uk

Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ Епізодів: 1000

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Обов'язково відвідайте сайт подкасту та підтримайте його автора: www.aajtak.in

Автор

Aaj Tak Radio

Категорія

News

Сайт подкасту

www.aajtak.in

Останній епізод

6 тра 2025

Де слухати?

Подкасти в застосунку Replaio Radio Уже незабаром

Подкасти незабаром з'являться в застосунку. Встановіть уже зараз і першими побачте зовсім новий погляд на подкасти

Завантажити з Google Play Встановіть безкоштовно Android майже 10 млн завантажень · рейтинг 4,7+ iOS незабаром

Епізоди

कृषि कानूनों की वापसी के बाद भी किसानो ने तोड़फोड़ की?: फैक्ट चेक 29.11.2021

एक कार्यक्रम स्थल पर बर्बरता का वीडियो इस दावे के साथ वायरल है कि यह कृषि कानूनों को वापस लेने का असर है. सोशल मीडिया पर वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है कि "तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद देखें भाई, रुझान आने शुरू हो गए हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

क्या लाइक और शेयर बढ़ाने के लिए बीमार बच्ची की फोटो का सहारा लिया गया?: फैक्ट चेक 26.11.2021

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक महिला की गोद में लेटी हुई बच्ची की फोटो के साथ कहा जा रहा है, ‘ये बच्ची हाल ही में पैदा हुई है. इसके इलाज के लिए दस लाख रुपयों की जरूरत है. इस पोस्ट को शेयर जरूर करें क्योंकि हर शेयर के एवज में बच्ची के परिवार को दो रुपये मिलेंगे.’ क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह के जन्मदिन पर उनकी फोटो को केक खिलाया?: फैक्ट चेक 25.11.2021

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 22 नवंबर को 83वां जन्मदिन था. इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें समाजवादी टोपी पहने एक आदमी मुलायम सिंह यादव की तस्वीर को कुछ खिलाते हुए नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये मुलायम के बेटे अखिलेश यादव हैं जो अपने पिताजी के जीवित होने के बावजूद उनकी तस्वीर को मिठाई खिला रहे हैं. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चे...

हिन्दू लड़कियों से छेडख़ानी के जबाब में मुस्लिम लड़कों की आंखे फूटीं?: फैक्ट चेक 24.11.2021

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि तीन मुस्लिम लड़के दो हिन्दू लड़कियों को छेड़ रहे थे, जिसके जवाब में लड़कियों ने तीनों की आंखें फोड़ दीं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

उत्तर प्रदेश के स्कूल में एडमिशन न मिल पाने की वायरल खबर का सच: फैक्ट चेक 23.11.2021

"डीएम सर, मैं पढ़ना चाहता हूं मास्टर साहब भगा देते हैं" इस हेडलाइन के साथ अखबार की एक कतरन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. कतरन की फोटो के जरिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की आलोचना की जा रही है. वायरल खबर में यूपी के गोंडा शहर के रहने वाले रामानुज यादव नाम के एक छात्र की आपबीती बताई गई है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

वीर दास या वीर अब्दुल्ला दास, सुनिए वायरल स्क्रीनशॉट का सच : फैक्ट चेक 22.11.2021

वीर दास के "टू इंडियाज़" पर स्टैंड-अप ने इंटरनेट को बाँट दिया है. जहां कई लोगों ने सच बोलने के लिए उनकी सराहना की, वहीं अन्य वैश्विक मंच पर भारत के "अपमान" पर नाराज हो गए. इस बीच, दास के विकिपीडिया पेज का एक कथित स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है, जिसमें अभिनेता का पूरा नाम "वीर अब्दुल्ला दास" दिखाया गया है, कई लोग स्क्रीनशॉट को इस दावे के साथ शेयर कर रहे हैं कि दास वास्तव में एक मुसलमान हैं. क्या है इस...

मुँह से आग उगलती चिड़िया के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 19.11.2021

सोशल मीडिया पर लोग एक ऐसी चिड़िया का वीडियो शेयर कर रहे हैं जो पहली नजर में मुंह से आग उगलती हुई दिखती है. वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि इस्लाम में 1400 साल पहले ऐसी ही एक चिड़िया का जिक्र किया गया था और ये वही चिड़िया है. कुछ लोग इसी चिड़िया को अमेरिका के जंगलों में आग लगाने का दोषी ठहरा रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

क्या है आराध्या बच्चन के वायरल डांस वीडियो का सच: फैक्ट चेक 18.11.2021

एक्टर अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन 16 नवंबर 2021 को 10 साल की हो गई. इस मौके से जोड़ते हुए ‘लेट द म्यूजिक प्ले’ गाने पर एक छोटी बच्ची के डांस का वीडियो चर्चा में है जो पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल है. अब इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि डांस कर रही ये बच्ची आराध्या बच्चन है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

