क्या हो अगर - What If India

क्या हो अगर - What If India

Official India channel for What If An epic exploration of possibilities. What If: These two simple words are the spark that has ignited countless theories, discoveries, and inventions. Most of what we know about ourselves and the universe is because someone, somewhere, at some time asked themselves “What if?” Join us on an imaginary adventure — grounded in scientific theory — through time, space and chance, as we ask what if some of the most fundamental aspects of our existence were different. What If is a documentary web series that takes you on an epic journey through hypothetical worlds and...

Určitě navštivte web podcastu a podpořte jeho tvůrce: www.inlet.fm

Autor

क्या हो अगर - What If India

Kategorie

Education

Web podcastu

www.inlet.fm

Nejnovější epizoda

9. lis 2026

Kde poslouchat?

Podcasty v aplikaci Replaio Radio Už brzy

Podcasty míří do aplikace už brzy. Nainstaluj si ji teď a jako první uvidíš úplně nový pohled na podcasty

Stáhnout z Google Play Nainstaluj zdarma Android téměř 10 mil. stažení · hodnocení 4,7+ iOS už brzy

Epizody

क्या हो अगर आप स्पेस में फंसे आख़िरी इंसान हों | Last Human Stranded In Space? 09.11.2026

क्या हो अगर पृथ्वी अब मौजूद न हो और आप स्पेस स्टेशन में फंसे आख़िरी इंसान हों? आप बिल्कुल अकेले हैं और कहीं जा नहीं सकते। आपके पास मौजूद सामान कब तक चलेगा? उसके ख़त्म होने के बाद आप क्या करेंगे? इस एपिसोड में जानिए अंतरिक्ष में अकेले फंसने और सीमित संसाधनों के साथ ज़िंदा रहने की काल्पनिक चुनौतियां। क्या हो अगर छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज़ है, जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के दिलचस्प सफ...

क्या हो अगर पृथ्वी का कोई कोर ना हो | What If Earth Had No Core? 04.11.2026

क्या हो अगर पृथ्वी का कोई कोर न हो? हमारे पैरों के नीचे गहराई में मौजूद पृथ्वी का कोर जीवन के लिए कितना ज़रूरी है? इस एपिसोड में जानिए कि क्या बिना कोर वाला ग्रह बन सकता है, ऐसी पृथ्वी कितनी अलग होती और क्या उस पर इंसान ज़िंदा रह पाते। क्या हो अगर छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज़ है, जो आपको काल्पनिक दुनिया और वैज्ञानिक संभावनाओं के दिलचस्प सफ़र पर ले जाती है। हमारे साथ जुड़िए और दुनिया की जटिल च...

क्या हो अगर आप पुराजीवी युग में रह रहे हों | What If You Lived in the Paleozoic Era? 02.11.2026

क्या हो अगर आप पुराजीवी युग यानी पेलियोज़ोइक इरा में रह रहे हों? क्या हो अगर की टाइम मशीन में सवार होकर पृथ्वी के इतिहास के उस दौर की यात्रा करें, जब अनोखे जीव विकसित हो रहे थे और महाद्वीप आकार ले रहे थे। इस प्राचीन दुनिया की जलवायु में आपका शरीर कैसे बर्ताव करेगा? आप किन जीवों को खा सकेंगे? और पृथ्वी कितनी गर्म होगी? जानिए पुराजीवी युग में जीवन और जीवित रहने की चुनौतियों के बारे में। क्या हो अगर...

क्या हो अगर आप सबसे दर्दनाक चीज़ों को महसूस करें | What If You Experienced the Most Painful Thing? 02.11.2026

आपने अब तक सबसे तेज़ दर्द कब महसूस किया है—हड्डी टूटने पर, कोई गर्म चीज़ छूने पर या किसी पैनी चीज़ पर पैर रखने पर? क्या हो अगर के इस एपिसोड में जानिए कि इंसान कौन-सी सबसे दर्दनाक चीज़ें महसूस कर सकता है, अलग-अलग तरह का दर्द कैसा लगता है और दर्द आपके लिए फ़ायदेमंद कैसे हो सकता है। क्या हो अगर छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज़ है, जो काल्पनिक स्थितियों और संभावनाओं के ज़रिए दुनिया की जटिल चीज़ों और...

