Vedanta Ashram
Vedanta Ashram Podcasts
Pravachans / Moral-Stories / Chantings / Bhajans - by Mahatmas of Vedanta Ashram, Indore
Обов'язково відвідайте сайт подкасту та підтримайте його автора: www.vmission.org.in
Автор
Vedanta Ashram
Категорія
Сайт подкасту
Останній епізод
17 бер 2024
Де слухати?
Подкасти в застосунку Replaio Radio Уже незабаромПодкасти незабаром з'являться в застосунку. Встановіть уже зараз і першими побачте зовсім новий погляд на подкасти
Епізоди
सुन्दरकाण्ड ज्ञान-यज्ञ - 3 17.08.2021 1:07:52
सुन्दरकाण्ड ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन इन्दौर स्थित वेदान्त आश्रम के अधीश पूज्य पाद श्री स्वामी आत्मानन्द सरस्वती जी महाराज ने तीसरे श्लोक की विस्तृत व्याखय की। यह श्लोक हनुमान जी की वन्दना का एक अत्यंत सुन्दर श्लोक है।
सुन्दरकाण्ड ज्ञान-यज्ञ - 2 16.08.2021 58:54
सुन्दरकाण्ड ज्ञान-यज्ञ के दूसरे दिन पूज्य स्वामी आत्मानन्द जी महाराज ने सुंदरकांड के दूसरे प्रार्थना श्लोक पर विस्तृत चर्चा करी। इसका विषय था ईश्वर से भक्ति की प्रार्थना।
सुन्दरकाण्ड ज्ञान-यज्ञ - १ 16.08.2021 1:18:12
सुन्दरकाण्ड ज्ञान-यज्ञ का शुभारम्भ करते हुए पूज्य स्वामी आत्मानन्द सरस्वतीजी ने सबसे पहले बताया कि रामचरितमानस का प्रयोजन हमारे ह्रदय में परमात्मा के प्रति भक्ति उत्पन्न हो ऐसी प्रार्थना और आकांशा है। सुन्दरकाण्ड नाम की चर्चा करते हुए उन्होंने अनेकों महत्वपूर्ण रहस्य उद्घाटित करे। उसके बाद विषय में प्रवेश करते हुए प्रभु रामजी की वंदना का प्रथम श्लोक का अर्थ बताया।
प्रेरक कहानियाँ (14/8-SS): सत्यकाम जाबाल 14.08.2021 4:49
पू स्वामिनी समतानंदजी एक अत्यंत प्रेरक और प्रसिद्ध कहानी सुना रही हैं। यह कथा छान्दोग्य उपनिषद् के अंतर्गत प्राप्त होती है। इसका प्रयोजन यह दिखाना है की वर्ण व्यवस्था के पीछे व्यक्ति के गुणों के स्वरुप की प्रधानता थी।
प्रेरक कहानियाँ (13/8-SP): स्वयं का उद्धार 13.08.2021 4:14
पू स्वामिनी पूर्णानन्दजी एक छोटी एवं सुन्दर सी प्रेरक कहानी में एक प्रसंग के द्वारा बता रही हैं की अगर हमें लोगों के विकार दिखाई दे रहे हैं तो इस समस्या का कारण क्या है और ऐसी समस्या का समाधान क्या है।
प्रेरक कहानियाँ (12/8-SA): सर्वव्यापी ईश्वर 12.08.2021 5:08
पू स्वामिनी अमितानंदजी अपनी इस प्रेरक कहानी में एक दृष्टान्त के द्वारा यह बता रही हैं की सबके नाम-रूप भले ही विविध हों लेकिन सबका तत्त्व एक ही है।
प्रेरक कहानियाँ (11/8-SS): प्रारब्ध और पुरुषार्थ 11.08.2021 4:26
पू स्वामिनी समतानन्द जी एक सुन्दर और प्रेरक प्रसंग सुना रही हैं। एक बातूनी चाट वाला अपने देशी तरीके से प्रारब्ध और पुरुषार्थ विषय पर उसने अत्यंत सरल ढंग से समाधान दिया। सुने।
प्रेरक कहानियाँ (10/8-SP): मैं न होता तो क्या होता? 10.08.2021 4:23
पू स्वामिनी पूर्णानन्दजी भगवान् श्री राम और हुनमान जी का एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रसंग सुना रही हैं जहाँ भगवान् कह रहे हैं की हे हनुमान हम आप का ऋण कैसे चुकाएँ। इसके उत्तर में हनुमान जी का जवाब सुनाने योग्य है।
प्रेरक कहानियाँ (9/8-SA): महाराज युधिष्ठिर 09.08.2021 7:26
