uk

The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ Епізодів: 1500

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Обов'язково відвідайте сайт подкасту та підтримайте його автора: podcasters.spotify.com

Автор

The Bollywood Radio

Категорія

Tv

Сайт подкасту

podcasters.spotify.com

Останній епізод

2 кві 2025

Де слухати?

Подкасти в застосунку Replaio Radio Уже незабаром

Подкасти незабаром з'являться в застосунку. Встановіть уже зараз і першими побачте зовсім новий погляд на подкасти

Завантажити з Google Play Встановіть безкоштовно Android майже 10 млн завантажень · рейтинг 4,8 iOS незабаром

Епізоди

Sanjeev Kumar से नफ़रत क्यों करते थे Rajesh Khanna, शूटिंग के दौरान जड़ दिया था सचमुच का थप्पड़। TBR 08.02.2024

संजीव कुमार को अच्छा एक्टर ना मानने वाले वो सुपरस्टार राजेश खन्ना था. राजेश खन्ना पर बहुचर्चित किताब ‘द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार’ लिखने वाले यासिर उस्मान ने अपनी किताब में इस बात का जिक्र किया है कि सलीम खान ने ये बात उन्हें बताई थी कि एक बार फिल्म मैगजीन ने संजीव कुमार पर कवर स्टोरी की थी जिसमें सलीम खान ने संजीव कुमार को शानदार अभिनेता बताया था और उनकी खूब तारीफ की थी. वो मैगजी...

Dharmendra की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने Hema Malini पर क्या बात की? 07.02.2024

लाइमलाइट से दूर रहने वाली धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने सालों बाद हेमा मालिनी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुनिए पूरा Podcast.

Shammi Kapoor और Saira Bano की फिल्म जंगली, जिसके लिए Waheeda Rehman का अहसान मानती हैं सायरा बानो 05.02.2024

वहीदा रहमान की सहजता में ही उनकी खूबसूरती झलकती है, जिसकी वजह से करोड़ों भारतीय उनके दीवाने हैं, लेकिन दिग्गज एक्ट्रेस अपने दौर में एक युवा एक्ट्रेस की खूबसूरती की बड़ी प्रशंसक रही हैं, जिन्हें अपनी डेब्यू फिल्म में शम्मी कपूर के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिला था. जब नई-नवेली एक्ट्रेस की पहली फिल्म रिलीज हुई, तो वहीदा रहमान उनके पास पहुंचीं और बोलीं, 'आप वाकई में एक ब्यूटी क्वीन हैं.' उस सदाबह...

Sharmila Tagore ने सालों बाद बताया अपने दिल का दर्द, बोलीं - शूटिंग करना तब बहुत मुश्किल था। TBR 03.02.2024

वक्त के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के तौर-तरीके बदले, अंदाज बदला और एक्ट्रेसेस को इंडस्ट्री में देखने का रवैया भी खूब बदला है। पहले न तो एक्ट्रेसेस के लिए फिल्मों में सही रोल दिए जाते थे और न ही उनकी सैलरी ठीक थी। फिल्म सेट पर भी एक्ट्रेसेस को उन दिनों काफी आफतों का सामना करना पड़ता था। ऐसा ही एक किस्सा शर्मिला टैगोर नें करण जौहर के चैट शो पर सुनाया। शर्मिला टैगोर और उनके साथ उस जमाने में काम करने वा...

Rajesh Khanna और Sharmila Tagore की सुपरहिट फिल्म Aaradhna की शूटिंग का किस्सा। Kishore Kumar । TBR 31.01.2024

वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू में अपनी सक्सेफुल फिल्म आराधना और सुपरस्टार राजेश खन्ना पर बात की। शर्मिला ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना की डेट्स मिलना असंभव था, क्योंकि वे 12 प्रोड्यूसर्स के साथ शूट कर रहे थे। वहीं फिल्म के गाने 'सपनों की रानी' का जिक्र करते हुए शर्मिला ने कहा कि इस गाने की शूटिंग काका और सुजित कुमार ने दार्जीलिंग में अकेले की थी और वहीं मैंने अपने...

Rajesh Khanna पर लिखा गया Waheeda Rehman का ख़त, जो सालों बाद एक अखबार में छपा। Film Khamoshi | TBR 30.01.2024

वहीदा रहमान ने सालों पहले एक खत राजेश खन्ना के नाम लिखा था जो बाद के दिनों में अख़बार में छपा। वहीदा लिखती हैं कि मेरी राजेश खन्ना से पहली मुलाकात फ़िल्म 'ख़ामोशी' के सेट पर हुई. उस वक़्त वो नए नए फ़िल्मों में आए थे.बहुत ही ख़ामोश और शर्मीले किस्म के इंसान थे. ज़्यादा बातें नहीं करते थे.फिर फ़िल्म की शूटिंग के लिए हम कोलकाता गए. वहां सारी यूनिट एक ही होटल में रुकी. तब थोड़ा थोड़ा उनसे मुलाकात होने...

