Aaj Tak Radio

Din Bhar

News HI ↓ Епізодів: 1000

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Автор

Aaj Tak Radio

Категорія

News

Сайт подкасту

www.aajtak.in

Останній епізод

8 лис 2025

Де слухати?

Подкасти в застосунку Replaio Radio Уже незабаром

Подкасти незабаром з'являться в застосунку. Встановіть уже зараз і першими побачте зовсім новий погляд на подкасти

Завантажити з Google Play Встановіть безкоштовно Android 5 млн+ завантажень · рейтинг 4,8 iOS незабаром

Епізоди

सिलक्यारा टनल हादसा सरकारों के सामने ये तीन सवाल छोड़ गया है: दिन भर, 23 नवम्बर 23.11.2023

राजस्थान में आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन क्या क्या हुआ, पूरे चुनाव प्रचार में कौन भारी पड़ा, 12 दिन से सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूर क्यों नहीं निकल पा रहे, वो सवाल जिनके जवाब सरकारों को टनल बनाते वक्त ढूँढने होंगे, डीपफेक पर नया कानून क्या इसे रोक पाएगा और चीन में महामारियों का सिलसिला क्यों नहीं रुक रहा? सुनिए ‘दिन भर’ में. प्रोड्यूसर – रोहित अनिल त्रिपाठी साउंड मिक्स – कपिल देव सिंह

इजरायल-हमास के बीच सीजफायर में असल बात कुछ और है: दिन भर, 22 नवम्बर 22.11.2023

इज़रायल हमास की बमबारी के बीच एक बड़ी डील डन हो गई है. डील तो बताएंगे ही साथ ही इसके इंपैक्ट पर बात भी करनी है. राजस्थान में सीएम गद्दी के दावेदार रहे सचिन पायलट क्या इन चुनावों में भी उतनी भागदौड़ कर रहे हैं जितनी पहले कर रहे थे, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं. जब दुनिया रोज़ ज़्यादा प्रोग्रेसिव हो रही है तब आईसीसी ने ट्रांसजेंडर्स की एंट्री महिला क्रिकेट टीम में बैन कर दी. क्यों हुआ ऐसा और महीने के अं...

अशोक गहलोत ने वोटिंग के चार दिन पहले कांग्रेस का गेम जमा दिया?: दिन भर, 21 नवंबर 21.11.2023

राजस्थान में कांग्रेस ने अपना मैनिफेस्टो जारी कर दिया, युवाओं से लेकर महिलाओं के लिए इस मेनिफेस्टो में क्या है, कोविड 19 की वैक्सीन लेने की वजह से क्या लोग अचानक मर रहे हैं, आईसीएमआर ने इस पर अपनी एक स्टडी रिलीज़ की है, महिलाओं के स्टार्ट-अप फंडिंग मिलने के मामले में पीछे क्यों हैं, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर- चेतना काला साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

हलाल सर्टिफिकेट वालों की 'दुकान' UP में क्यों बंद हो गई?: दिन भर, 20 नवंबर 20.11.2023

उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया है लेकिन हलाल प्रोडक्ट्स होते कौन से हैं और सर्टिफिकेशन देता कौन है, उधर राजस्थान में वोटिंग में बस 5 दिन बाकी हैं. जनता के मन में क्या है कोटा के ग्रामीण अंचलों से बताएंगे, इज़रायल- हमास की खूनी मुठभेड़ों के बीच आज सीन में आए हैं हूती विद्रोही. इन्होंने तुर्किए से भारत आ रहे एक जहाज़ को अगवा कर लिया. ये कौन है. मकसद क्या है इ...

छत्तीसगढ़ में बने रह पाएंगे भूपेश, क्या कहती है ज़मीनी तस्वीर?: दिन भर, 17 नवंबर 17.11.2023

छत्तीसगढ़- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग निपट गई है. प्रचार तो सबका धूम से चला. ज़मीन पर सीन क्या रहा देखना अब ये है, सेकंड वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ का वर्चुअल सम्मेलन आज शुरू हुआ. प्रधानमंत्री भी इसमें शामिल हुए. इज़रायल हमास जंग को लेकर उन्होंने क्या बड़ी बाते कही, WHO के मुताबिक दुनिया भर में लोगों में अकेलापन का अहसास बढ़ रहा है. ये इतना नुकसानदेह है जितना एक दिन में 15 सिगरेट पीना. इ...

