Aaj Tak Radio

Bhaunchak

Comedy HI ↓ Epizody: 567

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!

Určitě navštivte web podcastu a podpořte jeho tvůrce: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategorie

Comedy

Web podcastu

www.aajtak.in

Nejnovější epizoda

16. říj 2026

Kde poslouchat?

Podcasty v aplikaci Replaio Radio Už brzy

Podcasty míří do aplikace už brzy. Nainstaluj si ji teď a jako první uvidíš úplně nový pohled na podcasty

Stáhnout z Google Play Nainstaluj zdarma Android téměř 10 mil. stažení · hodnocení 4,8 iOS už brzy

Epizody

माइकल जैक्सन का पहना हुआ मोज़े के लिए लग रही हैं बोलियां, आप खरीदेंगे? | भौंचक 07.08.2025

अगर आप माइकल जैक्सन के फैन हैं. और वो भी बहुत बड़े फैन. तो ये मौका सिर्फ़ आपके लिए है. कैसे आप उनका मोज़ा खरीदकर खुद को उनका सच्चा फैन साबित कर सकते हैं. जानिए आज के ‘भौंचक’ में.

डोनाल्ड ट्रंप का बिहार का आवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन | भौंचक 06.08.2025

बिहार के समस्तीपुर में एक शख्स ने अमरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया. जानिए पूरी खबर आज के भौंचक में.

गुटखा खाकर लंदन की सड़कों पर यहां-वहां थूक रहे भारतीय, लोकल्स परेशान | भौंचक 05.08.2025

लंदन की सड़कों के कोने लाल हो गए हैं, कूड़े दान के ढक्कनों पर पीक पड़ी है और ये सब वहां पर है जहां हिंदुस्तानी लोग आते-जाते हैं. परेशान होकर लंदन वासियों ने हिंदी में सूचना बोर्ड लगा दिये हैं कि 'यहां गुटखा खाकर ना थूकें' सुनिए पूरी ख़बर.

वेज थाली में हड्डी मिलने पर काटा था बवाल, कहा था सावन में धर्म भ्रष्ट कर दिया | भौंचक 04.08.2025

गोरखपुर में कुछ लड़कों ने एक होटल में खाना खाया और खाते खाते अचानक से हंगामा करने लगे कि वेज थाली में हड्डी आ गयी है. बाद में कैमरे में चेक किया गया तो पता चला कि खेल कुछ और था. सुनिए पूरी कहानी भौंचक में.

दोस्त का जनाज़ा था, दोस्त ने निकाला धूम से । भौंचक 01.08.2025

दोस्त की शवयात्रा में नाचते गाते श्मशान तक क्यों गया शख्स, जानिये आज के भौंचक में

समोसे छोटे-बड़े क्यों, रवि किशन ने लोकसभा में उठाया सवाल | भौंचक 31.07.2025

समोसे के साइज़ को लेकर कैसा कानून बनाने की सलाह दी रवि किशन ने. सुनिए पूरी ख़बर भौंचक में.

यूपी में प्राइवेट बैंक की गुंडागर्दी, बोले पैसा दे जाओ और पत्नी ले जाओ | भौंचक 30.07.2025

यूपी के झांसी में बैंक वालों ने लोन की किश्त नहीं चुकाने वाले दंपत्ति के साथ गज़ब बर्बरता दिखाई. कथित रूप से बैंक वालों ने किश्त नहीं चुकाने पर उस शख्स की पत्नी को बैंक ले गए और पति से कहा कि किश्त चुकाइए तभी पत्नी को यहां से जाने देंगे. सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.

'बहन' बनकर 'भाइयों' ने लगाया सरकारी ख़ज़ाने को 21 करोड़ का चूना | भौंचक 29.07.2025

सरकारी योजनाओं का ग़लत फायदा उठाने की ख़बरें तो आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन ये वाली कुछ ज़्यादा ही दिलचस्प है, सुनिये भौंचक ख़बर

बिहार में अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, कुत्ते का बनाया प्रमाण पत्र | भौंचक 28.07.2025

बिहार की राजधानी पटना में एक कुत्ते का आवासीय प्रमाण पत्र बड़ी चर्चा में है. ये किसने बनाया और क्यों जानिए आज के भौंचक में.

चोरी का प्लॉन बिगड़ गया, सीसीटीवी में हुआ कैद । भौंचक 25.07.2025

राजस्थान के दौलतपुरा में रात को झीगुरों की आवाज़ साफ़ सुनी जा सकती थी. तभी दबे कदमों की बारीक आहट सुनाई पड़ी. और फिर.. सुनिए पूरा मामला 'भौंचक' में

ट्रेन से टकराने वाले युवक की तलाश में अधिकारी जुटे | भौंचक 24.07.2025

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया युवक, इंजन में आई खराबी. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

गाज़ियाबाद में किसने खोल दी "वेस्ट आर्टिका" की एंबेसी? | भौंचक 23.07.2025

दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद में फर्जी दूतावास का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. यहां एक शख्स ने एक कोठी में अवैध दूतावास खोल रखा था. हैरानी की बात यह है कि आरोपी खुद को ऐसे देशों का एंबेसडर बता रहा था, जो वजूद में ही नहीं हैं. सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.

