uk

The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ Епізодів: 1500

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Обов'язково відвідайте сайт подкасту та підтримайте його автора: podcasters.spotify.com

Автор

The Bollywood Radio

Категорія

Tv

Сайт подкасту

podcasters.spotify.com

Останній епізод

2 кві 2025

Де слухати?

Подкасти в застосунку Replaio Radio Уже незабаром

Подкасти незабаром з'являться в застосунку. Встановіть уже зараз і першими побачте зовсім новий погляд на подкасти

Завантажити з Google Play Встановіть безкоштовно Android майже 10 млн завантажень · рейтинг 4,8 iOS незабаром

Епізоди

जब Shashi Kapoor को देखते ही अपने होश खो बैठीं Sharmila Tagore, दंग रह गए थे Shammi Kapoor | TBR 09.09.2023

Shashi Kapoor Life Story: 70 के दशक में एक ऐसे अभिनेता इंडस्ट्री में छाए हुए थे, जिनकी ना सिर्फ एक्टिंग के लोग दीवाने थे बल्कि उनकी खूबसूरती पर लोग मर मिटने को तैयार थे. वो अभिनेता थे शशि कपूर (Shashi Kapoor) जिनकी पॉपुलैरिटी ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी काफी थी. उन्हें पहली बार देखकर तो शर्मिला टैगोर भी एक्टिंग करना भूल गई थीं. यही वजह थी कि मेकर्स उन्हें सिर्फ रोमांटिक रोल में ही देखना...

Amitabh Bachchan का एक सीन जब Shashi Kapoor ने कटवा दिया, पूरी ज़िंदगी नहीं भूले अमिताभ बच्चन | TBR 07.09.2023

Co star Cut Amitabh Bachchan Scenes: हिंदी सिनेमा में सदी के महानाय के नाम से पहचाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का एक्टिंग में अब तक कोई सानी नहीं हैं. एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी. इसके बाद उन्होंने काफी संघर्ष के बाद अपनी अलग पहचान बनाई थी. एक बार तो उन्हें अपने को-स्टार की वजह से ही फिल्म से बाहर कर दिया गया था. शशि कपूर का ये अहसान अमिताभ...

जब सालों बाद अपनी पहली गर्लफ्रेंड Anju Mahendru से मिले Rajesh Khanna, एक इंटरव्यू में अंजू ने बताया 04.09.2023

राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू के रिश्ते की शुरुआत साल 1965 के आसपास शुरू होती है। काका फिल्मों में काम पाने के लिए हाथ-पैर चला रहे थे अंजू भी स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस थीं। दोनों करीब 7 साल तक साथ रहे और फिर अचानक से राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। अलग होने के 17 साल बाद काका फिर अंजू के करीब आए।

Rajesh Khanna और Pran को एक साथ लेने से घबराते थे प्रोड्यूसर, सुनिए क्या थी वजह |The Bollywood Radio 01.09.2023

राजेश खन्ना और प्राण ने बाद के दिनों में कुछ फिल्में साथ में की लेकिन एक ज़माने में दोनों सुपरस्टार को एक साथ कास्ट करने से प्रोड्यूसर घबराते थे। इसकी वजह थी दोनों की बेतहाशा बढ़ती हुई फीस। लेकिन फिर भी दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया।

जब सबके सामने Gulzar ने Rakhi Gulzar पर छोड़ा हाथ, पिछले 50 साल से अलग रह रहे हैं दोनों 28.08.2023

राखी ने कम उम्र में ही फिल्मों का रुख किया था। धर्मेंद्र के साथ आई फिल्म जीवन और मृत्यु राखी की पहली फिल्म थी। मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक निर्देशक गुलज़ार से शादी के एक साल बाद ही दोनों की राहें अलग हो गईं।

जब Rajesh Khanna ने इंटरव्यू में खोला अपनी निजी जिंदगी का राज़, Dimple Kapadia पर खुलकर बोले काका 26.08.2023

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी शुदा जिंदगी कुछ खास नहीं रही। दोनों करीब 10 साल तक किसी तरह एक साथ रहे लेकिन फिर राहें जुदा हो गईं, काका ने डिंपल कपाड़िया से कभी तलाक नहीं लिया मगर साथ भी नहीं रहे। एक बार स्टारडस्ट मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में राजेश खन्ना अपनी निजी जिंदगी और डिंपल कपाड़िया पर खुलकर बोले। सुनिए पूरा इंटरव्यू