क्या हो अगर न्यूकलियर रिएक्टर्स में एक साथ धमाका हो जाए | All Nuclear Reactors Exploded At Once? 28.10.2026

क्या हो अगर दुनिया के सारे न्यूकलियर पावर प्लांट्स में एक साथ हादसा हो जाए? इस काल्पनिक एपिसोड में जानिए कि परमाणु रिएक्टरों से फैलने वाला रेडिएशन आसपास के इलाक़ों और इंसानी जीवन को कैसे प्रभावित कर सकता है। क्या ये इलाक़े रहने लायक बचेंगे, या हर दिन ज़िंदा रहना एक संघर्ष बन जाएगा? ‘क्या हो अगर’ छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज़ है, जो काल्पनिक परिस्थितियों और वैज्ञानिक संभावनाओं के ज़रिए दुनिया क...

क्या हो अगर चाइना रशिया पर हमला कर दे | What If China Invaded Russia? 26.10.2026

क्या हो अगर चीन रूस पर हमला कर दे? इस काल्पनिक एपिसोड में जानिए कि दो ताक़तवर देशों की दोस्ती टकराव में कैसे बदल सकती है। चीन अपने सबसे मज़बूत साथी पर हमला क्यों करेगा, दुनिया की क्या प्रतिक्रिया होगी और क्या यह संघर्ष परमाणु युद्ध में बदल सकता है? ‘क्या हो अगर’ छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज़ है, जो काल्पनिक परिस्थितियों और संभावनाओं के ज़रिए दुनिया की जटिल घटनाओं को आसान और दिलचस्प तरीक़े से स...

क्या हो अगर आप सोलर सिस्टम के सबसे ऊंचे पहाड़ पर चढ़ें | Highest Mountains In the Solar System? 21.10.2026

क्या हो अगर आप सोलर सिस्टम के सबसे ऊंचे पहाड़ पर चढ़ें? पृथ्वी के सबसे ऊंचे पहाड़ों की ट्रेकिंग से अलग, यह अंतरिक्ष रोमांच किन चुनौतियों से भरा होगा? जानिए इस काल्पनिक सफ़र में आपको कैसे ख़ास उपकरणों की ज़रूरत होगी और शिखर पर पहुंचकर क्या नज़र आएगा। क्या हो अगर छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज़ है, जो काल्पनिक दुनिया और वैज्ञानिक संभावनाओं के दिलचस्प सफ़र पर ले जाती है। हमारे साथ जटिल विषयों और घट...

क्या हो अगर अर्थ के पास 10 साल बचे हों | What If Earth Had 10 Years Left? 19.10.2026

अर्थ एक मरता हुआ पत्थर है और वक़्त तेज़ी से गुज़र रहा है। आपके पास यहां से बचकर निकलने के लिए सिर्फ़ 10 साल बचे हैं। हम ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को कैसे बचाकर निकाल पाएंगे? हमें ज़िंदा रहने के लिए किस तरह के संसाधन ले जाने की ज़रूरत होगी? और हम कहां जाएंगे? क्या हो अगर, छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के दिलचस्प सफर पर ले जाती है। आइये, इस काल्पनिक रोमांच पर...

क्या हो अगर आप एक नया प्लैनेट बना सकें | What If We Could Create A New Planet? 19.10.2026

सोलर सिस्टम के कंस्ट्रक्शन वाले ज़ोन में आपका स्वागत है। आज आप हमारे साथ मिलकर एक बिल्कुल नया प्लैनेट बनाने वाले हैं। आपको अर्थ जैसा पथरीला प्लैनेट बनाने के लिए किस चीज़ की ज़रूरत होगी? ये प्लैनेट रहने लायक होने के लिए कहां होना चाहिए? और बाक़ी के हमारे सोलर सिस्टम पर इसका क्या असर होगा? क्या हो अगर, छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के एक दिलचस्प सफ़र पर ले जा...