Geeta Bali ने फिल्म Rangeen Raten में निभाया था Male किरदार, नकली मूंछें लगाकर बनी थीं लड़का। TBR 27.01.2024

कई बार ऐसा भी हुआ कि महिला एक्टरों ने कहानी की डिमांड के मुताबिक पर्दे पर मूंछें-दाढ़ी लगाकर पुरुषों का भेस धरा. लेकिन एक वाकया ऐसा भी हुआ है, जब एक अभिनेत्री ने फिल्म में सचमुच ही पुरुष का किरदार निभाया. जी हां, 1956 में आई फिल्म रंगीन रातें में कुछ ऐसा ही हुआ था. फिल्म में शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) और माला सिन्हा (Mala Sinha) लीड रोल में थे. निर्देशक थे, केदार शर्मा. फिल्म में प्रसिद्ध एक्ट्रेस...

Dimple Kapadia Interview : सालों बाद छलका दर्द, Rajesh Khanna से शादी को बताया सबसे बड़ी भूल। TBR 23.01.2024

डिंपल कपाड़िया ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में राजेश खन्ना से शादी के फैसले को अपनी जिंदगी का सबसे गलत फैसला बताया था. उन्होंने कहा था कि अपने इस फैसले पर उन्हें हमेशा अफसोस रहा. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपनी इस गलती का तभी एहसास हो गया था जब उन्होंने बहू के रूप में सुपरस्टार के घर में कदम रखा था. सुनिए पूरा किस्सा

Rajesh Khanna की सुपरहिट फिल्म छैला बाबू की शूटिंग का किस्सा, जब सबके सामने शर्मिंदा हो गए Ranjeet 22.01.2024

साल 1977 में आई राजेश खन्ना और ज़ीनत अमान की फिल्म छैला बाबू ने तब 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म की कहानी एक सस्पेंस थ्रिलर थी। फिल्म में रंजीत ने विलेन का किरदार निभाया था। लेकिन इसकी शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि राजेश खन्ना और डायरेक्टर के सामने रंजीत शर्मिंदा हो गए।

Mumtaz ने सालों बाद साझा किया अपना दर्द, बोलीं - कोई बात नहीं करता था, Vyjayanthimala को बताया घमंडी 19.01.2024

1960 के दशक में जब मुमताज ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया, तो वहीदा रहमान और वैजंतीमाला जैसे कलाकार इंडस्ट्री पर राज कर रहे थे। मुमताज ने बताया कि उनमें से केवल कुछ ही नए लोगों के साथ घुलमिल पाते थे। उन्होंने कहा- वो लोग तो बहुत बड़े थे और हम तो छोटे थे, उन्हें हमारे साथ घुलना-मिलना पसंद नहीं था। वहीं एक्ट्रेस ने वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान के बारे में बताया कि वो बहुत ही डाउन टू अर्थ हुआ...

Rajesh Khanna की फिल्म Kati Patang के सुपरहिट गाने का किस्सा, डायरेक्टर ने काका के फैंस को चकमा दिया 18.01.2024

राजेश खन्ना और आशा पारेख की सुपरहिट फिल्म 'कटी पतंग' में एक गाना है, जिस गली में तेरा घर न हो बालमा... इस गाने को डायरेक्टर शक्ति सामंत ने नैनीताल में फिल्माया था। झील में फिल्माए इस गाने की शूटिंग करना आसान नहीं था। तमाम तमाशबीन वहां नाव लेकर पहुंच गए थे। तभी शक्ति सामंत ने ऐसी तरकीब निकाली कि एक सुपरहिट गाना तैयार हो गया। सुनिए पूरा किस्सा।

सालों बाद Prem Chopra ने सुनाया Rajesh Khanna के साथ शूटिंग का किस्सा, Amitabh Bachchan की तारीफ की 17.01.2024

इंटरव्‍यू में प्रेम चोपड़ा कहते हैं, 'राजेश खन्ना की इमेज धीरे-धीरे सुस्त होने लगी थी। इंडस्‍ट्री में हर कोई यह समझ रहा था, लेकिन उनके कद को देखते हुए कोई भी निर्माता उनसे इस बारे में बात नहीं कर सकता था। राजेश खन्‍ना अपने पुराने अंदाज को बरकरार रखने में जुटे रहे, लेकिन दर्शकों ने इसे स्वीकार नहीं किया। उनकी वो फिल्में नहीं चलीं। वह इस सच का सामना नहीं कर सके कि वह पहले जैसे सुपरस्टार नहीं रहे। ले...