फुटबॉल कोच जो अपने स्टूडेंट्स को नंबर देने के बदले खून मांगती थी | भौंचक 22.07.2025

महिला फुटबॉल टीम की कोच स्टूडेंट्स से मिलने वाले खून का क्या करती थी? सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.

दस मिनट तक गुल रही बिजली, चीफ इंजीनियर पर गिरी गाज | भौंचक 21.07.2025

यूपी के बिजली मंत्री एके शर्मा का जनता से सीधा संवाद करने का सरकारी कार्यक्रम था लेकिन तभी लाइट चली गयी. जानिये पूरी ख़बर भौंचक में

कोर्ट ने दी ऐसा सज़ा कि स्कूल याद आ गया । भौंचक 18.07.2025

दिल्ली के कोर्ट ने अवमानना के सिलसिले में चार लोगों को कौन सी दिलचस्प सज़ा सुनाई, सुनिये भौंचक में.

लोग क्यों बुक कर रहे हैं किराये पर दादा-दादी? भौंचक 17.07.2025

आखिर क्यों लोग बुजुर्ग दादा-दादी को रेंट पर हायर कर रहे हैं, सुनिये भौंचक में आजतक रेडियो पर

दो घंटे की मेहनत के बाद पति को नदी से निकाला गया, केस दर्ज | भौंचक 16.07.2025

कर्नाटक में एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने फोटो खींचने के बहाने मुझे नदी में धक्का दे दिया. जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' ख़बर में.

मां ने कहा, "थाने में भी मेरे बेटे को पीटा गया" | भौंचक 15.07.2025

यूपी के अलीगढ़ में एक पति ने पत्नी का साबुन क्या इस्तेमाल कर लिया, इतना झगड़ा हुआ कि पत्नी ने पुलिस बुला ली. पुलिस थाने तक बात पहुंची, पुराने झगड़ों की वीडियो भी सामने आई. जुर्माना भी लगा. मामला साबुन का था, लेकिन असल लड़ाई क्या थी? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

'ब्लूटूथ डिवाइस' का प्रमाण पत्र जारी होने के पीछे क्या कहानी है? भौंचक 14.07.2025

बिहार में सरकारी प्रमाण पत्रों को लेकर लापरवाही एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार मामला ऐसा है कि सुनकर भी यकीन करना मुश्किल है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

नाराज़ पत्नी को मनाने के लिए ट्रेन के साथ दौड़ाई कार, हिरासत में | भौंचक 11.07.2025

ग्वालियर में नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी को मायके जाने से रोकने के लिए उसकी ट्रेन के साथ साथ अपनी कार दौड़ा दी, जानिये पूरी ख़बर भौंचक में

गली के आवारा कुत्तों को 'मॉडिफ़ाई' करके बेचने वाले कौन? भौंचक 10.07.2025

गाज़ियाबाद में जानवरों के लिए काम करने वाले एक NGO ने शिकायत की है कि एक ऐसा गिरोह एक्टिव है जो आवारा कुत्तों के कान काटकर उसे विदेशी बताकर लोगों को बेचकर फ़र्ज़ीवाड़ा करता है. सुनिये पूरी ख़बर

पत्नी के पहचान पत्र पर नीतीश कुमार की फोटो छपने पर पति ने क्या किया? भौंचक 09.07.2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर मधेपुरा जिले के एक महिला के मतदाता पहचान पत्र में नजर आ रही है. सुनिए पूरी भौंचक ख़बर

मानव श्रृंखला बनाकर शौच करने वालों ने बनाया रिकॉर्ड ? भौंचक 08.07.2025

सोशल मीडिया पर एक ख़बर वायरल है कि 1353 लोगों ने एक साथ, एक लाइन से बैठकर शौच करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. क्या ये हक़ीकत है? ख़बर कहां की है? आइए जानते हैं आज के भौंचक में.

जाकर देखा तो नशे में धुत गार्ड सीट के नीचे पड़ा था | भौंचक 07.07.2025

यूपी के बागपत के दिल्ली-सहारनपुर रूट पर ट्रेन का गार्ड नशे में धुत सीट के नीचे पड़ा हुआ मिलने पर मचा हड़कंप. सुनिए पूरी भौंचक ख़बर

यूपी: जिसे दफना आए थे वो कोई और था, पता चलते ही हड़कंप | भौंचक 04.07.2025

यूपी के औरैया में जिसे अपना भांजा समझ के दफना आए थे वो दरअसल कोई और निकला. भांजे ने फोन पर कहा मैं जल्द घर आऊंगा, तैयारी रखना. अब सवाल ये है कि जिसे दफना दिया वो कौन था. सुनिये औरैया का भौंचक किस्सा

Poslouchej podcast Bhaunchak v Replaio

Rádio a podcasty v jedné aplikaci - zdarma a bez registrace. Nainstaluj si ji ještě dnes a nepropásni premiéru

Stáhnout z Google Play

Replaio není vydavatelem podcastů; názvy pořadů, obálky a audio patří jejich autorům a šíří se přes veřejné RSS kanály