Aaj Tak Radio

Bhaunchak

Comedy HI ↓ Epizody: 567

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!

Určitě navštivte web podcastu a podpořte jeho tvůrce: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategorie

Comedy

Web podcastu

www.aajtak.in

Nejnovější epizoda

16. říj 2026

Kde poslouchat?

Podcasty v aplikaci Replaio Radio Už brzy

Podcasty míří do aplikace už brzy. Nainstaluj si ji teď a jako první uvidíš úplně nový pohled na podcasty

Stáhnout z Google Play Nainstaluj zdarma Android téměř 10 mil. stažení · hodnocení 4,8 iOS už brzy

Epizody

तारीख फिक्स थी, नेपाल में हालात ख़राब हो गए लेकिन दूल्हा ज़िद पर अड़ा रहा | भौंचक 10.09.2025

हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बीच नेपाल के एक दूल्हे ने जान की परवाह किए बिना अपनी शादी की रस्म निभाने का फैसला लिया. सुनिए "भौंचक" ख़बर

महिंद्रा शो रूम में थार के ट्रायल के दौरान गाड़ी पहली मंज़िल से नीचे आई | भौंचक 09.09.2025

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में महिंद्रा शोरूम पर एक महिला ने थार की ट्रायल की ज़िद पकड़ी और गाड़ी को पहली मंज़िल से शीशा तोड़कर सीधे नीचे गिरा दिया. सुनिए "भौंचक" खबर

पति से नाराज़ थी तो नदी में कूद गयी लेकिन फिर रात भर पेड़ पर बैठी रही | भौंचक 08.09.2025

पति से झगड़े के बाद 43 साल की महिला शुक्रवार रात लगभग साढ़े 10 बजे गंगा में कूद गई. होश आया तो खुद को किनारे पाया. वहां मगरमच्छ जैसा दिखा तो अमरूद के पेड़ पर चढ़कर बैठ गई. सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में

पति से नाराज़ थी तो नदी में कूद गयी लेकिन फिर रात भर पेड़ पर बैठी रही | भौंचक 08.09.2025

पति से झगड़े के बाद 43 साल की महिला शुक्रवार रात लगभग साढ़े 10 बजे गंगा में कूद गई. होश आया तो खुद को किनारे पाया. वहां मगरमच्छ जैसा दिखा तो अमरूद के पेड़ पर चढ़कर बैठ गई. सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में

यूपी में अर्पित सिंह के पास है 6 अलग अलग ज़िलों में सरकारी नौकरी | भौंचक 05.09.2025

यूपी में भ्रष्टाचार के फर्जीवाड़े का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक ही नाम का शख्स 6-6 जिलों में नौकरी पर तैनात है. सुनिये पूरी खबर

17 देशों के सफर पर निकला था बाइकर, बाइक चोरी – भौंचक 04.09.2025

भारतीय यात्री योगेश आलेकरी की KTM 390 एडवेंचर बाइक नॉटिंघम, यूके में चोरी हो गई। पासपोर्ट, पैसे और जरूरी सामान भी साथ ले गए चोर. जानिये पूरी खबर

दुकानदार ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोला "नेता जी, सब्ज़ी उठा ले गए" | भौंचक 03.09.2025

हंगामे के दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर एक ठेले से सब्जियां उठाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फेंकना शुरू कर दिया साथ ही 800 रुपये की सब्ज़ी उठा भी ले गए. सुनिए पूरा मामला 'भौंचक' में.

आशिक चढ़ा बिजली के खंबे पर और बोला, "ये मेरा इंतकाम है" | भौंचक 02.09.2025

वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि बिजली के खंबे पर चढ़कर तार काटता हुआ युवक इस बात से आहत था कि उसकी प्रेमिका का फोन रात को बिज़ी रहता था. सुनिए पूरी ख़बर.

HIV पॉज़िटिव होने के बाद दस साल तक मंदिरों से चुराता रहा कैश | भौंचक 01.09.2025

छत्तीसगढ में एक शख्स को पुलिस ने मारपीट के आरोप में जेल में डाल दिया. ये बात है साल 2012 की. जेल में रहते हुए उसे संक्रमण हो गया और उसने कहा कि अब वो भगवान से बदला लेगा. सुनिए पूऱी खबर 'भौंचक' में.

भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर ने बताया नर्क में उसने क्या देखा? भौंचक 29.08.2025

फ्लोरिडा में एक डॉक्टर की डेथ हो गयी लेकिन थोड़ी देर के बाद वो फिर ज़िंदा हो गया. इसके बाद उसने नर्क के क्या क्या राज़ बताए जिन पर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है. सुनिये भौंचक ख़बर

रिश्ते में बेईमानी की ऐसी ख़ौफनाक सज़ा, गर्लफ्रेंड ने कराया रेबीज़ | भौंचक 28.08.2025

गुस्से से आग बबूला गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को रेबीज का इंजेक्शन घोंप दिया. दर्द से कराहते हुए लड़के ने पुलिस को ख़बर की. जानिये पूरी खबर.

इस दफ़्तर में काम करने के लिए लोग अपनी जेब से पैसा क्यों चुकाते हैं? | भौंचक 27.08.2025

एक नए तरह का स्टार्ट-अप आइडिया शुरु हुआ है जिसमें लोगों से दफ्तर आने पर पैसा लिया जाता है. ये लोग रोज़ समय से दफ्तर आते हैं और जाते हैं और एक तय रकम महीने में अदा करते हैं. जानिए पूरी ख़बर भौंचक में.