राजस्थान BJP अपने मैनिफेस्टो में किन मुद्दों को साध नहीं पाई?: दिन भर, 16 नवंबर 16.11.2023

राजस्थान में बीजेपी का मैनिफेस्टो जारी हो चुका है. क्या हैं उसके मेन पॉइंट्स, उत्तरकाशी की टनल में फंसे मज़दूरों को निकालने का काम कहाँ तक पहुंचा, एक दूसरे पर हमलावर रहनेवाले अमेरिका और चीन की मुलाकात हुई है कैलिफोर्निया में. क्या हैं इस मुलाकात के मायने और मध्यप्रदेश के मंदसौर का हाल सुनाती हुई ग्राउंड रिपोर्ट. सुनिए ‘दिन भर’ में. प्रोड्यूसर – चेतना काला साउंड मिक्स – नितिन रावत

Organ Donation में मर्दों से महिलाओं के आगे निकलने की वजह चौंका देगी: दिन भर, 15 नवंबर 15.11.2023

प्रधानमंत्री आज झारखंड के खूंटी में थे, ट्राइबल ग्रुप्स के लिए 24,000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की, चुनाव में क्या फ़ायदा मिलेगा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था, राज्य में अभी तक कौन - किस पर भारी पड़ रहा है, एक रिपोर्ट बताती है कि लिविंग ऑर्गन डोनर के तौर पर महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज़्यादा क्यों है, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कुत्ते को काटने पर मुआवजा देने का आ...

बिहार में तस्कर पुलिस पर ही हमलावर हैं तो तस्करी रोकेगा कौन?: दिन भर, 14 नवंबर 14.11.2023

पीएम मोदी आज मध्यप्रदेश के बैतूल में थे, बीजेपी की चुनावी नैया को एमपी में क्या सीएम शिवराज की लाड़ली बहन योजना पार लगाएगी. उधर उत्तराखंड की सिलक्यारा टनल से 40 मजदूरों को बाहर निकालने का प्लान रेस्क्यू टीम्स को बदलना क्यों पड़ गया, फेस्टिव सीज़न आते ही तस्वीरें आती है लोगों से खचाखच भरे रेलवे स्टेशनों की. आज यही हाल था मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल का. हर साल ये सूचना होने के बावजूद कि फेस्टिव सी...

कन्हैयालाल हत्याकांड पर मोदी-गहलोत की भिड़ंत में भारी कौन?: दिन भर, 13 नवंबर 13.11.2023

राजस्थान में पिछले साल कन्हैया मर्डर केस हुआ था, इसे बीजेपी चुनावों में मुद्दा बना चुकी है. नया ये हुआ कि अब सीएम अशोक गहलोत ने इसे लेकर बीजेपी पर उल्टे आरोप लगाए. तो ये मसला कितना गरमाएगा, कर्नाटक में पूर्व सीएम बीएस येदियूरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को स्टेट यूनिट की कमान सौंप दी गई है. क्या बीजेपी के लिए येदियुरप्पा कर्नाटक में मजबूरी बन चुके हैं, फिर खबर लेंगे उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक...

पंजाब और तमिलनाडु सरकारें अपने राज्यपालों से नाखुश क्यों हैं ?: दिन भर, 10 नवम्बर 10.11.2023

पंजाब और तमिलनाडु सरकार अपने गवर्नरों की शिकायत लेकर क्यों पहुंची सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली में हुई भारत-अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्रियों की मुलाकात में क्या तय हुआ, दिल्ली के प्रदूषण में कल रात हुई बारिश ने जो राहत दी है वो कब तक टिकेगी और देश को दिवाली के मौके पर महात्मा गांधी ने क्या संदेश दिया, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: चेतना काला साउन्ड मिक्स: कपिल देव सिंह

मध्यप्रदेश में ये समुदाय जिसके साथ गया सत्ता उसकी!: दिन भर, 9 नवंबर 09.11.2023

मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस ने सीट्स बांटते वक्त कौन-सी जाति को कितनी तवज्जो दी है, एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट के बाद कैसा होगा सांसद महुआ मोइत्रा के लिए आगे का रास्ता, प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली एनसीआर में आर्टिफ़िशियल बारिश का प्लान कितना संभव है और अमेरिकन कंपनी DFC ने श्रीलंकन पोर्टस के प्रोजेक्ट में क्यों दिखाई दिलचस्पी, इस प्रोजेक्ट से कैसे जुड़ा है भारत, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर...

कमलनाथ को मध्यप्रदेश के चुनाव प्रचार में राहुल की जरूरत नहीं है?: दिन भर, 8 नवंबर 08.11.2023

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के चुनावी प्रचार से क्यों दूर है राहुल गांधी, इज़रायल- हमास के बीच छिड़े घमासान के बीच खबर आ रही है कि 1 लाख भारतीयों को इज़रायल के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम मिल सकता है. मगर कैसे और हरजिंदर सिंह धामी आज वोटिंग के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बन गए हैं, उनकी प्रोफाइल समझते हुए जानेंगे की इस जीत के क्या मायने हैं? प्रोड्यूसर: चेतना काला साउन्ड मिक्स: नितिन...