क्या शाहरुख खान ने ओवैसी की पार्टी के लिए प्रचार किया?: फैक्ट चेक 17.11.2021

सोशल मीडिया पर शाहरुख की एक फोटो के जरिए लोग अब दावा कर रहे हैं कि उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के लिए प्रचार किया. वायरल तस्वीर में शाहरुख खान को सफेद टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है जिस पर लिखा है "Vote for MIM" यानी "एमआईएम को वोट करें". साथ में टी-शर्ट पर एआईएमआईएम का चुनाव चिन्ह पतंग भी बना हुआ है. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

ममता बनर्जी के आदेश पर क्या पुलिस कर रही है मस्जिदों की सफाई ? : फैक्ट चेक 16.11.2021

विपक्ष के हर नेता पर मुस्लिम तुष्टिकरण के लगते आरोपों के बीच सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसके साथ दावा ये जोड़ा जा रहा है की ममता बनर्जी ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए अब बंगाल पुलिस को मस्जिदों की सफाई में लगा दिया है. वायरल तस्वीर में कुछ पुलिस वाले एक मस्जिद की सफाई करते हुए दिख रहे है. तो क्या है इस तस्वीर के पीछे का सच, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्...

पद्म श्री सम्मानित सऊदी अरब की योग टीचर और कटटरपंथ से भारतीय मीडिया के डर का सच : फैक्ट चेक 15.11.2021

हाल ही में राष्ट्रपति भवन में देश की कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया. समारोह के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है  जिसके जरिए दावा किया जा रहा है कि इस बार समारोह में सऊदी अरब की एक योग टीचर नौफ मरवाई को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया, लेकिन इस्लामिक कट्टरपंथियों के डर से भारतीय मीडिया ने ये खबर नहीं दिखाई. तस्वीर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक महिला को सम्मानित  करते हुए द...

हॉस्पिटल में भर्ती महिला की तस्वीर पूनम पांडे के नाम से वायरल, जानिए सच: फैक्ट चेक 12.11.2021

मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे इस बार अपने पति सैम बॉम्बे द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती होने को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच, अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई एक घायल महिला की फोटो वायरल हो रही है, दावा किया जा रहा है कि ये पूनम पांडे की तस्वीर है. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

टाटा एयर इंडिया की पहली फ्लाइट में हुआ भांगड़ा, जानिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 11.11.2021

पारंपरिक पंजाबी पोशाक में कुछ लोगों का एक विमान के अंदर ढोल बजाते हुए एक वीडियो, यात्रियों के मनोरंजन के लिए, सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि यह टाटा एयर इंडिया की भारत से कनाडा की पहली उड़ान थी. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

क्या नवाब मलिक करते थे कबाड़ का व्यापार?: फैक्ट चेक 10.11.2021

आर्यन खान के मामले में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की वजह से नया मोड़ आ गया. अब सोशल मीडिया पर उनकी एक ऐसी फोटो वायरल होने लगी है जिसके जरिए कहा जा रहा है कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि पहले कबाड़ का धंधा करने वाले नवाब मलिक अब अरबपति कैसे बन गए. जो तस्वीर वायरल हो रही है उसको देखने से ऐसा लगता है कि नवाब मलिक किसी रद्दी की दुकान पर तराजू पकड़े खड़े हुए हैं. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फ...

मिर्जापुर में पुरोहितों पर हमले के वायरल फोटोज़ का सच: फैक्ट चेक 09.11.2021

पीली धोती और रुद्राक्ष की माला पहने खून से लथपथ एक शख्स की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन्हें शेयर करते हुए कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि ये विंध्यवासिनी मंदिर, मिर्जापुर के पुरोहित अमित पाण्डेय हैं जिन पर हाल ही में कुछ मुसलमानों ने जानलेवा हमला कर दिया. क्या है इन फोटोज की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

त्रिपुरा की मस्जिद से किया गया जिहाद का ऐलान? सुनिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 08.11.2021

पिछले दिनों भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा से हिंसा की खबरें आयीं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा जो एक मस्जिद का है. इस वीडियो के साथ ये दावा किया जा रहा है कि ये त्रिपुरा का है और मस्जिद से जिहाद का ऐलान हो रहा है. वीडियो में सुना जा सकता है कि मस्जिद से अरबी भाषा में कुछ बोला जा रहा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

आर्यन ख़ान के स्वागत वाली वायरल फोटो का सच: फ़ैक्ट चेक 05.11.2021

लगभग चार हफ्ते जेल में बिताने के बाद आखिरकार अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल गई. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें शाहरुख खान किसी ऊंची जगह पर खड़े होकर नीचे जमा भारी भीड़ का अभिवादन कर रहे हैं. तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि ये भीड़ शाहरुख के घर के बाहर जेल से रिहा हुए आर्यन खान का स्वागत करने के लिए जमा हुई थी. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, स...