Rajesh Khanna आखिरी दिनों में बिल्कुल अकेले पड़ गए थे - Mushtaq Khan,Oscar में भेजी गई थी पहली फिल्म 11.01.2024

मुश्ताक खान ने राजेश खन्ना संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया और हाल बताया है। मुश्ताक ने बताया कि आखिरी वक्त में राजेश खन्ना के साथ फिल्म इंडस्ट्री से कोई नहीं था।मुश्ताक खान ने राजेश खन्ना के साथ उनके करियर के पीक पर भी काम किया था। राजेश खन्ना 2012 में चल बसे थे। सुनिए पूरा किस्सा।

Sushila Charak से Love Marriage करने और 4 बच्चों के बाद Salim Khan ने क्यों की Helen से शादी? | TBR 10.01.2024

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं जिन्होंने 1 से ज्यादा शादियां की हैं. इनमें सलीम खान का नाम भी शामिल है. सलीम खान ने 1981 में हेलेन से दूसरी शादी की थी, जबकि वह इससे पहले 1964 में सलमा खान (सुशीला चरक) से शादी कर चुके थे. शादीशुदा और चार बच्चों के पिता होते हुए भी आखिर सलीम खान ने दूसरी शादी क्यों की और इस पर उनकी पहली पत्नी का रिएक्शन क्या था, इस पर सलीम खान ने खुद खुलासा किया था. सुनिए पूरा किस्सा।

जब कपड़ों को लेकर Waheeda Rehman पर भड़के डायरेक्टर Raj Khosla, Dev Anand ने किया था बीच बचाव। TBR 07.01.2024

गुरुदत्त के अलावा भी वहीदा रहमान ने कई फिल्म मेकर्स के साथ काम किया. वहीदा रहमान की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुनहरे दौर की बहुत-सी यादें हैं, जिनको वो शायद ही कभी भूल पाएंगी. आज जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं, वो साल 1958 का है. यानी ये किस्सा करीब 66 साल पुराना है. फिल्म के डायरेक्टर थे राज खोसला और फिल्म में लीड हीरे थे देव आनंद. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर थे राज खोसला एक्ट्रेस पर...

जब Raj Kapoor ने Mahendra Kapoor के लिए खुद को सिगरेट से दागा, अगली फिल्म में दिया गाने का मौका। TBR 06.01.2024

शो-मैन के नाम से दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाने वाले राज कपूर के लिए कहा जाता है कि उन्होंने नरगिस के लिए खुद को सिगरेट से जला लिया था, लेकिन इससे पहले उन्होंने एक सिंगर से किए अपने एक वादे के खातिर ऐसा किया था। सुनिए पूरा किस्सा।

Jitendra ने फिल्म इंडस्ट्री में बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे आज तक Amitabh Bachchan भी नहीं तोड़ पाए। TBR 06.01.2024

जितेंद्र ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने डांसिंग और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी इंडस्ट्री में छाए रहे हैं. साथ ही ये इंडस्ट्री के इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में 80 रीमेक फिल्मों में काम किया. जितेंद्र के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके न उस दौर का कोई स्टार तोड़ पाया और न शाहरुख खान से लेकर सलमान खान. क्या आप जानते हैं कि कौन सा रिकॉर्ड 'जंपिंग जैक' के नाम दर्ज है। सुनिए पूरा क...

Sanjay Khan के साथ हुए उस अग्निकांड का किस्सा, जिसमें 40 लोगों की हुई थी मौत। Zeenat Aman । TBR 04.01.2024

हिंदी सिनेमा को वो सुपरस्टार जिसने अपने करियर में टीवी और फिल्में दोनों ही जगह काम किया. जहां अपने किरदारों के जरिए उन्होंने खूब वाहवाही लूटी, वही अपने अफेयर को लेकर भी वह खूब चर्चा में रहे. इस सुपरस्टार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती थी. एक टीवी शो के सेट पर तो इस एक्टर की जान जाते-जाते बची थी. सुनिए पूरा किस्सा

Sanjay Khan और Zeenat Aman के बीच का दर्दनाक किस्सा, होटल के कमरे का राज़ सालों बाद ज़ीनत ने खोला 03.01.2024

ऊंचा कद और डायलॉग बोलने का जबरदस्त अंदाज, साथ ही स्मार्ट और जबरदस्त पर्सनालिटी वाले 60 के दशक के बेहतरीन अभिनेता रहे संजय खान की उस दौर में अलग ही फैन फॉलोइंग होती थी. उन्हें देखते ही उनके चारों तरफ फैंस की भीड़ लग जाती थी. लेकिन पहले अपनी लवलाइफ को लेकर सुर्खियों में बने और फिर अचानक एक हादसे ने संजय खान की पूरी जिंदगी उलट-पलट कर रख दी। होटल के बंद कमरे में ज़ीनत अमान के साथ मारपीट का खुलासा अब स...