आज की प्रेरक कहानी पू स्वामिनी अमितानन्द जी के द्वारा है - इसका शीर्षक है 'महाराज युधिष्ठिर'। वे बड़े धर्म एवं सत्य निष्ठ थे, अतः ऐसे पात्र की कहानी अत्यंत प्रेरक होती है। ध्यान पूर्वक सुनिए।
प्रेरक कहानियाँ (7/8-SS): देवशयनी एकादशी 07.08.2021 6:36
पू स्वामिनी समतानन्द जी से देवशयनी एकादशी की प्राचीन पौराणिक कथा सुना रही हैं - जो की अन्यन्त रोचक, ज्ञानवर्धक और प्रेरक है। ध्यान से सुनें।
प्रेरक कहानियाँ (6/8-SP): मस्तराम का खज़ाना 06.08.2021 7:09
पू स्वामिनी पूर्णानन्द जी आज एक मस्तराम की मस्त कहानी सुना रही हैं। इस खजाने के बारे में कहानी सुनने से मीरा बाई का वो भजन याद आता है - की मैंने वो राम रतन प्राप्त कर लिया है जिसे चोर न लूटे। सुनिए।
प्रेरक कहानियाँ (5/8-SA): ईश्वर इच्छा बलीयसी 05.08.2021 3:32
पू स्वामिनी अमितानन्द जी एक सुन्दर कहानी सुना रही हैं जहाँ एक गर्भवती हिरणी एक बार एक धर्म-संकट में फस जाती है जहाँ से प्रारम्भ में कोई रास्ता नहीं दिख रहा था. लेकिन जब वो ईश्वर पर शरणागत हुई तो क्या अद्धभुत घटनाक्रम घटित हुआ यह आप इस कहानी में सुने।
प्रेरक कहानियाँ (4/8-SS): मनुष्य का सामर्थ्य 04.08.2021 7:15
पू स्वामिनी समतानन्द जी एक अत्यंत सुन्दर और प्रेरक प्रसंग सुना रही हैं - जहाँ दो छोटे बालक एक बार खेलते-खेलते गांव के दूर चले जाते हैं, अउ खेलने में अस्त उनमे से एक बालक वहां के कुएं में गिर जाता है। दूसरा बालक जो उससे भी छोटा था उसे निकलने में समर्थ हो जाता है - कैसे? यह आप खुद ही इस कहानी में सुनिए।
प्रेरक कहानियाँ (3/8-SP): ईश्वर की कृपा 03.08.2021 4:23
पू स्वामिनी पूर्णानंद जी आज एक सुन्दर सी प्रेरक कहानी सुना रही हैं - जिसमे पता चलता है कि विषम परिस्थिति वस्तुतः अपने अभिमान को किनारे करवाने, ईश्वर पर पूर्णतः समर्पित होने एंड विशेष रूप से उनकी कृपा की अनुभूति करने का समय होता है। सुनिए।
प्रेरक कहानियाँ (2/8-SA): कर्ता कौन? 02.08.2021 8:46
पू स्वामिनी अमितानन्द जी एक ऐसे ब्राह्मण की सुन्दर कहानी सुना रही हैं जिसने कड़ी मेहनत से एक बंजर भूमि को सुन्दर बाग़ में बदल दिया। लेकिन एक बार क्रोधवशात जब एक गाए को मारा और वो मर गई तो कहने लगा की वस्तुतः इस पाप के भागी तो हाथ के देवता इंद्र हैं। फिर इंद्रा देवता ने उसे कैसे सही शिक्षा दी वो आप खुद इस सुन्दर प्रेरक कहानी में सुनें।
प्रेरक कहानियाँ (30/7-SP): सत्संग की महिमा 30.07.2021 4:41
पू स्वामिनी पूर्णानंद जी से आज एक सुन्दर प्रेरक कहानी सुने जिसका शीर्षक है - सत्संग की महिमा।
प्रेरक कहानियाँ (29/7-SA): ब्रह्मार्पणमस्तु 29.07.2021 6:20
पू स्वामिनी अमितानन्द जी महाभारत के अंतर्गत आतापि और वातापी नामक नरभक्षक राक्षसों की कहानी सुना रही हैं। उनका पाला अगस्त्य ऋषि से पड़ा और उनको एक विलक्षण शिक्षा तो मिली लेकिन बाद में उनका विनाश भी हो गया।
प्रेरक कहानियाँ (28/7-SS): गुरु मिले तो बंधन छूटे 28.07.2021 7:24
पू स्वामिनी समतानन्द जी एक तोते की कहानी को निमित्त बनाकर एक महत्वपूर्ण सन्देश दे रही हैं - की बिना गुरु के ज्ञान नहीं और बिना ज्ञान के मुक्ति नहीं। आइये सुनिए।
