मेडल...

लक्ष्य, लवलीना और हरमनप्रीत पक्की करेंगे पदक की आस?: India At Paris, 4 August 04.08.2024

पेरिस ओलंपिक खेलों में कल भी इंडियन कंटिंजेंट के लिए कई ऐसे मौके आये जब पदक के काफी क़रीब आकर उसे हाथ से फिसल जाने दिया. तो ओलंपिक खेलों के 8वें दिन, यानी कल क्या क्या घटा, क्या इंडियन बॉक्सर के साथ हुई चीटिंग और आज भारत के लिए कहाँ मौक़े होंगे, क्या लक्ष्य सेन इतिहास बनाएंगे, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ. इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

मनु भाकर के सामने हैट्रिक का 'लक्ष्य', 7वें दिन इंडिया ने किया कमाल: India At Paris, 3 August 03.08.2024

पेरिस ओलंपिक का सातवां दिन भारत के लिए खुशियों का पैग़ाम लेकर आया. इंडियन एथलीट्स ने कहां कहां क़ामयाबी के झंडे गाड़े और किन इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन के बावजूद मेडल से चूक गए? इसके अलावा आज क्या मनु भाकर देश की सबसे सफ़ल ओलंपियन बनकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लेंगी, दीपिका कुमारी और निशांत देव क्या मेडल की उम्मीदें पक्की करेंगे और आज कौन से अहम इवेंट्स होने वाले हैं, सुनिए 'India At Pa...

बैडमिंटन में बड़ी निराशा, हॉकी में चमत्कार की उम्मीद: India At Paris, 2 August 02.08.2024

पेरिस ओलंपिक के छठे दिन भारत के लिए सिल्वर लाइनिंग क्या रही, बैडमिंटन में किन खिलाड़ियों ने निराश किया, शूटर स्वप्निल कुसाल ने जीत के बाद क्या कहा, आज कौन से इवेंट वहां होंगे और हॉकी में ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत कितनी मजबूती से खेल पाएगा? इसके अलावा पेरिस ओलंपिक में क्या नया विवाद हो गया है, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ. इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन साउंड मिक्सिंग: सचिन...

मनु 'धाकड़' का अनोखा रिकॉर्ड, 10 मेडल जीतने का ख़्वाब पूरा होगा?: India At Paris, 31 July 31.07.2024

मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक जीतकर कौन सा नायाब रिकॉर्ड बना दिया, कल पेरिस ओलंपिक में किन मोर्चों पर भारत को निराशा हाथ लगी, बॉक्सिंग में इंडियन बॉक्सर प्रीति पवार के साथ क्या नाइंसाफ़ी हुई, हॉकी में भारत के सामने अब क्या चुनौती होगी और आज कौन इंडियन एथलीट्स के कौन से अहम इवेंट्स होने हैं, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ. इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन साउंड मिक्सिंग: नितिन रा...

अर्जुन चूके, मनु भाकर के पास इतिहास रचने का मौक़ा!: India At Paris, 30 July 30.07.2024

पेरिस ओलंपिक में मेडल टैली क्या कहानी कह रही है, इंडियन शूटर अर्जुन बाबुटा कैसे मेडल से चूक गए, मनु भाकर क्या आज नया इतिहास बना पाएंगी, हॉकी में कब तक भाग्य के भरोसे चलेगी पुरुष टीम, कल भारत को कहां-कहां निराशा हाथ लगी और किस किसने पदक की उम्मीद जगाई, इसके अलावा एक ब्रिटिश कमेंटेटर को लेकर बवाल क्यों हुआ, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ. इनपुट: सिद्धार्थ विश्वनाथन साउंड म...

शूटिंग-आर्चरी से आज बढ़ेगी इंडिया की मेडल टैली?: India At Paris, 29 July 29.07.2024

भारत के लिए पेरिस ओलंपिक का दूसरा दिन (28 जुलाई) कैसा रहा, मनु भाकर ने कैसे इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया, उनके कोच जसपाल राणा ने मनु के बारे में क्या कहा और आज मनु फिर कौन से इवेंट में नज़र आएंगी? आज यानी तीसरे दिन भारत को किन खेलों से पदक की उम्मीद है, बैडमिंटन के मोर्चे पर और हॉकी में अर्जेंटीना की चुनौती के लिए इंडिया कितनी तैयार है, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ...

मनु भाकर इंडिया के पहले मेडल पर निशाना लगाएंगी?: India At Paris, 28 जुलाई 28.07.2024

पेरिस ओलंप‍िक में आज (28 जुलाई) दूसरा दिन है. लेकिन कल पहला दिन भारत के लिहाज से कैसा रहा, किन खेलों में भारत को निराशा हाथ लगी और कहां से पॉज़िटिव ख़बर आई? इसके अलावा आज कौन से अहम इवेंट्स में इंडियन एथलीट्स हिस्सा लेंगे और क्या भारत की झोली में पहला मेडल आने वाला है, मनु भाकर के कोच कितने कॉन्फिडेंट हैं, सुनिए 'India At Paris' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

किन खेलों में भारत को मेडल की सबसे ज़्यादा उम्मीद?: India At Paris, 26 जुलाई 26.07.2024

पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) बस शुरू हुआ चाहता है. ओपनिंग सेरेमनी को लेकर क्या तैयारियां हैं, क्या ख़ास रहने वाला है इसमें और भारतीय दल (Indian Contingent) का स्वरूप कैसा रहेगा? इसके अलावा पेरिस ओलंपिक में इंडिया की झोली में कितने मेडल्स आने वाले हैं, क्या अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएगा इंडियन कंटिंजेंट, वो कौन से खेल हैं जहाँ से मेडल्स आने की उम्मीद सबसे ज़्यादा है और युवा एथलीट...

Lyt til podcasten India At Paris i Replaio

Radio og podcasts i én app - gratis og uden tilmelding. Installer i dag, og gå ikke glip af lanceringen

Hent den på Google Play

Replaio er ikke podcastudgiver; programmernes navne, coverbilleder og lyd tilhører deres ophavsmænd og distribueres via offentlige RSS-feeds.