uk

Aaj Tak Radio

Din Bhar

News HI ↓ Епізодів: 1000

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Автор

Aaj Tak Radio

Категорія

News

Сайт подкасту

www.aajtak.in

Останній епізод

8 лис 2025

Де слухати?

Подкасти в застосунку Replaio Radio Уже незабаром

Подкасти незабаром з'являться в застосунку. Встановіть уже зараз і першими побачте зовсім новий погляд на подкасти

Завантажити з Google Play Встановіть безкоштовно Android 5 млн+ завантажень · рейтинг 4,8 iOS незабаром

Епізоди

देश के सबसे बड़े पहलवान दिल्ली में धरने पर क्यों बैठे हैं: दिन भर, 18 जनवरी 18.01.2023

नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान हो गए हैं, क्या हैं मौजूदा समीकरण और किसकी दावेदारी मजबूत है? स्कूली शिक्षा पर आई ASER की रिपोर्ट क्या चिंताएं उजागर करती है, कराची एयरपोर्ट पर दाऊद के दबदबे का खुलासा कैसे हुआ और कुश्ती फेडरेशन के ख़िलाफ़ जंतर मंतर पर भारतीय पहलवानों का धरना प्रदर्शन क्यों हो रहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रोड्यूसर- कुमार केशव साउंड म...

मुस्लिम विरोधी छवि को क्यों बदलना चाहती है बीजेपी?: दिन भर, 17 जनवरी 17.01.2023

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बड़े टेकअवेज़ क्या रहे, राजस्थान की खींचतान को कांग्रेस आलाकमान क्यों नहीं सुलझा पा रहा है, आबादी में गिरावट का चीन पर क्या असर होगा और इसमें दुनिया के लिए क्या सीख है, और कौन है अब्दुल रहमान मक्की जिसे यूएन सिक्योरिटी कॉउंसिल ने ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया है, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

पीएम मोदी की टोकरी में BJP ने फिर रख दिए हैं सारे अंडे?: दिन भर, 16 जनवरी 16.01.2023

बीजेपी की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग का एजेंडा क्या है और उससे पहले रोड शो के ज़रिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या संदेश देने की कोशिश की? भारत में अमीरों और ग़रीबों के बीच खाई लगातार बढ़ती क्यों जा रही है और ये कैसे कम होगी, हिमाचल प्रदेश के कौन से इलाक़े जोशीमठ की तर्ज़ पर धंस रहे हैं और नॉन-वेज खाने वाली महिलाओं के दूध में ज़्यादा कीटनाशक होने की बात कहने वाली रिपोर्ट कितनी सही है, सुनिए आज के 'दि...

देश के गांवों में डॉक्टरों की 80 फ़ीसदी कमी, कब जागेंगे सरकार?: दिन भर, 13 जनवरी 13.01.2023

गंगा विलास क्रूज की बड़ी बातें और इस प्रोजेक्ट में प्रदूषण जैसी चिंताओं का ध्यान कैसे रखा गया है? देश के जिन 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां किस पार्टी की क्या तैयारी है? ग्रामीण भारत बढ़िया स्वास्थ्य सुविधाओं से बेज़ार क्यों है और जेलों में बंद महिला क़ैदियों के लिए ओपन जेल क्यों ढूंढ़ा जा रहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्व...

2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुन लिया अपना-पराया?: दिन भर, 12 जनवरी 12.01.2023

भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह के जरिये कांग्रेस ने क्या लोकसभा चुनाव का ख़ाका खींच लिया है, जोशीमठ पहुंचकर क्या आपदा प्रभावित लोगों की नाराजगी दूर कर पाए सीएम पुष्कर सिंह धामी, महंगाई को लेकर आये नए आंकड़े क्या कहानी कहते हैं और ठंड के मौसम का फसलों की पैदावार पर क्या असर होगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

भारत का विरोध और चीन पर चुप्पी, सीमा विवाद पर नेपाल का दोहरा रवैया क्यों: दिन भर, 11 जनवरी 11.01.2023

जोशीमठ में स्थानीय लोगों की सरकार से क्या नाराज़गी है और मौसम बिगड़ने से वहां किस तरह की दिक़्क़तें आ सकती हैं? नेपाल की संसद में विश्वासमत हासिल करने के बाद पुष्प कमल दाहल प्रचंड ने भारत विरोधी राष्ट्रवाद को क्यों हवा दी, दिल्ली में शुरू हुए ऑटो एक्सपो के बड़े हाईलाइट्स क्या रहे और RRR के नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड क्यों मिला, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर: कुमार केशव...