BJP के 'हिंदुत्व कार्ड' का तोड़ ले आए नीतीश कुमार?: दिन भर, 7 नवंबर 07.11.2023

छत्तीसगढ़ और मिज़ोरम में आज विधानसभा चुनाव का माहौल क्या रहा, बिहार में जातिगत सर्वे से जुड़े आर्थिक और शैक्षणिक आंकड़े क्या कहानी बयां करते हैं, दिल्ली-एनसीआर की फ़िज़ा में घुले भयंकर प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट में आज क्या सुनवाई हुई और डीपफेक टेक्नोलॉजी क्या है और इसके बेजा इस्तेमाल को लेकर क़ानून की किताब में क्या लिखा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्स...

छत्तीसगढ़ की पहली लड़ाई में आगे कौन?: दिन भर, 6 नवंबर 06.11.2023

इलेक्शन की डेट्स तय होने से लेकर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तक, छत्तीसगढ़ और मिज़ोरम में पॉलिटिकल पार्टियां फुल एक्शन मोड में रही. कल दोनों जगह वोटिंग होगी, राजस्थान में नेता जैसे - जैसे अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं, वैसे - वैसे उनके हलफनामों में दिलचस्प खुलासे हो रहे हैं, प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने अपने किसानों को सीआरएम मशीनें उपलब्ध करवाई थीं लेकिन किसानों ने इनमें से 90 फी...

छत्तीसगढ़ में बीजेपी कैसे कांग्रेस से एक कदम आगे निकल गई?: दिन भर, 3 नवंबर 03.11.2023

चुनावों से सिर्फ चौदह दिन पहले, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में अपना मैनिफेस्टो जारी किया है. मोदी की गारंटी नाम वाले इस संकल्प पत्र में क्या विपक्ष की काट का मंत्र छिपा है, पिछले तीन दिनों तक इलेक्टोरल बॉन्डस पर चली सुनवाई में सरकार और याचिकाकर्ताओं ने क्या तर्क दिए, राजस्थान में ED ने जल जीवन मिशन घोटाले के पन्ने पलटे. क्या है ये पूरा मामला, दिल्ली की आबोहवा बद से बदतर होती जा रही है बावजूद इसके कि राज्य...

ED से कैसे आर-पार के मूड में हैं सीएम अरविन्द केजरीवाल?: दिन भर, 2 नवंबर 02.11.2023

ED के सामने क्या होगा सीएम अरविंद केजरीवाल का 'प्लान बी', एथिक्स कमेटी के साथ सांसद महुआ मोइत्रा की बात कहां बिगड़ी, इंडिया गठबंधन से क्यों नाखुश हैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार और सपा नेता अखिलेश यादव, अफगानियों को देश से बाहर निकालने की पाकिस्तानी प्लानिंग क्या है, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से. प्रोड्यूसर: शुभम तिवारी साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी

इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम में पर्दादारी बहुत ज़्यादा है?: दिन भर, 1 नवंबर 01.11.2023

इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई कहां तक पहुंची, भारत-बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ सालों में रिश्ते किस तरह बदले हैं, मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़े अपडेट्स, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

विपक्षी नेताओं के फ़ोन में सेंधमारी की कोशिश कौन कर रहा है?: दिन भर, 31 अक्टूबर 31.10.2023

विपक्ष के बड़े नेताओं की फ़ोन क्या हैक करने की कोशिश हुई, मराठा आंदोलन के प्रदर्शनकारियों के निशाने पर एनसीपी के नेता क्यों, इज़रायली जमीनी कार्रवाई किस तरह आगे बढ़ रही है और कुछ चॉकलेट प्रोडक्ट्स में कैडमियम और सीसा की क्वांटिटी अधिक क्यों चिंताजनक है? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

देश में रेल हादसे लगातार क्यों हो रहे हैं: दिन भर, 30 अक्टूबर 30.10.2023

रेल हादसों में अचानक तेज़ी आई है क्या, मनीष सिसोदिया को आज ज़मानत क्यों नहीं मिल पाई, छत्तीसगढ़ में चुनाव क्या इस बार करीबी होने जा रहा है और लॉन्ग कोविड पर सुनिए आईसीएमआर की रिपोर्ट दिन भर में. 