त्रिपुरा दंगों पर मीडिया ने कुछ नहीं दिखाया? सुनिए वायरल वीडियो सच्चाई: फैक्ट चेक 04.11.2021

दिल्ली दंगों से संबंधित एक साल पुरानी रिपोर्ट त्रिपुरा हिंसा से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कुछ लोग कह रहे हैं कि पूरे मीडिया ने इस बारे में कुछ नहीं दिखाया. एक चैनल के लोगो वाले वीडियो में कुछ लोग कह रहे हैं कि पुलिस ने मुसलमानों के खिलाफ हिंसा में हिंदुओं की पूरी मदद की. इस वीडियो में एक व्यक्ति रिपोर्टर को बताता है कि उसे पत्थरबाजी के लिए पत्थर भी पुलिस ने ही लाकर दिए. वीडियो को शेयर...

इटली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को टैक्सी लेने पर मजबूर होना पड़ा ?: फैक्ट चेक 03.11.2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि इटली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री को भारी अपमान के साथ टैक्सी लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। तस्वीर में पीएम मोदी एक काले रंग की गाड़ी के साथ दिख रहे हैं, जिस पर 'टैक्सी' का लोगो लगा हुआ है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

क्या आलिया भट्ट ने प्रियंका गांधी की फ्री स्कूटी योजना का प्रचार किया?: फैक्ट चेक 01.11.2021

हाल ही में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने घोषणा की कि अगर यूपी में उनकी पार्टी सत्ता में आई, तो इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दी जाएगी. इस घोषणा के बाद से ही अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर अपारशक्ति खुराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है . दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो में आलिया भट्ट, प्रियंका गांधी की स्कूटी बांटने वाली घोषणा की तारीफ...

पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने पर पीट दिया गया लड़का? सुनिए वायरल पोस्ट का सच: फैक्ट चेक 29.10.2021

दुबई में हुए भारत-पाकिस्तान मैच के खत्म हो जाने के बाद खबर आई कि पंजाब के संगरूर के एक कॉलेज में यूपी-बिहार के छात्रों ने कुछ कश्मीरी छात्रों की कथित रूप से पिटाई कर दी. अब इसी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. पोस्ट में एक लड़के की तस्वीर है जिसकी एक आंख पर गहरी चोट लगी दिख रही है. पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह लड़का भी उन्हीं 90 कश्मीरी छात्रों में से एक है जिन...

क्या पाकिस्तानियों ने भारत पर टी20 जीत का जश्न पटाखों की जगह बमों से मनाया?: फैक्ट चेक 28.10.2021

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच दोनों देशों के लिए हमेशा भावनाओं से भरे होते हैं. 24 अक्टूबर को, दुबई में टी 20 विश्व कप मैच में भारत को हराने के बाद पाकिस्तान में जश्न मनाया गया. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि जब पाकिस्तानियों ने पटाखों के बजाय बमों से जीत का जश्न मनाया तो कई लोग मारे गए और घायल हो गए. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

हिन्दू लड़की को नशीला पानी पिलाने वाले वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 27.10.2021

सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक दावे के साथ एक रेस्टोरेंट का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने लगा है. फुटेज के जरिए दावा किया गया है कि एक मुस्लिम लड़के ने अपनी हिंदू दोस्त को नशे की दवा मिलाकर पानी पिलाने की कोशिश की, ताकि वो लड़की की इज्जत लूट सके. लेकिन रेस्टोरेंट वालों की सजगता की वजह से मुस्लिम लड़का पकड़ा गया. क्या है इस सीसीटीवी फुटेज की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

क्या शाहरुख़ खान के पिता सबसे युवा स्वतंत्रता सेनानी थे? सुनिए वायरल पोस्ट का सच: फैक्ट चेक 26.10.2021

शाहरुख खान को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में से अखबार की एक क्लिपिंग भी वायरल है, जिसमें शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान का जिक्र किया गया है. क्लिपिंग के मुताबिक, मीर ताज मोहम्मद 1942 के "भारत छोड़ो आंदोलन" में सबसे युवा स्वतंत्रता सेनानी में से एक थे. अब इस क्लिपिंग पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स सवाल खड़े कर रहें है और शाहरुख के पिता के स्वतंत्रता सेनानी होने पर शक...

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी की बिजली के खंभे पर चढ़ने की वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक 25.10.2021

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की बिजली के खंभे पर चढ़ने की तस्वीर सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल की जा रही है कि पंजाब के मोहाली के कुराली में मुख्यमंत्री खुद गरीबों के लिए बिजली बहाल कर रहे हैं. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

Слухайте подкаст Fact Check у Replaio

Радіо та подкасти в одному застосунку - безкоштовно й без реєстрації. Встановіть уже сьогодні та не пропустіть запуск

Завантажити з Google Play

Replaio не є видавцем подкастів; назви шоу, обкладинки та аудіо належать їхнім авторам і поширюються через публічні RSS-канали