सबसे महंगी बिजली देने वाला राज्य बन जाएगा उत्तर प्रदेश?: दिन भर, 10 जनवरी 10.01.2023

जोशीमठ में सरकारी व्यवस्थाएं क्या नाक़ाफी हैं और ग्राउंड ज़ीरो का क्या है हाल, उत्तर प्रदेश में बिजली इतनी महंगी क्यों होने वाली है, दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को इलाज के लिए आर्थिक मदद क्यों नहीं मिल पा रही और सूर्य कुमार यादव, ईशान किशन को क्यों नहीं मिली अंतिम 11 में जगह, 'दिन भर' में सुनिए कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेज़ी

जोशीमठ जैसे पहाड़ी इलाकों पर कंस्ट्रक्शन में क्या भूल हुई: दिन भर, 9 जनवरी 09.01.2023

उत्तराखंड का जोशीमठ शहर धंसने के कग़ार पर खड़ा है. वहां क्या चल रहा है और लोगों को बचाने के लिए सरकार का एक्शन प्लान क्या है? उत्तराखंड के और किन इलाक़ों में जोशीमठ जैसा ख़तरा मंडरा रहा है? पहाड़ी इलाक़ों में कंस्ट्रक्शन को लेकर क्या सबक हमें याद रखने चाहिए? ब्राज़ील में चुनाव को लेकर हंगामा क्यों बरपा और शराब की हर बूँद आपके लिए कैसे हानिकारक है, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर: कु...

दिल्ली मेयर चुनाव में बवाल की पूरी कहानी: दिन भर, 6 जनवरी 06.01.2023

दिल्ली मेयर चुनाव में आज क्या-क्या हुआ, मेयर चुनाव में हिंसा के बाद क्या कोर्ट जाएगी आम आदमी पार्टी, बिहार में कल से शुरू हो रही जातीय जनगणना से नीतीश को क्या फायदा होगा, गुलाम नबी आज़ाद को छोड़ कांग्रेस में क्यों शामिल हुए 17 नेता और TTP-Pak के बीच क्यों गरमा रही है स्थिति, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

मामले जो तय कर सकते हैं हल्द्वानी अतिक्रमण की तक़दीर: दिन भर, 5 जनवरी 05.01.2023

अतिक्रमण मामलों में पहले कोर्ट का रुख़ क्या रहा है, दिल्ली PCR सिस्टम पर क्यों उठ रहे हैं सवाल और त्रिपुरा में क्या गुटबाजी BJP को ले डूबेगी, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ कपिल देव सिंह

रोज़गार का वादा कर बिहार सरकार लाठियां क्यों भांज रही है?: दिन भर, 4 जनवरी 04.01.2023

रोज़गार का वादा कर बिहार सरकार लाठियां क्यों भांज रही है, क्या तेजस्वी यादव भी खो रहे अभ्यर्थियों का भरोसा, समाधान यात्रा से क्या हासिल करना चाहते हैं नीतीश कुमार, संदीप सिंह को लेकर हरियाणा सरकार का रुख कितना साफ और यरुशलम का अल-अक्सा मस्जिद विवाद वापस क्यों गरमाया, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद कमर सिद्दीकी से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

दिल्ली के कंझावला कांड की गुत्थी कहाँ तक सुलझी: दिन भर, 3 जनवरी 03.01.2023

नए साल की शुरूआती रात को दिल्ली की सड़कों पर घटी एक घटना ने देश को झकझोर रखा है, तो कंझावला कांड में क्या नए पहलू जुड़े हैं और दिल्ली पुलिस पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? नेताओं और मंत्रियों के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले में क्या पेंच है, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे पर आदिवासी समुदाय के बीच हिंसा क्यों भड़क गई और अब हालात कैसे हैं और अगले कुछ महीनों में कौन सी गाड़ियां मार्केट से ग़ायब हो ज...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नोटबंदी पर लगे सारे दाग़ धुल जाएंगे?: दिन भर, 2 जनवरी 02.01.2023

नोटबंदी के प्रोसेस पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को क्लीन चिट दे दिया है लेकिन क्या इस फैसले से नोटबंदी के दामन पर लगे सारे दाग़ धुल जाएंगे? तालिबान से जुड़े संगठन ने पाकिस्तान में पैरेलल सरकार का ऐलान कर दिया है तो क्या अफ़ग़ानिस्तान की राह पर चल पड़ा है पाकिस्तान? बेरोज़गारी को लेकर आए नए आंकड़े क्या कहानी कहते हैं और वर्ल्ड कप के लिए BCCI का प्लान कितना पुख़्ता है, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से....