Rajesh Khanna की जिंदगी की वो तीसरी औरत जिसने नशे में काका का इस्तेमाल किया | Dimple Kapadia 21.08.2023

Rajesh Khanna Devyani Chaubal Relationship: ड‍िंपल कपाड़‍िया (Dimple Kapadia) और राजेश खन्ना की शादी 10 साल ही खुशहाल रही. उसके बाद ड‍िंपल अपनी बेट‍ियों को लेकर अलग जाकर रहने लगीं. ड‍िंपल से पहले एक्‍ट्रेस अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru), राजेश खन्ना की ज‍िंदगी में थीं, और ड‍िंपल के जाने के बाद भी रहीं. लेकिन ड‍िंपल और अंजू के अलावा एक तीसरी औरत भी थी, जि‍से काका अपने बेहद करीब मानते थे. इस औरत ने क...

Dev Anand की बहन बनकर Zeenat Aman ने छीन लिया Mumtaz का स्टारडम, Raj Kapoor ने बना दी सुपरहिट फिल्म 21.08.2023

बात उस दौर की है जब देव आनंद साहब साल 1971 की बड़ी हिट फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ बनाने की तैयारी में थे. ये वो दौर था जब मुमताज टॉप हीरोइन हुआ करती थीं इसलिए उन्होंने मुमताज को फिल्म में लीड हीरोइन कास्ट करने का मन बनाया, लेकिन बात कहां आकर अटकी की लीड रोल फिल्म में देव साहब की बहन का था. मुमता ने इस किरदार को रिजेक्ट कर दिया और उन्हें दूसरा रोल मिल गया. उस वक्त देव आनंद को ऐसी एक्ट्रेस की तलाश...

जब Mehmood के पैरों में गिर कर रोने लगे थे Amitabh Bachchan, Film Bombay to goa का किस्सा 19.08.2023

कहते हैं डर के आगे जीत होती है, लेकिन वो जीत कैसे मिल पाती है. अक्सर या तो उस जीत के लिए लोगों को डर छोड़ना पड़ता है या उस डर को निकालने के लिए कोई गुरु मिलता है. अमिताभ बच्चन सदी के महानायक हैं, लेकिन क्या आप यकीन कर पाएंगे कि जब एक डर से उन्होंने निजात पाई, तब जाकर वह डांसर बन पाए थे. किस्सा बॉलीवुड का है और साल 1972 में आई फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' से जुड़ा है. 51 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स...

Waheeda Rehman के कहने पर बनी थी Film Don, Salim Khan Javed Akhtar की कहानी कर दी गई थी रिजेक्ट |TBR 18.08.2023

Don movie 1978 Unknown Facts : एक समय ऐसा भी था जब सलीम-जावेद की जोड़ी ने फिल्म की लिखी कहानी को फ्लॉप मानकर फिल्म मेकर्स रिजेक्ट कर देते थे. वाहीदा रहमान ने यह बात निर्माता नरीमन ईरानी तक पहुंचाई. उन्होंने इस कहानी पर फिल्म बनाने का फैसला किया और फिल्म कल्ट क्लासिक साबित हुई. इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन का बॉलीवुड में सिक्का चलने लगा.

तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद भी फ्लॉप क्यों फ्लॉप हुए Anil Dhawan, Varun Dhawan से है रिश्ता 17.08.2023

अनिल धवन का लुक अगर आपको याद नहीं आ रहा तो, तो 70 के दशक का बेहद खूबसूरत और पॉपुलर गाना ‘तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम (Teri Galiyon Mein) ‘ का वीडियो देख लीजिए. इस वीडियो में ब्लू चेक पैंटसूट में नजर आ रहा हैंडसम नौजवान ही अनिल धवन हैं. बता दें कि इस गाने को मोहम्मद रफी ने गया है और यह सदाबहार खूबसूरत गाना 1974 में आई फिल्म हवस (Hawas) का है. इस फिल्म में अनिल धवन एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Singh)...