क्या हो अगर आप यूरेनस पर रहें | What If You Lived on Uranus? 16.10.2026

हां, तो हम चांद पर बसने की बात कर चुके हैं, यहां तक कि वीनस पर बसने की भी। लेकिन किसी ठंडी, अंधेरी और बदबू वाली जगह पर रहने के बारे में क्या ख़याल है? यूरेनस - जी हां, यूरेनस यानी वरुण ग्रह। इस बर्फ़ के गोले पर हालात कैसे होंगे? आपको किस तरह की बस्तियां बनाने की ज़रूरत होगी? और सोलर सिस्टम के सबसे बदबूदार प्लैनेट में आप किस तरह के ख़तरों का सामना करेंगे? क्या हो अगर, छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरी...

क्या हो अगर हम अपनी बॉडी के अंदर देख सकें | What If We Could Look Inside Our Bodies? 14.10.2026

क्या आप अपनी बॉडी यानी शरीर के अंदर का एक टूर करना चाहेंगे? मैं कैप्सूल एंडोस्कोपी या एक्स-रे की बात नहीं कर रहा हूं। आइए इसे एक काल्पनिक टूर बनाते हैं, जहां आप अपने ख़ुद के गाइड होंगे। क्या हो अगर आपके सारे ऑर्गन्स छोटे वर्ज़न्स जैसे हों, जो अपना अलग डिपार्टमेंट चलाते हों और एक-दूसरे के साथ डील करते हों? ये आपस में कैसे सहयोग करेंगे? क्या हो अगर, छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज है जो आपको काल्पनि...

क्या हो अगर आप अपनी नाभि को खोल सकें | What If You Could Untie Your Belly Button? 12.10.2026

हो सकता है कि आपको लगे कि आपकी नाभि किसी काम की नहीं है, लेकिन ये रास्ता एक वक़्त पर आपको ज़िंदा रखने के काम आता था। और आपके और आपकी मां के बीच के सबसे मज़बूत जुड़ाव का सिर्फ़ इतना हिस्सा हमेशा के लिए बचता है। तो क्या होगा अगर आप इस पर ज़्यादा ज़ोर लगाएं और आपके गुज़रे हुए कल का ये हिस्सा खुल जाए? आपके अंगों का क्या होगा? क्या आपके अंदर से लगातार फ्लूइड लीक होता रहेगा? और क्या आपका यूरिन लीक होने...

क्या हो अगर प्रॉक्सिमा बी पर एक एलियन सिविलाइज़ेशन हो | Alien Civilization On Proxima B? 09.10.2026

सावधान इंसानों। आप एक अंतरिक्ष के रेडियो ट्रांसमिशन को सुन रहे हैं, जो संभवतः प्रॉक्सिमा सेन्टॉरी बी से आ रहा है। यह प्लैनेट किन कारणों से एलियन जीवन के लिए उपयुक्त हो सकता है? किस तरह की सभ्यताएं यहां विकसित हो सकती हैं? और क्या हमें इस बात के लिए तैयार रहना चाहिए कि वे कभी भी पृथ्वी के दरवाज़े पर दस्तक दे सकते हैं? 'क्या हो अगर' एक शृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं की एक दिलचस्प यात...

क्या हो अगर आपका एक कॉस्मिक ट्विन हो | What If You Met Your Cosmic Twin? 07.10.2026

क्या हो अगर आपका एक और वर्ज़न हो? यूनिवर्स में कहीं। आपका एक ऐसा वर्ज़न, जो कुछ भी हो सकता है। सोचिए आपका एक ऐसा वर्ज़न हो जिसमें आप बैटमैन हों। या सोचिए कि आप अमेरिका के राष्ट्रपति हों। एक मल्टीवर्स में ये सब कुछ और इससे भी कहीं ज़्यादा मुमक़िन होगा। एक मल्टीवर्स क्या होता है? क्या ऐसा कुछ भी होना मुमक़िन है? और क्या ये मुमक़िन है कि आप अपने जैसै उस शख़्स से मिलें? क्या हो अगर, छोटी डॉक्यूमेंट्री...

क्या हो अगर एक गामा-रे बर्स्ट एक ब्लैक होल से टकरा जाए | Gamma Ray Burst Collides With a Black Hole? 05.10.2026

क्या होगा अगर आप यूनिवर्स के सबसे ज़्यादा एनर्जी वाले रोशनी के सोर्स की टक्कर एक बेहद बड़े ग्रैविटेशनल दानव से करवा दें? हो सकता है कि आप समय के बहाव को पलट दें। ये हालात कैसे बनेंगे? आप जिस समय को जानते हैं, इसका उस पर क्या असर होगा? और क्या होगा अगर आप इसके बहुत पास चले जाएं? क्या हो अगर, छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के एक दिलचस्प सफ़र पर ले जाती है। आइय...