पीएम मोदी और ममता के बीच क्या नई केमिस्ट्री पनप रही है: दिन भर, 30 दिसंबर 30.12.2022

पश्चिम बंगाल में आज कैबिनेट मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों का जमघट क्यों लगा और ममता बनर्जी को बीजेपी क्यों चिढ़ाना चाहती है? तीन बुरी ख़बरें लेकर आने वाले ब्लैक फ्राइडे पर एक रिपोर्ट, साल दर साल रोड एक्सीडेंट्स बढ़ने की बड़ी वजहें और साल की सबसे बड़ी साइंस-टेक ख़बरें क्या रहीं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह

मीठा बनाने के चक्कर में कैसे जानलेवा हो जाते हैं कफ़ सिरप?: दिन भर, 29 दिसंबर 29.12.2022

चुनाव में वोट डालने के लिए घर नहीं जा पाने वाले करोड़ों वोटरों के लिए इलेक्शन कमीशन ने जो तरक़ीब निकाली है, वो कितनी प्रैक्टिकल है? कफ़ सिरप बच्चों के लिए जानलेवा कैसे हो जाते हैं, दुनिया भर में तबाही मचाने वाली आपदाओं में क्लाइमेट चेंज का कितना रोल है और सियासत में इस साल मील के पत्थर क्या रहे, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह

भारत सरकार पर क़र्ज़ का बोझ क्यों बढ़ता जा रहा है?: दिन भर, 28 दिसंबर 28.12.2022

ओडिशा के एक होटल में रशिया के दो बड़े लोगों की संदिग्ध हालत में हुई मौत का मामला कितना गंभीर है? भारत सरकार पर क़र्ज़ का बोझ क्यों बढ़ता जा रहा है और आपके ऊपर इसका क्या असर होगा और घटिया नेटवर्क और कॉल ड्रॉप की समस्या कैसे ख़त्म होगी, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी

कर्नाटक में चुनाव से ऐन पहले आरक्षण बढ़ाने पर BJP क्यों ज़ोर दे रही है: दिन भर, 27 दिसंबर 27.12.2022

कर्नाटक में चुनाव से पहले क्यों ज़ोर पकड़ रहा है आरक्षण का मुद्दा, क्या लिंगायतों का रिजर्वेशन बढ़ाएगी बीजेपी? यूपी निकाय चुनाव को लेकर इलाहबाद हाई कोर्ट का फैसला बीजेपी के लिए झटका क्यों है, नेपाल में पुष्प कमल दहल प्रचंड की सरकार बनने से इंडिया के साथ रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा और इंडियन सिनेमा के लिए इस साल बड़े मोमेंट्स क्या रहे, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड...

अटल के बहाने अपनी राजनीतिक ज़मीन समतल करना चाहते हैं राहुल गांधी?: दिन भर, 26 दिसंबर 26.12.2022

बीजेपी और उसकी राजनीति को कोसने वाले राहुल गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने क्यों पहुंच गए? इस क़दम के पीछे राहुल की क्या मंशा थी? नॉर्थ इंडिया में अचानक से क्यों बढ़ गई सर्दी और नए साल में मौसम का मिज़ाज़ कैसा रहने वाला है? चंदा कोच्चर के अर्श से फर्श पर पहुँचने की कहानी और 2022 खेल की दुनिया में इंडिया के लिए क्या खट्टा मीठा अनुभव लेकर आया, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड...

बूस्टर डोज़ लगाने से क़तराने वालों के लिए अच्छी ख़बर है!: दिन भर. 23 दिसंबर 23.12.2022

इंडिया में कोरोना की एक नेजल वैक्सीन को मिलने वाली मंज़ूरी का रास्ता साफ़ हो गया है. तो ये वैक्सीन काम कैसे करती है और कोरोना के ख़िलाफ़ कितनी कारगर है? आम आदमी पार्टी किसे बनाएगी दिल्ली का नया मेयर और डेप्युटी मेयर और इसके ज़रिये क्या संदेश देना चाहती है? अमेरिका की पेट्रियट मिसाइल सिस्टम यूक्रेन के कितना काम आएगी और आईपीएल के मिनी ऑक्शन पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूस...

कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज़ लेने की ज़रूरत है या नहीं?: दिन भर, 22 दिसंबर 22.12.2022

कोरोना को लेकर चीन में त्राहिमाम है. वहां से कैसे कैसे दृश्य सामने आ रहे हैं और ऑफिसियल आंकड़ों से उलट असल में हालात क्या हैं? चीनी वैक्सीन्स पर भरोसा क्यों नहीं और कौन सी वैक्सीन कोरोना से लड़ने में ज़्यादा कारगर है? क्या तमिलनाडु में दो विपरीत ध्रुवों पर खड़ी बीजेपी और डीएमके आपस में गठबंधन करने जा रहे हैं? म्यांमार के मुद्दे पर UNSC में वोटिंग से क्यों दूर रहा इंडिया और यूपी की नई एक्साइज पॉलीसी आन...

चीन में तबाही मचाने वाले BF.7 कोरोना वेरिएंट से डरें या नहीं?: दिन भर, 21 दिसंबर 21.12.2022

आज कोरोना वायरस की आशंकाओं के बीच सरकार की बैठक में क्या बातें हुईं, नए सब-वेरिएंट के बारे में अभी हम क्या जानते हैं और क्या वाकई हमें अभी डरने की ज़रूरत है? कौन हैं विश्वनाथ पाल, जिन्हें बसपा ने उत्तर प्रदेश में बड़ी ज़िम्मेदारी दी है? भारत में ड्रग्स का कारोबार क्यों तेज़ी से पांव पसार रहा है, कौन से राज्य इसकी चपेट में ज़्यादा हैं और इसकी रोकथाम के लिए क्या क़दम उठाए जाने की ज़रूरत है? इंडियन करेंसी...

चीन में फिर कोरोना का कहर, दुनिया के लिए ख़तरे की घंटी?: दिन भर, 20 दिसंबर 20.12.2022

दिल्ली के LG ने AAP से 97 करोड़ रुपये वसूलने का ऑर्डर क्यों दिया है और मोहल्ला क्लीनिक्स को किसकी नज़र लग गई है? दुनियाभर की सख़्ती, पाबंदियों और वैक्सीनेशन के बाद चीन में कोरोना से हालात क्यों बिगड़ रहे हैं, दिल्ली-एनसीआर में कोई बड़ा भूकंप नहीं आएगा, ऐसा दावा क्यों हो रहा है और Avatar: The Way of Water को बनाने में पानी की तरह पैसा क्यों बहाया गया, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर...

RSS से जुड़ा किसान संगठन सरकार का विरोध क्यों कर रहा है: दिन भर, 19 दिसंबर 19.12.2022

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज हज़ारों किसान जमा हुए हैं और केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ गर्जना रैली कर रहे हैं. तो किन मांगों को लेकर दिल्ली में जुटे हैं ये किसान और उनकी मांगें कितनी प्रैक्टिकल हैं? कर्नाटक विधानसभा में सावरकर की तस्वीर लगाए जाने पर बवाल हो गया. तो इंडियन फ्रीडम मूवमेंट में सावरकर कहां खड़े होते हैं और पिछले कुछ समय में भारतीय राजनीति में सावरकर की स्वीकार्यता कितनी बढ़ी है? कुछ नॉन एसें...

अपनी यात्रा से राजस्थान में कांग्रेस को कितना जोड़ पाए राहुल: दिन भर, 16 दिसंबर 16.12.2022

राजस्थान में अगले साल चुनाव भी होने हैं और वहां कांग्रेस में कलह भी खूब मची है. तो भारत जोड़ो यात्रा के ज़रिये, राजस्थान कांग्रेस को कितना जोड़ पाए राहुल गांधी? निर्भया गैंगरेप केस के दस साल बाद हालात कितने बदले, सख़्त क़ानून के बाद भी महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध क्यों बढ़ रहे हैं, बिहार में भागकर शादी करने वाले कपल्स की संख्या क्यों बढ़ी और फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप पर बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़...

शराबबंदी को सफल क्यों नहीं बना पाए नीतीश कुमार: दिन भर, 15 दिसंबर 15.12.2022

बिहार के सारण में जहरीली शराब से कई लोगों की जान चली गई है. तो शराबबंदी के बाद भी जहरीली शराब क्यों धड़ल्ले से मिल रही है बिहार में और शराब जहरीली कब हो जाती है? पंजाब में किसान भारतमाला प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ प्रोटेस्ट क्यों कर रहे हैं, इंडिया का एक्सपोर्ट क्यों लुढ़क गया है और क्या बांग्लादेश को फॉलोऑन देगी टीम इंडिया, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिं...

Слухайте подкаст Din Bhar у Replaio

Радіо та подкасти в одному застосунку - безкоштовно й без реєстрації. Встановіть уже сьогодні та не пропустіть запуск

Завантажити з Google Play

Replaio не є видавцем подкастів; назви шоу, обкладинки та аудіо належать їхнім авторам і поширюються через публічні RSS-канали