जब अचानक बिन बुलाए रामायण की सीता Deepika Chikhalia की शादी में पहुंच गए Rajesh Khanna | TBR 15.08.2023

Rajesh Khanna At Deepika Chikhalia Wedding: टीवी पर 'सीता मां' का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया आज भी अपने किरदार के लिए दर्शकों के बीच पसंद की जाती हैं. दीपिका ने बॉलीवुड में भी काम किया है, लेकिन उन्हें पहचान दिलाई टेलीविजन से. दीपिका ने अपने करियर के पीक पर रहते हुए हेमंत टोपीवाला से शादी कर ली और अपना घर बसा लिया

Rajesh Khanna के डूबते करियर का सहारा बनी थी फिल्म Swarg, Govinda के साथ इस फिल्म ने की थी बंपर कमाई 14.08.2023

साल 1990 में रिलीज हुई राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और गोविंदा (Govinda) की फिल्म ‘स्वर्ग’ उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने तकरीबन 14 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ये फिल्म उस दौर में रिलीज हुई थी जब इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का करियर डूबने की कगार पर पहुंच गया था. इस फिल्म से पहले रिलीज हुई राजेश खन्ना की लगभग हर फिल्म फ्लॉप रही...

33 साल बाद Reena Roy के साथ तलाक पर Pakistani Cricketer Mohsin Khan ने तोड़ी चुप्पी, सुनिए क्या कहा? 13.08.2023

Mohsin Khan on his divorce with Reena Roy : मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय ने उस दौर के मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से साल 1983 में शादी रचाई थी. शादी के बाद रीना मोहसिन के साथ पाकिस्तान चली गई थीं. 7 साल बाद ही दोनों की बीच तलाक भी हो गया था. मोहसिन खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें रीना रॉय के साथ तलाक पर कोई अफसोस नहीं है.

Rajesh Khanna ने ठुकरा दी थी फिल्म, फिर बोले - मेरी डायरी खाली पड़ी है कोई भी तारीख़ ले लो | Sautan 12.08.2023

Rajesh Khanna Souten Film: राजेश खन्ना को यूं ही हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार नहीं कहा जाता. एक दौर था जब राजेश खन्ना की फिल्मों का दर्शकों के बीच बोलबाला था और उनकी शानदार पर्सनालिटी की लाखों लड़कियां दीवानी थीं. लेकिन, एक वक्त ऐसा भी आया, जब उनका करियर डगमगाने लगा था और उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगी थीं.

Amitabh Bachchan और Dharmendra के झगड़े का किस्सा, 7 साल तक चली फिल्म Ram Balram की शूटिंग | Rekha 11.08.2023

ओशो रजनीश से मोह भंग होने के बाद जब विजय आनंद दोबारा फिल्म डायरेक्शन में लौटे तो उन्होंने फिल्म राम बलराम की शुरुआत की लेकिन अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के आपसी झगड़े ने सात महीने में बनने वाली इस फिल्म को सात साल में पूरा किया।

Rajesh Khanna की फिल्म Dushman का किस्सा, Mumtaz ने भीड़ से बचाई Rajesh Khanna की जान | Meena Kumari 09.08.2023

राजेश खन्ना के चाहने वाले उस दौर में तो देश भर में हर उम्र के लोग थे, लेकिन आज भी कई लोग उनके और उनके स्टारडम के किस्से बड़े चाव से सुनते और सुनाते हैं. इन्ही में से एक किस्सा 52 साल पुराना है, जब सैकड़ों लोगों की भीड़ ने देखने के लिए राजेश खन्ना को घेर लिया था. क्यों भीड़ में घबराने लगे थे काका और कैसे बची थी उनकी जान बताते हैं 

जब फ्लाइट की सीट पर बैठी Dimple Kapadia ने Rajesh Khanna को प्रपोज किया, सालों बाद सुनाया किस्सा 08.08.2023

When Dimple Kapadia propose to Rajesh Khanna Indirectly: राजेश खन्ना ने जब 16 साल की डिंपल कपाड़िया से शादी की, तब बॉलीवुड के गलियारों में खूब बातें बनीं. लेकिन, दोनों एक-दूसरे को स्वीकार कर चुके थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजेश खन्ना ने नहीं बल्कि डिंपल ने बेहद चतुराई से राजेश खन्ना को प्रपोज किया था. कैसे उन्होंने राजेश खन्ना को अपना हाथ थमा दिया, ये खुलासा उन्होंने खुद किया था.

Shammi Kapoor को ध्यान में रखकर लिखी गई थीं फिल्म आराधना, फिर Rajesh Khanna कैसे बन गए हीरो? | TBR 06.08.2023

Rajesh Khanna Was Not First Choice For Aradhana: राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए आज भी याद किया जाता है. उन्होंने सालों तक बॉलीवुड इंडस्ट्री पर एक तरफा राज किया था, लेकिन सुपरस्टार का दर्जा पाने के लिए राजेश खन्ना ने कई सालों तक इंतजार किया. फिर उन्हें वो फिल्म मिली, जिसने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर एक इतिहास रचा बल्कि मूवी कल्ट क्लासिक भी साबित हुई.