लड़कियों को रील भेजना भारी पड़ा, बुलाकर मारा फिर किडनैप कर लिया | भौंचक 26.08.2025

एक महिला को एक आदमी रोज़ रील भेजता था. लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से कहकर उसको किडनैप करवा लिया. सुनिए 'भौंचक' ख़बर

एक की गर्दन फंसने पर बाकी शराबियों ने दिखाई एकता की मिसाल | भौंचक 25.08.2025

छत्तीसगढ़ की एक शराब की दुकान पर खिड़की में लगी ग्रिल में एक भाई साहब ने गर्दन अंदर घुसा दी लेकिन जब बाहर निकालने को हुए तो गर्दन अटक गयी... इसके बाद वहां क्या हुआ... सुनिये आज की भौंचक खबर में

रेलवे ट्रैक पर महिला ने दौड़ा दी कार, ट्रेनों को किया गया डायवर्ट | भौंचक 22.08.2025

शंकरपल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने कार चढ़ा दी सीधे रेलवे ट्रैक पर फिर क्या हुआ सुनिये भौंचक में

हापुड़ के शख्स ने पीठ पर गांधी जी और भगत सिंह गुदवा कर बना दिया रिकॉर्ड | भौंचक 21.08.2025

देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक युवक पर देशभक्ति का ऐसा जुनून छाया कि उसने अपनी पीठ पर एक-दो नहीं पूरे 631 शहीदों के नाम गुदवाए हैं, सुनिए पूरी ख़बर

भैंस प्रेमी शख्स ने मुख्यमंत्री से मांगी कटिया डालने की अनुमति | भौंचक 20.08.2025

यूपी के पीलीभीत से एक भैंस प्रेमी शख्स ने सीएम साहब को भेजी एप्लीकेशन और कहा कि वो कटिया डालना चाहता है, सुनिए पूरी भौंचक ख़बर

वो मजबूरी में नहीं, आदतन करता था चोरी | भौंचक 19.08.2025

यूपी के चंदौली जिले में पुलिस ने एक चोर गिरोह का खुलासा किया है. इस गिरोह के चोर चोरी के एडिक्टटेड थे और महीने में दो-तीन चोरी नहीं करने पर बीमार हो जाते थे. सुनिये पूरी भौंचक ख़बर

चोरी करके पैसा इनवेस्ट करने वाले चोर की कहानी| भौंचक 18.08.2025

पूछताछ में नौकर ने बताया कि उसने चोरी की रकम खर्च नहीं की, बल्कि अपने शहर के बैंककर्मी की मदद से उसका निवेश कर दिया. दस लाख की जमीन भी खरीदी. सुनिए पूरी कहानी आज के भौंचक में.

राशन कार्ड में नाम लिखवाने के लिए सांप लेकर डीएम के पास क्यों गया किसान? | भौंचक 15.08.2025

हमारे देश में कुछ लोग ये मानते हैं कि रिश्वत देकर अगर काम हो जाए तो वो रिश्वत नहीं है, ग़लत तो तब है जब रिश्वत लेकर भी अधिकारी काम न करे लेकिन यूपी के मऊ में तो एक किसान अधिकारियों से इतना परेशान हो गया कि राशन कार्ड में नाम लिखवाने के लिए उसे अजब तरीका अपनाना पड़ा. सुनिए भौंचक में

लोगों ने लिखा "कोर्ट में अपना पक्ष खुद रखेंगे डोगेश भाई" | भौंचक 14.08.2025

आज कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में चल रहे कुत्ते वाले मसले पर अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया लेकिन सुबह सवेरे जब एक कुत्ता सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर दिखा तो अफवाहें उड़ने लगीं. सुनिए पूरी खबर भौंचक में.

थाली बजाकर गांव में चलता रहा अंधविश्वास का तमाशा | भौंचक 13.08.2025

यूपी के कासगंज में पांच दिन पहले एक युवक को किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया और उसकी फौरन मौत हो गयी लेकिन घर वाले ये मानने को राज़ी नहीं थे कि युवक नहीं रहा और इसलिए उन्होंने बुलाई एक तांत्रिक महिला. पूरी ख़बर भौंचक में सुनिए

वन विभाग उसे ढूंढ रहा था लेकिन वो भैंसों के हाथ लग गया | भौंचक 12.08.2025

एक तेंदुआ कई जानवरों को मार चुका था, कई लोगों को घायल कर चुका था लेकिन फिर भैंसों ने उसे घेर लिया - सुनिये पूरी खबर भौंचक पर

"ग़लती से खुल गया, मैं चेक करके देख रहा था" कहने वाला हिरासत में | भौंचक 11.08.2025

जहाज़ उड़ान भरने को तैयार ही था कि तभी एक शख्स ने इमरजेंसी गेट को खोल दिया. फ्लाइट में ह़़ड़कंप मच गया और फौरन फ्लाइट को वापस ले जाया गया. कहां और कैसे हुआ ये मामला सुनिए भौंचक में.

ग्लैशियर पिघलने से हुई थी मौत, अब जाकर मिली लाश | भौंचक 08.08.2025

लोगों की हैरत का ठिकाना नहीं रहा जब एक पुराने आईडी कार्ड से पता चल रहा था लाश 28 साल से वहीं थी। सुनिए पूरी खबर भौंचक में

Poslouchej podcast Bhaunchak v Replaio

Rádio a podcasty v jedné aplikaci - zdarma a bez registrace. Nainstaluj si ji ještě dnes a nepropásni premiéru

Stáhnout z Google Play

Replaio není vydavatelem podcastů; názvy pořadů, obálky a audio patří jejich autorům a šíří se přes veřejné RSS kanály