क्या हो अगर यूनिवर्स का फैलना रुक जाए | What If the Universe Stopped Expanding? 02.10.2026

कुछ 13.8 अरब साल पहले, एक बेहद गर्म, छोटे और डेंस सिंग्युलैरिटी के फैलने से वो बना जिसे आज हम यूनिवर्स यानी ब्रह्माण्ड कहते हैं। ये तब से बिना रुके बढ़ता जा रहा है। लेकिन क्या हो अगर ये रुक जाए? क्या हो अगर सारी गैलेक्सियां, तारे, प्लैनेट्स - हर चीज़ - एक दूसरे से दूर जाना बंद कर दे? क्या यूनिवर्स ऐसे का ऐसा जम जाएगा? या ये एक सिंगल प्वाइंट में सिमट जाएगा, ठीक वैसे जैसा ये बिग बैंग के पहले था? और...

क्या हो अगर आप बिग बैंग के दौरान ज़िंदा रहे हों | What If You Were Alive During the Big Bang? 30.09.2026

शुरुआत में कुछ भी नहीं था। मतलब आपके और बिग बैंग के अलावा। यूनिवर्स के शुरुआती पल कैसे होंगे? अगले हज़ारों सालों में क्या होगा? और क्या कोई आपकी बात मानेगा? क्या हो अगर, छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के एक दिलचस्प सफ़र पर ले जाती है। आइये, इस काल्पनिक रोमांच पर हमारे साथ चलिए जहाँ उम्मीद है कि हम आपको दुनिया की मुश्किल चीज़ों और घटनाओं को आसान और मज़ेदार तरीक़...

क्या हो अगर आप एक दिन में 1,000 साल जितना इवॉल्व हो जाएं | What If You Evolved 1,000 Years in a Day? 28.09.2026

क्या आपको कभी ऐसा लगता है कि इंसानों का इवॉल्यूशन यानी विकास थोड़ी कम रफ्तार से हो रहा है? क्या हो अगर हम इस रफ्तार को बढ़ा दें और आपको एक दिन में 1,000 सालों जितना इवॉल्व्ड या विकसित बना दें? आप किस तरह से अलग दिखने लगेंगे? नई तक़नीक आपके जीवन को किस तरह से बदल देगी? आपके सोचने के तरीक़े पर इसका क्या असर होगा? क्या हो अगर, छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के...

क्या हो अगर अर्थ जुपिटर जितनी बड़ी हो | What If Earth Was the Size of Jupiter? 25.09.2026

क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि अर्थ बहुत छोटी है? तो चलिए इसे बड़ा करते हैं। बहुत, बहुत बड़ा। स्वागत है एक नई अर्थ पर जो जुपिटर जितनी बड़ी है। अर्थ किन मायनों में बदल सकती है? कौन-सी चीज़ें हैं जिनमें बदलाव नहीं आएगा? और आप पर इसका क्या असर होगा? "क्या हो अगर" छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के एक दिलचस्प सफ़र पर ले जाती है। आइये, इस काल्पनिक रोमांच पर हमारे साथ...

क्या हो अगर जेम्स वेब टेलिस्कोप एलियन जीवन की खोज कर ले | James Webb Telescope Found Alien Life? 23.09.2026

ये बड़ा-सा उपकरण एस्ट्रोनॉमी यानी अंतरिक्ष के विज्ञान को हमेशा के लिए बदल सकता है। हो सकता है कि इसे कोई एलियन जीवन मिल जाए। शायद कुछ ही दिनों में। ये नया ताक़तवर टूल क्या है? यह दूर मौजूद गैलेक्सियों में जीवन की पहचान कैसे कर सकता है? और, अगर इसे जीवन मिल जाता है, तो आगे क्या होगा? "क्या हो अगर" छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज है, जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के एक दिलचस्प सफ़र पर ले जाती...