जब Rajesh Khanna और Amitabh Bachchan दोनों ने डायरेक्टर को फंसा दिया। Raj Kumar । Jitendra । TBR 02.01.2024

बॉलीवुड में कई सितारे हैं, जो अपनी आपसी मतभेद की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं. कुछ ऐसा किस्सा 70-80 के दशक के सुपरस्टार्स के बीच भी देखा गया था. ये किस्सा साल 1982 में आई फिल्म 'धरम कांटा' से जुड़ा है. सुनिए पूरा किस्सा।

Dev Anand और Waheeda Rehman की फिल्म Guide, जिसने साठ के दशक में 21वीं सदी की कहानी कही। TBR 01.01.2024

Guide Unknown Facts: ये फिल्म भारत के प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक आर के नारायण के उपन्यास पर बनी है. फिल्म में वहीदा रहमान और देव आनंद साथ नजर आए थे. ये फिल्म थी साल 1968 में आई फिल्म 'गाइड', जिसने इतिहास रच दिया था. अपने दौर से बहुत आगे की इस फिल्म में शादीशुदा महिला का गैर मर्द से प्रेम दिखाने के साथ बिना किसी खलनायक के रिश्तों और हालात पर कहानी रची गई थी। सुनिए पूरा किस्सा

Mehmood से अपने संबंधों पर सालों बाद खुलकर बोलीं Aruna Irani, कहा - फिल्में मिलनी बंद हो गई थीं। TBR 30.12.2023

अरुणा ईरानी और महमूद साहब का रिश्ता कैसा था, इस पर सालों बाद अरुणा ईरानी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। तब फिल्म इंडस्ट्री में ये अफवाह थी कि महमूद साहब और अरुणा ईरानी ने गुपचुप शादी कर ली है। इसका असर अरुणा ईरानी के करियर पर भी पड़ा। इसी मसले पर सालों बाद अरुणा ईरानी ने खुलकर बात की है। सुनिए पूरा किस्सा।

Asha Parekh ने सुनाया Rajesh Khanna के साथ शूटिंग का किस्सा, जब आशा पारेख को देखकर काका ने मुंह फेरा 29.12.2023

राजेश खन्ना और आशा पारेख ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। राजेश खन्ना ने अपनी दूसरी फिल्म बहारों के सपने में आशा पारेख के अपोजिट काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए आशा पारेख ने सालों बाद काका के बारे में खुलकर बात की। सुनिए पूरा किस्सा।

Rajesh Khanna की फिल्म Amar Prem की शूटिंग का किस्सा, हावड़ा ब्रिज पर क्यों टूटा शूटिंग का सपना। TBR 28.12.2023

Rajesh Khanna and Sharmila Tagore Shooting Incident: मुंबई. एक वक्त ऐसा था जब राजेश खन्ना जिस भी फिल्म में काम करते थे, उसका सफल होना निश्चित मान लिया जाता था. राजेश खन्ना की फिल्मों का लोग इंतजार किया करते थे. राजेश खन्ना की फिल्मों की शूटिंग को लेकर भी निर्देशकों को काफी ध्यान रखना होता था. एक दफा राजेश खन्ना की शूटिंग को रोक दिया गया था और शर्मिला टैगोर संग उनका सीन शूट नहीं हो सका था. सुनिए पू...

Amitabh Bachchan की सुपरहिट फिल्म DON की मेकिंग का किस्सा। Zeenat Aman | Helen | Salim Khan | TBR 27.12.2023

'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुकिन है' इस डायलॉग को आज भी घर-घर में साधारण बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल किया जाता है. 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'डॉन' के इस डायलॉग ने अमिताभ बच्चन को हिट किया. 'डॉन' हिंदी सिनेमा की क्लासिक और कल्ट फिल्मों में से एक है, जो शुरुआत में तो दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई, लेकिन जब चली तो ऐसी चली की छप्पर फाड़ कमाई के साथ-साथ कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. लेकिन बदकिस्मती...

Слухайте подкаст The Bollywood Radio у Replaio

Радіо та подкасти в одному застосунку - безкоштовно й без реєстрації. Встановіть уже сьогодні та не пропустіть запуск

Завантажити з Google Play

Replaio не є видавцем подкастів; назви шоу, обкладинки та аудіо належать їхнім авторам і поширюються через публічні RSS-канали