तालिबान की तरह हमास को अलग-थलग करना क्यों मुश्किल?: दिन भर, 27 अक्टूबर 27.10.2023

इज़रायल-हमास जंग के 21 दिन बाद पर्दे के पीछे के कुछ प्लेयर्स सीन में आ गए हैं. ये युद्ध को क्या बढ़ाएगा? जीवनसाथी के जीते जी असम के सरकारी कर्मचारी दूसरी शादी नहीं कर सकते, कोर्ट में ये व्यवस्था टिकेगी क्या, राजस्थान में कांग्रेस घोषणापत्र जारी करने से पहले ही क्यों 7 गारंटी लेकर आ गई है और क्या है वह राशन स्कैम जिसमें आरोपी पश्चिम बंगाल के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को आज ईडी ने गिरफ़्तार कर लिया गय...

वन नेशन,वन इलेक्शन लागू होने पर संविधान में क्या-क्या बदलना पड़ेगा?: दिन भर, 26 अक्टूबर 26.10.2023

वन नेशन वन इलेक्शन पर सुझाव देने के लिए बनाई गई कमेटी ने कुछ सुझाव दिए हैं. कितने प्रैक्टिकल हैं ये सुझाव और अगर ये सुझाव लागू होते हैं तो संविधान में क्या बदलना पड़ेगा, चुनावी माहौल में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुसीबतें बढ़ रही हैं, ईडी के छापे तो उनके करीबियों पर पड़े ही हैं, उनके बेटे वैभव गहलोत को भी ईडी का नोटिस मिला है.ईडी के इस एक्शन का वहाँ की चुनावी राजनीति पर कितना असर पड़ेगा, ह...

हमास की आड़ में इज़रायल की असली प्लानिंग क्या है?: दिन भर, 25 अक्टूबर 25.10.2023

युद्ध के 19वें दिन यूएन और इज़रायल में कड़वाहट गहरी होने लगी है. क्या हैं इसकी वजहें, क्या इज़रायल को अब कोई नहीं रोकने वाला, मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी और जनता दल यूनाइटेड की भी कुछ मौजूदगी है क्या, भूटान और चीन के बीच सीमा विवाद सुलझाने के नाम पर क्या खिंचड़ी पक रही है, भारत को क्या इससे चिंतित होना चाहिए, ऑनलाइन गेमिंग कम्पनियों का भविष्य भारत में क्या अधर में है, 'दिन भर में सुनिए जमशेद क़मर सि...

RSS की दशहरा रैली से क्या सियासी संकेत मिले?: दिन भर, 24 अक्टूबर 24.10.2023

संघ प्रमुख मोहन भागवत के आज के सम्बोधन में नया क्या था, मिज़ोरम चुनाव में क्या हैं मुद्दे, मध्यप्रदेश चुनाव में नाराज़ उम्मीदवारों की बग़ावत का क्या काट कांग्रेस और बीजेपी को मिल गया, दिल्ली में प्रदूषण और डेंगू की दोहरी मार से बचाव सुनिए जमशेद कमर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत

राजस्थान में BJP कार्यकर्ता सड़कों पर क्यों उतरे?: दिन भर, 23 अक्टूबर 23.10.2023

राजस्थान में बीजेपी के लिए हर दिन एक नई चुनौती सामने आ रही है. उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी होने बाद कुछ इलाकों में पार्टी कार्यकर्ता क्यों विरोध कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ में काँग्रेस ने सभी सीट्स पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर तो दी है लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी के सामने चैलेंज बड़े हैं, भारत की 6 परसेंट आबादी मुकदमेबाज़ी में फंसी है, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने दो ज़रूरी निर्देश जारी किए हैं, वहीं, क्र...

अमेरिका अपनी गलतियों से इज़रायल को क्या सिखाना चाहता है?: दिन भर, 20 अक्टूबर 20.10.2023

इज़रायल-हमास जंग में अमेरिका इज़रायल को हर तरह से सपोर्ट कर रहा है लेकिन एक बिन मांगी सलाह भी अपने मित्र देश को उसने दे दी है, क्या सांसद महुआ मोइत्रा ने पैसे और गिफ्ट्स के एवज में संसद में अदाणी पर सवाल पूछा? सांसद निशिकांत दुबे ने जो आरोप लगाया है, वो कितना संगीन है, मोइत्रा का इस पर क्या पक्ष है, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 88 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, किस आधार पर इस लिस्ट में लोगो...

Слухайте подкаст Din Bhar у Replaio

Радіо та подкасти в одному застосунку - безкоштовно й без реєстрації. Встановіть уже сьогодні та не пропустіть запуск

Завантажити з Google Play

Replaio не є видавцем подкастів; назви шоу, обкладинки та аудіо належать їхнім авторам і поширюються через публічні RSS-канали