क्या हो अगर रशिया जंग की शुरुआत कर दे | What If Russia Started a War? 21.09.2026

क्या होगा अगर अर्थ का सबसे बड़ा देश फैसला ले कि उसे और ज़्यादा बड़ा राज्य और ताक़त चाहिए? वो इसके लिए जंग पर जा सकता है। रशिया किस देश पर सबसे पहले कब्ज़ा कर सकता है? हमले का प्लान क्या हो सकता है? और रशिया के पास सबसे ख़तरनाक हथियार कौन-सा है? क्या हो अगर, छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के एक दिलचस्प सफ़र पर ले जाती है। आइये, इस काल्पनिक रोमांच पर हमारे साथ...

क्या हो अगर हम स्पेस तक जाने वाली एक लिफ्ट बना लें | What If We Built an Elevator to Space? 18.09.2026

कुछ पकड़ कर खड़े हो जाइए, लिफ्ट वाला म्यूसिक लगाइए, और, स्पेस तक जाने के इस बिल्कुल नए तरीक़े के लिए तैयार हो जाइए! रॉकेट लॉन्चेस को भूल जाइए! हम पहले ही अपनी ऊंची से ऊंची बिल्डिंग्स में ऊपर तक जाने के लिए लिफ्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो ये हमें थोड़ा और आगे, स्पेस तक क्यों नहीं ले जा सकतीं? लेकिन रुकिए, इसमें कितना खर्चा होगा? क्या हमारे पास ये मुमक़िन कर पाने के लिए ज़रूरी टेक्नोलॉजी है भी? और...

क्या हो अगर दुनिया के सारे पेड़ काट दिए जाएं | What If All Trees Were Cut Down? 16.09.2026

जंगलों की कटाई पूरी दुनिया में चल रही है। लगभग 15 अरब पेड़ हर साल काटे जाते हैं। हालांकि कुछ जंगलों को दोबारा हरा-भरा किया जा रहा है, पर फिर भी अगर हम मौजूदा दर से पेड़ काटते रहे, तो लगभग 200 सालों में हमारे पास कोई पेड़ नहीं बचेंगे। लेकिन क्या हो अगर वो अभी ही हो जाए। हमारी हवा की क्वालिटी का क्या होगा? जानवरों का क्या होगा? और क्या पेड़ हमारे खाने की सप्लाई के लिए ज़िम्मेदार हैं? क्या हो अगर, छो...

क्या हो अगर आप स्पेस के वैक्यूम में क़दम रखें | Stepping Into The Vaccum of Space 14.09.2026

अगर आप बिना किसी सूट के स्पेस में चले जाते हैं, तो क्या होगा? क्या आपका ख़ून खौलेगा? क्या आपकी आंखों की पुतलियां बाहर आ जाएंगी? क्या आप फट जाएंगे? आपके बचने के क्या चांसेस हैं? "क्या हो अगर" एक छोटी डॉक्यूमेंट्री सीरीज है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के एक दिलचस्प सफ़र पर ले जाती है। आइये, इस काल्पनिक रोमांच पर हमारे साथ चलिए जहाँ हम आपको दुनिया की मुश्किल चीज़ों और घटनाओं को आसान और मज़ेदार...

क्या हो अगर सोलर सिस्टम के सारे प्लैनेट्स रहने लायक ज़ोन में हों | All Planets In Habitable Zone? 10.09.2026

जगह बनाइए आर्थ वालों। हम अपने सोलर सिस्टम के दूसरे प्लैनेट्स को हैबिटेबल यानी रहने लायक ज़ोन में ला रहे हैं। क्या सारे प्लैनेट्स इस गोल्डीलॉक्स ज़ोन में फिट होंगे? ऐसा होने पर किस तरह की ग्रैविटेशनल तबाही आएगी? और क्या इसका मतलब ये होगा कि दूसरे प्लैनेट्स पर भी जीवन पनप सकता है? क्या हो अगर, छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ की एक सीरीज है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के एक दिलचस्प सफ़र पर ले जाती है। आइ...

Poslouchej podcast क्या हो अगर - What If India v Replaio

Rádio a podcasty v jedné aplikaci - zdarma a bez registrace. Nainstaluj si ji ještě dnes a nepropásni premiéru

Stáhnout z Google Play

Replaio není vydavatelem podcastů; názvy pořadů, obálky a audio patří jejich autorům a šíří se přes veřejné RSS kanály