प्रेरक कहानियाँ (27/7-SP): जाकी रही भावना जैसी 27.07.2021 4:01
पू स्वामिनी पूर्णानन्द जी आज एक छोटे के प्रसंग को निमित्त बनाकर एक महत्वपूर्ण सन्देश देती हैं - की दुनिया हमको वैसी ही दिखाई देती है जैसी हमारी दृष्टी है।
प्रेरक कहानियाँ (26/7-SA): अनोखी प्रतियोगिता 26.07.2021 4:11
पू स्वामिनी अमितानन्द जी आज एक अनोखी प्रतियोगिता की एक कहानी सुना रही हैं। यह कहानी कुछ विकलांग बच्चों की दौड़ की प्रतियोगिता की कहानी है। जिसमे यद्यपि कोई जीतता अवश्य है लेकिन तब भी सबकी जीत-हार से ज्यादा सबके जज्बे और उत्साह के प्रोत्साहन की प्रधानता थी। इससे हमें जीवन की कुछ महत्वपूर्ण शिक्षा भी प्राप्त होती है - जो आप पू स्वामिनीजी से सुनिए।
प्रेरक कहानियाँ (24/7-SS): आचार्य अष्टावक्र 24.07.2021 6:19
पू स्वामिनी समतानन्द जी आज शास्त्र प्रसिद्ध महाराज जनक के गुरु आचार्य अष्टावक्र जी के बारे में अत्यंत सुन्दर और प्रेरक कहानी सुना रही हैं। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ऐसी सुन्दर कथा सबको अध्यात्म के गुरु एवं उनकी शिक्षा के बारे में महत्वपूर्ण शिक्षा प्रदान करेगी।
प्रेरक कहानियाँ (23/7-SP): आज का अमृत 23.07.2021 4:17
पू स्वामिनी पूर्णानन्द जी एक सुन्दर और प्रेरक कहानी सुना रही हैं - जहाँ पर एक छोटे से प्रसंग से एक महत्वपूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही हैं। सुनिए।
प्रेरक कहानियाँ (22/7-SA): ईश्वर की आराधना 22.07.2021 8:11
पू स्वामिनी अमितानन्द जी तानसेन जी के गुरु हरिदास जी का प्रसंग सुना रही हैं। एक बार तानसेनजी का वीणावादन बादशाह अकबर सुन रहे थे, उनको बहुत अच्छा लगा और जब वे उनकी तारीफ़ करने लगे तो उन्होंने बड़ी विनम्रता के साथ बादशाह को निवेदन किया की उनका वीणावादन तो कुछ नहीं है उन्हें उनके गुरु की वीणावादन सुनना चाहिए। उसके लिए उन्हें चुपचाप जंगल में जाना पड़ेगा और उनका सुनना पड़ेगा। जब उन्होंने सुना तो वे स्तब्ध...
प्रेरक कहानियाँ (21/7-SS): भगवान् विष्णु की भक्ति 21.07.2021 5:23
आज के प्रसंग में पू स्वामिनी समतानंदजी पुराणों का एक सुन्दर प्रसंग सुना रही हैं। यह कथा है भगवन विष्णु की, जब एक बार उन्होंने भगवन शंकर की पूजा करनी चाही - और वो भी १००० कमल के फूलों से अर्चना। शिवजी ने चुपचाप एक फूल उठा लिया तो जब अर्चना समाप्ति की तरफ आई तब उन्हें पता चला की एक फूल कम है। उस समय उन्हें विचार आया की लोग हमें कमलनयन कहते हैं तो क्यों न अपनी एक आँख ही अर्पित कर दे। उस समय शिवजी प्र...
प्रेरक कहानियाँ (20/7-SP): भगवान के दर्शन का तरीका 20.07.2021 4:37
पू स्वामिनी पूर्णानन्द जी से एक छोटी की प्रेरक कहानी सुने जहाँ एक बाबा जी किसी दूकान में जाकर दूकान वाले से पूछते हैं की उसके वहां एक-एक डिब्बे में क्या है। वो बताता रहता है, लेकिन एक डिब्बे के बारे में उसने कहा की इसमें श्री कृष्ण हैं। बाबाजी आश्चर्य चकित हो गए और उसका रहस्य पूछा। उसने कहा की वो खाली है, लेकिन हम लोग डिब्बे का खाली नहीं कहते हैं, बल्कि उसमे श्री कृष्ण हैं। इस वाक्य से बाबाज...
Схожі подкасти
Replaio не є видавцем подкастів; назви шоу, обкладинки та аудіо належать їхнім авторам і поширюються через публічні RSS-канали