Rajesh Khanna को अपनी फिल्म में लेना चाहते थे Raj Kapoor, लेकिन कपूर फैमिली ने कर दिया मना | TBR 05.08.2023

राज कपूर और राजेश खन्ना ने कभी साथ में कोई फिल्म नहीं की। एक बार ये संयोग बना भी लेकिन कपूर फैमिली ने इसमें अड़ंगा लगा दिया। इस फिल्म की हीरोइन पहले लता मंगेशकर फिर हेमा मालिनी होने वाली थीं मगर फिल्म मिली ज़ीनत अमान को। फिल्म का नाम - सत्यम शिवम सुंदरम। सुनिए पूरा किस्सा

Rajesh Khanna और Jaipur का किस्सा, दोस्तों संग घंटों करते थे बातें, एक चाय के देते थे 500 रुपए | TBR 04.08.2023

राजेश खन्ना अपने ज़माने के ऐसे सुपरस्टार थे कि लोग उन्हें उनकी फिल्मों के अलावा उनके व्यक्तित्व के लिए भी याद करते थे। सुनिए Rajesh Khanna के जयपुर के किस्से

जब रोते हुए Rajesh Khanna के पास दौड़ीं Dimple Kapadia, सबने समझा - पागल हो गए हैं राजेश खन्ना | TBR 03.08.2023

एक दौर में राजेश खन्ना ने अपना रुतबा ऐसा बना लिया था कि फिल्ममेकर्स उन्हें मुंहमागी रकम देने के लिए तैयार हो जाते थे. क्योंकि वो ये जानते थे कि राजेश पर पैसा लगाने का मतलब फिल्म रिलीज होते ही मालामाल हो जाना है. 1990 में राजेश खन्ना ने उस सटीक क्षण को याद किया जब उन्हें खुद का स्टारडम महसूस होने लगा था. क्यों डिंपल कपाडिया को लगने लगा था कि राजेश खन्ना पागल होने लगे हैं

जब हर बड़े हीरो ने मुमताज़ को ठुकरा दिया | Story of Mumtaz | मुमताज़ की कहानी | Rajesh Khanna | TBR 31.07.2023

राजेश खन्ना और मुमताज की दोस्ती बहुत गहरी थी। एक बार वो भीड़ में बिना हिचक के राजेश खन्ना की जान बचाने चली गई थीं। वहीं फिल्म ब्रह्मचारी की शूटिंग के दौरान शम्मी कपूर और वो एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे, लेकिन कपूर खानदान की एक परंपरा की वजह से ये रिश्ता टूट गया। मुमताज ने बतौर लीड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत B ग्रेड की फिल्मों से की थी, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी को लुभाया और A ग्रेड...

जब Naseeruddin Shah ने Rajesh Khanna को घटिया एक्टर और Sholey को बकवास फिल्म कहा। Amitabh Bachchan 30.07.2023

नसीरुद्दीन शाह ने कला फिल्मों में अपनी संजीदा अदाकारी का लोहा हमेशा मनवाया। वो अपनी बेबाक बयानबाज़ी के लिए भी जाने जाते हैं। एक बार एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म शोले को बकवास फिल्म और राजेश खन्ना को घटिया एक्टर कहा था। जिसपर हंगामा हो गया था।

Dharmendra Hema Malini और Sanjeev Kumar ने एक साथ क्यों थी छोड़ी Ramesh Sippy की फिल्म?, जानिए वजह 27.07.2023

Shaan Movie 1980 Unknown Facts : डायरेक्टर रेमश सिप्पी की (Ramesh Sippy) एक्शन थ्रिलर फिल्म 'शान' (Shaan) बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शुमार है. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं इस फिल्म को डायरेक्टर फिल्म 'शोले' (Sholay) की तर्ज पर बनाने वाले थे. हालांकि एक्टर धर्मेंद्र, संजीव कुमार और एक्ट्रेस हेमा मालिनी की वजह से उनकी ये मंशा अधूरी रह गई. 

Слухайте подкаст The Bollywood Radio у Replaio

Радіо та подкасти в одному застосунку - безкоштовно й без реєстрації. Встановіть уже сьогодні та не пропустіть запуск

Завантажити з Google Play

Replaio не є видавцем подкастів; назви шоу, обкладинки та аудіо належать їхнім авторам і поширюються через публічні RSS-канали